हाइलाइट्स
21 सितंबर के दिन हर साल विश्व शांति दिवस मनाया जाता है
इस बार की थीम नस्लवाद की समाप्ति और शांति की स्थापना पर है
दुनिया भर में 21 सितंबर को 'अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस' (World Peace Day) मनाया जाता है. इस दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) लोगों के बीच अहिंसा और संघर्ष विराम के आदर्शों को बढ़ावा देने का प्रयास करती है. बता दें कि, इस वर्ष विश्व शांति दिवस की थीम है 'नस्लवाद खत्म करें. शांति स्थापित करें'.
'अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस' के मौके पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस कहते हैं कि 'जातिवाद हर समाज में संस्थाओं, सामाजिक संरचनाओं और रोजमर्रा की जिंदगी में जहर घोल रहा है. यह लगातार असमानता का कारण बना हुआ है और यह लोगों को उनके मौलिक मानवाधिकारों से वंचित करता है. यह समाज को अस्थिर करता है, लोकतंत्र को कमजोर करता है, सरकारों की वैधता को नष्ट करता है, और नस्लवाद और लैंगिक असमानता के संबंध अचूक हैं'.
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2022: थीम
बता दें कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2022 का थीम 'नस्लवाद समाप्त करें. शांति की स्थापना करें' है. आज का ये दिन एक नई दुनिया को नस्लवाद और नस्लीय भेदभाव से मुक्त बनाने के उद्देश्य से समर्पित है.
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का इतिहास
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की स्थापना 1981 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी. बता दें कि इस दिन को मनाने के लिए, न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र शांति घंटी (UN Peace Bell) बजाई जाती है.
1954 में पीस बेल दान की गई
जून 1954 में जापान के संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पीस बेल दान की गई थी. बेल टॉवर को फूलों से सजा हुआ एक छोटे मंदिर की तर्ज पर बनाया गया था, जो उस स्थान का प्रतीक है. जहां गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था.
विश्व शांति दिवस का महत्व
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विश्व शांति का मतलब केवल हिंसा नहीं होना नहीं है, बल्कि एक ऐसी दुनिया का निर्माण करना है, जहां सभी के साथ उनकी जाति, नस्ल, धर्म की परवाह किए बिना समान व्यवहार किया जाए.
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मनाया गया शांति दिवस
हर साल अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर, संयुक्त राष्ट्र सभी देशों और लोगों को शांति से संबंधित मुद्दों पर शिक्षा और जन जागरूकता के माध्यम से शांति दिवस मनाने के लिए आमंत्रित करता है. साथ ही, संयुक्त राष्ट्र लोगों से 21 सितंबर के दिन शांति को बढ़ावा देने की अपील करता है.
इस वर्ष 16 सितंबर, 2022 को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया. समारोह में महासचिव और महासभा के अध्यक्ष ने शांति घंटी बजाई.
Read More
- मुस्लिम परिवार को नमाज अदा करने में हुई दिक्कत, हिंदू परिवारों ने मस्जिद बनाने के लिए फ्री में दान दे दी अपनी जमीन
- कम मेहनत और ज़्यादा उत्पादन के लिए सोलर चरखा बना साथी, बदल रही बुनकरों की किस्मत
प्रिय पाठकों! माय नियर एग्जाम डॉट इन में आपका स्वागत है। आज हम इस लेख के माध्यम से विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास एवं सामाजिक विकास, मानव अधिकार, विश्व शांति के लिए कार्य करने वाली काम करने वाली संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ (यूनाइटेड नेशन ऑर्गेनाइजेशन) के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करने वाले हैं। जिसके अंतर्गत हम संयुक्त राष्ट्र संघ के इतिहास, संयुक्त राष्ट्र संघ के संरचना, संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग : महासभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक एवं सामाजिक
