शिवरात्रि के दिन कौन से कलर का कपड़ा पहनना चाहिए? - shivaraatri ke din kaun se kalar ka kapada pahanana chaahie?

लाइफस्टाइल डेस्क: महाशिवरात्रि (mahashivratri 2022) का पावन पर्व इस बार 1 मार्च को है। इस दिन घरों और मंदिरों में भगवान शिव (lord shiva) की पूजा-अर्चना की जाती है और भोलेनाथ की बारात निकाली जाती है। इस दिन लोग सुबह स्नान कर भगवान को प्रसन्न करने के लिए अच्छे वस्त्र धारण कर उनके लिए व्रत करते हैं। खासकर कुंवारियां लड़की अच्छा पति पाने के लिए और महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। इस दौरान वह अच्छे और ट्रेडिशनल कपड़े पहनती हैं। ऐसे में इस बार महाशिवरात्रि पर आप क्या पहनें, जिससे आप कम्फर्टेबल भी हो और स्टाइलिश भी दिखें, आइए हम आपको बताते हैं...

शिवरात्रि के दिन सबसे पहले सुबह उठकर आप स्नान करें और नए कपड़ों को धारण करें। अगर आपके पास कोई नया कपड़ा नहीं है तो आप किसी धुले और साफ-सुथरे कपड़े को भी पहन सकते हैं।

भगवान शिव की पूजा करते समय हरे रंग के कपड़े धारण करने का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि भगवान शिव को हरा और सफेद रंग बहुत प्रिय है। यही वजह है कि शिवजी को सफेद रंग के फूल और हरे रंग का धतूरा चढ़ाया जाता है। ऐसे में अगर आप हरे और सफेद रंग के कपड़े पहनकर भगवान शिव की अराधना करेंगे तो आपको इसका शुभ फल मिलेगा।
 

शिवरात्रि की पूजा के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी आप काले रंग के कपड़े नहीं पहनें। भगवान शिव को काला रंग बिल्कुल प्रिय नहीं है। माना जाता है कि काला रंग अंधकार का प्रतीक होता है। ऐसे में इसे पहनने से नेगेटिव इफेक्ट पड़ सकते हैं, इसलिए ब्लैक कलर को अवॉइड करें।

यह तो हो गई रंगों की बात, लेकिन शिवरात्रि के दिन कौन से कपड़े पहने जाएं, जिससे हम स्टाइलिश लगे और कंफर्टेबल भी महसूस करें, क्योंकि हैवी कपड़े और दिनभर व्रत रखने से आपको थकावट महसूस हो सकती है। ऐसे में किसी भी कपड़े का चुनाव करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि वह कपड़े लाइटवेट हो और आपको उसमें हैवी महसूस ना होता हो।

वैसे तो पूजा पाठ में साड़ी पहनी जाती है। ऐसे में आप हैवी वर्क वाली साड़ी की जगह कॉटन, सिंथेटिक, जॉर्जेट या शिफॉन की कोई हल्की साड़ी पहन सकते हैं। यह साड़ियां कैरी करने में बहुत आसान होती है।

साड़ी के अलावा आप सूट भी शिवरात्रि के दिन पहन सकते हैं। सलवार सूट, कुर्ता प्लाजो या लेगिंग कुर्ता यह आपको एथेनिक लुक देगा। साथ ही आप काफी कंफर्टेबल भी महसूस करेंगे।
 

lord shiva : माना जाता है कि इस रंग को महाशिवरात्रि के दिन पहनने से खुश हो सकते हैं महादेव.

Mahashivratri 2022: भोलेनाथ के भक्तों के लिए महाशिवरात्री का दिन किसी महापर्व से कम नहीं होता. इस वर्ष महाशिवरात्रि 1 मार्च के दिन है. महाशिवरात्रि के दिन भक्त शिवजी की पूरे मन से पूजा-अर्चना करते हैं. माना जाता है कि जो लड़कियां महाशिवरात्री के दिन भगवान शिव (Lord Shiva) का व्रत रखती हैं उन्हें अच्छे और योग्य वर की प्राप्ति होती है. हालांकि, शिवजी की पूजा लड़के भी बड़े चाव से करते हैं. महाशिवरात्री (Mahashivratri) पर यदि आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करने की सोच रहे हैं तो जान लीजिए क्या पहनना इस दिन सबसे सही व शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें

शिवरात्री पर क्या पहनना माना जाता है शुभ | What is considered to be auspicious to wear on Mahashivratri

शिवरात्री के दिन हरा रंग पहनना सबसे शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन हरा पहनने वालों से भोलेनाथ (Bholenath) प्रसन्न होते हैं. हरे रंग के सूती कपड़ों के अलावा लाल, सफेद, पीला और संतरी रंग पहनना भी शुभ माना जाता है. महाशिवरात्रि पर काले रंग के कपड़ों को पहनना पूरी तरह वर्जित किया गया है. कहा जाता है कि काले रंग के कपड़े शिव जी (Shiv Ji) को बिल्कुल पसंद नहीं हैं. लड़कों का इस दिन धोती पहनना भी शुभ माना जाता है. 


ध्यान रखें ये बातें

महाशिवरात्रि के दिन लड़कियां बेहद शौक से तैयार होना पसंद करती हैं. ऐसे में पूजा करने मंदिर जाते हुए उन्हें कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. 

- माना जाता है कि बहुत ज्यादा मेकअप करके पूजा नहीं करनी चाहिए. आप जितने सादे-भाव से पूजा करते हैं उसे उतना ही अच्छा माना जाता है. 

- नए वस्त्र धारण करने को अनिवार्य नहीं माना जाता लेकिन पूजा के लिए बिना धुले कपड़े पहनकर जाने को गलत कहते हैं. 

- भक्तों को सलाह दी जाती है कि वे शिवलिंग (Shivalinga) पर चढ़ायी गई सामग्री का सेवन ना करें क्योंकि मान्यताओं के अनुसार इसे अशुभ कहा गया है. 

- जो व्रत रखते हैं उन्हें काले के साथ-साथ डार्क रंग के कपड़े पहनने से भी मना किया जाता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 01 Mar 2022 12:03 AM IST

महाशिवरात्रि भगवान शिव की पूजा अर्चना करने और उन्हें प्रसन्न करने का सबसे अच्छा और पवित्र दिन होता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था। इस दिन महाकाल की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आप इस मौके पर भोले बाबा को बेलपत्र और भांग धतूरा अर्पित कर के शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। उन्हें यह बहुत प्रिय है। वैसे तो भोले नाथ अपने नाम की तरह की बहुत भोले हैं और भक्तों की निश्चल मन से की गई भक्ति से ही प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन अगर आप इस शिवरात्रि उनकी खास पूजा करने वाले हैं तो अपने वस्त्रों के चयन पर भी विशेष ध्यान दें। शिवरात्रि के पावन मौके पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए, इसमें से एक वस्त्र है। पूजा के समय वस्त्र के रंग और ढंग का खास ख्याल रखें। 

पूजा में कौन से रंग के कपड़े न पहनें

महाशिवरात्रि में भगवान भोलेनाथ की पूजा करते समय कपड़ों के रंग का खास ख्याल रखना चाहिए। पूजा में काले रंग के कपड़ों को भूल कर भी न पहनें। मान्यता है कि भोलेनाथ को काला रंग पसंद नहीं है। वह काले रंग के वस्त्र देखकर क्रोधित हो सकते हैं।

शिव पूजा में किस रंग के कपड़े पहनें

वहीं भोलेनाथ की पूजा आराधना करते समय हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। शिवजी को हरा रंग प्रिय है। लेकिन अगर आपके पास हरे रंग के वस्त्र न हों तो लाल, सफेद, पीला, केसरिया रंग का वस्त्र भी पहन सकते हैं।

किस तरह के वस्त्र पहनें

पूजा के लिए स्नान के बाद साफ सुथरे कपड़े पहनें। पूजा में सूती कपड़े धारण करने चाहिए, क्योंकि सूती वस्त्र को शुद्ध माना जाता है। साथ ही यह आरामदायक और हल्के होते हैं। इन्हें आसानी से कैरी किया जा सकता है।

चमड़े को न करें शामिल

आप किसी भी तरह के कपड़े पहने लेकिन ध्यान रखें कि उसमें चमड़े का इस्तेमाल न हो, जैसे पुरुष पैंट के साथ बेल्ट लगाते हैं। ऐसे में धोती या पायजामा पहनना चाहिए।

शिवरात्रि को कौन से कलर के कपड़े पहने चाहिए?

शिवरात्री के दिन हरा रंग पहनना सबसे शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन हरा पहनने वालों से भोलेनाथ (Bholenath) प्रसन्न होते हैं. हरे रंग के सूती कपड़ों के अलावा लाल, सफेद, पीला और संतरी रंग पहनना भी शुभ माना जाता है. महाशिवरात्रि पर काले रंग के कपड़ों को पहनना पूरी तरह वर्जित किया गया है.

महादेव को कौन सा रंग प्रिय है?

धर्म शास्त्रों के मुताबिक हरा रंग भोलेनाथ का प्रिय रंग होता है। ऐसे में सिर्फ सावन सोमवार में ही नहीं बल्कि भक्त शिवरात्रि के दौरान भी हरे रंग के वस्त्र धारण करते हैं। इसके अलावा शिव जी के दौरान आप हरे रंग के अलावा संतरी, पीले, सफेद और लाल रंग के कपड़े भी धारण कर सकते हैं।

लाल कपड़ा पहनने से क्या होता है?

लाल कपड़े को देखकर सांड को गुस्सा क्यों आता है?

शिव जी को कौन सा फल पसंद है?

शिव जी की पूजा में इसके फल और फूल को विशेष रूप से चढ़ाया जाता है. मान्यता है कि जो दंपत्ति पावन शिवरात्रि पर इस धतूरे के फूल के साथ भगवान शिव की पूजा करते है, उन्हें शिव कृपा से जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि यदि दुख-दारिद्रय को दूर करना है तो जूही के फूल से भगवान शिव की पूजा करना न भूलें.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग