News Nation Bureau | Edited By : Yogesh Bhadauriya | Updated on: 13 Feb 2019, 07:06:33 AM नई दिल्ली: जानें 13 फरवरी से जुड़ी देश-विदेश के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में. इस सेक्शन से आप खुद को जोड़कर, इतिहास में हुई तमाम घटनाओं से अपने आप को अपडेट रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि इतिहास के पन्नों में आज की तारीख यानी 13 फरवरी क्या महत्व रखती है...
13 फरवरी को जन्मे व्यक्ति
13 फरवरी को हुए निधन
First Published : 13 Feb 2019, 06:57:33 AM For all the Latest Education News, School News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.देश और दुनिया के इतिहास में 13 फरवरी कई कारणों से महत्वपूर्ण है, जिनमें से ये सभी प्रमुख हैं...1575 - फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक. 1668 - लिस्बन संधि में स्पेन ने पुर्तगाल को मान्यता दी. 1693 - अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला. 1713 - मुगल शासक जहांदार शाह की गला दबाकर हत्या. 1788 - गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग पर ब्रिटेन की निचली सदन में भारत में अत्याचार के मामले में मुकदमा चला लेकिन बरी किये गये. 1795 - अमेरिका में पहला स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुला. 1856 - ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने लखनऊ के साथ अवध का भी अधिग्रहण किया. 1879 - स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू का जन्म. 1920 - स्विटजरलैंड लीग ऑफ नेशंस में शामिल. 1941 - जर्मनी में नाजियों ने डच यहूदी परिषद पर हमला किया. 1945 - सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये. 1959 - बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई. 1966 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया. 1974 - असंतुष्ट नोबेल विजेता अलेक्जेंडर सोलजेनिट्सिन को सोवियत संघ से निकाला गया. 1984 - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया. 1990 - अमेरिका, ब्रिटेन तथा फ्रांस ने जर्मनी को फिर से एकीकृत करने की सहमति दी. 1991 - अमेरिका ने इराक पर बम बरसाये जिसमें 334 लोग मारे गये. 2001 - मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई. |