परिषद, प्रन्यास परिषद, सचिवालय के कार्य एवं उसके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे जो निम्नलिखित इस प्रकार हैं :- संयुक्त राष्ट्र संघ के इतिहास नोट :- 11 जुलाई 2011 ई. को दक्षिणी सूडान को 193 वां देश बनाया गया । इसे भी पढ़ें :- जानिए नीति आयोग क्या है? मूल या मौलिक कर्तव्य कौन-कौन है? जिसको हम अंतिम पैरा में डिटेल्स में पढ़ेंगे।
United Nation organisation in Hindi
संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग :
- महासभा(general assembly)
- सुरक्षा परिषद(security council)
- आर्थिक एवं सामाजिक परिषद(economic and social council)
- प्रन्यास परिषद(trusteeship)
- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय(international Court of Justice)
- सचिवालय(Secretariat)
Trick: आप सब ना महाशुर हैं
शब्द ---- काउंसिल
आ - आर्थिक एवं सामाजिक परिषद
प - प्रन्यास परिषद
सब - सचिवालय
ना - अंतरराष्ट्रीय न्यायालय
महा - महासभा
सुर - सुरक्षा परिषद
संयुक्त राष्ट्र संघ के संरचना
- UNO के कार्यपालिका को सुरक्षा परिषद तथा व्यवस्थापिका को महासभा कहते हैं।
- सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं जिनमें पांच स्थाई तथा 10 अस्थाई होते हैं। अस्थाई सदस्य का कार्यकाल 2 वर्ष का होता है।
- सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्य देश अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस एवं रूस है।
- यू एन ओ(UNO) का प्रधान महासचिव होता है प्रथम महासचिव ट्रिग्वेली नार्वे के थे।
- संयुक्त राष्ट्र संघ(यूनाइटेड नेशन ऑर्गेनाइजेशन) के वर्तमान महासचिव एंटोनियो गुटेरेस पुर्तगाल के हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के स्थापना 3 अप्रैल 1946 ईस्वी को हेग नीदरलैंड में हुई जिसका मुख्यालय हेग नीदरलैंड में है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 15 है जिनका कार्यकाल 9 वर्षों का होता है।
- संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रथम महिला अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी पंडित थी, जो भारत की थी।
- संयुक्त राष्ट्र संघ में सर्वप्रथम हिंदी में भाषण देने वाला प्रथम व्यक्ति अटल बिहारी बाजपेई (भारत) हैं।
- संयुक्त राष्ट्र संघ का बजट की घोषणा पत्र के अनुच्छेद 17 के अनुसार बजट पर विचार करने एवं उसे अनुमोदित करने की जिम्मेवारी महासभा की है। नियमित बजट महासभा द्वारा हर दूसरे वर्ष अनुमोदित किया जाता है ।
- मई2006 में संयुक्त राष्ट्र संघ के बजट में प्रमुख देशों का अंशदान संयुक्त राज्य अमेरिका 22% जापान 19.47%, जर्मनी 8.66%, यूके 6.13%, फ्रांस 6.03%, इटली 4.89%, कनाडा 2.81%, रूस 1.10% तथा भारत 0.341% का योगदान करता है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग Organs of United Nations Organization :
संयुक्त राष्ट्र संघ को प्रमुख रूप से 6 अंगों में बांटा गया है।
- महासभा(general assembly)
- सुरक्षा परिषद(security council)
- आर्थिक एवं सामाजिक परिषद(economic and social council)
- प्रन्यास परिषद(trusteeship council)
- सचिवालय(Secretariat council)
1. महासभा(general assembly)
- महासभा के सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि सम्मिलित होते हैं, इसीलिए इसे विश्व का लागू संसद भी कहा गया है।
- महासभा में प्रत्येक देश 5 प्रतिनिधि भेज सकता है परंतु उसका वोट सिर्फ एक ही होता है।
- महासभा का नियमित सत्र हर साल सितंबर माह के तीसरे मंगलवार से शुरू होकर दिसंबर के मध्य तक चलता है।
- प्रत्येक ने में सत्र की शुरुआत पर महासभा एक नए अध्यक्ष उपाध्यक्ष और महासभा के साथ मुख्य समितियों के अध्यक्षों का चुनाव करती हैं।
- सत्र के अलावा महासभा की सुरक्षा परिषद के आग्रह पर विशेष सत्र आयोजित किए जाते हैं।
- सुरक्षा परिषद की संस्तुति पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश ने देशों की सदस्यता, महासचिव की नियुक्ति, राष्ट्र संघ का बजट पारित करना आदि महासभा के प्रमुख कार्य है।
2. सुरक्षा परिषद(security council)
- यह संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य अंग है और एक प्रकार से कार्यपालिका है।
- संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र के अनुसार अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखना सुरक्षा परिषद की मुख्य जिम्मेदारी है। इसी कारण से इसे दुनिया का पुलिसमैन भी कहा जाता है। इसमें 15 सदस्य होते हैं जिनमें पांच स्थाई और 10 अस्थाई सदस्य हैं।
3. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद(economic and social council)
- आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के सदस्यों की संख्या 54 है, इसके सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है।
- यह एक अस्थाई संस्था है, परंतु इसके एक तिहाई सदस्य प्रतिवर्ष पद मुक्त होते हैं परंतु अवकाश ग्रहण करने वाला सदस्य पुनः निर्वाचित हो सकता है।
- परिषद में प्रत्येक सदस्य राज्य का एक ही प्रतिनिधि होता है इसमें निर्णय साधारण बहुमत से होता है।
आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के उद्देश्य
- महासभा के सत्ताधिकर में संयुक्त राष्ट्र संघ के आर्थिक एवं सामाजिक कार्य-कलापों लिए उत्तरदाई होना।
- अंतरराष्ट्रीय आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य संबंधी एवं शैक्षणिक विषयों का अध्ययन प्रतिवेदन एवं अभिप्रस्ताव प्रस्तुत करना।
- जाति लिंग भाषा और धर्म का भेदभाव किए बिना मानव अधिकारों एवं मौलिक स्वाधीनता के लिए सम्मान भाव की अभिवृद्धि एवं सर्वत्र उनका पालन करना।
- आर्थिक एवं सामाजिक परिषद की बैठक के वर्ष में दो बार: अप्रैल न्यूयॉर्क में तथा जुलाई में जिनेवा में कराना।
4. प्रन्यास परिषद(trusteeship council)
- प्रन्यास परिषद का भार ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड अमेरिका और ब्रिटेन को सौंपा गया है।
- रूस चीन एवं प्रांत सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य देश हैं जिनके शासन में कोई नया क्षेत्र नहीं है।
- प्रन्यास परिषद में वर्तमान में 12 सदस्य हैं जिनमें से चार प्रबंध कर्ता देश की सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य होने के कारण स्थाई सदस्य और 5 निर्वाचित सदस्य हैं।
- नवंबर 1994 ई. में अमेरिका द्वारा प्रकाशित प्रशांत दीप के स्वतंत्र होने के साथ ही पर न्यास परिषद के कार्य लगभग समाप्त हो गए हैं।
5. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय(international Court of Justice)
- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के स्थापना हेग नीदरलैंड में 3 अप्रैल 1946 ई. को की गई थी ।
- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की समृद्धि में 5 अध्याय तथा 70 अनुच्छेद हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 15 रखी गई है इनकी नियुक्ति 9 वर्षों के लिए होती है प्रत्येक 3 वर्ष बाद पांच न्यायाधीश अवकाश ग्रहण करते हैं कोई भी दो न्यायाधीश एक ही देश के नहीं हो सकते हैं।
- न्यायाधीश अपने में से ही एक अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को 3 वर्ष के लिए चुनते हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की सरकारी भाषाएं फ्रेंच तथा अंग्रेजी हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय का न्यायालय यानी करवा ही संचालन के लिए न्यायाधीशों की न्यूनतम संख्या 9 है।
6. सचिवालय(Secretariat council)
- सचिवालय संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रशासनिक अंग है।
- संयुक्त राष्ट्र संघ के नित्य प्रतिदिन कार्यों को करने के लिए एक सचिवालय है जिसमें लगभग 10000 कर्मचारी कार्य करते है।
- सचिवालय का सबसे बड़ा अधिकारी महासचिव होता है।
- महासचिव की नियुक्ति सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर महासभा द्वारा 5 वर्षों के लिए होती है।
महासचिव के कार्य
- यह संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद का ध्यान ऐसे विषयों की ओर दिलाता है जिससे उसकी राय में विश्व शांति के भंग होने की आशंका हो या सुरक्षा पर खतरे की संभावना हो।
- संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यों के संबंध में यह वार्षिक तथा पूरक प्रतिवेदन महासभा में प्रस्तुत करता है।
Video Credit : Babita ma'am
इसे भी पढ़ें:-
नागरिकता क्या है अर्थ एवं विशेषताएं
मौलिक अधिकार क्या अर्थ एवं विशेषताएं
चुनाव आयोग क्या है । कार्य शक्ति व नियम