HBSE 10th Hindi Solved Question Paper 2022, 2021, 2020, 2019. Haryana Board class 10 hindi previous year question paper with answer. HBSE Board Solved Question Paper class 10 Hindi. HBSE Board Question Paper Download 2022, 2021, 2020, 2019.
SET-2022 ABCD
Subjective Questions (Part-I)
(1) दोहा छंद का लक्षण लिखिए।
दोहा : यह मात्रिक अर्द्धसम छंद है। इसके विषम (प्रथम तथा तीसरे) चरणों में 13-13 मात्राएँ तथा सम (दूसरे व चौथे) चरणों में 11-11 मात्राएँ होती हैं।
(2) विद्यालय में स्वच्छ जल की व्यवस्था करवाने के बारे में मुख्याध्यापक को एक प्रार्थना पत्र लिखिए।
सेवा में,
प्रधानाचार्य महोदय
मॉडल संस्कृति स्कूल,
बाढ़डा, चरखी दादरी
दिनांक : 10 मार्च, 2022
विषय – स्वच्छ जल की व्यवस्था की ओर ध्यान आकर्षित करने हेतु।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हमारे विद्यालय में पिछले कुछ दिनों से पीने का पानी स्वच्छ नहीं आ रहा है। पानी में छोटे-छोटे कीड़े भी आ रहे हैं व पानी में बदबू भी आती है। गंदा तथा दुर्गंध युक्त पानी पीने के कारण छात्रों का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। अतः आपसे अनुरोध है कि आप कर्मचारियों से कहकर पानी की टंकी की सफाई हर सप्ताह करवाने की कृपा करें, जिससे छात्रों को पीने योग्य स्वच्छ पानी मिल सके।
धन्यवाद।
आपका आज्ञाकारी शिष्य
रवि कुमार
कक्षा- दसवीं ‘ब’
अथवा
मोबाइल गेम्स का दुष्परिणाम बताते हुए छोटे भाई को एक पत्र लिखिए।
भिवानी
मेरे प्यारे छोटे भाई
रोहित
विषय- मोबाइल गेम्स का दुष्परिणाम बताते हुए पत्र।
मोबाइल फोन आजकल हर व्यक्ति के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। हर किसी के लिए आज के समय में मोबाइल इतना आवश्यक हो गया है की उन्हें अपने सेहत का भी ख्याल नहीं रहता, लेकिन ये बात भी सच है की अगर आप किसी भी चीज का आवश्यकता से अधिक इस्तेमाल करते हैं, तो आपके स्वास्थ्य के लिए यह बहुत ही हानिकारक हो सकता है, मोबाइल गेम्स भी उनमें से एक है।
फोन से निकलने वाले रेडिएशन से कैंसर का खतरा हो सकता है। अगर आप अपने मोबाइल फोन को पूरा दिन अपनी जेब में रखते हैं, तो ट्यूमर होने की आशंका हो सकती है। मोबाइल फोन के इलेक्ट्रोमेगनेटिक विकिरणों का प्रभाव आपकी हड्डियों पर भी पड़ता है और उनमें मौजूद मिनरल लिक्विड समाप्त हो सकता है। इससे आपके सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
मोबाइल गेम्स बच्चों के लिए बहुत नुकसानदायक है। बच्चे दिन भर मोबाइल गेम्स में व्यस्त रहते और अपनी पढ़ाई को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए ज्यादा मोबाइल गेम्स ना खेले।
तुम्हारा भाई
साहिल
(3) निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए :
(क) पर्यावरण संरक्षण
(ख) इंटरनेट का महत्त्व
(ग) योग और स्वास्थ्य
(घ) विद्यार्थी और अनुशासन
(ङ) मेरा प्रिय नेता
(4) निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
नाथ संभुधनु भंजनिहारा। होइहि केउ एक दास तुम्हारा।।
आयेसु काह कहिय किन मोही। सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही।। सेवकु सो जो करै सेवकाई। अरि करनी करि करिअ लराई।। सुनहु राम जेहि सिवधनु तोरा। सहसबाहु सम सो रिपु मोरा।।
प्रश्न :
(i) प्रस्तुत काव्यांश के कवि एवं कविता का नाम लिखिए।
प्रस्तुत पद हमारी पाठ्य-पुस्तक क्षितिज (भाग-दो) में संकलित ‘राम-परशुराम-लक्ष्मण संवाद’ से लिया गया है जिसे मूल रूप से गोस्वामी तुलसीदास के द्वारा रचित महाकाव्य ‘रामचरितमानस’ के बालकांड से ग्रहण किया गया है।
(ii) प्रस्तुत काव्यांश में निहित भाव सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।
तुलसीदास जी कृत बालकाण्ड के इस पद में श्री राम परशुराम जी के क्रोध को शांत करने के लिए विनय कर रहे हैं लेकिन परशुराम जी का क्रोध शांत नहीं होता है और वे लक्ष्मण जी से भी कटु वचनों का उपयोग करते हैं। परशुराम जी से श्री राम जी कहते हैं की शिव जी का धनुष तोड़ने वाला कोई आपका ही दास होगा। आपका क्या आदेश है, आपको क्या कहना है मुससे कहिये। इस पर क्रोधित परशुराम जी कहने लगे की सेवक तो वह होता है जो सेवा का कार्य करे। धनुष तोड़कर तो उसने लड़ाई का कार्य किया है। यह तो शत्रुता का कार्य है। जिसने भी शिव जी का धनुष तोडा है वह मेरा ऐसे ही शत्रु है जैसे सहस्रबाहु मेरा शत्रु है। वह व्यक्ति जिसने शिव जी का धनुष तोडा है वह राजाओं के समूह को छोड़कर सामने आए अन्यथा समस्त राजा मेरे हाथों मारे जायेंगे।
(5) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
(क) 'कन्यादान' कविता का मूलभाव स्पष्ट कीजिए।
इस कविता में उस दृश्य का वर्णन है जब एक माँ अपनी बेटी का कन्यादान कर रही है। बेटियाँ ब्याह के बाद पराई हो जाती हैं। जिस बेटी को कोई भी माता पिता बड़े जतन से पाल पोसकर बड़ी करते हैं, वह शादी के बाद दूसरे घर की सदस्य हो जाती है। इसके बाद बेटी अपने माँ बाप के लिए एक मेहमान बन जाती है। इसलिए लड़की के लिए कन्यादान शब्द का प्रयोग किया जाता है। जाहिर है कि जिस संतान को किसी माँ ने इतने जतन से पाल पोस कर बड़ा किया हो, उसे किसी अन्य को सौंपने में गहरी पीड़ा होती है। बच्चे को पालने में माँ को कहीं अधिक दर्द का सामना करना पड़ता है, इसलिए उसे दान करते वक्त लगता है कि वह अपनी आखिरी जमा पूँजी किसी और को सौंप रही हो।
(ख) 'उत्साह' कविता का केन्द्रीय भाव स्पष्ट कीजिए ।
उत्साह कविता के केंद्र भाव है कि उसमें कवि चाहता है कि बादल पुहाना बरसने की बजाय गरजने के लिए कहता है क्योंकि सभी जानते हैं कि बादल के गरजने से मनुष्य के अंदर क्रांति की भावना जाएगी और वह यह भी जानता है कि सुहाने या बरसने से मनुष्य के अंदर क्रांति की भावना नहीं जग सकती।
(ग) पठित पदों के आधार पर गोपियों का योग साधना के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट कीजिए ।
प्रस्तुत पदों में योग साधना के ज्ञान को निरर्थक बताया गया है। यह ज्ञान गोपियों के अनुसार अव्यवाहरिक और अनुपयुक्त है। उनके अनुसार यह ज्ञान उनके लिए कड़वी ककड़ी के समान है जिसे निगलना बड़ा ही मुश्किल है। सूरदास जी गोपियों के माध्यम से आगे कहते हैं कि ये एक बीमारी है। वो भी ऐसा रोग जिसके बारे में तो उन्होंने पहले कभी न सुना है और न देखा है। इसलिए उन्हें इस ज्ञान की आवश्यकता नहीं है। उन्हें योग का आश्रय तभी लेना पड़ेगा जब उनका चित्त एकाग्र नहीं होगा। परन्तु कृष्णमय होकर यह योग शिक्षा तो उनके लिए अनुपयोगी है। उनके अनुसार कृष्ण के प्रति एकाग्र भाव से भक्ति करने वाले को योग की ज़रूरत नहीं होती।
(6) लेखक ने फादर कामिल बुल्के को मानवीय करुणा की दिव्य चमक क्यों कहा है ?
लेखक ने फादर बुल्के को मानवीय करुणा की दिव्य चमक इसलिए कहा है क्योंकि उनके मन में सभी के लिए प्रेम भरा था और वे लोगों को अपने शुभ आशीशों से भर देते थे। वे जिससे भी एक बार मिल लेते थे, सुख दुख में हमेशा उनके साथ रहते थे। किसी भी मानव का दुख उनसे देखा नहीं जाता था और उसका कष्ट दूर करने के लिए पूरा प्रयत्न करते थे।
अथवा
'लखनवी अंदाज़' पाठ में निहित व्यंग्य स्पष्ट कीजिए।
लखनवी अंदाज़' पाठ में नवाब साहब के माध्यम से लेखक ने समाज के उस सामंती वर्ग पर व्यंग्य किया है, जो वास्तविकता से दूर एक बनावटी जीवन-शैली का आदी है। समाज में आज भी ऐसी दिखावटी संस्कृति दिखाई देती हैं जिनके अधीन लोग यथार्थ से दूर केवल दिखावे के लिए अपने सनकी व्यवहार का प्रदर्शन करते हैं ।
(7) निम्नलिखित गद्यांश से संबंधित नीचे लिखे प्रश्न का उत्तर दीजिए :
आसमान बादल से घिरा; धूप का नाम नहीं। ठंडी पुरवाई चल रही। ऐसे ही समय आपके कानों में एक स्वर-तरंग झंकार सी कर उठी। यह क्या है - यह कौन है ! यह पूछना न पड़ेगा। बालगोबिन भगत समूचा शरीर कीचड़ में लिथड़े अपने खेत में रोपनी कर रहे हैं। उनकी अँगुली एक-एक धान के पौधे को, पंक्तिबद्ध, खेत में बिठा रही है। उनका कंठ एक-एक शब्द को संगीत के जीने पर चढ़ाकर कुछ को ऊपर, स्वर्ग की ओर भेज रहा है और कुछ को इस पृथ्वी की मिट्टी पर खड़े लोगों के कानों की ओर। बच्चे खेलते हुए झूम उठते हैं, मेंड़ पर खड़ी औरतों के होंठ काँप उठते हैं, वे गुनगुनाने लगती हैं।
प्रश्न :
प्रस्तुत गद्यांश के लेखक का नाम और पाठ का नाम बताते हुए, स्पष्ट कीजिए कि लेखक ने भगत के संगीत को जादू क्यों कहा है ?
लेखक-रामवृक्ष बेनीपुरी, पाठ- बालगोबिन भगत
आसमान बादल से घिरा; धूप का नाम नहीं। ठंडी पुरवाई चल रही। ऐसे ही समय आपके कानों में एक स्वर-तरंग झंकार-सी कर उठी। यह क्या है-यह कौन है! यह पूछना न पड़ेगा। बालगोबिन भगत समूचा शरीर कीचड़ में लिथड़े अपने खेत में रोपनी कर रहे हैं। उनकी अँगुली एक-एक धान के पौधे को, पंक्तिबद्ध, खेत में बिठा रही है। उनका कंठ एक-एक शन को संगीत के जीने पर चढ़ाकर कुछ को ऊपर, स्वर्ग की ओर भेज रहा है और कुछ को इस पृथ्वी की मिट्टी पर खड़े लोगों के कानों की ओर! बच्चे खेलते हुए झूम उठते हैं; मेंड़ पर खड़ी औरतों के होंठ काँप उठते हैं, वे गुनगुनाने लगती हैं; हलवाहों के पैर ताल से उठने लगते हैं; रोपनी करने बालों की अँगुलियाँ एक अजीब क्रम से चलने लगती हैं! बालगोबिन भगत का यह संगीत है या जादू!
(8) यशपाल अथवा स्वयं प्रकाश का जीवन परिचय देते हुए, उनकी साहित्यिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
यशपाल : सन् 1903 में फिरोजपुर छावनी (पंजाब) में जन्म | प्रारम्भिक शिक्षा काँगड़ा उच्चतर लाहौर से । भगत सिंह एवं सुखदेव से परिचय। स्वाधीनता संग्राम से जुड़े। सन् 1976 में निधन।
कहानी संग्रह : ज्ञानदान तर्क का तूफान पिंजरे की उड़ान । उपन्यास : झूठा सच। अमिता पार्टी कामरेड। दादा कामरेड़।
साहित्यिक विशेषताएँ : सामाजिक विषमता, राजनीतिक पाखंड एवं रूढ़ियों के विरुद्ध । देश विभाजन की त्रासदी का चित्रण सजीव एवं स्वाभाविक भाषा । यथार्थवादी शैली।
अथवा
स्वयं प्रकाश : इनका जन्म सन् 1947 ई० में मध्य प्रदेश के इंदौर नगर में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी इंदौर में ही संपन्न हुई। उच्चशिक्षा के रूप में स्वयं प्रकाश जी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग तक की शिक्षा ग्रहण की और एक औद्योगिक प्रतिष्ठान में राजस्थान राज्य में नौकरी की। कुछ समय नौकरी करने के पश्चात उन्होंने स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति ले ली। आज स्वयं प्रकाश जी भोपाल (म० प्र०) में निवास करते हैं और वहाँ ‘वसुधा’ नामक पत्रिका के संपादन से जुड़े हैं।
साहित्यिक विशेषताएँ : स्वयं प्रकाश के साहित्य पर आदर्शवादी विचारधारा का काफी प्रभाव है। इनकी कृतियों में देश, समाज, नगर-गाँव की सुख-समृद्धि देखने की आकांक्षा प्रकट हुई है। भारतीय सांस्कृतिक जीवन-मूल्य उनमें प्रवाहित हुए हैं। मध्यमवर्गीय जीवन के कुशल चितेरे स्वयं प्रकाश की कहानियों में वर्ग-शोषण के विरुद्ध चेतना है तो हमारे सामाजिक जीवन में जाति, संप्रदाय और लिंग के आधार पर हो रहे भेदभाव के विरुद्ध प्रतिकार का स्वर भी है। रोचक किस्सागोई शैली में लिखी गई उनकी कहानियाँ हिंदी की वाचिक परंपरा को समृद्ध करती हैं ।
(9) 'कृतिका (भाग-2)' के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(क) सिक्किम के अधिकतर लोगों की जीविका का साधन क्या है ?
सिक्किम के अधिकतर लोगों की जीविका का साधन वहाँ के चाय के बागान में काम करना है। वे सड़क निर्माण के कार्य में भी मजदूरी करके अपनी जीविका चलाते हैं। वे आलू की खेती करते हैं और आलू द्वारा अपना जीवकोपार्जन करते हैं। वे धान की भी खेती करते हैं।
(ख) 'साना-साना हाथ जोड़ि ........' प्रार्थना के भाव का वर्णन कीजिए।
जिसका अर्थ था छोटे-छोटे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रही हूं कि मेरा सारा जीवन अच्छाइयों को समर्पित हो।
(ग) 'माता का अँचल' पाठ में साँप निकलने की घटना से भोलानाथ एवं साथियों की क्या हालत हुई ?
चूहे के बिल से निकले सांप को देखकर भोलानाथ और उसके साथियों ही हालत डर कर बहुत बुरी हुई। भोलानाथ डर के मारे गिरता हुआ भाग-भाग कर घर की और भागता है उसे भागते रास्ते में बहुत चोट लगती है। वह अपने पिता के पास न जा कर सीधे अपने माँ के पास जाकर आंचल में छुप गया।
(घ) मूर्तिकार जॉर्ज के नाप की नाक की खोज में देश-दौरे पर किस-किस प्रांत में पहुँचा ?
बम्बई, गुजरात, बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, केरल, पंजाब, दिल्ली
(ङ) रानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के ऐश्वर्य का वर्णन कीजिए।
अखबारों ने प्रकाशित किया कि रानी ने एक ऐसा हलके नीले रंग का सूट बनवाया है, जिसका रेशमी कपड़ा हिंदुस्तान से मँगाया गया है जिस पर करीब चार सौ पौंड का खर्च आया है। महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के राज्याभिषेक का दिन शानदार झांकियों और रस्मों का दिन था, जिसे दुनिया भर में मनाया गया था और एक लंबे तथा ऐतिहासिक शासनकाल की शुरुआत के रूप में चिह्नित किया गया।
SET-2022 A
Objective Questions (Part-II)
Q1. अनुप्रास अलंकार का उदाहरण दीजिए।
चारु चन्द्र की चंचल किरणें, खेल रही थी जल-थल में।
तथा
कल कानन कुंडल मोरपखा उर पा बनमाल बिराजती है।
Q2. 'पीपर पात सरिस मन डोला' में उपमा अलंकार है।
Q3. 'एक और एक ग्यारह' मुहावरे का अर्थ बताइए।
एकता में शक्ति
Q4. 'दशानन' - विग्रह करके समास का नाम लिखिए।
दस आनन है जिसके या दसमुख वाला (रावण), बहुब्रीहि समास
Q5. 'यथाशक्ति' - विग्रह करके समास का नाम लिखिए।
शक्ति के अनुसार, अव्ययीभाव समास
Q6. 'कपड़ा' का पर्यायवाची शब्द लिखिए।
पट, वस्त्र, परिधान, पोशाक, चीर तथा लिबास
Q7. 'चंद्र' का पर्यायवाची शब्द लिखिए।
चंद्रमा, सारंग, कलानिधि, विधु, विभाकर, इन्दु, शशि तथा शशांक
Q8. संधि किसे कहते हैं ?
सन्धि (सम् + धि) शब्द का अर्थ है 'मेल' या जोड़। दो निकटवर्ती वर्णों के परस्पर मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है वह संधि कहलाता है। संस्कृत, हिन्दी एवं अन्य भाषाओं में परस्पर स्वरो या वर्णों के मेल से उत्पन्न विकार को सन्धि कहते हैं। जैसे - सम् + तोष = संतोष
Q9. 'जगन्नाथ' शब्द का संधि-विच्छेद कीजिए ।
जगत् + नाथ
Q10. 'उपरि + उक्त' की संधि कीजिए।
उपर्युक्त
Q11. अल्पायु का विलोम शब्द लिखिए।
दीर्घायु तथा चिरायु
Q12. उत्थान का विलोम शब्द लिखिए।
पतन
Q13. 'अभि' - उपसर्ग लगाकर शब्द रचना कीजिए।
अभिमान, अभिशाप तथा अभियान
Q14. दुस्साहस - उपसर्ग छाँटिए ।
दुस्
Q15. अक - प्रत्यय लगाकर शब्द रचना कीजिए।
पाठक, चालक तथा धावक
Q16. कड़वाहट - प्रत्यय छाँटिए ।
आहट
Q17. गोपियों के मन को कौन चुराकर ले गया ?
(i) बलराम
(ii) कृष्ण
(iii) उद्धव
(iv) भँवरा
Q18. सूरदास के आराध्य कौन हैं ?
(i) श्रीराम
(ii) शक्ति
(iii) शिव
(iv) श्रीकृष्ण
Q19. उद्धव गोपियों को कौन-सा संदेश देते हैं ?
(i) प्रेम का
(ii) भक्ति का
(iii) योग साधना का
(iv) मोक्ष साधना का
Q20. 'खर कुठार मैं अकरुन कोही' - में 'कोही' का अर्थ क्या है ?
(i) कोई
(ii) कोढ़ी
(iii) क्रोधी
(iv) काला
Q21. 'राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद' तुलसीदास जी के कौन-से ग्रंथ से लिया गया है ?
(i) विनयपत्रिका
(ii) गीतावली
(iii) रामचरितमानस
(iv) कवितावली
Q22. 'भृगुकुलकेतु' किसे कहा गया है ?
(i) राम को
(ii) लक्ष्मण को
(iii) परशुराम को
(iv) विश्वामित्र को
Q23. कवि 'देव' ने बसंत को किस रूप में चित्रित किया है ?
(i) बालक के
(ii) वृद्ध के
(iii) युवती के
(iv) युवक के
Q24. श्रीकृष्ण किंकिनि कहाँ पहने हुए हैं ?
(i) पाँव में
(ii) कटि में
(iii) माथे पर
(iv) गले में
Q25. 'उत्साह' कविता के रचयिता कौन हैं ?
(i) नागार्जुन
(ii) जयशंकर प्रसाद
(iii) सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
(iv) ऋतुराज
Q26. 'अट नहीं रही है' - कविता में किस मास का वर्णन है ?
(i) कार्तिक
(ii) सावन
(iii) आषाढ़
(iv) फागुन
Q27. 'कन्यादान' कविता में किसके अनुभवों की पीड़ा की प्रामाणिक अभिव्यक्ति की गई है ?
(i) माँ
(ii) भाई
(iii) पिता
(iv) बेटा
Q28. 'कन्यादान' कविता में किसे 'शाब्दिक भ्रम' कहा गया है ?
(i) वस्त्र और आभूषण को
(ii) शब्दों के जाल को
(iii) सौंदर्य को
(iv) धुंधले प्रकाश को
Q29. 'नेताजी का चश्मा' पाठ का लेखक कौन है ?
(i) स्वयं प्रकाश
(ii) यशपाल
(iii) रामवृक्ष बेनीपुरी
(iv) मन्नू भण्डारी
Q30. मूर्ति को चश्मा कौन पहनाता है ?
(i) हालदार
(ii) पानवाला
(iii) कैप्टन
(iv) चायवाला
Q31. बालगोबिन भगत किसके पदों का गायन करते थे ?
(i) सूरदास
(ii) कबीर
(iii) मीरा
(iv) तुलसीदास
Q32. नेताजी की प्रतिमा बनाने वाले मास्टर का क्या नाम था ?
(i) मोतीलाल
(ii) चम्पक लाल
(iii) रामलाल
(iv) शामलाल
Q33. बालगोबिन भगत के बेटे का अंतिम संस्कार किसने किया ?
(i) बालगोबिन भगत ने
(ii) गाँव वालों ने
(iii) उनकी पुत्रवधू
(iv) पड़ोसियों ने
Q34. बालगोबिन भगत के कितने पुत्र थे ?
(i) एक
(ii) दो
(iii) तीन
(iv) चार
Q35. 'लखनवी अंदाज़' किस प्रकार की रचना है ?
(i) व्यंग्यात्मक
(ii) संस्मरणात्मक
(iii) आत्मकथात्मक
(iv) नाटकीय
Q36. नवाब साहब खाने की कौन-सी वस्तु तौलिए पर रखकर बैठे थे ?
(i) रोटी
(ii) सेब
(iii) खीरा
(iv) केला
Q37. लेखक ने फादर कामिल बुल्के की तुलना किस वृक्ष से की है ?
(i) वटवृक्ष
(ii) पीपल
(iii) देवदारु
(iv) नीम
Q38. 'फादर कामिल बुल्के' पाठ के रचयिता कौन हैं ?
(i) सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
(ii) यशपाल
(iii) मन्नू भण्डारी
(iv) यतींद्र मिश्र
Q39. फ़ादर कामिल बुल्के की मृत्यु कैसे हुई ?
(i) बुखार से
(ii) जहरबाद से
(iii) गिरने से
(iv) कैंसर से
Q40. फादर कामिल बुल्के कहाँ के रहने वाले थे ?
(i) जर्मनी
(ii) फ्रांस
(iii) बेल्जियम
(iv) लंदन
SET-2022 B
Objective Questions (Part-II)
Q1. जिस समास में पहला पद संख्यावाचक हो, उसे द्विगु समास कहते हैं।
Q2. प्रेमसागर, दिनों-दिन - विग्रह कीजिए ।
प्रेम रूपी सागर, हर दिन
Q3. स्वर सन्धि के पांच भेद हैं।
Q4. महोदय, नमस्ते - सन्धि-विच्छेद कीजिए।
महा + उदय, नम: + ते
Q5. प्रताप, संयोग - उपसर्ग छाँटिए ।
प्र, सम्
Q6. नैतिक, फूलदान - प्रत्यय छाँटिए ।
इक, दान
Q7. विकारी शब्द चार प्रकार के होते हैं।
Q8. अविकारी शब्दों को छाँटकर लिखिए: योग, कम, बच्चा, खूब।
कम, खूब
Q9. निर्मल के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।
शुद्ध, पवित्र, साफ तथा स्वच्छ
Q10. तामसिक, सभ्य - विलोमार्थी शब्द लिखिए।
सात्विक, असभ्य
Q11. मुद्रा के दो अनेकार्थी शब्द लिखिए।
मुहर, आकृति, सिक्का तथा धन
Q12. अर्थ की दृष्टि से वाक्य के आठ भेद हैं।
Q13. 'सोने पर सुहागा' मुहावरे का अर्थ लिखिए।
बेहतर होना या किसी अच्छें में और गुण आ जाना
Q14. 'ओस चाटे प्यास नहीं बुझती' लोकोक्ति का अर्थ लिखिए।
कम वस्तु से आवश्यकता पूरी नही होती
Q15. 'मन की मन ही माँझ रही।' - अलंकार का नाम लिखिए।
अनुप्रास अलंकार
Q16. 'अपरस रहत सनेह तगा तैं।' - अलंकार का नाम लिखिए।
रूपक अलंकार
Q17. 'चाहति हुती गुहारि जितहिं तैं - यहाँ गुहारि का अर्थ है :
(i) हारा हुआ
(ii) गाली देना
(iii) रक्षार्थ पुकार
(iv) गुफा
Q18. 'उत्साह' कविता में बादलों के हृदय में किस प्रकार की शोभा छिपी हुई है ?
(i) सुनहरी
(ii) बूंदों की
(iii) विद्युत की
(iv) झरनों की
Q19. तुलसीदास ने 'गाधिसूनु' शब्द किसके लिए प्रयुक्त किया है ?
(i) परशुराम
(ii) राम
(iii) लक्ष्मण
(iv) विश्वामित्र
Q20. गोपियों के अनुसार किसका मन चंचल है ?
(i) स्वयं का
(ii) श्रीकृष्ण का
(iii) उद्धव का
(iv) सूरदास का
Q21. सवैया में श्रीब्रजदूलह 'देव' सहाई में देव शब्द का क्या अर्थ है ?
(i) देवता
(ii) श्रीकृष्ण
(iii) भाग्य
(iv) कवि देव
Q22. 'गर्भन्ह के अर्भक दलन' - यहाँ अर्भक का क्या अर्थ है ?
(i) शत्रु
(ii) बच्चा
(iii) क्षत्रिय
(iv) कायर
Q23. अट नहीं रही है कविता में 'मंद-गंध-पुष्प-माल' का धारक किसे कहा गया है ?
(i) भादों
(ii) कार्तिक
(iii) सावन
(iv) फागुन
Q24. 'कन्यादान' कविता में स्त्री के बंधन कौन-से हैं ?
(i) समाज
(ii) वस्त्र और आभूषण
(iii) कामकाज
(iv) प्रसाधन
Q25. विश्वामित्र के अनुसार साधु किसके दोषों को मन में धारण नहीं करते ?
(i) मित्रों के
(ii) बुजुर्गों के
(iii) युवकों के
(iv) बालकों के
Q26. गोपियों के अनुसार श्रीकृष्ण ने मथुरा जाकर कौन-सा शास्त्र पढ़ लिया है ?
(i) राजनीतिशास्त्र
(ii) अर्थशास्त्र
(iii) धर्मशास्त्र
(iv) नीतिशास्त्र
Q27. 'कन्यादान' कविता में चेहरे पर मत रीझना में क्या निहित है ?
(i) फटकार
(ii) नसीहत
(iii) तिरस्कार
(iv) सम्मान
Q28. 'राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद' नामक कविता में अहो मुनीसु महाभट मानी - ये शब्द किसको कहे ?
(i) श्रीराम को
(ii) परशुराम को
(iii) विश्वामित्र को
(iv) लक्ष्मण को
Q29. 'नेताजी का चश्मा' कहानी के आधार पर हालदार साहब को किस प्रकार का व्यक्ति कहा गया है ?
(i) अन्वेषक
(ii) क्रोधी
(iii) भावुक
(iv) कठोर
Q30. बालगोबिन भगत ने अपने बेटे की चिता को अग्नि किससे दिलवाई ?
(i) पतोहू से
(ii) स्वयं दी
(iii) किसी साधु से
(iv) रिश्तेदार से
Q31. फादर कामिल बुल्के ने प्रयाग विश्वविद्यालय से शोधप्रबंध कब पूरा किया ?
(i) 1950
(ii) 1951
(iii) 1952
(iv) 1953
Q32. 'क्यों भई, क्या बात है ? आज तुम्हारे नेताजी की आँखों पर चश्मा नहीं है।' कहानी में ये शब्द किसने कहे ?
(i) पानवाले ने
(ii) हालदार साहब ने
(iii) ड्राइवर ने
(iv) मोतीलाल ने
Q33. 'बालगोबिन भगत' नामक पाठ में औरतें मेंड़ पर क्या लेकर बैठी हैं ?
(i) कंबल
(ii) कस्सी
(iii) कलेवा
(iv) कपड़े
Q34. फादर कामिल बुल्के का देहान्त किस सन् में हुआ ?
(i) 1982
(ii) 1984
(iii) 1985
(iv) 1987
Q35. नवाब साहब ने सीट के नीचे से क्या उठाया ?
(i) लोटा
(ii) चाकू
(iii) तौलिया
(iv) लाल मिर्च की पुड़िया
Q36. हालदार साहब को ध्यान से देखने के बाद अपनी लाल-काली बत्तीसी किसने दिखाई ?
(i) कैप्टन ने
(ii) पानवाले ने
(iii) मोतीलाल ने
(iv) ड्राइवर ने
Q37. बालगोबिन भगत कौन-सा वाद्ययंत्र बजाते थे ?
(i) शहनाई
(ii) खँजड़ी
(iii) तबला
(iv) सितार
Q38. 'मानवीय करुणा की दिव्य चमक' संस्मरण में 'हर मौत दिखाती है जीवन को नयी राह' ये शब्द किसने कहे थे ?
(i) डॉ० सत्यप्रकाश
(ii) डॉ० रघुवंश
(iii) डॉ० निर्मला जैन
(iv) फ़ादर कामिल बुल्के
Q39. 'लखनवी अंदाज़' नामक पाठ गद्य की किस विधा में लिखा गया है ?
(i) कहानी
(ii) व्यंग्य लेख
(iii) रेखाचित्र
(iv) संस्मरण
Q40. रेलगाड़ी में बर्थ पर बैठे नवाब साहब ने अपने सामने कितने ताजे खीरे रखे हुए थे ?
(i) एक
(ii) दो
(iii) तीन
(iv) चार
SET-2022 C
Objective Questions (Part-II)
Q1. जिस समास में पूर्व व उत्तर पद दोनों ही प्रधान हों, उसे द्वंद्व समास कहते हैं।
Q2. त्रिफला, द्वार-दवार - विग्रह कीजिए ।
तीन फलों का समूह, द्वार से द्वार
Q3. सन्धि के तीन भेद हैं।
Q4. नयन, संसार - सन्धि-विच्छेद कीजिए।
ने + अन, सम् + सार
Q5. निर्मल, उद्गम - उपसर्ग छाँटिए ।
निर्, उत्
Q6. सैनिक, कलमदान - प्रत्यय छाँटिए ।
इक, दान
Q7. अविकारी शब्द चार प्रकार के होते हैं।
8. विकारी शब्दों को छाँटकर लिखिए : रमणीय, यथा, गाय, उतना ।
यथा, गाय
Q9. जल के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।
पानी, नीर, पय, अमृत
Q10. मलिन, आधुनिक - विलोमार्थी शब्द लिखिए।
स्वच्छ या निर्मल, प्राचीन
Q11. अलि के दो अनेकार्थी शब्द लिखिए।
भंवरा, सखी
Q12. रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन भेद हैं।
Q13. 'गागर में सागर भरना' मुहावरे का अर्थ लिखिए।
कम शब्दों में ज्यादा कहना
Q14. 'जैसा देश वैसा भेष' लोकोक्ति का अर्थ लिखिए।
परिस्थितियों के अनुसार ढलना
Q15. मुनीसु महाभट मानी। - अलंकार का नाम लिखिए।
अनुप्रास अलंकार
Q16. प्रातहि जगावत गुलाब चटकारी दे। - अलंकार का नाम लिखिए।
मानवीकरण अलंकार
Q17. 'अपरस रहत सनेह तगा तैं - यहाँ तगा का क्या अर्थ है ?
