पुरुष हॉकी विश्व कप 2022 की मेजबानी कौन सा देश करेगा? - purush hokee vishv kap 2022 kee mejabaanee kaun sa desh karega?

Free

Simplification (Start your practice)

10 Questions 10 Marks 10 Mins

Last updated on Nov 2, 2022

The IBPS Prelims Scorecard and Cut-Off has been released. Along with the scorecard, IBPS has also released the IBPS PO Mains Exam Date. The IBPS PO Mains Exam is scheduled to be conducted on 26th November 2022. The Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) has released the IBPS PO Prelims Result 2022. The exam was held on 15th and16th October 2022. The candidates who have cleared the prelims exam will be eligible to appear in the mains exam. The mains exam is tentatively scheduled on 26th November 2022. The selection process of the IBPS PO includes - Prelims, Mains, Interview. The selected candidates will get a salary of a pay scale from Rs. 23,700 to Rs. 42,020. Candidates can refer to some good IBPS PO books to prepare for the exam.

2023 हॉकी वर्ल्ड कपआयोजकमेजबान देशशहरआयोजन स्थलटूर्नामेंट प्रारूपटीमों ने भाग लिया
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ
भारत
भुवनेश्वर
राउरकेला
कलिंगा स्टेडियम
बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम
मैदानी हॉकी
16
← 2018 (पूर्व) (अगला) 2027 →

2023 पुरुषों का हॉकी विश्वकप पुरुषों की एफआईएच हॉकी विश्व कप का 15 वां संस्करण होगा, जो अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा आयोजित विश्व चैम्पियनशिप है। यह भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में और भारत में राउरकेला में बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में 13 से 29 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा।[1] भारत चौथी बार हॉकी विश्वकप की मेजबानी करेगा।

मेजबान चयन[संपादित करें]

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा दिसंबर 2018 में घोषणा की गयी कि 2022 हॉकी विश्व कप या तो जुलाई 2022 या जनवरी 2023 में आयोजित किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने पुरुषों के 2022 विश्व कप के लिए अंतिम तीन बोलियां प्राप्त कीं और नवंबर 2019 में यह घोषणा की गई कि भारत जनवरी 2023 में टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।[2]

मेजबानी की दौड़ में शामिल देशों के नाम:

  • बेल्जियम
  • जर्मनी (वापस ले लिया गया)
  • मलेशिया
  • स्पेन (वापस ले लिया)
  • भारत (मेजबानी सौंपी गयी)

अर्हता[संपादित करें]

2018 के विश्वकप की तरह, टूर्नामेंट में 16 टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। मेजबान भारत के साथ पांच महाद्वीपीय विजेताओं को सीधे विश्वकप में सीधे प्रतियोगिता के लिए अर्हता प्राप्त होगी। शेष 10 टीमें प्ले-ऑफ के माध्यम से शामिल होने की योग्यता प्राप्त करेंगी।[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "भारत को मिली 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी | DD News". ddnews.gov.in. मूल से 10 नवंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-12-05.
  2. "india will host hockey world cup: भारत 2023 में लगातार दूसरे पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा - india will host men s hockey world cup in 2023". Navbharat Times. अभिगमन तिथि 2019-12-05.
  3. "FIH Hockey Men's World Cup: भारत करेगा 2023 के हॉकी विश्व कप की मेजबानी". inextlive. मूल से 9 नवंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-12-05.

  • Hindi News
  • Sports
  • 2023 FIH Men\'s Hockey World Cup [Updates]; India To Host 2023 Men\'s FIH Hockey World Cup

भारतीय हॉकी टीम (फाइल फोटो)

  • स्विटजरलैंड में हुई एफआईएच की बैठक में हुआ फैसला
  • नीदरलैंड्स और स्पेन करेंगे महिला हॉकी विश्वकप की सह-मेजबानी

खेल डेस्क. पिछले साल हॉकी विश्वकप के सफल आयोजन के बाद भारत को 2023 में होने वाले हॉकी विश्वकप की मेजबानी भी सौंप दी गई है। इस बात की घोषणा शुक्रवार को स्विटजरलैंड के लॉसाने शहर में हुई एफआईएच (इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन) एक्जिक्यूटिव बोर्ड की बैठक के बाद की गई। भारत सहित तीन देशों ने 2022-23 मेजबानी के लिये अपनी दावेदारी पेश की थी। पुरुष हॉकी विश्वकप 2023 में 13 से 29 जनवरी के बीच खेला जाएगा। 1971 के बाद से ये चौथा मौका होगा जब भारत हॉकी विश्वकप की मेजबानी करेगा।

 बैठक में इस बारे में भी फैसला हुआ कि 2022 में होने वाले एफआईएच महिला हॉकी विश्वकप की सह-मेजबानी स्पेन और नीदरलैंड्स करेंगे। महिला विश्वकप 1 से 17 जुलाई 2022 के बीच होगा। टूर्नामेंट के दौरान मैच किन शहरों में खेले जाएंगे इस बारे में मेजबान देशों द्वारा घोषणा की जाएगी।

