शिक्षा का अर्थ एवं प्रकृति क्या है? - shiksha ka arth evan prakrti kya hai?

शिक्षा मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है जो जीवन मरण निरंतर चलता ही रहता है। एक मनुष्य किसी भी स्थान पर शिक्षा प्राप्त कर सकता है। बालक एवं बालिका को एक निश्चित समय में जो शिक्षा दी जाती है उसे स्कूली शिक्षा कहते हैं लेकिन बालक या बालिका का शिक्षा प्राप्त करने का समय सिर्फ यही तक सीमित नहीं होता है वह अपने जीवन में प्रति क्षण कुछ ना कुछ सीखता ही रहता है उसे ही हम शिक्षा कहते हैं शिक्षा से मनुष्य को कई प्रकार से लाभ होता है जो उनके जीवन को खुशहाल जीवन बनाता है।

आज हम शिक्षा की प्रकृति के विषय में पढ़ेंगे।

शिक्षा की प्रकृति (nature of education)

१. शिक्षा बालक सर्वांगीण विकास में सहायक होता है।

२. अनुभवों का पुनर्गठन एवं पुनर्रचना का ज्ञान कराता है।

३. उत्तम नागरिकता के निर्माण में सहायक है।

४. जन्मजात शक्तियों के विकास में मदद करता है।

५. शिक्षा प्रौढ़ जीवन के लिए तैयारी करवाता है।

६. मनुष्य को जीवित रहने के लिए वातावरण से अनुकूलन करना सिखाता है।

७. भौतिक संपन्नता की प्राप्ति के योग्य बनाता है।

८. नागरिक तथा सामाजिक कर्तव्यों की भावना की प्रशिक्षण देता है।

९. मानव सभ्यता तथा संस्कृति का संरक्षण करता है।

१०. शिक्षा मानव जीवन को अनुशासित बनाता है।

११. शिक्षा मनुष्य के भावी जीवन में तैयारी के योग्य बनाता है।

१२. शिक्षा आत्मा निर्भर बनाने के मार्ग को प्रसस्त करता है।

१३. नैतिक मूल्यों को समझने में सहायक होता है।

१४. शिक्षा समाज सुधारक भी है क्योंकि शिक्षा प्राप्त कर बुरे से बुरे समाज को भी एक नैतिक समाज में बदला जा सकता है।

आज के इस लेख में आप सभी लोग शिक्षा की प्रकृति के बारे में अध्ययन करेंगे। इस लेख के माध्यम से आप सभी लोग जानेंगे कि शिक्षा की प्रकृति क्या है? तो चलिए हम सभी लोग शिक्षा की प्रकृति को जानने का प्रयास करते हैं?

शिक्षा की प्रकृति क्या है?

1. शिक्षा आजीवन चलने वाली प्रक्रिया है।

शिक्षा मनुष्य के जन्म से आरंभ हो जाती है और मृत्यु पर्यंत चलती रहती है। इसीलिए शिक्षा को आजीवन चलने वाली प्रक्रिया भी कहा जाता है।

2. शिक्षा एक विकासात्मक प्रक्रिया है।

पेस्टोलॉजी का कहना है कि – शिक्षा मनुष्य की जन्मजात शक्तियों का स्वभाविक समरूप एवं प्रगतिशील विकास है। ऐसा ही विचार रूस ने भी दिया था उन्होंने कहा था कि- शिक्षा अंदर के विकास को कहते हैं, ना कि बाहर के विकास को। इसीलिए शिक्षा को एक विकासात्मक प्रक्रिया कहा जाता है।

3. शिक्षा एक संश्लिष्ट प्रक्रिया है।

शिक्षा की प्रक्रिया में जो विकास होता है वह संश्लिष्ट होता है, अलग अलग नहीं होता है। इसमें विकसित होने वाले अंग साथ साथ कार्य करते हैं। जैसे मस्तिष्क के साथ पेसियां भी कार्यरत रहती है। शरीर विकसित होता है तो साथ ही साथ मानसिक विकास भी होता है।

4. शिक्षा एक त्रिमुखी प्रक्रिया है।

ऐडम्स का कहना है कि-  शिक्षा एक त्रिमुखी प्रक्रिया है, जिसमें एक और शिक्षक और दूसरे और शिक्षार्थी रहता है। राॅस महोदय ने भी कहा था कि चुंबक की तरह शिक्षा के दो ध्रुव होते हैं।

5. शिक्षा एक त्रिमुखी प्रक्रिया है।

ड्यूवी महोदय ने बताया कि-  शिक्षा एक त्रिमुखी प्रक्रिया है इसमें शिक्षक एवं छात्र के अलावा सामाजिक तत्व का भी भरपूर प्रभाव होता है, और इसका महत्व उन दोनों से कम नहीं है। इसीलिए शिक्षा एक त्रिमुखी प्रक्रिया है।

ड्यूवी के अनुसार दिया गया शिक्षा के त्रिमुखी प्रक्रिया में –

1. शिक्षक, 2. विषय और विद्यार्थी होते हैं।

6. शिक्षा एक गतिशील प्रक्रिया है।

शिक्षा में हमेशा परिवर्तन होता है इसीलिए शिक्षा को गतिशील स्वरूप में सभी शिक्षाशास्त्री स्वीकार करते हैं। शिक्षा जीवन के लिए है, शिक्षा स्वयं जीवन है, जीवन विकास है, जीवन का अर्थ गति है, इस प्रकार से शिक्षा गतिशील है।

7. शिक्षा एक परिवर्तन है।

शिक्षा एक परिवर्तन है, यानी यह व्यक्ति के व्यवहार एवं विचार में परिवर्तन लाती है। जन्म के समय बालक असहाय, अव्यवहारिक एवं अशिक्षित होता है। शिक्षा ही उसे धीरे-धीरे परिवर्तन करके व्यवहारिक, शिक्षित, सभ्य इत्यादि से परिपूर्ण बनाता है। इसीलिए शिक्षा को कहा गया है कि शिक्षा एक परिवर्तन है।

8. शिक्षा व्यक्ति को प्रशिक्षित करने की प्रक्रिया है।

शिक्षा व्यक्ति को प्रत्येक क्षेत्र के लिए प्रशिक्षण देती है। शिक्षा व्यक्ति को बहुत ही केवल मानसिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान करती है बहुत ही क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करके शिक्षा व्यक्ति को रोजी रोटी के लिए तैयार करती है तथा आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाती है।

आधुनिक संदर्भ में शिक्षा शब्द की उत्पत्ति लेटिन भाषा के शब्द Educatum से हुई  है। जिसका अंग्रेजी अनुवाद Education है। Education का अर्थ शिक्षण की कला। इसी का समानार्थी  शब्द Educare है To bring up उठाना To bring forth सामने लाना To lead out नेतृत्व देना इत्यादि सभी अर्थ शिक्षा की क्रिया या प्रतिक्रिया का संकुचित या व्यापक आधार प्रस्तुत करते है। दूसरे अथोर्ं में Eductaion दो शब्दों से मिलकर बना है। E+Duco E का अर्थ आन्तरिक Duco का अर्थ बाहर की आरै ले जाना। अन्त: शक्तियों क्षमताओं का बाहर की ओर विकास करना शिक्षा जीवन भर चलती रहती है। यह एक स्वाभाविक सामाजिक, दार्शनिक, राजनैतिक, आर्थिक, वैज्ञानिक तथा मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया है जो निरन्तर ज्ञान कौशल में वृद्धि के साथ व्यवहार में परिवर्तन करती रहती है। शिक्षा के व्यापक अर्थ के अनुसार शिक्षा जीवन पर्यन्त चलने वाली प्रक्रिया है। दूसरे शब्दों में व्यक्ति जीवन से लेकर मत्यु तक के बीच की जीवन यात्रा में जो कुछ सीखता है तथा अनुभव करता है। वह सब व्यापक अर्थ में शिक्षा हैं। जे. एस. मेकेन्जी ने शिक्षा का व्यापक अर्थ बताते हुए कहा है कि ‘‘व्यापक अर्थ में शिक्षा एक ऐसी प्रक्रिया है जो जीवन भर चलती रहती है तथा जीवन के प्रत्येक अनुभव से उसके भंडार मे वृद्धि होती है। शिक्षा को जीवन का साध्य भी कहा जा सकता है।

शिक्षा की प्रकृति का क्या अर्थ है?

shiksha ka arth paribhasha prakriti svarup;शिक्षा का तात्पर्य जीवन में चलने वाली ऐसी प्रक्रिया-प्रयोग से है जो मनुष्य को अनुभव द्वारा प्राप्त होते है एवं उसके पथ-प्रदर्शक बनते है। यह प्रक्रिया सीखने के रूप मे बचपन से चलती है एवं जीवनपर्यन्त चलती रहती है। जिसके कारण मनुष्य के अनुभव भण्डार में लगातार वृद्धि होती रहती है।

शिक्षा का अर्थ क्या है?

व्यापक अर्थ में शिक्षा किसी समाज में सदैव चलने वाली सोद्देश्य सामाजिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा मनुष्य की जन्मजात शक्तियों का विकास, उसके ज्ञान एवं कौशल में वृद्धि एवं व्यवहार में परिवर्तन किया जाता है और इस प्रकार उसे सभ्य, सुसंस्कृत एवं योग्य नागरिक बनाया जाता है।

शिक्षा का क्या अर्थ है एवं इसके?

शिक्षा शब्द संस्कृत भाषा की शिक्ष् धातु में अ प्रत्यय लगने से बना है। शिक्ष् का अर्थ है-सीखना और सिखाना, इसलिए शिक्षा का अर्थ हुआ सीखने-सिखाने की क्रिया। यदि हम शिक्षा के लिए प्रयुक्त अंग्रेजी शब्द एजूकेशन (Education) पर विचार करें तो भी उसका यही अर्थ निकलता है।

शिक्षा के चार उद्देश्य क्या है?

(1) बालकों की रुचियों का विकास करना। (2) अच्छी आदतों को विकसित करना। (3) विचार शक्ति का विकास करना। (4) सामाजिक दृष्टिकोण को विकसित करना।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग