मिथुन राशि ( Gemini Horoscope 2022) Show करियर (Gemini Career Horoscope 2022) आर्थिक स्थिति परिवार परीक्षा -प्रतियोगिता स्वास्थ्य उपाय नया साल, नई उमंग, नए सपने, नए रंग.... आइए जानते हैं साल 2022 आपके जीवन में कितनी खुशियां और उत्साह लेकर आ रहा है। क्या कह रहे हैं नए साल के सितारे..... सेहत, करियर, रोमांस, परिवार, शिक्षा, धन, घर, वाहन, संतान, कारोबार, नौकरी, प्रमोशन, दांपत्य जीवन हो या शादी... जानिए क्या कहती है मिथुन राशि... वर्ष 2022 में मिथुन राशि के लोगों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा। जनवरी 2022 से मार्च 2022 तक शनि मकर राशि में हैं। यह स्थिति आर्थिक नुकसान होने के योग बनाती है। शनि महाराज सेहत पर असर डाल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण व सेहत के प्रति
सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा कई अन्य ग्रहों का प्रभाव भी स्वास्थ्य समस्या की ओर इशारा कर रहा है। अप्रैल के बाद राहु का गोचर राशि के एकादश भाव में होगा, जिसे हम लाभ भाव कहते हैं। राहु की उपस्थिति राहत देगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अप्रैल से जुलाई के बीच गुरु की स्थिति विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। मिथुन राशि के छात्र अपना बेहतर प्रदर्शन देते हुए सबका दिल जीत लेंगे। 2022 के सितारे संकेत दे रहे हैं कि यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इच्छानुसार परिणाम प्राप्ति के लिए अभी कुछ और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। शनि की स्थिति आर्थिक जीवन को चमकदार बना देगी। धन संचय करने में सफल रहेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो मई से अगस्त तक मंगल ग्रह आपको शुभ परिणाम देंगे। कार्यस्थल पर शत्रु सक्रिय होंगे, सावधान रहें। प्रेमी जातकों को इस वर्ष बृहस्पति की कृपा से प्रेम विवाह का अवसर मिलेगा। सितंबर तक की अवधि लव लाइफ के लिए अनुकूल रहेगी। साल 2022 के अंतिम 3 महीनों (अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर) में आपको प्रेमी से बातचीत करते समय, अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करने की सलाह दी जाती है। मंगल आक्रामक बना सकता है। साल 2022 मिथुन राशि के जातकों के लिए दांपत्य जीवन में अनुकूलता लाएगा। 17 अप्रैल से लेकर जून तक 3 मुख्य ग्रहों (मंगल, शुक्र और बृहस्पति) का साथ होना वैवाहिक जीवन में समस्या का कारण बनेगा। मिथुन राशि का अच्छा समय कब आएगा 2022?करियर (Gemini Career Horoscope 2022)
अप्रैल मध्य से गुरु आजीविका के दशम भाव में गोचर करेंगे इससे कार्य के क्षेत्र में आपके सामने कुछ रुकावटें आ सकती हैं। अपनी लगन और मेहनत से आप आने वाले सभी परेशानियों को दूर कर पाएंगे। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े जातक इस वर्ष बड़े लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।
मिथुन राशि के भाग्य में क्या लिखा है?मिथुन राशि के जातक हाजिर जवाब और फुर्तीले होते हैं। जुड़वा के प्रतीक चिन्ह वाले ये जातक आकर्षक और दोस्ताना होते हैं। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति और चतुराई इन्हें सामाजिक समारोहों और पार्टी के आकर्षण का केंद्र बना देती हैं। ये न केवल अच्छे बातचीत करने वाले होते हैं, बल्कि अच्छे सुनने वाले भी होते हैं।
मिथुन राशि की परेशानी कब खत्म होगी?बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि के लोग साल 2022 में जनवरी से लेकर 29 अप्रैल तक शनि ढैय्या के प्रभाव में होंगे, इसलिए साल के शुरुआती महीनों में मिथुन राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि 2022 में क्या क्या होने वाला है?वर्ष 2022 में मिथुन राशि के लोगों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा। जनवरी 2022 से मार्च 2022 तक शनि मकर राशि में हैं। यह स्थिति आर्थिक नुकसान होने के योग बनाती है। शनि महाराज सेहत पर असर डाल सकते हैं।
|