चौथी बार मेजबानी करेगा भारत
 
भारत चौथी बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इससे पहले उसने 1982 में मुंबई, 2010 में नई दिल्ली और 2018 में भुवनेश्वर में टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। खास बात ये है कि साल 2023 में भारत की आजादी को 75 साल पूरे हो जाएंगे, ऐसे में उसके लिए हॉकी विश्वकप की मेजबानी और भी खासी होगी। भारत ने ये खिताब आखिरी बार 1975 में जीता था। भारत के अलावा हॉलैंड ने तीन बार पुरूष हॉकी विश्वकप की मेजबानी की है। भारत अबतक सिर्फ एक ही बार विश्व कप चैम्पियन बना है। 1975 में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में उसने पाकिस्तान को हराकर ये खिताब जीता था। इससे पहले 1973 में वो उपविजेता रहा था।
 

बेहद मुश्किल रहा फैसला
 
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के सीईओ थिएरी वेल ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, \'इन प्रतिष्ठित आयोजनों की मेजबानी के लिए एफआईएच को कई उत्कृष्ट बोलियां मिली थीं। इसलिए किसी एक को लेकर फैसला करना बेहद मुश्किल था। चूंकि महासंघ का प्राथमिक लक्ष्य दुनियाभर में इस खेल को फैलाना है, जिसके लिए निश्चित रूप से निवेश की आवश्यकता होती है। इसी वजह से फैसले को लेते वक्त हर बोली की आय सृजन करने की क्षमता को भी देखा गया।\'
 

एकबार फिर घरेलू जमीन पर मनाना चाहते हैं जश्न
 
हॉकी इंडिया (एचआई) के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने इस उलपब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, \'हमें पुरूष हॉकी विश्वकप 2023 की मेजबानी मिलने की बहुत खुशी है। हमने जब बोली प्रक्रिया में हिस्सा लिया था तो हम अपने देश की स्वतंत्रता के 75 बरस का जश्न और भी खास अंदाज में मनाना चाहते थे। हमने आखिरी बार विश्वकप भी 1975 में जीता था। ऐसे में इस खेल का यह खास जश्न हम घरेलू जमीन पर एक बार फिर मना सकेंगे।\' साथ ही उन्होंने कहा, \'हमने 2018 विश्वकप की सफल मेजबानी की थी और भरोसा है कि एक बार फिर हम इसी सफलता को दोहरा सकेंगे। दुनिया के शीर्ष देश हमारे यहां एक बार फिर खेलने आएंगे और पिछले अनुभव से हम और बेहतर आयोजन का प्रयास करेंगे।\'
 

बेल्जियम ने जीता था पिछला विश्व कप
 
पिछले साल भारत में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान सारे मुकाबले ओडिशा में खेले गए थे। फाइनल में बेल्जियम ने नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से मात दी थी। उस वक्त भारतीय टीम छठी पोजिशन पर रही थी।

हॉकी वर्ल्ड कप भारत में कब हुआ?

सिर्फ एक बार हॉकी विश्व कप जीत पाई है टीम इंडिया इसके अलावा 1973 में भारत दूसरे स्थान पर रहा था। साल 1971 में हॉकी विश्व कप पहली बार आयोजित हुआ था और टीम इंडिया तीसरे स्थान पर रही थी। भारत में चौथी बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। इससे पहले 1982, 2010 और 2018 में भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है।

हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी कौन सा राज्य करेगा?

खेल डेस्क. पिछले साल हॉकी विश्वकप के सफल आयोजन के बाद भारत को 2023 में होने वाले हॉकी विश्वकप की मेजबानी भी सौंप दी गई है। इस बात की घोषणा शुक्रवार को स्विटजरलैंड के लॉसाने शहर में हुई एफआईएच (इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन) एक्जिक्यूटिव बोर्ड की बैठक के बाद की गई।

कौन सा देश महिला हॉकी विश्व कप 2022 की मेजबानी करेगा?

Detailed Solution. भारत, 13 से 29 जनवरी 2023 तक 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। स्पेन और नीदरलैंड को 2022 महिला विश्व कप के सह-मेजबान के रूप में नामित किया गया है जो 1 से 22 जुलाई 2022 तक आयोजित किया जाएगा। ये निर्णय, 9 नवंबर 2019 को स्विट्जरलैंड के लुसाने में FIH के कार्यकारी बोर्ड की बैठक के दौरान लिए गए।

पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी कौन सा राज्य करेगा?

Notes: हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 अगले वर्ष जनवरी में भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम और राउरकेला के बिसरा मुंडा स्टेडियम में होगा। बेल्जियम विश्व कप का मौजूदा चैंपियन है, उसने 2018 में नीदरलैंड को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। भारत, जापान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सहित भाग लेने वाली 16 टीमों को चार पूलों में बांटा जाएगा।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग