मौर्य वंश के बाद कौन आया? - maury vansh ke baad kaun aaya?

मौर्य राजवंश (322-185 ईसा पूर्व) प्राचीन भारत का एक राजवंश था। इसने 137 वर्ष भारत में राज्य किया। इसकी स्थापना का श्रेय चन्द्रगुप्त मौर्य और उसके मन्त्री आचार्य चाणक्य को दिया जाता है, जिन्होंने नंदवंश के सम्राट घनानन्द को पराजित किया। यह साम्राज्य पूर्व में मगध राज्य में गंगा नदी के मैदानों (आज का बिहार एवं बंगाल) से शुरू हुआ। इसकी राजधानी पाटलिपुत्र (आज के पटना शहर के पास) थी। चन्द्रगुप्त मौर्य ने 322 ईसा पूर्व में इस साम्राज्य की स्थापना की और तेजी से पश्चिम की तरफ़ अपना साम्राज्य का विकास किया। उसने कई छोटे छोटे क्षेत्रीय राज्यों के आपसी मतभेदों का फ़ायदा उठाया जो सिकन्दर के आक्रमण के बाद पैदा हो गये थे। उसने यूनानियों को मार भगाया। सेल्यूकस को अपनी कन्या का विवाह चंद्रगुप्त से करना पड़ा। मेगस्थनीज इसी के दरबार में आया था।

चंद्रगुप्त की माता का नाम मुरा था। इसी से यह वंश मौर्यवंश कहलाया। चंद्रगुप्त के बाद उसके पुत्र बिंदुसार ने 298 ई.पू. से 273 ई. पू. तक राज्य किया। बिंदुसार के बाद उसका पुत्र अशोक273 ई.पू. से 232 ई.पू. तक गद्दी पर रहा। अशोक के समय में कलिंग का भारी नरसंहार हुआ जिससे द्रवित होकर उसने बौद्ध धर्म ग्रहण कर लिया। 316 ईसा पूर्व तक मौर्य वंश ने पूरे उत्तरी पश्चिमी भारत पर अधिकार कर लिया था । अशोक के राज्य में मौर्य वंश का बेहद विस्तार हुआ। अशोक के उत्तराधिकारी अयोग्य निकले। इस वंश के अंतिम राजा बृहद्रथ मौर्य था। 185 ई.पू. में उसके सेनापति पुष्यमित्र ने उसकी हत्या कर डाली और शुंगवंश नाम का एक नया राजवंश आरंभ हुआ।

शासकों की सूची

चन्द्रगुप्त मौर्य… 322 ईसा पूर्व- 298 ईसा पूर्व
बिन्दुसार…. 297 ईसा पूर्व -272 ईसा पूर्व
अशोक…. 273 ईसा पूर्व -232 ईसा पूर्व
दशरथ मौर्य…. 232 ईसा पूर्व- 224 ईसा पूर्व
सम्प्रति…. 224 ईसा पूर्व- 215 ईसा पूर्व
शालिसुक…. 215 ईसा पूर्व- 202 ईसा पूर्व
देववर्मन्… 202 ईसा पूर्व -195 ईसा पूर्व
शतधन्वन् मौर्य… 195 ईसा पूर्व 187 ईसा पूर्व
बृहद्रथ मौर्य… 187 ईसा पूर्व- 185 ईसा पूर्व
“सूर वंश””

सूर वंश एक अफ़ग़ान वंश था, जिसने उत्तरी भारत पर 1540 से 1555 तक शासन किया। इसके संस्थापक शेरशाह सूर एक अफ़ग़ानी अभियानकर्ता के वंशज थे, जिन्हें दिल्ली के सुल्तान बहलोल लोदी ने जौनपुर के शर्की सुल्तानों के ख़िलाफ़ लंबी लड़ाई के दौरन अपनी सेना में शामिल किया था। सूर वंश जो केवल शेरशाह की चमक से आलोकित है।

शेरशाह का असली नाम फ़रीद था। युवावस्था में एक शेर मारने के बाद उन्हें ‘शेर’ की उपाधि दी गई थी। जब मुग़ल वंश के संस्थापक बाबर ने लोदी शासकों को पराजित किया, तो शेरशाह ने अफ़ग़ान साम्राज्य के बिहार व बंगाल क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया तथा बाद में मुग़ल बादशाह हुमायूँ को चौसा (1539) और कन्नौज (1540) के युद्धों में पराजित किया।

शेरशाह ने पूरे उत्तरी भारत पर पांच वर्ष तक शासन किया, और मालवा को अपने राज्य में मिला लिया तथा राजपूतों के भी दांत खट्टे किए। उन्होंने प्रशासन को फिर से संगठित किया, जिनके बाद में मुग़ल बादशाह अकबर के लिए नींव का काम किया।

मध्य भारत में कालिंजर के दुर्ग पर अधिकार करते समय वह तोप का गोला फटने से शेरशाह की मृत्यु हुई।

शेरशाह के पुत्र इसलाम शाह या ‘सलीम शाह’ सक्षम व्यक्ति थे और विरोधों के बावजूद उन्होंने अफ़ग़ान शासन को क़ायम रखा। उसकी मृत्यु (1553) के बाद सूर वंश आपस में संघर्षरत दावेदारों के बीच बंट गया।

सिकंदर सूर को जून 1555 में हुमायूं ने पराजित करके जुलाई में दिल्ली पर क़ब्ज़ा कर लिया।

मुहम्मद आदिल शाह के हिन्दू सेनापति हेमू द्वारा पाला बदले जाने और पानीपत में पराजित (1556) होने के बाद सूर वंश का पतन हो गया।

मुग़ल शासनकाल के संक्षिप्त अंतराल में सूर वंश का शासन रहा। यह उत्तरी भारत का अंतिम अफ़ग़ान शासन वंश था।
[18:04, 2/12/2015] ANIKET: “”ग़ुलाम वंश””

ग़ुलाम वंश दिल्ली में कुतुबद्दीन ऐबक द्वारा 1206 ई. में स्थापित किया गया था। यह वंश 1290 ई. तक शासन करता रहा। इसका नाम ग़ुलाम वंश इस कारण पड़ा कि इसका संस्थापक और उसके इल्तुतमिश और बलबन जैसे महान उत्तराधिकारी प्रारम्भ में ग़ुलाम अथवा दास थे और बाद में वे दिल्ली का सिंहासन प्राप्त करने में समर्थ हुए। कुतुबद्दीन (1206-10 ई.) मूलत: शहाबुद्दीन मोहम्मद ग़ोरी का तुर्क दास था और 1192 ई. के ‘तराइन के युद्ध’ में विजय प्राप्त करने में उसने अपने स्वामी की विशेष सहायता की। उसने अपने स्वामी की ओर से दिल्ली पर अधिकार कर लिया और मुसलमानों की सल्तनत पश्चिम में गुजरात तथा पूर्व में बिहार और बंगाल तक, 1206 ई. में ग़ोरी की मृत्यु के पूर्व में ही, विस्तृत कर दी।
दिल्ली के सिंहासन पर यह वंश 1206 ई. से 1290 ई. तक आरूढ़ रहा। इसका संस्थापक कुतुबुद्दीन ऐबक मुहम्मद गोरी का तुर्क दास था। पर उसकी योग्यता देखकर गोरी ने उसे दासता से मुक्त कर दिया। कुतुबुद्दीन मूलत: ग़ुलाम था। इसलिए यह राजवंश ग़ुलाम वंश कहलाता है। वह 1210 ई. तक गद्दी पर रहा। कहते हैं, दिल्ली की क़ुतुबमीनार का निर्माण-कार्य उसने ही आरंभ कराया था। वह योग्य शासक माना जाता है।
इस वंश का दूसरा प्रसिद्ध शासक इल्तुतमिश था जिसने 1211 ई. से 1236 ई. तक शासन किया। उसके समय में साम्राज्य का बहुत विस्तार हुआ और कश्मीर से नर्मदा तक तथा बंगाल से सिंधु तक का भू-भाग ग़ुलाम वंश के अधीन आ गया। इल्तुतमिश के बेटे बड़े विलासी थे। अत: कुछ समय बाद (1236 ई. में) उसकी पुत्री रजिया बेगम गद्दी पर बैठी। रजिया बड़ी बुद्धिमान महिला थी। वह मर्दाने वस्त्र पहनकर दरबार में बैठती थी। पर षड्यंत्रों से अपने को नहीं बचा सकी और 1240 ई. में उसकी हत्या कर दी गई।
इसी वंश में एक और प्रमुख शासक हुआ- सुलतान ग़यासुद्दीन बलबन। बलबन भी मूलत: इल्तुतमिश का ग़ुलाम था इसने 1266 से 1287 ई. तक शासन किया। इसके समय में राज्य में शांति व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी हो गई थी। अमीर खुसरों ग़ुलाम शासकों के ही संरक्षित विद्वान थे।

ग़ुलाम वंश के शासक

1206 से 1290 ई. के मध्य ‘दिल्ली सल्तनत’ पर जिन तुर्क शासकों द्वारा शासन किया गया उन्हें ‘ग़ुलाम वंश’ का शासक माना जाता है। इस काल के दौरान दिल्ली सल्तनत पर शासन करने वाले राजवंश थे-
1.कुतुबुद्दीन ऐबक का ‘कुत्बी’
2.इल्तुतमिश (अल्तमश) का ‘शम्सी’
3.बलबन का ‘बलवनी’
इन शासकों को ‘ग़ुलाम वंश’ का शासक कहना इसलिए उचित नहीं है, क्योंकि इन तीनों तुर्क शासकों का जन्म स्वतंत्र माता पिता से हुआ था। इसलिए इन्हें ‘प्रारम्भिक तुर्क’ शासक व ‘मामलूक’ शासक कहना अधिक उपयुक्त होगा।
इतिहासकार अजीज अहमद ने इन शासकों को दिल्ली के ‘आरम्भिक तुर्क शासकों’ का नाम दिया है।
‘मामलूक’ शब्द का अर्थ होता है- स्वतंत्र माता पिता से उत्पन्न दास।
‘मामलूक’ नाम इतिहासकार हबीबुल्लाह ने दिया है। ऐबक, इल्तुतमिश, एवं बलवन ‘इल्बारी तुर्क’ थे।
ग़ुलाम राजवंश ने लगभग 84 वर्षों तक इस उप महाद्वीप पर शासन किया। यह प्रथम ‘मुस्लिम राजवंश’ था जिसने भारत पर शासन किया।
1.कुतुबुद्दीन ऐबक (1206 – 1210) इस वंश का प्रथम शासक था ।
2.आरामशाह (1210 – 1211)
3.इल्तुतमिश (1211 – 1236),
4.रुकुनुद्दीन फ़ीरोज़शाह (1236)
5.रज़िया सुल्तान (1236 – 1240)
6.मुइज़ुद्दीन बहरामशाह (1240 – 1242 )
7.अलाउद्दीन मसूद (1242 – 46 ई.)
8.नसीरूद्दीन महमूद (1245 – 1265)
9.अन्य कई शासकों के बाद उल्लेखनीय रूप से ग़यासुद्दीन बलबन (1250 – 1290) सुल्तान बने ।

शासकों द्वारा शासन
कुतुबुद्दीन ऐबक का पुत्र और उत्तराधिकारी आरामशाह था, जिसने केवल एक वर्ष राज्य किया और बाद में 1211 ई. में उसके बहनोई इल्तुतमिश ने उसे सिंहासन से हटा दिया।
इल्तुतमिश भी कुशल प्रशासक था और उसने 1236 ई. में अपनी मृत्यु तक राज्य किया।
उसका उत्तराधिकारी, उसका पुत्र रुक्नुद्दीन था, जो घोर निकम्मा तथा दुराचारी था और उसे केवल कुछ महीनों के शासन के उपरान्त गद्दी से उतारकर उसकी बहिन रजिय्यतउद्दीन, उपनाम रज़िया सुल्तान को 1237 ई. में सिंहासनासीन किया गया।
रज़िया कुशल शासक सिद्ध हुई, किन्तु स्त्री होना ही उसके विरोध का कारण हुआ और 3 वर्षों के शासन के उपरांत 1240 ई. में उसे गद्दी से उतार दिया गया।
उसका भाई बहराम उसका उत्तराधिकारी हुआ और उसने 1242 ई. तक राज्य किया, जब उसकी हत्या कर दी गई।
उसके उपरांत इल्तुतमिश का पौत्र मसूद शाह उत्तराधिकारी हुआ, किन्तु वह इतना विलासप्रिय और अत्याचारी शासक सिद्ध हुआ कि 1246 ई. में उसे गद्दी से उतारकर इल्तुतमुश के अन्य पुत्र नासिरुद्दीन को शासक बनाया गया।
सुल्तान नासिरुद्दीन में विलासप्रियता आदि दुर्गुण न थे। वह शांत स्वभाव का और विद्याप्रेमी व्यक्ति था। साथ ही उसे बलबन सरीखे कर्त्तव्यनिष्ठ एक ऐसे व्यक्ति का सहयोग प्राप्त था, जो इल्तुतमिश के प्रथम चालीस ग़ुलामों में से एक और सुल्तान का श्वसुर भी था। उसने 20 वर्षों तक (1246-1266 ई.) शासन किया।
उसके उपरांत उसका श्वसुर बलबन सिंहासनासीन हुआ, जो बड़ा ही कठोर शासक था। उसने इल्तुतमिशके काल से होने वाले मंगोल आक्रमणों से देश को मुक्त किया, सभी हिन्दू और मुस्लिम विद्रोहों का दमन किया और दरबार तथा समस्त राज्य में शान्ति और सुव्यवस्था स्थापित की। उसने बंगाल के तुगरिल ख़ाँके विद्रोह का दमन करके 1286 ई. अथवा अपनी मृत्युपर्यंत राज्य किया। इसके एक वर्ष पूर्व ही उसके प्रिय पुत्र शाहजादा मुहम्मदकी मृत्यु पंजाबमें मंगोल आक्रमकों के युद्ध के बीच हो चुकी थी। उसके द्वितीय पुत्र बुगरा ख़ाँने , जिसे उसने बंगाल का सूबेदार नियुक्त किया था, दिल्ली आकर अपने पिता के शासन भार को सँभालना अस्वीकार कर दिया। ऐसी परिस्थिति में बुगरा ख़ाँ के पुत्र कैकोबादको 1286 ई. में सुल्तान घोषित किया गया, किन्तु वह इतना शराबी निकला कि दरबार के अमीरों ने उसके विरुद्ध विद्रोह कर दिया और 1290 ई. में उसका वध कर डाला। इस प्रकार ग़ुलाम वंश का दु:खमय अंत हुआ।

ग़ुलाम वंश की उपलब्धियाँ

ग़ुलाम वंश के शासकों ने प्रजा के हितों पर अधिक ध्यान न दिया और प्रशासन की अपेक्षा भोग-विलासों में ही उनका अधिक झुकाव रहा। फिर भी वास्तुकला के क्षेत्र में उनकी कुछ उल्लेखनीय कृतियाँ शेष है, जिनमें क़ुतुबमीनार अपनी भव्यता के कारण दर्शनीय है। इस वंश के शासकों ने मिनहाजुद्दीन सिराज और अमीर ख़ुसरो जैसे विद्वानों को संरक्षण प्रदान किया। मिनहाजुद्दीन सिराज ने ‘तबकाते-नासिरी’ नामक ग्रन्थ की रचना की है।
“”‘बहमनी साम्राज्य'””

मुहम्मद बिन तुग़लक़ के शासन काल के अन्तिम दिनो में दक्कन में ‘अमीरान-ए-सादाह’ के विद्रोह के परिणामस्वरूप 1347 ई. में ‘बहमनी साम्राज्य’ की स्थापना हुई। दक्कन के सरदारों ने दौलताबाद के क़िले पर अधिकार कर’ इस्माइल’ अफ़ग़ान को’ नासिरूद्दीन शाह’ के नाम से दक्कन का राजा घोषित किया। इस्माइल बूढ़ा और आराम तलब होने के कारण इस पद के अयोग्य सिद्ध हुआ। शीघ्र ही उसे अधिक योग्य नेता हसन, जिसकी उपाधि ‘जफ़र ख़ाँ’ थी, के पक्ष में गद्दी छोड़नी पड़ी। जफ़र ख़ाँ को सरदारों ने 3 अगस्त, 1347 को ‘अलाउद्दीन बहमनशाह’ के नाम से सुल्तान घोषित किया। उसने अपने को ईरान के ‘इस्फन्दियार’ के वीर पुत्र ‘बहमनशाह’ का वंशज बताया, जबकि फ़रिश्ता के अनुसार- वह प्रारंभ में एक ब्राह्मण गंगू का नौकर था। उसके प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से शासक बनने के बाद बहमनशाह की उपाधि ली। अलाउद्दीन हसन ने गुलबर्गा को अपनी राजधानी बनाया तथा उसका नाम बदलकर ‘अहसानाबाद’ कर दिया। उसने साम्राज्य को चार प्रान्तों- गुलबर्गा, दौलताबाद, बरार और बीदर में बांटा। 4 फ़रवरी, 1358 को उसकी मृत्यु हो गयी। इसके उपरान्त सिंहासनारूढ़ होने वाले शासको में फ़िरोज शाह बहमनी ही सबसे योग्य शासक था।

बहमनी वंश के शासक

शासक ………….शासन काल

अलाउद्दीन बहमन शाह प्रथम…… 1347-1358 ई.
मुहम्मद बहमनी शाह प्रथम…… 1358-1373 ई.
मुज़ाहिद बहमनी……. 1373-1377 ई.
दाऊद बहमनी…… 1378 ई.
मुहम्मद बहमनी शाह द्वितीय…… 1378-1397 ई.
ग़यासुद्दीन बहमनी…… 1397 ई.
शम्सुद्दीन बहमनी……. 1397 ई.
फ़िरोज शाह बहमनी……. 1397-1422 ई.
अहमदशाह प्रथम……. 1422-1435 ई.
अलाउद्दीन अहमदशाह द्वितीय…… 1435-1457 ई.
हुमायूँ शाह बहमनी……… 1457-1461 ई.
निज़ाम शाह बहमनी…….. 1461-63 ई.
मुहम्मद बहमनी शाह तृतीय…….. 1463-82
महमूद शाह बहमनी……… 1482-1518 ई.
कलीमुल्ला बहमनी शाह……… 1526-1538 ई.

विजयनगर से युद्ध

बहमनी सल्तनत की अपने पड़ोसी विजयनगर के हिन्दू राज्य से लगातार अनबन चलती रही। विजयनगर राज्य उस समय तुंगभद्रा नदी के दक्षिण और कृष्णा नदी के उत्तरी क्षेत्र में फैला हुआ था और उसकी पश्चिमी सीमा बहमनी राज्य से मिली हुई थी। विजयनगर राज्य के दो मज़बूत क़िले मुदगल और रायचूर बहमनी सीमा के निकट स्थित थे। इन क़िलों पर बहमनी सल्तनत और विजयनगर राज्य दोनों दाँत लगाये हुए थे। इन दोनों राज्यों में धर्म का अन्तर भी था। बहमनी राज्य इस्लामी और विजयनगर राज्य हिन्दू था। बहमनी सल्तनत की स्थापना के बाद ही उन दोनों राज्यों में लड़ाइयाँ शुरू हो गईं और वे तब तक चलती रहीं जब तक बहमनी सल्तनत क़ायम रही। बहमनी सुल्तानों के द्वारा पड़ोसी हिन्दू राज्य को नष्ट करने के सभी प्रयास निष्फल सिद्ध हुए, यद्यपि इन युद्धों में अनेक बार बहमनी सुल्तानों की विजय हुई और रायचूर के दोआब पर विजयनगर के राजाओं के मुक़ाबले में बहमनी सुल्तानों का अधिकार अधिक समय तक रहा।

तख़्त के लिए रक्तपात

बहमनी सुल्तानों में तख़्त के लिए प्रायः रक्तपात होता रहा। चार सुल्तानों को क़त्ल कर दिया गया। दो अन्य को गद्दी से जबरन उतार कर अंधा कर दिया गया। चौदह सुल्तानों में से केवल पाँच सुल्तान ही अपनी मौत से मरे। नवें सुल्तान अहमद ने राजधानी गुलबर्ग से हटाकर बीदर बनायी, जहाँ उसने अनेक आलीशान इमारतों का निर्माण कराया।

शासनिक पद

बहमनी राज्य की आबादी में मुसलमान अल्पसंख्यक थे, इसलिए सुल्तान ने राज्य के बाहर के मुसलमानों को वहाँ आकर बसने के लिए प्रोत्साहित किया। परिणामस्वरूप बहुत से विदेशी मुसलमान वहाँ आकर बस गये जो अधिकतर शिया थे। उनमें से बहुत से लोगों को राज्य के महत्त्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया। विदेशी मुसलमानों के बढ़ते हुए प्रभाव से खिन्न होकर दक्खिनी औ अबीसीनियाई मुसलमान, जो ज़्यादातर सुन्नी थे, उनसे शत्रुता रखने लगे।

बहमनी सल्तनत का पतन

दसवें सुल्तान अलाउद्दीन द्वितीय (1435-57 ई.) के शासनकाल में दक्खिनी और विदेशी मुसलमानों के संघर्ष ने अत्यन्त उग्र रूप धारण कर लिया। 1481 ई. में 13वें सुल्तान मुहम्मद तृतीय के राज्य काल में महमूद गवाँ को फाँसी दे दी गई, जो ग्यारहवें सुल्तान हमायूँ के समय से बहमनी सल्तनत का बड़ा वज़ीर था और उसने राज्य की बड़ी सेवा की थी। मुहम्मद गवाँ की मौत के बाद बहमनी सल्तनत का पतन शुरू हो गया।

स्वतंत्र राज्य

अगले और आख़िरी सुलतान महमूद के राज्यकाल में बहमनी राज्य के पाँच स्वतंत्र राज्य बरार, बीदर, अहमदनगर, गोलकुण्डा और बीजापुर बन गये। जिनके सूबेदारों ने अपने को स्वतंत्र सुल्तान घोषित कर दिया। इन पाँचों राज्यों ने 17वीं शताब्दी तक अपनी स्वतंत्रता बनाये रखी। तब इन सबको मुग़ल साम्राज्य में मिला लिया गया।

बहमनी राज्य से स्वतंत्र हुए राज्य

राज्य….संस्थापक….राजवंश………राजधानी………समय

बरार….फ़तेहउल्ला इमादशाह…इमादशाही वंश….एलिचपुर, गाविलगढ़….1484 ई.
बीजापुर…यूसुफ़ आदिल ख़ाँ….आदिलशाही वंश….नौरसपु……1489-90 ई.
अहमदनगर….मलिक अहमद….निज़ामशाही वंश…जुन्नार, अहमदनगर…1490 ई.
गोलकुण्डा…कुली कुतुबशाह….कुतुबशाही वंश….गोलकुण्डा….1512-18 ई.
बीदर….अमीर अली बरीद….बरीदशाही वंश….बीदर…..1526-27 ई.