(i) दगा देना
(ii) सगा
(iii) बंधन
(iv) टूटना
Q18. 'उत्साह' कविता में निदाघ का क्या अर्थ है ?
(i) सर्दी
(ii) वर्षा
(iii) सावन
(iv) गर्मी
Q19. 'अयमय खांड़ न ऊखमय' - यहाँ अयमय का क्या अर्थ है ?
(i) खांड़
(ii) खांड़ का बना हुआ
(iii) गन्ना
(iv) लोहे का बना हुआ
Q20. गोपियों के अनुसार योग-शिक्षा कैसे मन के लोगों के लिए उचित है ?
(i) चंचल
(ii) स्थिर
(iii) दृढ़
(iv) सबल
Q21. कवि ने 'सवैया' में किसकी सुन्दरता का वर्णन किया है ?
(i) गोपियाँ
(ii) श्रीकृष्ण
(iii) राधा
(iv) सीता
Q22. 'कौसिक सुनहु मंद येहु बालकु' ये शब्द किसने कहे ?
(i) विश्वामित्र
(ii) परशुराम
(iii) राम
(iv) लक्ष्मण
Q23. 'अट नहीं रही है' कविता में पाट-पाट पर क्या बिखरी है ?
(i) शोभाश्री
(ii) सुगंध
(iii) उज्ज्वलता
(iv) हरियाली
Q24. ‘कन्यादान' कविता में कवि ने किसको धुंधले प्रकाश की पाठिका कहा है ?
(i) माता को
(ii) बेटी को
(iii) पत्नी को
(iv) बहन को
Q25. किसके शील स्वभाव के कारण परशुराम ने लक्ष्मण का वध न करने की बात कही ?
(i) राम
(ii) जनक
(iii) विश्वामित्र
(iv) बाल्मीकि
Q26. गोपियों के लिए हारिल की लकड़ी के समान कौन हैं ?
(i) श्रीकृष्ण
(ii) उद्धव
(iii) सुदामा
(iv) सूरदास
Q27. 'कन्यादान' कविता में चेहरे पर मत रीझना में क्या निहित है ?
(i) फटकार
(ii) नसीहत
(iii) तिरस्कार
(iv) सम्मान
Q28. परशुराम ने लक्ष्मण के लिए किन-किन शब्दों का प्रयोग किया ?
(i) मूर्ख
(ii) उद्दण्ड
(iii) काल का ग्रास
(iv) उपर्युक्त सभी
Q29. 'नेताजी की प्रतिमा टोपी की नोक से कोट के दूसरे बटन तक कितने फुट ऊँची थी ?
(i) एक फुट
(ii) दो फुट
(iii) तीन फुट
(iv) चार फुट
Q30. बालगोबिन भगत गंगा-स्नान करने किस साधन से जाते थे ?
(i) साइकिल से
(ii) बस से
(iii) पैदल
(iv) कार से
Q31. फादर कामिल बुल्के के पिता जी क्या काम करते थे ?
(i) कर्मचारी
(ii) व्यवसायी
(iii) किसान
(iv) मजदूर
Q32. 'नेताजी का चश्मा' नामक पाठ गद्य की किस विधा में लिखा गया है ?
(i) कहानी
(ii) निबन्ध
(iii) रेखाचित्र
(iv) संस्मरण
Q33. बालगोबिन भगत की संगीत साधना का चरम उत्कर्ष किस दिन देखने को मिला ?
(i) बेटे की शादी पर
(ii) बेटे की मृत्यु पर
(iii) बेटे के जन्म पर
(iv) बेटे को नौकरी मिलने पर
Q34. फादर कामिल बुल्के कितने वर्षों तक जीवित रहे ?
(i) 53 वर्षों तक
(ii) 63 वर्षों तक
(iii) 73 वर्षों तक
(iv) 83 वर्षों तक
Q35. खीरे की फाँकों को खिड़की से बाहर फेंक कर नवाब साहब ने तौलिए से क्या किया ?
(i) सीट पोंछी
(ii) चाकू साफ किया
(iii) लोटा साफ किया
(iv) हाथ और होंठ पोंछे
Q36. हालदार साहब किसकी देशभक्ति के सामने नतमस्तक थे ?
(i) कैप्टन
(ii) पानवाले
(iii) मोतीलाल
(iv) ड्राइवर
Q37. बालगोबिन भगत ने 'तू जा, नहीं तो मैं ही इस घर को छोड़कर चल दूँगा' - यह आखिरी दलील किसके सामने रखी ?
(i) बेटे के
(ii) पतोहू के
(iii) पत्नी के
(iv) पतोहू के भाई के
Q38. फ़ादर कामिल बुल्के के मन में पढ़ाई के दौर में क्या बनने की इच्छा हुई ?
(i) सैनिक
(ii) शिक्षक
(iii) नेता
(iv) संन्यासी
Q39. नवाब साहब ने अपनी जेब से क्या निकाला ?
(i) चाकू
(ii) चश्मा
(iii) पत्र
(iv) रूमाल
Q40. 'खीरे की पनियाती फांकें देखकर मुँह में पानी जरूर आ रहा था' यहाँ पनियाती का क्या अर्थ है ?
(i)पतली
(ii) रसीली
(iii) लंबी
(iv) सुपाच्य
SET-2022 D
Objective Questions (Part-II)
Q1. जिस समास में दूसरा पद प्रधान हों, उसे तत्पुरुष समास कहते हैं।
Q2. आजीवन, दोपहर - विग्रह कीजिए ।
जीवन भर, दो पहरो का समाहार
Q3. अ, आ के बाद इ, ई आने पर ए बन जाता है।
Q4. धर्मार्थ, संवाद - सन्धि-विच्छेद कीजिए।
धर्म + अर्थ, सम् + वाद
Q5. प्रयोग, स्वराज्य - उपसर्ग छाँटिए।
प्र, स्व
Q6. मानवीय, चचेरा - प्रत्यय छाँटिए।
ईय, एरा
Q7. विकारी शब्द के किन्हीं दो प्रकारों के नाम लिखिए।
संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया
Q8. अविकारी शब्दों को छाँटकर लिखिए : छात्र, किन्तु, पर्वत, तक।
किन्तु, तक
Q9. आनन्द के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।
हर्ष, सुख, प्रसन्नता, उल्लास, ख़ुशी
Q10. सुगम, न्यून - विलोमार्थी शब्द लिखिए।
दुर्गम, अधिक
Q11. पट के दो अनेकार्थी शब्द लिखिए।
कपड़ा, दरवाज़ा, तख्ता
Q12. अपेक्षित अर्थ को प्रकट करने वाले सार्थक शब्दों के समूह को वाक्य कहते हैं।
Q13. 'एक और एक ग्यारह' मुहावरे का अर्थ लिखिए।
एकता में शक्ति
Q14. 'थोथा चना बाजे घना' लोकोक्ति का अर्थ लिखिए।
दिखावा करना
Q15. 'मिल्यो मल्लिका को मकरंद।' - अलंकार का नाम लिखिए।
अनुप्रास अलंकार
Q16. 'भानुबंस राकेश कलंकू।' - अलंकार का नाम लिखिए।
रूपक अलंकार
Q17. 'गुर चाँटी ज्यौं पागी' - यहाँ गुर का क्या अर्थ है ?
(i) बड़ा
(ii) गुरु
(iii) गुड़
(iv) गुरूर
Q18. 'उत्साह' कविता में कवि ने बादलों के लिए किन विशेषणों का प्रयोग किया है ?
(i) ललित
(ii) काले
(iii) घुंघराले
(iv) उपर्युक्त सभी
Q19. तुलसीदास के अनुसार कुम्हड़बतिया किसे देखकर मुरझाती है ?
(i) सूर्य की गर्मी
(ii) तरजनी
(iii) अंधकार
(iv) ठण्ड
Q20. चेतन-अचेतन अवस्था में गोपियाँ किसका नाम रटती हैं ?
(i) राम
(ii) कृष्ण
(iii) उद्धव
(iv) ब्रहमा
Q21 'सवैया' में जग-मंदिर किसे कहा गया है ?
(i) सूर्य को
(ii) साधारण जन को
(iii) संसार को
(iv) दीपक को
Q22. 'कौसिक सुनहु मंद येहु बालकु' ये शब्द किसके बारे में कहे गए हैं ?
(i) विश्वामित्र
(ii) परशुराम
(iii) राम
(iv) लक्ष्मण
Q23. 'अट नहीं रही है' कविता में कवि ने किस मास की मादकता का वर्णन किया है ?
(i) भादों
(ii) कार्तिक
(iii) सावन
(iv) फागुन
Q24. 'उत्साह' कविता में किस दिशा से अनंत के घन आने की बात कही है ?
(i) पूर्व
(ii) अज्ञात
(iii) पश्चिम
(iv) ज्ञात
Q25. रण में रिपु को पाकर अपने प्रताप का बखान कौन नहीं करते हैं ?
(i) शत्रु
(ii) कायर
(iii) शूरवीर
(iv) उपर्युक्त सभी
Q26. गोपियों के लिए योग का संदेश लेकर कौन गया था ?
(i) श्रीकृष्ण
(ii) उद्धव
(iii) सुदामा
(iv) सूरदास
Q27. 'कन्यादान' कविता में चेहरे पर मत रीझने की नसीहत किसने दी है ?
(i) पिता ने
(ii) पति ने
(iii) सास ने
(iv) माता ने
Q28. 'कवित्त' के दूसरे पद में किसके सौंदर्य का वर्णन हुआ है ?
(i) राधा के
(ii) बसंत के
(iii) श्रीकृष्ण के
(iv) बालक के
Q29. हालदार साहब ने नेताजी की प्रतिमा के चश्मे बदलने के बारे में किससे पूछा ?
(i) चायवाले से
(ii) पानवाले से
(iii) कैप्टन से
(iv) ड्राइवर से
Q30. चश्मे वाले की देशभक्ति के प्रति नतमस्तक कौन था ?
(i) हालदार साहब
(ii) पानवाला
(iii) मोतीलाल
(iv) ड्राइवर
Q31. फादर कामिल बुल्के की जन्मभूमि कौन-सी है ?
(i) रेम्सचैपल
(ii) दार्जिलिंग
(iii) इलाहाबाद
(iv) दिल्ली
Q32. बालगोबिन भगत ने अपने बेटे की चिता को अग्नि किससे दिलवाई ?
(i) पतोहू से
(ii) स्वयं दी
(iii) किसी साधु से
(iv) रिश्तेदार से
Q33. 'मानवीय करुणा की दिव्य चमक' नामक पाठ गद्य की किस विधा में लिखा गया है ?
(i) कहानी
(ii) निबंध
(iii) रेखाचित्र
(iv) संस्मरण
Q34. फादर कामिल बुल्के संन्यासी बनने के बाद भारत से बेल्जियम अपने परिवार से मिलने कितनी बार गए ?
(i) एक बार
(ii) चार बार
(iii) दो या तीन बार
(iv) चार या पाँच बार
Q35. खीरा काट रहे नवाब साहब को लेखक ने कैसे देखा ?
(i) घूरकर
(ii) नफरत भरी नजरों से
(iii) कनखियों से
(iv) मुस्कराकर
Q36. बालगोबिन भगत की मृत्यु किस कारण हुई ?
(i) बीमारी से
(ii) दिल के दौरे से
(iii) दुर्घटना से
(iv) गंगा में डूबने से
Q37. बालगोबिन भगत को अपने घर से गंगा स्नान के लिए पैदल आने-जाने में कितना समय लगता था ?
(i) 1-2 दिन
(ii) 2-3 दिन
(iii) 4-5 दिन
(iv) 6-7 दिन
Q38. नवाब साहब रेलगाड़ी में किस श्रेणी में सफर कर रहे थे ?
(i) प्रथम श्रेणी
(ii) द्वितीय श्रेणी
(iii) तृतीय श्रेणी
(iv) वातानुकूलित
Q39. 'नवाबी नस्ल के एक सफेदपोश पालथी मारे बैठे थे' - यहाँ सफेदपोश का क्या अर्थ है ?
(i) भद्र पुरुष
(ii) नेता
(iii) डाकू
(iv) सफेद वस्त्रों वाला
Q40. नेताजी की मूर्ति के नीचे लिखा हुआ मूर्तिकार का नाम क्या था ?
(i) कैप्टन
(ii) मोतीलाल
(iii) मोहनलाल
(iv) सोहनलाल
SET-2021
Subjective Questions (Part-I)
(1) चौपाई छंद का लक्षण लिखिए।
चौपाई : यह मात्रिक समछंद है। इसके प्रत्येक चरण में 16-16 मात्राएँ होती हैं। अंत में प्रायः जगण-तगण नहीं होते।
(2) निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए:
(क) मेरा प्रिय कवि
(ख) स्वच्छता और स्वास्थ्य
(ग) कम्प्यूटर का महत्त्व
(घ) जल संरक्षण
(ङ) विद्यार्थी और अनुशासन
(3) विद्यालय में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मुख्याध्यापक को पत्र लिखिए।
दिनाँक : 01 अप्रेल 2022
सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
मॉडल संस्कृत विद्यालय,
बाढ़डा (चरखी दादरी),
विषय - विद्यालय में इंटरनेट की मांग हेतु प्रार्थना पत्र
आदरणीय सर,
मैं हिमांशु कुमार कक्षा दस-B का छात्र हूँ। आज इंटरनेट का युग है और आनलाइन कक्षाओं का समय चल रहा है, लेकिन हमारे विद्यालय में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अक्सर हमें कंप्यूटर अवसर हमें कंप्यूटर प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट संबंधी कार्य के लिए सूचनाओं की खोजबीन करनी पड़ती है और इंटरनेट के अभाव
में हमें साइबर कैफे में जाना पड़ता है। हमारे कंप्यूटर विभाग में इंटरनेट नहीं है। इसलिए श्रीमान जी से अनुरोध है कि हमारे कंप्यूटर विद्यालय के कंप्यूटर विभाग में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराएं, ताकि छात्रों को इंटरनेट संबंधी कार्यों के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। आपकी अति कृपा होगी।
धन्यवाद
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
हिमांशु कुमार
कक्षा - 10-B
अनुक्रमांक - 43
मॉडल संस्कृत विद्यालय
बाढ़डा (चरखी दादरी)
अथवा
परोपकार का महत्त्व बताते हुए मित्र को पत्र लिखिए |
20, प्रेम नगर
चरखी दादरी,
दिनांक - 01 मार्च 2022
प्रिय मित्र सुरेश,
सप्रेम नमस्ते I
आपका पिछले पत्र मिला जिसमें आपने अपनी संपूर्ण दिनचर्या का वर्णन किया था। प्रिय मित्र मैं आपको बताना चाहता हूं कि हमें अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ परोपकार के कार्य भी करते रहना चाहिए इससे हमारे मन को बड़ा सुकून
मिलता है और दूसरों की मदद भी हो जाती है। मुश्किल घड़ी में फंसे दूसरों की सहायता करना ही परोपकार कहलाता है। हमारे शास्त्रों में भी परोपकार का वर्णन किया गया है। परोपकार के लिए ही पेड़ों पर फल आते हैं परोपकार के लिए ही नदियों का जल होता है अर्थात यह सारा काम दूसरों के लिए करते हैं उसी प्रकार सज्जन व्यक्ति भी परोपकार के लिए ही धन का संचय करते हैं और मुसीबत में फंसे व्यक्ति की सहायता करते हैं।
यदि मनुष्य के जीवन में कोई सार है तो वह परहित ही है। जो मनुष्य केवल अच्छा खाना अच्छा वस्त्र पहनना ही
जीवन का लक्ष्य समझता है उसमें और पशु में फिर क्या अंतर है? मानव जीवन के सफलता इसी में है कि हम जहां अपने लिए जिएँ वहां परहित का भी ध्यान रखें।
पूज्य मातापिता जी को चरण-बंदना कहना I
आपका प्रिय मित्र,
नवीन कुमार
(4) निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
लखन कहेउ मुनि सुजस तुम्हारा। तुम्हहि अछत को बरनै पारा।।
अपने मुहु तुम्ह आपनि करनी। बार अनेक भाँति बहु बरनी।।
नहि संतोष त पुनि कछु कहहू। जनि रिस रोकि दुसह
दुख सहहु।।
बीरव्रती तुम्ह धीर अछोभा। गारी देत न पावहु सोभा ।।
प्रश्न :
(i) प्रस्तुत काव्यांश के कवि एवं कविता का नाम लिखिए।
प्रस्तुत पद हमारी पाठ्य पुस्तक क्षितिज (भाग-2) में संकलित पद्य खंड से लिया गया है जिसे मूल रूप से तुलसीदास जी द्वारा रचित महाकाव्य ‘रामचरितमानस’ के बालकांड से लिया गया है।
(ii) प्रस्तुत काव्यांश में निहित भाव सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।
लक्ष्मण ने तब कहा-हे मुनि! आप का सुयश आपके रहते और कौन वर्णन कर सकता है? आप ने पहले ही अनेक बार
अपने मुँह से अपनी करनी-का कई तरह से वर्णन किया है। यदि इतने पर भी आप को संतोष न हुआ हो तो फिर कुछ कह डालिए। क्रोध रोक कर असहय दुःख मत सहो। आप वीरता का व्रत धारण करने वाले, धैर्यवान् और क्षोभ रहित हैं। गाली देते हुए आप शोभा नहीं देते।
(5) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
(क) 'उत्साह' कविता का मूलभाव लिखिए।
उत्साह कविता में कवि कहता है की संसार के सभी लोग गर्मी के कारण व्याकुल और अनमने हो रहे थे। संसार के संपूर्ण मानव-समुदाय में बदलाव के
परिणामस्वरूप व्याकुलता और अनमनी परिस्थितियों का वातावरण बना हुआ था। साहित्य के द्वारा ही समाज में चेतना का भाव आने का भरोसा बना है। हे कभी न समाप्त होने बादल!
(ख) 'अट नहीं रही है' कविता के आधार पर प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन कीजिए।
'अट नहीं रही है' कविता में फागुन महीने के सौंदर्य का वर्णन है। फागुन का सौंदर्य अन्य ऋतुओं और महीनों से बढ़कर होता है। इस समय चारों ओर हरियाली छा जाती है। खेतों में कुछ फसलें पकने को तैयार होती हैं। सरसों के पीले फूलों की चादर बिछ जाती है। लताएँ और
डालियाँ रंग-बिरंगे फूलों से सज जाती हैं। प्राणियों का मन उल्लासमय हुआ जाता है। ऐसा लगता है कि इस महीने में प्राकृतिक सौंदर्य छलक उठा है।
(ग) 'कन्यादान' कविता के केन्द्रीय भाव को स्पष्ट कीजिए।
कन्यादान' कविता में माँ द्वारा बेटी को स्त्री के परंपरागत 'आदर्श' रूप से हटकर सीख दी गई है। कवि का मानना है। कि सामाजिक-व्यवस्था द्वारा स्त्रियों के आचरण संबंधी जो प्रतिमान गढ़ लिए जाते हैं वे आदर्श होकर भी बंधन होते हैं। कोमलता' में कमजोरी का उपहास, लड़की जैसा न दिखाई देने में आदर्श
का प्रतिकार है।
(6) निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्न का उत्तर दीजिए :
बालगोबिन भगत मँझोले कद के गोरे चिट्टे आदमी थे। साठ से ऊपर के ही होंगे। बाल पक गए थे। लंबी दाढ़ी या जटाजूट तो नहीं रखते थे, किन्तु हमेशा उनका चेहरा सफेद बालों से ही जगमग किए रहता। कपड़े बिल्कुल कम पहनते। कमर में एक लंगोटी मात्र और सिर में कबीरपंथियों की सी कनफटी टोपी। जब जाड़ा आता, एक काली कमली ऊपर से ओढ़े रहते।
प्रश्न :
प्रस्तुत गद्यांश
के रचयिता एवं पाठ का नाम बताते हुए गद्यांश की व्याख्या कीजिए।
रचयिता- रामवृक्ष बेनीपुरी, पाठ- बालगोबिन भगत
व्याख्या- बालगोबिन भगत मंझले कद का व्यक्ति था। उनका रंग गोरा था। उनकी उम्र साठ वर्ष की थी। बाल पक गए थे। वे दाढ़ी या जटा नहीं रखते थे। उनका चेहरा सदा सफेद बालों में चमकता रहता था। वे शरीर पर उतने ही कपड़े पहनते थे जितने शरीर को ढकने के लिए आवश्यक थे। कमर में एक लंगोटी बांधते थे और सिर कबीर पंथी कनफटी टोपी पहनते थे। सर्दियों में एक काली कंबली ओढ़ते थे। माथे पर रामानंदी चंदन का
टीका होता था जिसे वह नाक से शुरू करके ऊपर तक लगाते थे। गले में तुलसी की जड़ों की माला पहनते थे। उनके साधारण पहनावे में भी लोगों को आकर्षित करने की शक्ति थी।
(7) रामवृक्ष बेनीपुरी अथवा यशपाल का जीवन परिचय देते हुए उनकी साहित्यिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
रामवृक्ष बेनीपुरी : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेनीपुर गाँव में 1899 में जन्म। स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ना। सन् 1968 में निधन। 'पतितों के देश में' (उपन्यास), 'चिता के फूल' कहानी, 'अंबपाली' (नाटक),
'माटी की मूरतें', (रेखाचित्र), पैरों में पंख बाँधकर ' ( यात्रा वृतांत), 'जंजीरें और दीवारें' (संस्मरण)। स्वाधीनता की चेतना। मनुष्य की चिंता और इतिहास की युगानुरूप व्याख्या। विशिष्ट शैली।
अथवा
यशपाल : सन् 1903 में फिरोजपुर छावनी (पंजाब) में जन्म | प्रारम्भिक शिक्षा काँगड़ा उच्चतर लाहौर से । भगत सिंह एवं सुखदेव से परिचय।
स्वाधीनता संग्राम से जुड़े। सन् 1976 में निधन।
कहानी संग्रह : ज्ञानदान तर्क का तूफान पिंजरे की उड़ान । उपन्यास : झूठा सच। अमिता पार्टी कामरेड। दादा कामरेड़।
साहित्यिक विशेषताएँ : सामाजिक विषमता, राजनीतिक पाखंड एवं रूढ़ियों के विरुद्ध । देश विभाजन की त्रासदी का चित्रण सजीव एवं स्वाभाविक भाषा । यथार्थवादी शैली।
(8) 'नेता जी का चश्मा' नामक पाठ में निहित संदेश स्पष्ट कीजिए।
'नेता जी का चश्मा’ नामक पाठ के माध्यम से लेखक ने देशवासियों विशेषकर युवा पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम एवं देशभक्ति की भावना मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ शहीदों का सम्मान करने का भी संदेश दिया है। देशभक्ति का प्रदर्शन देश के सभी नागरिक अपने-अपने ढंग से कार्य-व्यवहार से कर सकते हैं।
अथवा
फादर कामिल बुल्के की चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
उनका व्यक्तित्व दूसरों को तपती धूप में शीतलता प्रदान करने वाला था। उन्होंने सदैव सबके लिए एक बड़े भाई की भूमिका निभाई है। उनकी उपस्थिति में सभी कार्य बड़ी शांति और सरलता से संपन्न होते थे। उनका व्यक्तित्व संयम धारण किए हुए था। किसी ने भी उन्हें कभी क्रोध में नहीं देखा था। वे सबके साथ प्यार, ममता से मिलते थे। जिससे एक बार मिलते थे उससे रिश्ता बना लेते थे फिर वे संबंध कभी नहीं तोड़ते थे।
(9)
'कृतिका' (भाग-2) के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
(क) 'माता के अँचल' पाठ में लेखक का नाम तारकेश्वरनाथ से भोलानाथ कैसे पड़ा ?
पिता जी इन्हें नहला धुलाकर पूजा में बिठा लेते। भभूत का तिलक लगाते। डाँटकर एवं झुंझलाकर तिलक कर देते। लम्बी जटाएँ। 'बम भोला बन जाते। पिताजी इन्हें भोलानाथ कहने लग जाते।
(ख) 'साना-साना हाथ जोड़ी ...........' पाठ के माध्यम से लेखिका क्या दर्शाना चाहती है ?
पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम राज्य की राजधानी टोक और उसके आगे के हिमालय
का अनंत एवं अद्भुत सौंदर्य। वहाँ के लोगों की मेहनत, अभाव और गरीबी। पीड़ा और सौंदर्य का अद्भुत मेल।
(ग) 'माता का अँचल' पाठ में भोलानाथ अपने साथियों को देखकर सिसकना क्यों भूल जाता है ?
भोलानाथ भी बच्चे की स्वाभाविक आदत के अनुसार अपनी उम्र के बच्चों के साथ खेलने में रूचि लेता है। उसे अपनी मित्र मंडली के साथ तरह-तरह की क्रीड़ा करना अच्छा लगता है। वे उसके हर खेल के साथी हैं। अपने मित्रों को मजा करते देख वह स्वयं को रोक नहीं पाता। इसलिए रोना भूलकर वह दुबारा अपनी मित्र मंडली में
खेल का मजा उठाने लगता है। उसी मग्नावस्था में वह सिसकना भी भूल जाता है।
(घ) 'कटाओ' के अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन कीजिए।
कटाओ, सिक्किम का अत्यंत खूबसूरत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थान है। यह अत्यंत ऊँचाई पर बसा दुर्गम स्थान है, जहाँ बरफ़ मिलने की संभावना सर्वाधिक रहती है। लेखिका जब कटाओ पहुँची तो उसे घुटने भर बरफ़ मिली। वह बरफ़ पर लेटना चाहती थी, पर वहाँ कोई दुकान न थी। यहां स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और स्टोन ट्यूबिंग जैसी गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। माउंट कटाओ की
यात्रा का सबसे अच्छा समय मार्च से जून के बीच है लेकिन दिसंबर से फरवरी के बीच बर्फ का आनंद लेने के लिए आदर्श है।
(ङ) “नयी दिल्ली में सब कुछ था ......... सिर्फ नाक नहीं थी" - इस कथन के माध्यम से लेखक क्या कहना चाहता है ?
इस कथन के माध्यम से लेखक ब्रिटिश सरकार का भारत में सम्मान को प्रदर्शित करता है। उसने इस कथन में ब्रिटिश सरकार पर ताना कसा है। बेशक भारतीय समाज उनकी चमक से नहाया हुआ हो पर उनके लिए भारतीयों के मन में सम्मान ज़रा भी नहीं है। वे सिर्फ़ दिखावे के लिए चाटूकारिता
करते हों पर मन में अब भी वही गुसा भरा है। अंग्रेजी राज्य में जॉर्ज पंचम का अभिमान, मान-सम्मान, दबदबा था। पर स्वतंत्र भारत में सब सुख-सुविधाओं के बावजूद नयी दिल्ली में जॉर्ज की नाक (मान-सम्मान) नहीं थी।
Objective Questions (Part-II)
Q1. उपमा अलंकार का उदाहरण दीजिए ।
हरि पद कोमल कमल, कर कमल-सा कोमल है
Q2. ‘कालिंदी कूल कदंब की डारन’ - में कौन-सा अलंकार है ?
अनुप्रास अलंकार
Q3. त्रिलोचन (विग्रह करके समास का नाम लिखिए) ।
वह जिनके नेत्र तीन है - शिव, बहुव्रीहि समास
Q4. यथासमय (विग्रह करके समास का नाम लिखिए) ।
समय के अनुसार, अव्ययीभाव समास
Q5. अश्व (पर्यायवाची शब्द लिखिए) ।
घोड़ा, तुरंग, घोटक, हय
Q6. सूर्य (पर्यायवाची शब्द लिखिए) ।
रवि, दिनकर, भास्कर, सूरज
Q7. उल्टी गंगा बहाना - मुहावरे का अर्थ बताइए ।
असंभव काम करना, अनहोनी हो जाना
Q8. संधि किसे कहते हैं ?
दो निकटवर्ती वर्णों के परस्पर मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है, संधि कहलाता है
Q9. प्रत्युत्तर (संधि विच्छेद कीजिए) ।
प्रति + उत्तर, यण संधि
Q10. महा + ऋषि (संधि कीजिए) ।
महर्षि
Q11. निर्गुण (विलोम शब्द लिखिए) ।
सगुण
Q12. ह्रस्व (विलोम शब्द लिखिए) ।
दीर्घ
Q13. अधि - उपसर्ग लगाकर शब्द रचना कीजिए ।
स्वराज हमारा अधिकार है
Q14. निस्संदेह - उपसर्ग छांटिए ।
निस् (निस् + सम + देह)
Q15. आई - प्रत्यय लगाकर शब्द रचना कीजिए ।
हमे किसी की बुराई नही करनी चाहिए
Q16. मोटापा - प्रत्यय छांटिए ।
आपा (मोटा + आपा)
Q17. योग का संदेश गोपियों को कैसा लगा ?
(A) मनभावन
(B) रुचिकर
(C) कड़वी ककड़ी
(D) मिठाई
Q18. सूरदास ने हरि की तुलना किससे की है ?
(A) गरुड़ के पंख से
(B) बाज के पंजे से
(C) तोते की चोंच से
(D) हारिल की लकड़ी से
Q19. गोपियाँ सपने में, सोते-जागते, दिन-रात क्या करती है ?
(A) कान्ह-कान्ह
(B) शिव-शिव
(C) राम-राम
(D) पिय-पिय
Q20. गर्भन्ह के अर्भक दलन - में ‘अर्भक’ का क्या अर्थ है ?
(A) अबीर
(B) बालक
(C) नामो निशान
(D) समाप्त
Q21. तुलसी के आराध्य कौन हैं ?
(A) श्रीकृष्ण
(B) श्रीराम
(C) महादेव
(D) शक्ति
Q22. परशुराम के क्रोध को किसने शांत किया ?
(A) लक्ष्मण
(B) राम
(C) जनक
(D) विश्वामित्र
Q23. कृष्ण के सांवले अंग पर क्या सुशोभित हो रहा है ?
(A) पीत पट
(B) नीलाम्बर
(C) गुलाबी पट
(D) श्याम पट
Q24. श्रीकृष्ण नूपुर कहाँ पहने हैं ?
(A) कटि में
(B) पायन में
(C) उर में
(D) माथे पर
Q25. ‘अट नहीं रही है’ - कविता के रचयिता कौन हैं ?
(A) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
(B) ऋतुराज
(C) जयशंकर प्रसाद
(D) नागार्जुन
Q26. कल्पना के - से पाले किसे कहा गया है ?
(A) फागुन
(B) बिजली
(C) बादल
(D) कवि
Q27. ‘कन्यादान’ कविता में कवि ने किसे ‘धुंधले प्रकाश की पाठिका’ कहा है ?
(A) माँ को
(B) बेटी को
(C) पत्नी को
(D) सास को
Q28. ‘उत्साह’ कविता में ‘धाराधर’ का क्या अर्थ है ?
(A) नदी
(B) पर्वत
(C) बादल
(D) झरना
Q29. नेताजी की प्रतिमा किस वस्तु की बनी थी ?
(A) संगमरमर
(B) पीतल
(C) मिट्टी
(D) अष्टधातु
Q30. हालदार साहब लगभग कितने दिनों बाद कस्बे से गुजरते थे ?
(A) 10 दिन
(B) 15 दिन
(C) 20 दिन
(D) 30 दिन
Q31. नेताजी का चश्मा - पाठ में कैप्टन कौन है ?
(A) पान वाला
(B) चश्में वाला
(C) हालदार
(D) चाय वाला
Q32. बालगोबिन भगत किसकी रचना है ?
(A) रामवृक्ष बेनीपुरी
(B) स्वयंप्रकाश
(C) यशपाल
(D) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
Q33. बालगोबिन भगन कौन-सा वाद्य बजाते थे ?
(A) सितार
(B) इकतारा
(C) खंजड़ी
(D) ढफली
Q34. घर की पूरी प्रबंधिका बनकर बालगोबिन भगत को किसने दुनियादारी से मुक्त कर दिया था ?
(A) उनकी बेटी ने
(B) उनकी पत्नी ने
(C) उनकी भाभी ने
(D) उनकी पुत्रवधु ने
Q35. ‘लखनवी अंदाज़’ पाठ में लेखक ने किस वर्ग पर व्यंग्य किया है ?
(A) पतनशील सामंती वर्ग पर
(B) किसानों पर
(C) रेल मुसाफिरों पर
(D) मजदूरों पर
Q36. नवाब साहब ने खीरे की फांकों को किस नज़र से देखा ?
(A) लालची
(B) उदासीन
(C) सतृष्ण
(D) भूखी
Q37. फादर कामिल बुल्के की मृत्यु कैसे हुई ?
(A) जहरवाद से
(B) पानी में डूबने से
(C) गिरने से
(D) बुखार से
Q38. फादर कामिल बुल्के की आँखों का रंग कैसा था ?
(A) भूरा
(B) काला
(C) नीला
(D) हरा
Q39. फादर कामिल बुल्के कहाँ के रहने वाले थे ?
(A) फ्रांस
(B) बेल्जियम
(C) चीन
(D) जर्मनी
Q40. फादर कामिल बुल्के की तुलना लेखक ने किस वृक्ष से की है ?
(A) देवदारु
(B) बरगद
(C) नीम
(D) पीपल
SET-2020
Not Available...
SET-2019 A
(1) निम्नलिखित प्रश्नों के यथानिर्दिष्ट उत्तर दीजिए :
(क) काला, धीरे, पुस्तक, परन्तु (विकारी शब्द छाँटिए)।
काला, पुस्तक
(ख) खिलौना, मिलाप (प्रत्यय छाँटकर लिखिए) ।
औना, आप
(ग) यथाशीघ्र, कार्यकुशल (विग्रह करके समास का नाम लिखिए)।
जितना शीघ्र हो (अव्ययीभाव समास), कार्य में कुशल (अधिकरण तत्पुरुष समास)
(घ) कर्तृवाच्य से क्या अभिप्राय है ? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
क्रिया के जिस रूप में कर्ता प्रधान हो तथा सकर्मक और अकर्मक दोनों क्रियाए हो, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं। जैसे- रमेश केला खाता है तथा दिनेश पुस्तक नहीं पढता है। उक्त वाक्यों में कर्ता प्रधान है तथा उन्हीं के लिए 'खाता है' तथा 'पढ़ता है' क्रियाओं का विधान हुआ है, इसलिए यहाँ कर्तृवाच्य है।
(ङ) जागृति, उपकार (विलोम शब्द लिखिए) ।
सुषुप्ति, अपकार
(च) अतिथि, अमृत ( दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए)।
मेहमान,आगन्तुक , सुधा,पीयूष
(छ) विशेषण पदबंध की परिभाषा एवं उदाहरण दीजिए।
जब कोई पद समूह किसी संज्ञा, सर्वनाम की विशेषता बताए तो उसे विशेषण पदबंध कहते हैं। जैसे- शेर के सामने बलवान (आदमी)।
(2) (क) अतिशयोक्ति अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण दीजिए।
जब किसी वस्तु, व्यक्ति आदि का वर्णन बहुत बढ़ा-चढ़ा कर किया जाए तब वहां अतिशयोक्ति अलंकार होता है। इस अलंकार में नामुमकिन तथ्य बोले जाते हैं। जैसे- हनुमान की पूंछ में लगन न पाई आग, लंका सिगरी जल गई गए निशाचर भाग।
(ख) दोहा छंद का लक्षण लिखिए।
दोहा : यह मात्रिक अर्द्धसम छंद है। इसके विषम (प्रथम तथा तीसरे) चरणों में 13 - 13 मात्राएँ तथा सम (दूसरे व चौथे) चरणों में 11-11 मात्राएँ होती हैं।
(3) निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए:
(क) मेरा प्रिय कवि ।
(ख) जीवन में खेलों का महत्त्व ।
(ग) मद्यपान के दुष्परिणाम ।
(घ) भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं उनके आविष्कार ।
(ङ) ऋतुराज वसंत।
(4) नारी सशक्तिकरण का महत्त्व समझाते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।
प्रिय मित्र राजीव
सबसे पहले तो मैं तुम्हें बधाइयाँ देना चाहता हूँ, कि तुम इतना अच्छा कार्य अपने समाज के लिए कर रहे हो, नारी सशक्तिकरण का कार्य बहुत ही अच्छा कार्य है, इस प्रकार के कामों से एक तो महिलाओं को सहारा मिलेगा वहीँ दूसरी ओर इस पुरुष प्रधान समाज में उन्हें एक बहतरीन जिन्दगी मिलेगी।
मैं तुम्हारे इस कदम से बहुत प्रसन्न हूं अपनी माँ और पिता को मेरा सादर प्रणाम कहना और एक बार फिर से तुमको इस कार्य के लिए बहुत बहुत बधाई। तुम अपने जीवन में इसी तरह तरक्की करो।
तुम्हारा मित्र सोरव
अथवा
विद्यालय में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मुख्याध्यापक को एक प्रार्थना पत्र लिखिए।
दिनाँक : 01 अप्रैल 2022
सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
भारती विद्यालय,
दिल्ली
विषय - विद्यालय में इंटरनेट की मांग हेतु प्रार्थना पत्र
आदरणीय सर,
मैं रंजन अरोरा कक्षा दस-B का छात्र हूँ। आज इंटरनेट का युग है और आनलाइन कक्षाओं का समय चल रहा है, लेकिन हमारे विद्यालय में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अक्सर हमें कंप्यूटर अवसर हमें कंप्यूटर प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट संबंधी कार्य के लिए सूचनाओं की खोजबीन करनी पड़ती है और इंटरनेट के अभाव में हमें साइबर कैफे में जाना पड़ता है। हमारे कंप्यूटर विभाग में इंटरनेट नहीं है। इसलिए श्रीमान जी से अनुरोध है कि हमारे कंप्यूटर विद्यालय के कंप्यूटर विभाग में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराएं, ताकि छात्रों को इंटरनेट संबंधी कार्यों के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। आपकी अति कृपा होगी।
धन्यवाद
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
रंजन अरोरा
कक्षा - 10-B
अनुक्रमांक - 43
भारती विद्यालय
दिल्ली
(5) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द अथवा वाक्य में दीजिए :
(क) 'फसल' कविता के रचयिता कौन हैं ?
नागार्जुन
(ख) 'खर कुठार मैं अकरुन कोही' यहाँ 'कोही' का क्या अर्थ है ?
क्रोधी
(ग) 'आत्मकथ्य' कविता में किसकी सीवन को उधेड़कर देखने की बात कही है ?
कंथा, गुदड़ी, अन्तर्मन
(घ) 'कन्यादान' कविता में लड़की को किसकी पाठिका कहा गया है ?
धुँधले प्रकाश की कुछ तर्कों और कुछ लयबद्ध पंक्तियों की
(ङ) संगतकार' कविता में स्थायी किसे कहा गया है ?
टेक
(6) निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
(क) 'उत्साह' कविता में उर में किसकी छवि की बात कही है ?
(i) विद्युत
(ii) बाल
(iii) बादल
(iv) वज्र
(ख) 'छाया मत छूना' कविता में प्रयुक्त 'कुंतल' शब्द का अर्थ है :
(i) कंचुकी
(ii) लम्बे केश
(iii) फूल
(iv) रेशमी वस्त्र
(ग) योग का संदेश गोपियों को कैसा लगा ?
(i) कड़वी ककड़ी
(ii) खीरा
(iii) करेला
(iv) सुहावना
(7) निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
पुरइनि पात रहत जल भीतर, ता रस देह न दागी।
ज्यौं जल माह तेल की गगरि, बूँद न ताकौ लागी ।
प्रीति-नदी मैं पाउँ न बोर्यो दृष्टि न रूप परागी ।
'सूरदास' अबला हम भोरी, गुर चाँटी ज्यौं पागी ।।
प्रश्न :
(i) प्रस्तुत काव्यांश के कवि एवं कविता का नाम लिखिए।
पद, सूरदास
(ii) प्रस्तुत काव्यांश का प्रसंग स्पष्ट कीजिए।
कमल के फूल की पत्तियाँ जल में रहकर भी जल से ऊपर ही रहती है, जल में गलती मिलती नहीं हैं। उस पर जल की एक बूंद भी नहीं ठहरती है, जल का कोई दाग उस पर नहीं लगता है। तुम तो ऐसे ही हो जैसे तेल की मटकी को पानी में डुबो देने पर भी एक बूंद भी उसके ऊपर नहीं ठहरती है। तुमने प्रेम की नदी में अभी तक पांव नहीं रखा है। तुम्हारी द्रष्टि किसी को देख करके भी उसमे उलझी नहीं है, किसी से प्रेम स्थापित नहीं हुआ है। लेकिन हम अबलाएँ तो भोली भाली हैं हम तो जैसे गुड़ पर मक्खी बैठ कर चिपक जाती है (चिपक कर वह प्राण त्याग देती है) वैसे स्वभाव की हैं। इस पद में श्रृंगार और वात्सल्य रस की व्यंजना हुई है। इस पद्य में विरह का चित्रण भी प्राप्त होता है।
(iii) कमल के पत्ते के बारे में क्या कहा गया है ?
जल में रहकर भी जल के प्रभाव से मुक्त रहना।
(iv) 'प्रीति नदी' से कवि का क्या तात्पर्य है ?
श्री कृष्ण के प्रति प्रेम रूपी नदी।
(v) गोपियों ने उद्धव की दृष्टि पर क्या आरोप लगाए हैं ?
उद्धव की दृष्टि श्रीकृष्ण के रूप में आकृष्ट नहीं हुई।
(8) निम्नलिखित काव्यांश में निहित भाव एवं शिल्प सौंदर्य स्पष्ट कीजिए :
नाथ संभुधनु भंजनिहारा । होइहि केउ एक दास तुम्हारा ।।
आयेसु काह कहिय किन मोही । सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही ।।
सेवकु सो जो करै सेवकाई । अरि करनी करि करिअ लराई ।।
सुनहु राम जेहि सिवधनु तोरा । सहसबाहु सम सो रिपु मोरा ।।
परशुराम जी से श्री राम जी कहते हैं की शिव जी का धनुष तोड़ने वाला कोई आपका ही दास होगा। आपका क्या आदेश है, आपको क्या कहना है मुससे कहिये। इस पर क्रोधित परशुराम जी कहने लगे की सेवक तो वह होता है जो सेवा का कार्य करे। धनुष तोड़कर तो उसने लड़ाई का कार्य किया है। यह तो शत्रुता का कार्य है। जिसने भी शिव जी का धनुष तोडा है वह मेरा ऐसे ही शत्रु है जैसे सहस्रबाहु मेरा शत्रु है। वह व्यक्ति जिसने शिव जी का धनुष तोडा है वह राजाओं के समूह को छोड़कर सामने आए अन्यथा समस्त राजा मेरे हाथों मारे जायेंगे।
(9) 'आत्मकथ्य' कविता का मूलभाव स्पष्ट कीजिए।
'आत्मकथ्य' कविता में जीवन के यथार्थ एवं अभाव पक्ष की मार्मिक अभिव्यक्ति है। कवि ने अपने जीवन की व्यथा को सामान्य व्यक्ति की कथा बताया है। यथार्थ की स्वीकृति एवं महान कवि की विनम्रता है।
अथवा
बच्चे की दंतुरित मुसकान का कवि के मन पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
कवि के मन में प्रसन्नता एवं स्नेह । छविमान मुसकान से जीवन धन्य होना।
(10) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द अथवा वाक्य में दीजिए :
(क) 'नौबतखाने में इबादत' पाठ के रचयिता कौन हैं ?
यतीन्द्र मिश्र
(ख) नेताजी की मूर्ति किस मूर्तिकार ने बनाई थी ?
मास्टर मोतीलाल
(ग) घर की पूरी प्रबंधिका बनकर बालगोबिन भगत को किसने दुनियादारी से मुक्त कर दिया था ?
पतोहू (पुत्र वधू) ने
(घ) फ़ादर बुल्के माँ की चिट्टियाँ किसको दिखाया करते थे ?
अपने अभिन्न मित्र डॉ० रघुवंश को
(ङ) मन्नू भण्डारी की माताजी किस कक्षा तक पढ़ी थी ?
अनपढ़
(11) निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर लिखिए:
(क) भगवान शाक्य मुनि और उनके चेले किस भाषा में धर्मोपदेश देते थे ?
(i) अंग्रेजी
(ii) हिन्दी
(iii) संस्कृत
(iv) प्राकृत
(ख) 'नरकट' नामक घास डुमराँव गाँव में किस नदी के पास पाई जाती है ?
(i) गंगा
(ii) नर्मदा
(iii) सोन
(iv) यमुना
(ग) सभ्यता को किसका परिणाम कहा गया है ?
(i) संस्कृति का
(ii) राष्ट्रीयता का
(iii) समाज का
(iv) विकास का
(12) निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
जिस व्यक्ति की बुद्धि ने अथवा उसके विवेक ने किसी भी नए तथ्य का दर्शन किया, वह व्यक्ति ही वास्तविक संस्कृत व्यक्ति है और उसकी संतान जिसे अपने पूर्वज से वह वस्तु अनायास ही प्राप्त हो गई है, वह अपने पूर्वज की भाँति सभ्य भले ही बन जाए, संस्कृत नहीं कहला सकता। एक आधुनिक उदाहरण लें। न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत का आविष्कार किया। वह संस्कृत मानव था।
प्रश्न :
(i) प्रस्तुत गद्यावतरण के रचयिता एवं पाठ का नाम लिखिए।
संस्कृति (भदंत आनंद कौशल्यायन)
(ii) संस्कृत व्यक्ति किसे कहा जाता है ?
जो नई खोज करता है।
(iii) न्यूटन को 'संस्कृत मानव' क्यों कहा गया है ?
नये सिद्धान्त ( गुरुत्वाकृष्ण ) की खोज के कारण।
(iv) संस्कृत व्यक्ति की संतान को क्या कहा गया है ?
सभ्य है, संस्कृत नहीं।
(13) यशपाल अथवा मन्नू भण्डारी का जीवन परिचय देते हुए उनकी साहित्यिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
यशपाल : सन् 1903 में फिरोजपुर छावनी (पंजाब) में जन्म | प्रारम्भिक शिक्षा काँगड़ा उच्चतर लाहौर से । भगत सिंह एवं सुखदेव से परिचय। स्वाधीनता संग्राम से जुड़े। सन् 1976 में निधन।
कहानी संग्रह : ज्ञानदान तर्क का तूफान पिंजरे की उड़ान । उपन्यास : झूठा सच। अमिता पार्टी कामरेड। दादा कामरेड़।
साहित्यिक विशेषताएँ : सामाजिक विषमता, राजनीतिक पाखंड एवं रूढ़ियों के विरुद्ध । देश विभाजन की त्रासदी का चित्रण सजीव एवं स्वाभाविक भाषा । यथार्थवादी शैली।
अथवा
मन्नू भण्डारी : सन् 1931 में गाँव भानपुरा (जिला मंदसौर म० प्र०) में जन्म। इंटर तक की शिक्षा अजमेर में एम० ए० हिन्दी । दिल्ली के कॉलेज में अध्यापन कार्य । तत्पश्चात् स्वतंत्र लेखन । अनेक सम्मान।
रचनाएँ : 'एक प्लेट सैलाब, मैं हार गई 'यही सच है', 'त्रिशंकु' (कहानी संग्रह ) । 'आपका बंटी', महाभोज (उपन्यास) ।
पात्रानुकूल एवं प्रसंगानुकूल भाषा सरल, सहज, सरस भाषा । स्त्री मन से जुड़ी अनुभूतियों की अभिव्यक्ति ।
(14) 'स्त्री-शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खण्डन' पाठ का मूलभाव स्पष्ट कीजिए।
विरोधी लोगों के कुतकों का जोरदार खण्डन । सिद्ध करने का प्रयास किया कि प्राचीन काल में स्त्री-शिक्षा की व्यवस्था थी। अनेक नाम गिनवाए। विरोध उचित नहीं।
(15) 'कृतिका' (भाग 2) के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(क) रानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के ऐश्वर्य का वर्णन कीजिए।
रानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने हिन्दुस्तान से रेशमी कपड़ा मंगवाकर नीले रंग का सूट बनवाया। इस सूट पर चार सौ पौण्ड खर्चा आया।
(ख) तिस्ता नदी के किनारे बने गेस्ट हाउस में सैलानियों के नृत्य-गान का वर्णन कीजिए।
तिस्ता नदी के किनारे लकड़ी के बने छोटे से गेस्ट हाउस में जितेन ने गाना गाया। सभी सैलानी गोल घेरा बनाकर पचास वर्षीय मणि के साथ जमकर नाचे। काली मनमोहक रात्रि मानो परियों के नृत्य की कहानी बन गई थी।
(ग) 'माता का अँचल' पाठ में चबूतरे पर खेती करने के नाटक का वर्णन कीजिए।
भोलानाथ और उसके साथी चबूतरे को खेत मानकर बाल खेल करते। दो बच्चे बैल बनते। चबूतरे के छोर पर घिरनी लगती। नीचे की गली कुओं का काम करती और सिंचाई सम्पन्न होती। जुताई, बुवाई और कटाई का नाटक होता था।
(घ) 'एही ठैयाँ झुलनी हेरानी हो रामा' पाठ का मूलभाव स्पष्ट कीजिए।
लेखक ने यहाँ तथाकथित समाज की मुख्यधारा से बहिष्कृत एवं उपेक्षित समझे जाने वाले वर्ग के अन्तर्मन में व्याप्त जन्मभूमि के प्रति असीम प्रेम, विदेशी शासन के प्रति क्षोभ और पराधीनता के जुएं को उतार कर फेंकने के उत्कट लालसा और आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को रेखांकित किया है।
(ङ) अज्ञेय के अनुसार प्रत्यक्ष अनुभव की अपेक्षा अनुभूति उनके लेखन में कहीं अधिक मदद करती है। क्यों ?
प्रत्यक्ष अनुभव जब अनुभूति का रूप धारण करता है तभी रचना पैदा होती है। अनुभव के बिना अनुभूति नहीं होती, परंतु जरूरी नहीं कि हर अनुभव अनुभूति बने। अनुभव जब भाव जगत एवं संवेदना का हिस्सा बनता है तभी वह कलात्मक अनुभूति में रूपांतरित होता है।
SET-2019 B
(1) निम्नलिखित प्रश्नों के यथानिर्दिष्ट उत्तर दीजिए :
(क) इसलिए, पीना, अंत, अरे (विकारी शब्द छाँटिए)।
पीना, अंत
(ख) बिकाऊ, बिछौना (प्रत्यय छाँटकर लिखिए)।
आऊ, औना
(ग) प्रधानाध्यापक, अष्टाध्यायी (विग्रह करके समास का नाम लिखिए)।
प्रधान है जो अध्यापक (कर्मधारय समास), आठ अध्यायों का समाहार (द्विगु समास)
(घ) कर्मवाच्य से क्या अभिप्राय है ? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व
पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। जैसे- लड़कियों द्वारा बाजार जाया जा रहा है।
(ङ) आभ्यंतर, उद्दण्ड (विलोम शब्द लिखिए)।
बाह्य, विनम्र
(च) कान, किरण (दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए)।
कर्ण,श्रवण , मयूख,अंशु
(छ) संज्ञा पदबंध की परिभाषा सोदाहरण दीजिए।
वह पदबंध जो वाक्य में संज्ञा का कार्य करे, संज्ञा पदबंध कहलाता है। दूसरे शब्दों में- पदबंध का अंतिम अथवा शीर्ष शब्द यदि संज्ञा हो और अन्य सभी पद उसी पर आश्रित हो तो
वह 'संज्ञा पदबंध' कहलाता है। जैसे- चार ताकतवर मजदूर इस भारी चीज को उठा पाए।
(2) (क) रूपक अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण दीजिए।
उपमेय और उपमान में जब अंतर दिखाई ना दे तो हम उसे रूपक अलंकार कहते हैं। रूप तथा गुण की समानता के कारण उपमेय (सादृश्य) को उपमान (प्रसिद्ध) का रूप मान लिया जाता है , वहां रूपक अलंकार होता है। ऐसा वाक्य जहां आपको उपमेय और उपमान में किसी भी प्रकार का अंतर स्पष्ट नहीं हो रहा तो आप उसे बिना किसी झिझक के रूपक कहेंगे। इस के
अंतर्गत अर्थ निकालने पर 'रूपी' शब्द का प्रयोग होता है। जैसे- चंद्रमा रूपी खिलौना, कमल रूपी पैर, बसंत रूपी मेहमान आदि।
(ख) चौपाई छंद का लक्षण लिखिए।
चौपाई : यह मात्रिक समछंद है। इसके प्रत्येक चरण में 16-16 मात्राएँ होती हैं। अंत में प्रायः जगण-तगण नहीं होते।
(3) निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए:
(क) मेरा प्रिय खेल ।
(ख) समाचार पत्र का महत्त्व |
(ग) बेटा-बेटी एक समान, बेटी भी है वरदान।
(घ) पराली जलाने से
उत्पन्न प्रदूषण ।
(ङ) विज्ञान के बढ़ते चरण ।
(4) पर्वतीय यात्रा का वर्णन करते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।
15, राजेंद्र नगर,
नई दिल्ली,
दिनांक : 3 फरवरी 2022
प्रिय रोहित,
सप्रेम नमस्ते।
आशा है तुम सकुशल एवं आनंद से होगे। मैं भी यहाँ अपने परिवारजनों सहित कुशलपूर्वक हूँ। मैं दो दिन पूर्व ही नैनीताल का भ्रमण कर वापस लौटा हूँ।
नैनीताल एक पर्वतीय स्थल है। पर्यटन की दृष्टि से
यह भारत के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है। चारों ओर हरे-भरे पहाड़ों व सुंदर प्राकृतिक दृश्यों से घिरा यह स्थल सभी का मन मोह लेता है। ग्रीष्म ऋतु में यहाँ की ठंडी हवाएँ सभी को ताजगी पहुँचाती हैं। यहाँ की झील में नौका विहार का आनंद ही कुछ और है।
पहाड़ी मार्ग के किनारे गहरी सुंदर घाटियों का दृश्य अद्भुत लगता है। रास्ते में पहाड़ों से निकलकर बहते झरनों का दृश्य तो इतना मनमोहक लगता है कि लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। ऊँचाई पर एक जगह बादल हमारी बस की खिड़कियों से अंदर प्रवेश करने लगे। उस समय
सचमुच ऐसा लग रहा था जैसे हम स्वर्ग का सुख प्राप्त कर रहे हैं।
तुम्हारी छुट्टियाँ कैसी बीतीं इसका उल्लेख अपने पत्र में अवश्य करना। अपने माता-पिता को मेरा सादर प्रणाम कहना।
सप्रेम,
तुम्हारा मित्र
राकेश
अथवा
विद्यालय में और अधिक कम्प्यूटर उपलब्ध करवाने हेतु मुख्याध्यापक को एक प्रार्थना पत्र लिखिए।
सेवा
में,
आदरणीय प्रधानाचार्य जी,
ABC स्कूल,
चरखी दादरी,
विषय - विद्यालय में और अधिक कम्प्यूटर उपलब्ध करवाने हेतु
महोदय,
विनम्र निवेदन इस प्रकार है कि वर्तमान युग कम्प्यूटर का युग है। आज हर क्षेत्र में कम्प्यूटर शिक्षा की मांग दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जिसके चलते प्रत्येक छात्र को कम्प्यूटर का उचित ज्ञान होना आवश्यक हो गया है। महोदय, कम्प्यूटर शिक्षा के बढ़ते महत्व को देखते हुए आपके विद्यालय के कक्षा 10वी के हम सभी छात्र भी कम्प्यूटर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं।
कम्प्यूटर का ज्ञान हमारे उज्ज्वल भविष्य के लिए भी अपरिहार्य हैं। कम्प्यूटर शिक्षा हेतु हम सभी छात्र अतिरिक्त शुल्क प्रदान करने के लिए भी प्रस्तुत हैं।
अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया विद्यालय में हम छात्रों के लिए और अधिक कम्प्यूटर उपलब्ध करवाने का प्रबंध करने की कृपा करें। हम सभी आपके कृतार्थ रहेंगे।
सधन्यवाद।
आपका आज्ञाकारी शिष्य
राकेश
कक्षा- 10वी
दिनांक- 3 फरवरी 2022
(5) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द अथवा वाक्य में
दीजिए:
(क) 'छाया मत छूना' कविता के रचयिता कौन हैं ?
गिरिजाकुमार माथुर
(ख) 'गर्भन्ह के अर्भक दलन' - यहाँ 'अर्भक' का क्या अर्थ है ?
बच्चा
(ग) 'आत्मकथ्य' कविता में किसकी उज्ज्वल गाथा गाने की बात कही है ?
मधुर चाँदनी रातों की
(घ) 'यह दंतुरित मुसकान' कविता में तालाब छोड़कर जलजात कहाँ खिलने की बात कही है ?
झोपड़ी
(ङ) 'संगतकार' से क्या तात्पर्य है ?
मुख्य गायक के साथ गायन करने वाला या कोई वाद्य बजाने वाला
कलाकार, सहयोगी।
(6) निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
(क) 'उत्साह' कविता में अनंत के धन किस दिशा से आने की बात कही है ?
(i) उत्तर
(ii) पूर्व
(iii) अज्ञात
(iv) ज्ञात
(ख) श्रीकृष्ण की हारिल से तुलना किसने की है ?
(i) सूरदास ने
(ii) उद्धव ने
(iii) गोपियों ने
(iv) यशोधा ने
(ग) श्रीकृष्ण 'किंकिनि' कहाँ पहने हैं ?
(i) पाँयनि में
(ii) कटि में
(iii) माथे पर
(iv) वक्षस्थल पर
(7) निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
अवधि अधार
आस आवन की, तन मन बिथा सही।
अब इन जोग सँदेसनि सुनि- सुनि, बिरहिनि बिरह दही ।
चाहति हुतौं गुहारि जितहिं तैं, उत तै धार बही।
'सूरदास' अब धीर धरहिं क्यौं, मरजादा न लही । ।
प्रश्न :
(i) प्रस्तुत काव्यांश के कवि एवं कविता का नाम लिखिए।
कविता-पद, कवि-सूरदास
(ii) प्रस्तुत काव्यांश का प्रसंग लिखिए।
प्रस्तुत पद भक्त सूरदास के द्वारा रचित ‘सूरसागर’ के भ्रमरगीत से लिया गया है जिसे हमारी पाठ्य-पुस्तक में संकलित किया गया है। श्रीकृष्ण के द्वारा भेजे गए
उद्धव ने गोपियों को ब्रज में संदेश सुनाया था जिसे सुनकर वह हताश हो गई थीं। वे तो श्रीकृष्ण को ही अपना एकमात्र सहारा मानती थीं पर उन्हीं के द्वारा भेजा हुआ हृदय-विदारक संदेश सुन कर वे पीड़ा और निराशा से भर उठी थीं। उन्होंने कातर स्वर में उद्धव से कहा था।
(iii) योग संदेश सुनकर गोपियों की क्या हालत होती है ?
विरह में जल उठती हैं।
(iv) यहाँ 'गुहारि' का क्या अर्थ है ?
रक्षा के लिए पुकारना
(v) गोपियों का धैर्य खत्म क्यों हो रहा है ?
श्रीकृष्ण के अमर्यादित व्यवहार (प्रेम में धोखे) के कारण
(8) निम्नलिखित काव्यांश में निहित भाव एवं शिल्प सौंदर्य स्पष्ट कीजिए :
फटिक सिलानि सुधा मंदिर,
उदधि दधि को सो अधिकार उमगे अमंद।
बाहर ते भीतर लौं भीति न दिखैए 'देव',
दूध को सो फेन फैल्यो आँगन फरसबंद।
पूर्णिमा की चाँदनी रात की उज्ज्वलता का मनोहरी चित्रण। कवित्त छंद। अनुप्रास तथा उपमा अलंकार। माधुर्य
गुण।
(9) जयशंकर प्रसाद आत्मकथा लिखने से क्यों बचना चाहते हैं ?
कवि की जीवन एक सामान्य व्यक्ति के जीवन की कथा है। उनके जीवन में ऐसा कुछ भी नहीं, जिसे लोग महान कहकर वाह-वाह करें।
अथवा
'उत्साह' कविता का मूलभाव स्पष्ट कीजिए।
'उत्साह' एक आह्वान गीत है, जो बादल को संबोधित है। बादल पीड़ित-प्यासे जन की आकांक्षा को पूरा करने, नयी कल्पना और नए अंकुर के लिए विध्वंस, विप्लव और क्रांति चेतना को संभव करने वाला है।
(10) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द अथवा वाक्य में दीजिए :
(क) 'संस्कृति पाठ के रचयिता कौन है?
भदंत आनंद कौसल्यायन
(ख) नेताजी की मूर्ति पर बार-बार चश्मा कौन बदल रहा था ?
कैप्टन चश्में वाला
(ग) बालगोबिन भगत के कितने बेटे थे ?
एक
(घ) फ़ादर बुल्के के पिताजी का पेशा क्या था ?
व्यवसाय
(ङ) मन्नू भण्डारी को जैनेन्द्र कुमार का कौन-सा उपन्यास बहुत अच्छा लगा ?
सुनीता
(11) निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
(क) नवाब साहब ने खीरे को कैसी नजर से देखा ?
(i) लालची
(ii) नवाबी
(iii) खोई-खोई
(iv) सतृष्ण
(ख) संकटमोचन मंदिर काशी की किस दिशा में है ?
(i) उत्तर
(ii) पूर्व
(iii) पश्चिम
(iv) दक्षिण
(ग) रूस का भाग्यविधाता किसे कहा गया है ?
(i) लेनिन
(ii)
मार्क्स
(iii) सिद्धार्थ
(iv) उपर्युक्त सभी
(12) निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
जो लोग यह कहते हैं कि पुराने जमाने में यहाँ स्त्रियाँ न पढ़ती थीं अथवा उन्हें पढ़ाने की मुमानियत थी वे या तो इतिहास से अभिज्ञता नहीं रखते या जान-बूझकर लोगों को धोखा देते हैं।
समाज की दृष्टि में ऐसे लोग दंडनीय हैं। क्योंकि स्त्रियों को निरक्षर रखने का उपदेश देना समाज का अपकार
और अपराध करना है - समाज की उन्नति में बाधा डालना है।
प्रश्न :
(i) प्रस्तुत गद्यावतरण के रचयिता एवं पाठ का नाम लिखिए।
'स्त्री शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खण्डन' (आ० महावीर प्रसाद द्विवेदी)
(ii) यहाँ प्रयुक्त 'मुमानियत' शब्द का क्या अर्थ है ?
रोक, मनाही
(iii) स्त्रियों को निरक्षर रखने का उपदेश अपराध क्यों है ?
उनकी उन्नति में बाधा डालने के कारण
(iv) यहाँ 'अभिज्ञता' शब्द का क्या अर्थ है ?
जानकारी, ज्ञान
(13) रामवृक्ष बेनीपुरी अथवा यतीन्द्र मिश्र का जीवन परिचय देते हुए उनकी साहित्यिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
रामवृक्ष बेनीपुरी : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेनीपुर गाँव में 1899 में जन्म। स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ना। सन् 1968 में निधन। 'पतितों के देश में' (उपन्यास), 'चिता के फूल' कहानी, 'अंबपाली' (नाटक), 'माटी की मूरतें', (रेखाचित्र), पैरों में पंख बाँधकर ' ( यात्रा वृतांत), 'जंजीरें और दीवारें' (संस्मरण)। स्वाधीनता की चेतना। मनुष्य की चिंता और
इतिहास की युगानुरूप व्याख्या। विशिष्ट शैली।
अथवा
यतीन्द्र मिश्र : जन्म 1977 में अयोध्या में। लखनऊ वि० वि० से एम० ए०। स्वतंत्र लेखन एंव सम्पादन अनेक सम्मान। 'यदा-कदा', 'अयोध्या' तथा अन्य कविताएँ, ड्योढ़ी पर आलाप। सरल, सहज, व्यावहारिक भाषा-शैली। उर्दू-फारसी के शब्दों का भरपूर प्रयोग। तत्सम तथा उद्भव शब्द।
(14) मन्नू भण्डारी के पिताजी ने रसोई को 'भटियारखाना' क्यों कहा है ?
रसोई को वे भटियारखाना कहते थे। यह शब्द भट्ठी से बना है। उनके अनुसार बच्चों को रसोई में रखना उनकी प्रतिभा और क्षमता को भट्ठी में झोंकना है।
(15) 'कृतिका' (भाग-2) के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(क) 'साना-साना हाथ जोड़ि ........' प्रार्थना के भाव का वर्णन कीजिए।
छोटे-छोटे हाथों को जोड़कर अच्छाइयों को प्रार्थना द्वारा माँगा
गया।
(ख) 'माता का अँचल' पाठ में लेखक का नाम तारकेश्वरनाथ से भोलानाथ कैसे पड़ा ?
पिता जी इन्हें नहला धुलाकर पूजा में बिठा लेते। भभूत का तिलक लगाते। डाँटकर एवं झुंझलाकर तिलक कर देते। लम्बी जटाएँ। 'बम भोला बन जाते। पिताजी इन्हें भोलानाथ कहने लग जाते।
(ग) “नयी दिल्ली में सब कुछ था ......... सिर्फ नाक नहीं थी" - इस कथन के माध्यम से लेखक क्या कहना चाहता है ?
अंग्रेजी राज्य में जॉर्ज पंचम का अभिमान, मान-सम्मान, दबदबा था। पर स्वतंत्र भारत में सब सुख-सुविधाओं के
बावजूद नयी दिल्ली में जॉर्ज की नाक (मान-सम्मान) नहीं थी।
(घ) लेखक को कौन-सी बातें लिखने के लिए प्रेरित करती हैं ?
भीतर की विवशता से मुक्त होने के लिए स्वयं को तटस्थ होकर उसे देखने और पहचानने के लिए।
(ङ) पठित पाठ के आधार पर 'दुलारी' का चारित्रिक वैशिष्ट्य स्पष्ट कीजिए।
कहानी की नायिका। गायिका। उपेक्षित प्रेमी हृदय। टुन्नू के प्रति प्रेम सच्ची देशभक्ति। नियमित व्यायाम। भावुक।
SET-2019 C
(1) निम्नलिखित प्रश्नों के यथानिर्दिष्ट उत्तर दीजिए :
(क) आज, इधर, नारी, मैं (विकारी शब्द छाँटिए)।
नारी, मैं
(ख) लुटेरा, मनौती (प्रत्यय छाँटकर लिखिए)।
ऐरा, औती
(ग) पथभ्रष्ट, प्रतिवर्ष (विग्रह करके समास का नाम लिखिए) ।
पथ से भ्रष्ट (अपादान तत्पुरुष), प्रत्येक वर्ष (अव्ययीभाव समास)
(घ) भाव वाच्य से क्या अभिप्राय है ? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
क्रिया के उस रूपान्तर को भाववाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में क्रिया अथवा भाव की प्रधानता का बोध हो। दूसरे शब्दों में- क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है। जैसे- मोहन से टहला भी नहीं जाता।
(ङ) उद्धत, घातक (विलोम शब्द लिखिए) ।
विनीत, रक्षक
(च) घोड़ा, थोड़ा (दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए) ।
अश्व,घोटक , अल्प,कुछ
(छ) क्रिया पदबंध की परिभाषा सोदाहरण दीजिए।
क्रिया विशेषण पदबंध में क्रियाविशेषण शीर्ष स्थान पर होता है और अन्य पद उस पर आश्रित होता है। जैसे- बहुत धीरे-धीरे उठा, में बहुत धीरे-धीरे क्रिया विशेषण पदबंध है। यहाँ धीरे-धीरे क्रिया विशेषण है और बहुत उसका प्रविशेषण।
(2) (क) उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण दीजिए।
जहाँ उपमेय में उपमान होने की संभावना या कल्पना की जाती है, वहाँ उत्प्रेक्षा अलंकार होता है। इसके लक्षण है- जनु, मनु, इव, मानो, मनो, मनहुँ, आदि। पहचान – मनो, मानो, मनु, मनुह, जानो, इव, जनु, जानहु, ज्यों आदि शब्द अगर किसी अलंकार में आते है तो वह उत्प्रेक्षा अलंकार होता है।
(ख) दोहा छंद का लक्षण लिखिए।
दोहा : यह मात्रिक अर्द्धसम छंद है। इसके विषम (प्रथम तथा तीसरे) चरणों में 13-13 मात्राएँ तथा सम (दूसरे व चौथे) चरणों में 11-11 मात्राएँ होती हैं।
(3) निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए:
(क) आदर्श गाँव ।
(ख) विज्ञान वरदान या अभिशाप ।
(ग) मेरे जीवन का लक्ष्य।
(घ) हाथ का चूका फिर मारे, समय का चूका सिर मारे ।
(ङ) राष्ट्रभाषा हिन्दी ।
(4) समाचार-पत्रों के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।
प्रिय मोहित,
खुश रहो
मनुष्य के जीवन में पढ़ाई-लिखाई के साथ खेल-कूद और व्यायाम भी आवश्यक है। परंतु विद्यार्थी जीवन में सबसे जरूरी है समाचार-पत्र का नियमित अध्ययन करना। यह हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ाता है। साथ ही अपने शहर से लेकर राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक सभी से हमारा संपर्क कराता रहता है। इसके एक घंटा अध्ययन से हमारी मौखिक एवं लिखित भाषा समृद्ध होती है। अतः फुरसत के वक्त समाचार-पत्र पढ़ा करो। यह अत्यंत उपयोगी है।
तुम्हारा अग्रज
रोहित
अथवा
कक्षा-कक्ष को खुला और हवादार बनाने हेतु मुख्याध्यापक को एक प्रार्थना पत्र लिखिए।
सेवा में,
मुख्याध्यापक महोदय,
गीता विद्या मंदिर स्कूल,
चरखी दादरी ।
विषय - कक्षा-कक्ष को खुला और हवादार बनाने हेतु ।
श्रीमान जी,
सविनय निवेदन यह है कि मैं आपके स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा हूं। मैं और मेरी सहेलियां पिछले 5 वर्षों से इस स्कूल में पढ़ रहे हैं। पिछली सभी कक्षाओं के कक्ष बहुत बड़े, खुले और हवादार थे किंतु कक्षा 10 का कक्ष बहुत ही छोटा है और उसमें खिड़की भी नहीं लगी हुई है।
इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप कक्षा कक्ष को खुला और हवादार बनाने का कष्ट करें या फिर हमारी कक्षा को किसी और दूसरे ऐसे कमरे में स्थानांतरित करें। मैं आपकी आभारी रहूंगी।
आपकी आज्ञाकारी शिष्या,
मुस्कान,
अनुक्रमांक - 25
कक्षा- 10 ख
दिनांक : 15 फरवरी 2022
(5) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द अथवा वाक्य में दीजिए :
(क) 'कन्यादान' कविता के रचयिता कौन हैं ?
ऋतुराज
(ख) 'वीरव्रती तुम्ह धीर अछोभा' - यहाँ 'अछोभा' का क्या अर्थ है ?
धीर, शांत, जो घबराया न हो।
(ग) ‘छाया मत छूना' कविता में जो न मिला उसे भूलकर किसका वरण करने की बात कही है ?
भविष्य का
(घ) जागते, सोते एवं स्वप्न में रात-दिन गोपियों को क्या रट रहती है ?
कान्ह-कान्ह
(ङ) 'श्रीब्रजदूलह' शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ?
श्रीकृष्ण
(6) निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
(क) 'मुख्य गायक की गरज में' - यहाँ 'गरज' का अर्थ है :
(i) गर्जन
(ii) गड़गड़ाहट
(iii) स्वार्थ
(iv) ऊँची गंभीर आवाज
(ख) कवि ने फसल को सूरज की किरणों का क्या कहा है?
(i) जादू
(ii) रूपांतर
(iii) महिमा
(iv) संकोच
(ग) 'सीवन को उधेड़कर देखोगे क्यों मेरी कंथा की' - यहां 'कथा' का अर्थ है :
(i) कथा
(ii) कविता
(iii) चद्दर
(iv) गुदड़ी
(7) निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
तुम्हारी यह दंतुरित मुसकान
मृतक में भी डाल देगी जान
धूलि धूसर तुम्हारे ये गात ........
छोड़कर तालाब मेरी झोंपड़ी में खिल रहे जलजात
परस पाकर तुम्हारा ही प्राण,
पिघलकर जल बन गया होगा कठिन पाषाण।
प्रश्न :
(i) प्रस्तुत काव्यांश के कवि एवं कविता का नाम लिखिए।
कवि- नागार्जुन, कविता- यह दंतुरित मुसकान
(ii) प्रस्तुत काव्यांश का प्रसंग लिखिए।
इस कविता में कवि एक ऐसे बच्चे की सुंदरता का बखान करता है जिसके अभी एक-दो दाँत ही निकले हैं; अर्थात बच्चा छ: से आठ महीने का है। जब ऐसा बच्चा अपनी मुसकान बिखेरता है तो इससे मुर्दे में भी जान आ जाती है। बच्चे के गाल धूल से सने हुए ऐसे लग रहे हैं जैसे तालाब को छोड़कर कमल का फूल उस झोंपड़ी में खिल गया हो। कवि को लगता है कि बच्चे के स्पर्श को पाकर ही सख्त पत्थर भी पिघलकर पानी बन गया है।
(iii) मृतक में जान डालने से क्या अभिप्राय है ?
दुखी व्यक्ति के मन में भी उल्लास पैदा करना
(iv) 'जलजात' शब्द का प्रयोग कवि ने किस लिए किया है ?
नन्हें बच्चे के लिए
(v) पाषाण पिघलकर जल क्यों बन गया होगा ?
बच्चे की हँसी से पत्थर, जैसे कठोर हृदय वाले व्यक्ति भी स्नेहमय हो उठते हैं।
(8) निम्नलिखित काव्यांश में निहित भाव एवं शिल्प सौंदर्य स्पष्ट कीजिए :
छोटे से जीवन की कैसे बड़ी कथाएँ आज कहूँ ?
क्या यह अच्छा नहीं कि औरों की सुनता मैं मौन रहूँ ?
सुनकर क्या तुम भला करोगे मेरी भोली आत्म कथा ?
अभी समय भी नहीं, थकी सोई है मेरी मौन व्यथा ।
कवि अपने जीवन को विशेष एवं महान नहीं मानता। अतः आत्मकथा नहीं लिखना चाहता। वह मौन होना ही श्रेयस्कर समझता है। खड़ी बोली। अमिधा शब्द शक्ति प्रसाद गुण, अनुप्रास, मानवीकरण। तत्सम शब्दावली युक्त भाषा लयात्मकता, पदावली।
(9) 'कन्यादान' कविता का मूलभाव स्पष्ट कीजिए।
कन्यादान स्त्री जीवन के प्रति गहरी संवेदनशीलता की अभिव्यक्ति। परम्परागत आदर्श रूप से हटकर माँ अपनी बेटी को सीख दे रही है। माँ के संचित अनुभवों की पीड़ा की अभिव्यक्ति।
अथवा
'प्रातहि जगावत गुलाब चटकारी दे' - इस पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए।
गुलाब का मानवीकरण। प्रातः गुलाब चटू की आवाज (चटकारी) देकर मानो वसन्त रूपी बालक को जगाता है। कलियाँ खिलती हैं तो चट् की आवाज करती हैं।
(10) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द अथवा वाक्य में दीजिए :
(क) 'स्त्री-शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खण्डन' पाठ के रचयिता कौन हैं ?
महावीर प्रसाद द्विवेदी
(ख) लेखक ने बालगोबिन भगत की आयु कितनी बताई है ?
साठ से ऊपर
(ग) संन्यास लेते समय धर्मगुरु के सामने फ़ादर बुल्के ने क्या शर्त रखी ?
भारत जाने की
(घ) अज्ञेय का कौन-सा उपन्यास मन्नू भण्डारी की समझ के सीमित दायरे में समा नहीं पाया ?
शेखर : एक जीवनी
(ङ) मण्डन मिश्र की सहधर्मचारिणी ने किसके छक्के छुड़ा दिए ?
शंकराचार्य के
(11) निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
(क) 'लखनवी अंदाज' पाठ में किस पर व्यंग्य किया गया है ?
(i) लखनवी नवाब पर
(ii) पतनशील सामंती वर्ग पर
(iii) सफेदपोश पर
(iv) उच्चवर्ग पर
(ख) शहनाई बजाने के प्रयोग में आने वाली 'रीड' किससे बनाई जाती है ?
(i) बाँस से
(ii) स्टील से
(iii) नरकट से
(iv) तुम्बी से
(ग) 'नेताजी का चश्मा' पाठ में पान वाले के उदास होने का क्या कारण था ?
(i) मूर्ति पर चश्मा न होना
(ii) कैप्टन की मृत्यु
(iii) सच्चे देशभक्तों की कमी
(iv) पान की बिक्री न होना
(12) निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
नवाब साहब ने बहुत करीने से खीरे की फाँकों पर जीरा मिला नमक और लाल मिर्च की सुर्खी बुरक दी। उनकी प्रत्येक भाव-भंगिमा और जबड़ों के स्फुरण से स्पष्ट था कि उस प्रक्रिया में उनका मुख खीरे के रसास्वादन की कल्पना से प्लावित हो रहा था। हम कनखियों से देखकर सोच रहे थे, मियाँ रईस बनते हैं, लेकिन लोगों की नजरों से बच सकने के खयाल में अपनी असलियत पर उतर आए हैं।
प्रश्न :
(i) प्रस्तुत गद्यावतरण के रचयिता एवं पाठ का नाम लिखिए।
रचयिता- यशपाल, पाठ- लखनवी अंदाज
(ii) नवाब साहब की असलियत का वर्णन कीजिए।
रईस बनने का नाटक रचने वाले नवाब साहब केवल खीरा खाने की कल्पना से मुख में पानी आ जाने तक सीमित रह गए थे।
(iii) नवाब साहब की भाव-भंगिमा से क्या स्पष्ट था ?
नवाब साहब के जबड़े हिल रहे थे। आँखें खीरे की फाँकों पर लगी थीं। इससे स्पष्ट था कि खीरे को ही नवाबों की सभ्यता के अंदाज से खाने का ढोंग कर रहे थे।
(iv) नवाब साहब को कनखियों से कौन देख रहे थे ?
यशपाल (लेखक) एवं उनके साथ यात्रा करने वाले सज्जन नवाब साहब को कनखियों से देख रहे थे।
(13) यशपाल अथवा मन्नू भण्डारी का जीवन परिचय देते हुए उनकी साहित्यिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
यशपाल : सन् 1903 में फिरोजपुर छावनी (पंजाब) में जन्म | प्रारम्भिक शिक्षा काँगड़ा उच्चतर लाहौर से । भगत सिंह एवं सुखदेव से परिचय। स्वाधीनता संग्राम से जुड़े। सन् 1976 में निधन।
कहानी संग्रह : ज्ञानदान तर्क का तूफान पिंजरे की उड़ान । उपन्यास : झूठा सच। अमिता पार्टी कामरेड। दादा कामरेड़।
साहित्यिक विशेषताएँ : सामाजिक विषमता, राजनीतिक पाखंड एवं रूढ़ियों के विरुद्ध । देश विभाजन की त्रासदी का चित्रण सजीव एवं स्वाभाविक भाषा । यथार्थवादी शैली।
अथवा
मन्नू भण्डारी : सन् 1931 में गाँव भानपुरा (जिला मंदसौर म० प्र०) में जन्म। इंटर तक की शिक्षा अजमेर में एम० ए० हिन्दी । दिल्ली के कॉलेज में अध्यापन कार्य । तत्पश्चात् स्वतंत्र लेखन । अनेक सम्मान।
रचनाएँ : 'एक प्लेट सैलाब, मैं हार गई 'यही सच है', 'त्रिशंकु' (कहानी संग्रह ) । 'आपका बंटी', महाभोज (उपन्यास) ।
पात्रानुकूल एवं प्रसंगानुकूल भाषा सरल, सहज, सरस भाषा । स्त्री मन से जुड़ी अनुभूतियों की अभिव्यक्ति।
(14) 'नेताजी का चश्मा' पाठ के आधार पर पान वाले के चरित्र की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए ।
सदा पान चबाना । इसी कारण उच्चारण ठीक नहीं। बार-बार पीक थूकना। बड़ी बड़ी दाढ़ी। घड़े जैसी तोंद, हंसने पर हिलती। रसिक। स्वार्थी। बातूनी। व्यंग्य भरी बातें
(15) 'कृतिका' (भाग-2) के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(क) 'साना-साना हाथ जोड़ि ......' पाठ में झरने के संगीत में विलीन आत्मा के संगीत पर प्रकाश डालिए
प्राकृतिक सौंदर्य का रस
(ख) 'माता का अँचल' पाठ में साँप निकलने की घटना से भोलानाथ एवं साथियों की हालत कैसी हुई ?
बिल में पानी भरने से साँप निकलना। रोते-चिल्लाते भोलानाथ और उसके साथी भाग चले। कोई औंधा गिरा, कोई अंटाचिट। किसी का सिर फूटा, किसी के दाँत टूटे। देह लहुलुहान। पैरों के तलवे काँटों से छलनी हो गए।
(ग) मूर्तिकार जॉर्ज के नाप की नाक की खोज में देश-दौरे पर किस-किस प्रांत में पहुँचा ?
बम्बई, गुजरात, बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, केरल, पंजाब, दिल्ली
(घ) 'एही ठैयाँ झुलनी हेरानी हो रामा' पाठ का मूलभाव स्पष्ट कीजिए।
लेखक ने यहाँ तथाकथित समाज की मुख्यधारा से बहिष्कृत एवं उपेक्षित समझे जाने वाले वर्ग के अन्तर्मन में व्याप्त जन्मभूमि के प्रति असीम प्रेम, विदेशी शासन के प्रति क्षोभ और पराधीनता के जुएं को उतार कर फेंकने के उत्कट लालसा और आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को रेखांकित किया है।
(ङ) 'मैं क्यों लिखता हूँ' निबंध का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए ।
लेखन कार्य की प्रक्रिया एवं कारणों पर प्रकाश डालना। बाहरी दबाव एवं आन्तरिक अनुभूति भी लेखन का कारण। हिरोशिमा की घटना का उदाहरण।
SET-2019 D
(1) निम्नलिखित प्रश्नों के यथानिर्दिष्ट उत्तर दीजिए :
(क) खाना, पशु, कल, अतएव (विकारी शब्द छाँटिए)।
खाना, पशु
(ख) गवैया, भिक्षुक (प्रत्यय छाँटकर लिखिए) ।
ऐया, उक
(ग) अधपका, छोटा-बड़ा (विग्रह करके समास का नाम लिखिए)।
आधा है जो पका (कर्मधारय समास), छोटा और बड़ा (द्वन्द्व समास)
(घ) वाच्य के कितने भेद हैं ? किसी एक का सोदाहरण परिचय दीजिए।
तीन वाच्य होते हैं- कर्तवाच्य, कर्मवाच्य, भाववाच्य
(ङ) विरक्ति, प्रवृत्ति (विलोम शब्द लिखिए)।
आसक्ति, निवृत्ति
(च) धनुष, पक्षी (दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए)।
कमान,धनु , पंछी,परिन्दा
(छ) सर्वनाम पदबंध की सोदाहरण परिभाषा दीजिए।
वाक्य में सर्वनाम का कार्य करने वाले पदबंध को सर्वनाम पदबंध कहते हैं। जैसे- भाग्य का मारा मैं कहाँ आ पहुँचा।
(2) (क) श्लेष अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण दीजिए।
श्लेष का अर्थ होता है चिपका हुआ या मिला हुआ। जब एक ही शब्द से हमें विभिन्न अर्थ मिलते हों तो उस समय श्लेष अलंकार होता है। यानी जब किसी शब्द का प्रयोग एक बार ही किया जाता है लेकिन उससे अर्थ कई निकलते हैं तो वह श्लेष अलंकार कहलाता है। जैसे- रहिमन पानी राखिये,बिन पानी सब सून। पानी गये न ऊबरै, मोती मानुष चून।।
(ख) चौपाई छंद का लक्षण लिखिए।
चौपाई : यह मात्रिक समछंद है। इसके प्रत्येक चरण में 16-16 मात्राएँ होती हैं। अंत में प्रायः जगण-तगण नहीं होते।
(3) निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए :
(क) छात्रसंघ के चुनाव।
(ख) बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।
(ग) चरित्र बल।
(घ) पर्वतीय यात्रा।
(ङ) भारतीय किसान।
(4) इंटरनेट के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।
22, प्रेम नगर,
चरखी दादरी,
दिनांक - 4 फरवरी 2022
निस्संदेह इंटरनेट हमारे जीवन का एक बड़ा हिस्सा बन गया है। आज की पीढ़ी के कई लोग इंटरनेट पर कई विभिन्न कार्य करने के लिए निर्भर हैं। वास्तव में, जहां भी आप इन दिनों जाते हैं, आप देख सकते हैं कि लोगों को कुछ प्रकार के गैजेट्स रखने और इंटरनेट का उपयोग करने के लिए खेल खेलें या उन चीजों की खोज करें जिन्हें वे चाहते हैं। लेकिन ज़ाहिर है, इंटरनेट सिर्फ मनोरंजन के बारे में नहीं है यह कई अन्य बातों में भी उपयोगी है आज, कई छात्र अनुसंधान करने के लिए इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं और अपने काम को पूरा कर सकते हैं। चूंकि इंटरनेट जानकारी से भरा है, इसलिए अधिकांश छात्र इसका उपयोग शिक्षा के स्रोत के रूप में करते हैं। वास्तव में, अब भी ऑनलाइन कार्यक्रम और पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जो लोग आसानी से अपने घरों के आराम के दौरान अन्य बातों का अध्ययन और सीख सकते हैं। साल पहले, अगर आपको कुछ पता लगाना है, तो आपको सार्वजनिक लाइब्रेरी पर चलना होगा और किताबों के ढेर को देखना होगा, जो बहुत थका और समय लेने वाली है। लेकिन अब, अपने माउस के कुछ ही क्लिक के साथ, आप पहले से ही किसी भी जानकारी की आवश्यकता कर सकते हैं।
तुम्हारा मित्र
राकेश
अथवा
विद्यालय में विज्ञान की प्रयोगशाला को अत्याधुनिक करने हेतु मुख्याध्यापक को एक प्रार्थना पत्र लिखिए।
सेवा में,
प्रधानाचार्य महोदय,
मॉडल संस्कृत विधालय,
बाढ़डा (चरखी दादरी),
विषय - विज्ञान प्रयोगशाला का अत्याधुनिक बनाने की आवश्यकता महोदय जी, सविनय निवेदन है कि मै दशम कक्षा की छात्र हू। मेरी विज्ञान के विषय में बहुत रूचि है। मैं विद्यालय की प्रयोगशाला में कुशल प्रशिक्षण पाना चाहती हूँ । परंतु हमारी प्रयोगशाला में हमें न तो अधिक समय रहने दिया जाता है और न ही पर्याप्त उपकरण और साधन हैं जिनके आधार पर हम कुछ प्रयोग कर सके और कौशल प्रशिक्षण का गया ले सके । विज्ञान एक ऐसा विषय जो बिना प्रयोग के समझ नहीं आता। आप से प्राथ्रना है कि हमारी प्रयोगशाला को अत्याधुनिक बनाए। प्रयोग करने के लिए उपकरण रखे जाए। छात्र—छात्राओं को उचित प्रशिक्षण् प्रदान करने की व्यवस्था करें।
आपकी महान कृपा होगी।
धन्यवाद सहित
आपकी आग्ताकरिणी शिष्य
संजू
कक्षा- दशम 'ए'
(5) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द अथवा वाक्य में दीजिए :
(क) 'संगतकार' कविता के रचयिता कौन हैं ?
मंगलेश डबराल
(ख) 'हमारे हरि हारिल की लकरी' - यह किसने किसको कहा है ?
गोपियों ने उद्धव को
(ग) 'मंद हँसी मुखचंद जुन्हाई' - यहाँ 'जुन्हाई' का क्या अर्थ है ?
चाँदनी
(घ) 'कन्यादान' कविता में वस्त्र और आभूषणों को कैसा बताया गया है ?
शाब्दिक भ्रमों की तरह स्त्री जीवन के बंधन
(ङ) श्रीब्रजदूलह के किरीट कहाँ शोभा देता है ?
माथे पर
(6) निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
(क) छोटे बच्चे के स्पर्श मात्र से कौन-से फूल झड़ने लगे थे ?
(i) गुलाब
(ii) कमल
(iii) चम्पा
(iv) शेफालिका
(ख) 'अयमय खाँड न ऊखमय' - यहाँ 'अयमय' का अर्थ है :
(i) स्वयं
(ii) गन्ना
(iii) लोहे का बना हुआ
(iv) खाँड का बना हुआ
(ग) 'आत्मकथ्य' कविता में गुन-गुनाकर अपनी कहानी कौन कहता हैं ?
(i) कवि
(ii) मधुप
(iii) कोकिल
(iv) खिलते फूल
(7) निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
विकल विकल, उन्मन थे उन्मन
विश्व के निदाघ के सकल जन,
आए अज्ञात दिशा से अनंत के घन !
तप्तधरा जल से फिर
शीतल कर दो -
बादल, गरजो !
प्रश्न :
(i) प्रस्तुत काव्यांश के कवि एवं कविता का नाम लिखिए।
कवि- उत्साह, कविता- सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(ii) प्रस्तुत काव्यांश का प्रसंग लिखिए।
कवि बादलों को संसार का नया जीवन देने का आह्वान करते हुए कहता है कि तुम गरज कर मूसलाधार घनघोर वर्षा करो, जिससे यह जगत शीतल और तृप्त हो जाए तुम नई सृष्टि की रचना करने वाले हो और समस्त जगत को जल देकर नया जीवन प्रदान करते हो। तुम्हारे अंदर वज्रपात करने की असीम शक्ति समाई हुई है। कवि बादलों का आह्वान करते हुए कहता है कि तपती गर्मी से बेहाल लोगों का मन कहीं नहीं लग रहा है, वह गर्मी से व्याकुल हैं। ऐसे में जब चारों तरफ बादल घिर आए हैं तो हे बादल! तुम बरस जाओ और इस तपती धरती को अपने शीतल जल से तृप्त कर दो।
(iii) बादल से गरजने के लिए क्यों कहा गया है ?
गरजकर वर्षा करे तथा शीतलता प्रदान करें। मानव को सुख देने के लिए।
(iv) 'निदाघ' का क्या अर्थ है ?
गर्मी
(v) 'तप्तधरा' के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है ?
दुखों से पीड़ित संसार के लोग
(8) निम्नलिखित काव्यांश में निहित भाव एवं शिल्प सौंदर्य स्पष्ट कीजिए:
अवधि अधार आस आवन की तन मन बिथा सही।
अब इन जोग सँदेसनि सुनि- सुनि, बिरहिनि बिरह दही।
चाहति हुतौं गुहारि जितहिं तैं, उत तैं धार बही।
'सूरदास' अब धीर धरहिं क्यौं, मरजादा न लही।।
श्री कृष्ण के वियोग में गोपियों का विलाप अनुप्रास एवं पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार। गेयता। ब्रजभाषा। कोमलकांत पदावली। तद्भव शब्द।
(9) 'कन्यादान' कविता में माँ को अपनी बेटी अंतिम पूँजी क्यों लग रही थी ?
एकमात्र सहारा होने, सबसे निकट एवं सुख-दुख की साथी होने के कारण माँ को अपनी बेटी एकमात्र पूँजी महसूस होती है।
अथवा
'आत्मकथ्य' कविता का केन्द्रीय भाव स्पष्ट कीजिए।
'आत्मकथ्य' कविता में जीवन के यथार्थ एवं अभाव पक्ष की मार्मिक अभिव्यक्ति है। कवि ने अपने जीवन की व्यथा को सामान्य व्यक्ति की कथा बताया है। यथार्थ की स्वीकृति एवं महान कवि की विनम्रता है।
(10) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द अथवा वाक्य में दीजिए :
(क) 'लखनवी अंदाज ' पाठ के रचयिता कौन हैं ?
यशपाल
(ख) बालगोबिन भगत की संगीत-साधना का चरम उत्कर्ष किस दिन देखा गया ?
जिस दिन उसका बेटा मरा
(ग) हिन्दी को लेकर फ़ादर बुल्के की क्या चिंता थी ?
हिन्दी को राष्ट्र भाषा के रूप में देखना चाहते थे।
(घ) मन्नू भण्डारी का जन्म कहाँ हुआ ?
मध्य प्रदेश के भानपुरा गाँव में।
(ङ) शंकराचार्य के छक्के किसने छुड़ा दिए ?
मंडनमिश्र की सहधर्मचारिणी ने
(11) निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
(क) नेताजी की मूर्ति पर सरकण्डे का चश्मा देखकर हालदार साहब कैसे खड़े हो गए ?
(i) झुककर
(ii) अटेंशन
(iii) हतप्रभ
(iv) हाथ जोड़कर
(ख) मानव संस्कृति को लेखक ने कैसी वस्तु कहा है ?
(i) सुंदर
(ii) प्राचीन
(iii) अविभाज्य
(iv) चिरनवीन
(ग) संकटमोचन मंदिर काशी की किस दिशा में स्थित है ?
(i) उत्तर
(ii) पूर्व
(iii) पश्चिम
(iv) दक्षिण
(12) निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
आषाढ़ की रिमझिम है। समूचा गाँव खेतों में उतर पड़ा है। कहीं हल चल रहे हैं, कहीं रोपनी हो रही है। धान के पानी भरे खेतों में बच्चे उछल रहे हैं। औरतें कलेवा लेकर मेंड़ पर बैठी हैं। आसमान बादल से घिरा; धूप का नाम नहीं। ठंडी पुरवाई चल रही। ऐसे ही समय आपके कानों में एक स्वर - तरंग झंकार-सी कर उठी।
प्रश्न :
(i) प्रस्तुत गद्यावतरण के रचयिता एवं पाठ का नाम लिखिए।
पाठ- बालगोबिन भगत, रचयिता- रामवृक्ष बेनीपुरी
(ii) इस गद्यांश में किस ऋतु का वर्णन हुआ है ?
वर्षा ऋतु
(iii) 'रोपनी' शब्द का अर्थ लिखिए।
धान की पौध लगाना रोपनी कहलाता है।
(iv) झंकार से किसका सम्बंध बताया गया है ?
बाल गोबिन भगत के कंठ से स्वरात्मक तरंग झंकार के समान फूटी।
(13) रामवृक्ष बेनीपुरी अथवा यतीन्द्र मिश्र का जीवन परिचय देते हुए उनकी साहित्यिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
रामवृक्ष बेनीपुरी : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेनीपुर गाँव में 1899 में जन्म। स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ना। सन् 1968 में निधन। 'पतितों के देश में' (उपन्यास), 'चिता के फूल' कहानी, 'अंबपाली' (नाटक), 'माटी की मूरतें', (रेखाचित्र), पैरों में पंख बाँधकर ' ( यात्रा वृतांत), 'जंजीरें और दीवारें' (संस्मरण)। स्वाधीनता की चेतना। मनुष्य की चिंता और इतिहास की युगानुरूप व्याख्या। विशिष्ट शैली।
अथवा
यतीन्द्र मिश्र : जन्म 1977 में अयोध्या में। लखनऊ वि० वि० से एम० ए०। स्वतंत्र लेखन एंव सम्पादन अनेक सम्मान। 'यदा-कदा', 'अयोध्या' तथा अन्य कविताएँ, ड्योढ़ी पर आलाप। सरल, सहज, व्यावहारिक भाषा-शैली। उर्दू-फारसी के शब्दों का भरपूर प्रयोग। तत्सम तथा उद्भव शब्द।
(14) 'लखनवी अंदाज पाठ में निहित व्यंग्य स्पष्ट कीजिए।
उस पतनशील सामंती वर्ग पर कटाक्ष किया है तो वास्तविकता से बेखबर एवं बनावटी जीवन शैली का आदी है। परजीवी संस्कृति का भण्डाफोड़ किया है।
(15) 'कृतिका' (भाग-2) के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(क) जॉर्ज की मूर्ति के नाप की नाक खोजते हुए मूर्तिकार गुजरात पहुँचा तो किस-किस महापुरुष की मूर्ति की नाक को परखा ?
गाँधी जी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सरदार विट्ठल भाई पटेल, महादेव देसाई।
(ख) 'साना-साना हाथ जोड़ि ........' पाठ के माध्यम से लेखिका क्या दर्शाना चाहती है ?
पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम राज्य की राजधानी टोक और उसके आगे के हिमालय का अनंत एवं अद्भुत सौंदर्य। वहाँ के लोगों की मेहनत, अभाव और गरीबी। पीड़ा और सौंदर्य का अद्भुत मेल।
(ग) 'माता का अँचल' पाठ में लेखक का नाम तारकेश्वरनाथ से भोलानाथ कैसे पड़ा ?
पिता जी इन्हें नहला धुलाकर पूजा में बिठा लेते। भभूत का तिलक लगाते। डाँटकर एवं झुंझलाकर तिलक कर देते। लम्बी जटाएँ। 'बम भोला बन जाते। पिताजी इन्हें भोलानाथ कहने लग जाते।
(घ) टुन्नू और दुलारी का पहली बार परिचय कहाँ और किस रूप में हुआ ?
भादो में तीज के अवसर पर खोजवाँ बाजार में कजली - दंगल में दुलारी का टुन्नू से परिचय हुआ। दोनों प्रतिद्वन्द्वी गायक थे।
(ङ) लेखक को कौन-सी बातें लिखने के लिए प्रेरित करती हैं ?
भीतर की विवशता से मुक्त होने के लिए स्वयं को तटस्थ होकर उसे देखने और पहचानने के लिए।
SET-2018
Coming Soon...