सबसे मजबूत ट्रैक्टर कौन सा होता है? - sabase majaboot traiktar kaun sa hota hai?

भारत में 80 से 120 एचपी की पॉवर रेंज में कई ब्रांड्स दमदार ट्रैक्टरों का निर्माण करते हैं। भारत का सबसे पावरफुल ट्रैक्टर जॉन डियर का 120 HP श्रेणी में 6120B मॉडल है, जिसकी कीमत 29 लाख रुपए तक जाती है।

12 May, 2021

भारत में आमतौर छोटे व मीडियम पॉवर श्रेणी के ट्रैक्टर ही ज्यादातर किसान खरीदते आए हैं, लेकिन बदलते वक्त के साथ किसानों की जरूरतें भी बदल रही हैं। यही कारण है किसान बड़े व दमदार ट्रैक्टरों की तरफ भी रुख कर रहे हैं और ट्रैक्टर कंपनियां भी उनके लिए अधिक पॉवर वाले ट्रैक्टर बना रहीं हैं।

हम आपको बताने जा रहे हैं कि 2021 में 80 से 120 हॉर्स पॉवर श्रेणी में भारत के सबसे दमदार ट्रैक्टर कौनसे हैं।

जॉन डियर 6120 बी (John Deere 6120 B):-

यह 120 एचपी जॉन डियर ट्रैक्टर भारत के सबसे दमदार ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर में दमदार 4 सिलिंडर वाला इंजन है, जिसके दम पर पीटीओ के जरिए ही यह ट्रैक्टर 102 एचपी की पॉवर देता है। ट्रैक्टर में 12 आगे और 4 पीछे के गेयर मौजूद है।

इस 4 WD ट्रैक्टर पर 5 वर्ष की वारंटी मिलती है और इसकी कीमत लगभग 28-29 लाख रुपए तक जाती है।

जॉन डियर 6120 बी फीचर्स:-

सिलिंडर : 4

पॉवर श्रेणी : 120 HP

गेयर: 12+4

पीटीओ पॉवर : 102 HP

व्हील ड्राइव: 4WD

जॉन डियर 6120 बी प्राइस:-

Rs. 28 - 29 लाख*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है

जॉन डियर 6110 बी (John Deere 6110 B):-

यह जॉन डियर का एक और दमदार ट्रैक्टर है, जिसमें भी सभी लग्जरी सुविधाओं पर जोर दिया गया है। यह 110 एचपी ट्रैक्टर 4 सिलिंडर इंजन के साथ आता है जिसके दम पर यह पीटीओ के जरिए 93.5 एचपी की पॉवर प्रदान करता है। पॉवर स्टीयरिंग, सिंचरोमेश ट्रांसमिशन और OIB ब्रेक जैसी सभी आधुनिक तकनीकी विशेषताएं इस ट्रैक्टर में मौजूद है।

इस पर भी 5 वर्ष की वारंटी मिलती है और कीमत 27 से 28 लाख रुपए तक जाती है।

जॉन डियर 6110 बी फीचर्स:-

सिलिंडर : 4

पॉवर श्रेणी : 110 HP

गेयर: 12+4

पीटीओ पॉवर: 93.5 HP

व्हील ड्राइव: 4WD

जॉन डियर 6110 बी प्राइस:-

Rs. 27 - 28 लाख*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है

प्रीत 10049 4WD (Preet 10049 4WD):-

हिंदुस्तान के सबसे दमदार ट्रैक्टरों अब नाम आता है 100 एचपी में प्रीत 10049 का। प्रीत कम्पनी भारत में दमदार और बड़े ट्रेक्टर बनाने के लिए ही जानी जाती है और यह उसका सबसे दमदार मॉडल है। इस ट्रैक्टर में कई अनोखे फीचर्स भी है, जैसे कि यह ट्रैक्टर आगे और पीछे लगभग एक ही रफ़्तार से चल सकता है।

प्रीत 10049 4WD फीचर्स:-

सिलिंडर : 4

पॉवर श्रेणी : 100 HP

गेयर : 12+12

व्हील ड्राइव: 4WD

प्रीत 10049 4WD प्राइस:-

Rs. 18 - 20 लाख*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है

न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 4WD (New Holland TD 5.90 4WD):-

90 एचपी श्रेणी में ही एक और शानदार एसी केबिन ट्रैक्टर है न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 जिसमें 4 सिलिंडर वाला इंजन मौजूद है जो कि पीटीओ के जरिए भी जबरदस्त पॉवर देता है। इस ट्रैक्टर में 20 आगे के और 12 पीछे के गेयर दिए गए हैं। इस 4WD ट्रैक्टर की लिफ्ट कैपेसिटी 3565 किलोग्राम है, इसमें ADDC लिफ्ट है। इसी तरह पीटीओ में मल्टिस्पीड, रिवर्स पीटीओ के साथ साथ पीटीओ के लिए अलग से इंडिपेंडेंस clutch लीवर भी दिया है। इतने शानदार फीचर्स के बाद इस ट्रैक्टर न्यू हॉलैंड 6 वर्ष की वारंटी भी देती है। इसकी अनुमानित कीमत 18 लाख रुपए से ऊपर ही है।

न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 फीचर्स:-

सिलिंडर : 4

पॉवर श्रेणी : 90 HP

गेयर: 20+12

व्हील ड्राइव: 4WD

न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 प्राइस:-

Rs. 18 - 20 लाख*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है

सोनालिका वर्ल्ड ट्रैक 90 आरएक्स 4WD (Sonalika Worldtrac 90 RX 4WD):-

सोनालिका का कम्पनी का भारत में यह एक सबसे दमदार मॉडल है। यही कारण है इसमें सभी सुविधाओं का खयाल भी रखा गया है। इस 90 एचपी सोनालिका वर्ल्ड ट्रैक ट्रैक्टर में 4087 सीसी का इंजन है। इस 4WD ट्रैक्टर में मल्टिस्पीड पीटीओ, डबल clutch की तरह सभी विशिष्टताएं बिल्कुल आधुनिक है। इससे यह मजबूत ट्रैक्टर हर काम को आसान बना देता है।

इसकी कीमत अगर देखी जाए तो 16 लाख रुपए तक पड़ती है, जो कि इस तरह के एसी केबिन ट्रैक्टर के हिसाब से बिल्कुल उचित है।

सोनालिका वर्ल्ड ट्रैक 90 आरएक्स फीचर्स:-

सिलिंडर : 4

पॉवर श्रेणी : 90HP

गेयर: 12+12

व्हील ड्राइव: 4WD

सोनालिका वर्ल्ड ट्रैक 90 आरएक्स प्राइस:-

Rs. 16 लाख*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है

प्रीत 9049 4WD (Preet 9049 4WD):-

यह भी एक 90 एचपी ट्रैक्टर है, जिसमें सबसे आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है।

इस एसी केबिन  ट्रैक्टर में 4 सिलिंडर वाला पावरफुल इंजन है, जिसके दम पर ट्रैक्टर 76.5 एचपी पीटीओ के साथ हर तरह के इंप्लीमेंट को चलाने में सक्षम है और साथ ही 33 किलोमीटर प्रतिघंटा की अधिकतम रफ़्तार से भी दौड़ सकता है। इस ट्रैक्टर में 12 आगे और 12 पीछे के गेयर दिए गए हैं।

इस ट्रैक्टर की कीमत 15 से 16 लाख तक पड़ती है।

प्रीत 9049 4WD फीचर्स:-

सिलिंडर : 4

पॉवर श्रेणी : 90 HP

गेयर: 12+12 

पीटीओ पॉवर: 76.5HP

प्रीत 9049 4WD प्राइस:-

Rs. 15 -16 लाख*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है

इंडोफर्म DI 3090 4WD (Indofarm DI 3090 4WD):-

भारत में पावरफुल ट्रैक्टर बनाने वाली इंडोफार्म एक बड़ी कंपनी है, कम्पनी का 90 4WD 3090 मॉडल काफी सराहाया जाता है। ट्रैक्टर की ताकत जबरदस्त है और बनावट इस तरह की देखते बनता है। हालांकि फीचर्स के मामले ट्रैक्टर इस श्रेणी में थोड़ा पीछे छूटता नजर आता है, लेकिन किफायती कीमत में मूलभूत सुविधाओं के साथ इतना दमदार ट्रैक्टर मामूली बात नहीं है।

इंडोफर्म DI 3090 4WD फीचर्स:-

सिलिंडर : 4

पॉवर श्रेणी : 90 HP

गेयर: 8+2

इंडोफर्म DI 3090 4WD प्राइस:-

Rs. 17 लाख*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है

एस DI 9000 4WD (Ace DI 9000 4WD) :-

90 एचपी श्रेणी में एक और दमदार ट्रैक्टर है एस का डी आई 9000 4WD मॉडल, यह एक दमदार ट्रैक्टर तो है ही लेकिन इसकी बड़ी खासियत है इसकी ईंधन दक्षता। कम तेल में इतनी ताक़त शायद ही किसी और ट्रैक्टर में आपको मिलेगी। साथ ही ट्रैक्टर में पॉवर स्टीयरिंग और oib ब्रेक जैसे सभी छोटे बड़े फीचर जोड़े गए है।

Ace DI 9000 फीचर्स:-

सिलिंडर : 4

पॉवर श्रेणी : 90 HP

इंजन: 4088 सीसी

गेयर : 12+12

पीटीओ पॉवर: 75 HP

Ace DI 9000 प्राइस:-

Rs. 15-16 लाख*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है

न्यू हॉलैंड एक्सल 9010 4WD (New Holland Excel 9010 4WD):-

90 एचपी श्रेणी में न्यू हॉलैंड कम्पनी भारत में एक और दमदार ट्रैक्टर देती है।

न्यू हॉलैंड एक्सल 9010 फीचर्स:-

सिलिंडर : 4

पॉवर श्रेणी : 90 HP

गेयर: 12+12

व्हील ड्राइव: 4WD

न्यू हॉलैंड एक्सल 9010 प्राइस:-

 Rs. 15 - 17 लाख*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है

स्टैंडर्ड DI 490 4WD (Standard DI 490 4WD):-

यह अगला दमदार ट्रैक्टर भी 90 एचपी श्रेणी में ही आता है, दमदार पीटीओ पॉवर और अन्य शानदार फीचर्स के साथ। पंजाब की ट्रैक्टर कंपनी स्टैंडर्ड का यह ट्रैक्टर पूरी तरह भरोसेमंद भी है।

स्टैंडर्ड DI 490 4WD फीचर्स:-

सिलिंडर : 4

पॉवर श्रेणी : 90 HP

गेयर: 12+10

पीटीओ पॉवर : 79 एचपी

स्टैंडर्ड DI 490 4WD प्राइस:-

 Rs. 12 लाख*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है

सामे ड्यूट्स फार अग्रोलक्स 80 प्रोफिलाइन (Deutz Fahr Agrolux 80 ProfiLine) :- 

यह 80 एचपी श्रेणी में जर्मन कंपनी का एक शानदार ट्रैक्टर है, ट्रैक्टर की तकनीक बेहतरीन है। यही कारण है 80 एचपी के इस ट्रैक्टर में आपको सबसे आधुनिक फीचर्स ही मिलेंगे। डबल clutch, पॉवर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स के साथ इसका आकर्षक लुक ट्रैक्टर को सबसे अलग बना देता है।

सामे ड्यूट्स फार अग्रोलक्स 80 प्रोफिलाइन फीचर्स:-

सिलिंडर : 4

पॉवर श्रेणी : 80  HP

इंजन: 4000 सीसी

गेयर: 15+15

व्हील ड्राइव: 4WD

सामे ड्यूट्स फार अग्रोलक्स 80 प्रोफिलाइन प्राइस:-

 Rs. 12 - 12.5 लाख*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है

इंडोफार्म 4190 DI 4WD (Indofarm 4190 DI 4WD):-

90 एचपी में इंडॉफार्म का 4190 सभी सुविधाओं से लैस देश के सबसे दमदार ट्रैक्टरों में शामिल है। कुछ फीचर्स में ट्रैक्टर पीछे छूटता भी है तो मल्टीस्पीड पीटीओ और एडीडीसी हाइड्रोलिक जैसे फीचर्स इसे बेहतर बना देते हैं।

इंडोफार्म 4190 DI 4WD फीचर्स:-

सिलिंडर : 4

पॉवर श्रेणी : 90  HP

गेयर: 12+12

व्हील ड्राइव: 4WD

इंडोफार्म 4190 DI 4WD प्राइस:-

 Rs. 12-13 लाख*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है

न्यू हॉलैंड एक्सल 8010 4WD (New Holland EXCEL 8010 4WD):-

न्यू हॉलैंड का ही एक और पावरफुल ट्रैक्टर है 80 एचपी का एक्सल 8010, जिसके 4WD मॉडल का कोई तोड़ नहीं, तकनीकि रुप से बेहतरीन यह ट्रैक्टर हर तरह के काम में लिया जा सकता है। साथ ही ट्रैक्टर की बनावट ऐसी है कि रखरखाव भी आसान बन जाता है।

न्यू हॉलैंड एक्सल 8010 फीचर्स:-

सिलिंडर : 4

पॉवर श्रेणी : 80  HP

गेयर : 12+12

पीटीओ पॉवर: 68 HP

न्यू हॉलैंड एक्सल 8010 प्राइस:-

Rs. 15 लाख*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है

भारत के सबसे पावरफुल ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट (Most Powerful tractor in india price list)

  ट्रैक्टर मॉडल

(Tractor model)

   ट्रैक्टर कीमत (Tractor price)

  ट्रैक्टर एचपी (Tractor hp)

जॉन डियर 6120 बी (John Deere 6120 B)

 Rs. 28-29*

   120

जॉन डियर 6110 बी (John Deere 6110 B)

 Rs. 27-28*

    110

प्रीत 10049 4WD (Preet 10049 4WD)

 Rs.18-20*

     100

 न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 4WD (New Holland TD 5.90 4WD)

 Rs.18-20*

    90

 सोनालिका वर्ल्ड ट्रैक 90 आरएक्स 4WD (Sonalika Worldtrac 90 RX 4WD )

 Rs. 15-16*

    90

 प्रीत 9049 4WD (Preet 9049 4WD)

 Rs. 15-16*

    90

 न्यू हॉलैंड एक्सल 9010 4WD  (New Holland Excel 9010 4WD)

 Rs. 15-17*

    90

 इंडोफार्म डी आई 4190 4WD (Indofarm 4190 4WD)

 Rs 12-13*

    90

 इंडोफर्म डी आई 3090 4WD (Indofarm DI 3090 4WD)

 Rs. 16-17*

    90

 एस डी आई 9000 4WD (Ace DI 9000 4WD)

 Rs. 15-16*

    90

 स्टैंडर्ड डी आई 490 4WD (Standard DI 490 4WD)

 Rs. 12*

    90

 न्यू हॉलैंड एक्सल 8010 (New Holland EXCEL 8010 4WD)

 Rs. 15*

    80

 सामे ड्यूट्स फार अग्रोलक्स 80 प्रोफिलाइन (Same Deutz Fahr Agrolux 80 ProfiLine)

 Rs. 12.0-12.5*

    80

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है

तो यह थे भारत के टॉप 13 पावरफुल ट्रेक्टर मॉडल, अब अगर  आप जानना चाहते हैं कि किस tractor में क्या फीचर है तो ट्रैक्टर ज्ञान पर आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी। यहां आपको हर ट्रैक्टर की ऑन रॉड प्राइस और नजदीकी डीलर तक की जानकारी मिल जाएगी।

इसी तरह कि ट्रैक्टर व किसानी संबंधी जानकारी के लिए जुड़े रहें TractorGyan के साथ।

Read More

 
      

Sonalika Sold Overall 9,130 Tractors In April’21, Registered 851% Domestic Growth                                          

  Read More  

 
      

M&M Decides To Advance The Schedule Maintenance Shutdown Of All Its Plants In May For Four Days  

Read More  

 
      

Escorts Ltd. will temporally and selectively shut down manufacturing operations this weekend                         

Read More

ट्रैक्टरों में सबसे अच्छा ट्रेक्टर कौन सा है?

सोनालिका ट्रैक्टर भारत में अग्रणी ट्रैक्टर ब्रांड है। सोनालिका भारत में नवीनतम तकनीक के ट्रैक्टरों की एक विशाल श्रृंखला प्रदान करता है। सोनालिका के ट्रैक्टर 20 एचपी से लेकर 90 एचपी तक में आते हैं। सोनालिका के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल सोनालिका डीआई 745III, सोनालिका 35 डीआई सिकंदर और सोनालिका डीआई 60 हैं।

भारत का सबसे मजबूत ट्रैक्टर कौन सा है?

John Deere 6120 B भारत में सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है, जिसमें 120 एचपी और 4 सिलिंडर्ड टर्बो चार्ज्ड हाई प्रेशर का इंजन है, जो खेतों में इस ट्रैक्टर को और भी बेहतर बनाता है। 120 HP भारत में आपको और किसी टॉप टेन ट्रैक्टर कंपनी में देखने को नहीं मिलेगी।

सबसे ज्यादा कौन सी ट्रैक्टर में ताकत होती है?

जॉन डियर 6120 बी (John Deere 6120 B):- यह 120 एचपी जॉन डियर ट्रैक्टर भारत के सबसे दमदार ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर में दमदार 4 सिलिंडर वाला इंजन है, जिसके दम पर पीटीओ के जरिए ही यह ट्रैक्टर 102 एचपी की पॉवर देता है।

सबसे कम तेल खाने वाला ट्रैक्टर कौन सा है?

सबसे कम डीजल की खपत वाले Top 5 ट्रैक्टर, जानें उनके फीचर्स और....
महिंद्रा 475 डी आई एक्सपी प्लस (Mahindra 475 Di Xp Plus).
स्वराज 744 एफ ई (Swaraj 735 Fe).
सोनालिका डीआई 745 Iii सिकंदर (Sonalika Di 745 Iii Sikander).
जॉन डीरे ट्रैक्टर्स (John Deere Tractors).

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग