2 अप्रैल को जन्मे लोग कैसे होते हैं? - 2 aprail ko janme log kaise hote hain?

अंक ज्योतिष के जानकार बीडी श्रीवास्तव के अनुसार दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होता है। यह मूलांक चंद्र ग्रह के आधिपत्य में होता है। वहीं चंद्र ग्रह को ज्योतिष में मन का कारक माना गया है। ऐसे में इस मूलांक के जातकों का अत्यधिक भावुक हो स्वाभाविक ही होता हैं।

इसके अलावा ये जातक स्वभाव से शंकालु होने के बावजूद दूसरों के दर्द से परेशान हो जाते हैं, जो इनकी मुख्य कमजोरी होती है। ये मानसिक रूप से स्वस्थ होने के बावजूद शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं। चंद्र ग्रह को स्त्री ग्रह माना जाता है।

ऐसे में इस ग्रह से जुड़े जातक अत्यंत कोमल स्वभाव के साथ ही इनमें अभिमान बिलकुल नहीं होता। इनके स्वभाव में भी चांद की भांति उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। माना जाता है कि यदि ये जातक जल्दबाजी करने से बाज आ जाएं तो यह जीवन में सफल होते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण पदों तक पहुंच सकते हैं।

मूलांक 2 के जातकों के ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

मूलांक 2 के जातकों की शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

मूलांक 2 के जातकों का शुभ अंक : 02, 11, 20, 29, 56, 65, 92

मूलांक 2 के जातकों के आने वाले शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

मूलांक 2 के जातकों का शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

इस वर्ष यानि 2022-23 में इन बातों का रखें खास ध्यान :
अंक ज्योतिष के जानकार बीडी श्रीवास्तव का कहना है कि इस वर्ष 2022-23 में इस मूलांक के जातक किसी नई कार्य योजनाओं का प्रारंभ करने से पहले इससे जुड़े जानकारों व अपने बड़ों की सलाह अवश्य लें। आपके लिए इस वर्ष व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। सेहत को लेकर ये साल संभल कर चलने का है।

उचित होगा कि आपसी मेलजोल से ही पारिवारिक विवाद सुलझाएं। ध्यान रखें कि दखलअंदाजी उचित नहीं रहेगी। आपको काफी समझदारी से इस वर्ष चलना होगा। लेखन को लेकर आपको इस साल काफी सावधानी रखनी होगी। ध्यान रहे किसी भी स्थिति में बिना देखे अपने हस्ताक्षर किसी भी कागजात पर ना करें।

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 2 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत भावुक, कल्पनाशील एवं बुद्धिमान होते हैं। विचारों की अस्थिरता एवं भावुकता प्राय: लक्ष्य प्राप्ति में बाधक रहती है। दूसरों के हृदय की बात जान लेने का गुण जन्मजात होता है। 29 वें वर्ष के बाद लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त रहता है। अधिकांश जातक उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। दाम्पत्य जीवन में मतभेद बने ही रहते हैं। प्रथम संतान प्राय: कन्या होती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है। संचित धन का ये जातक सुखोपभोग नहीं कर पाते। समाज में मान सम्मान बना रहता है।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष प्रारंभ में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। लोकप्रियता में कमी आएगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। योजनाओं में निराशा होगी। वर्ष की प्रथम तिमाही के बाद का समय अनुकूल रहेगा। न्याय क्षेत्र में विजय मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। भू संपत्ति में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बढ़ेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल, अभिनय, डेयरी फार्म, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार की दृष्टि से वर्ष उत्तराद्र्ध अनुकूल रहेगा। चिकित्सा, विज्ञान, पैरा मेडि़कल, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।

2 अप्रैल में जन्मे लोग कैसे होते हैं?

अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 2 अप्रैल का दिन...

2 अप्रैल को किसका जन्मदिन है?

जन्मदिन 2 अप्रैल : अजय देवगन के साथ आपका भी जन्मदिन है आज, देखें कैसा बीतेगा साल (आज ऐक्‍टर अजय देवगन, कमीड‍ियन कप‍िल शर्मा और कोर‍ियॉग्राफर रेमो ड‍िसूजा का जन्मदिन है। आज 2 अप्रैल को आपका भी जन्मदिन है तो आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। 2 अप्रैल के जातकों के लिए आज से अगला एक साल कैसा रहेगा आइए देखें…)

अप्रैल महीने में जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों का जन्म अप्रैल में होता है उनमें काफी जुनून देखने को मिलता है. उनमें यह जुनून नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह का होता है. जिन लोगों का जन्म अप्रैल में होता है वह लोग एडवरटाइजिंग, स्पोर्ट्स, मीडिया और राजनीति में सफल माने जाते हैं इसके अलावा हर व्यक्ति उनके साथ रहना पसंद करता है.

अप्रैल में जन्मे लोगो की राशि क्या होती है?

अप्रैल ( April ) का महीना मेष राशि के प्रभाव में होता है। यह राशि 21 मार्च से प्रारम्भ होती है, और सात दिन तक पूर्व राशि के साथ इसकी संधि चलती है।