इस्लामी शिक्षा

बहमनी सल्तनत से कोई ख़ास फ़ायदा नहीं पहुँचा। कुछ बहमनी सुल्तानों ने इस्लामी शिक्षा को प्रोत्साहन दिया और राज्य के पूर्वी भाग में सिंचाई का प्रबंध किया। लेकिन उनकी लड़ाइयों, नरसंहार और आगजनी से प्रजा को बहुत नुक़सान पहुँचा।

समृद्धि और ऐश्वर्य

इस सल्तनत में साधारण प्रजा की दशा बहुत दयनीय थी, जैसा कि रूसी व्यापारी एथानासियस निकितिन ने लिखा है, जिसने बहमनी राज्य का चार वर्ष (1470-74 ई.) तक भ्रमण किया। उसने लिखा है कि भूमि पर जनसंख्या का भार अत्यधिक है, जबकि अमीर लोग समृद्धि और ऐश्वर्य का जीवन बिताते हैं। वे जहाँ कहीं जाते हैं, उनके लिए चांदी के पलंग पहले से ही रवाना कर दिये जाते हैं। उनके साथ बहुत घुड़सवार और सिपाही, मशालची और गवैये चलते हैं।

क़िले और मस्जिदें

बहमनी सुल्तानों ने गाबिलगढ़ और नरनाल में मज़बूत क़िले बनवाये और गुलबर्ग एवं बीदर में कुछ मस्जिदें भी बनवायीं। बहमनी सल्तनत के इतिहास से प्रकट होता है कि हिन्दू आबादी को सामूहिक रूप से किस प्रकार जबरन मुसलमान बनाने का सुल्तानों का प्रयास किस प्रकार विफल हुआ।
[18:04, 2/12/2015] ANIKET: “”पाल वंश””

पाल वंश आठवीं से बारहवीं शताब्दी के बीच बिहार और बंगाल (पूर्वी भारत ) का शासक वंश था। इस वंश की स्थापना गोपाल ने की थी, जो एक स्थानीय प्रमुख था। गोपाल आठवीं शताब्दी के मध्य में अराजकता के माहौल में सत्ताधारी बन बैठा। उसके उत्तराधिकारी धर्मपाल (शासनकाल, लगभग 770-810 ई.) ने अपने शासनकाल में साम्राज्य का काफ़ी विस्तार किया और कुछ समय तक कन्नौज, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर भारत पर भी उसका नियंत्रण रहा।

पाल वंशीय शासक

शासक ………….शासनकाल

गोपाल प्रथम……….. (लगभग 750 – 770 ई.)
धर्मपाल…………. (लगभग 770 – 810 ई.)
देवपाल……………. (लगभग 810 – 850 ई.)
विग्रहपाल…………. (लगभग 850 – 860 ई.)
नारायणपाल……….. (लगभग 860 – 915 ई.)
गोपाल द्वितीय……….. (लगभग 940 – 957 ई.)
महिपाल प्रथम…………. (लगभग 978 – 1030 ई.)
नयपाल…………… (लगभग 1030 – 1055 ई.)
महिपाल द्वितीय…………… (लगभग 1070 – 1075 ई.)
रामपाल………….. (लगभग 1075 – 1120 ई.)
गोपाल तृतीय…………… (लगभग 1145 ई.)

देवपाल (शासनकाल, लगभग 810-850 ई.) के शासनकाल में भी पाल वंश एक शक्ति बना रहा, उन्होंने देश के उत्तरी और प्राय:द्वीपीय भारत, दोनों पर हमले जारी रखे, लेकिन इसके बाद से साम्राज्य का पतन शुरू हो गया। कन्नौज के गुर्जर प्रतिहार वंश के शासक महेन्द्र पाल (नौवीं शताब्दी के उत्तरार्ध्द से आरंभिक दसवीं शताब्दी) ने उत्तरी बंगाल तक हमले किए। 810 से 978 ई. तक का समय पाल वंश के इतिहास का पतन काल माना जाता है। इस समय के कमज़ोर एवं अयोग्य शासकों में विग्रहपाल की गणना की जाती है। भागलपुर से प्राप्त शिलालेख के अनुसार, नारायण पाल ने बुद्धगिरि (मुंगेर), तीरभुक्ति (तिरहुत) में शिव के मन्दिर हेतु एक गाँव दान दिया, तथा एक हज़ार मन्दिरों का निर्माण कराया। पाल वंश की सत्ता को एक बार फिर से महिपाल, (शासनकाल, लगभग 978 -1030 ई.) ने पुनर्स्थापित किया। उनका प्रभुत्व वाराणसी (वर्तमान बनारस, उत्तर प्रदेश) तक फैल गया, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद साम्राज्य एक बार फिर से कमज़ोर हो गया। पाल वंश के अंतिम महत्त्वपूर्ण शासक रामपाल (शासनकाल, लगभग 1075 -1120) ने बंगाल में वंश को ताकतवर बनाने के लिये बहुत कुछ किया और अपनी सत्ता को असम तथा उड़ीसा तक फैला दिया।

सेन वंश का उत्कर्ष

‘संध्याकर नंदी’ द्वारा रचित ऐतिहासिक संस्कृत काव्य ‘रामचरित’ में रामपाल की उपलब्धियों का वर्णन है। रामपाल की मृत्यु के बाद सेन वंश की बढ़ती हुई शक्ति ने पाल साम्राज्य पर वस्तुत: ग्रहण लगा दिया, हालांकि पाल राजा दक्षिण बिहार में अगले 40 वर्षों तक शासन करते रहे। ऐसा प्रतीत होता है कि, पाल राजाओं की मुख्य राजधानी पूर्वी बिहार में स्थित ‘मुदागिरि’ (मुंगेर) थी।

बौद्ध धर्म का संरक्षण

पाल नरेश बौद्ध मतानुयायी थे। उन्होंने ऐसे समय बौद्ध धर्म को संरक्षण दिया, जब भारत में उसका पतन हो रहा था। धर्मपाल द्वारा स्थापित विक्रमशिला विश्वविद्यालय उस समय नालन्दा विश्वविद्यालय का स्थान ग्रहण कर चुका था। इस काल के प्रमुख विद्वानों में ‘सन्ध्याकर नन्दी’ उल्लेखनीय हैं, जिन्होंने ‘रामचरित’ नामक ऐतिहासिक काव्यग्रन्थ की रचना की। इसमें पाल शासक रामपाल की जीवनी है। अन्य विद्वानों में ‘हरिभद्र यक्रपाणिदत्त’, ‘ब्रजदत्त’ आदि उल्लेखनीय है। चक्रपाणिदत्त ने चिकित्सासंग्रह तथा आयुर्वेदीपिका की रचना की। जीमूतवाहन भी पाल युग में ही हुआ। उसने ‘दायभाग’, ‘व्यवहार मालवा’ तथा ‘काल विवेक’ की रचना की। बौद्ध विद्वानों में कमलशील, राहलुभद्र, और दीपंकर श्रीज्ञान आतिश आदि प्रमुख हैं।

वज्रदत्त ने ‘लोपेश्वरशतक’ की रचना की। कला के क्षेत्र में भी पाल शासकों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। स्मिथ ने पाल युग के दो महान शिल्पकार ‘धीनमान’ तथा ‘बीतपाल’ का उल्लेख किया है। पाल वंश के शासकों ने बंगाल पर 750 से 1155 ई. तक तथा बिहार पर मुसलमानो के आक्रमण (1199 ई.) तक शासन किया। इस प्रकार पाल राजाओं का शासन काल उन राजवंशों में से एक है, जिसमें प्राचीन भारतीय इतिहास में सबसे लम्बे समय तक शासन किया

“”आदिलशाही राजवंश””

आदिलशाही राजवंश की स्थापना बीजापुर में 1489 ई. में यूसुफ़ आदिल ख़ाँ ने की थी। वह जार्जिया निवासी ग़ुलाम था जो अपनी योग्यता के कारण बहमनी सुल्तान महमूद (1482-1518 ई.) के यहाँ ऊँचे पद पर पहुँचा था और उसको बीजापुर का सूबेदार बनाया गया था। बाद में उसने बीजापुर को राजधानी बनाकर स्वतंत्र राज्य स्थापित किया। उसके राजवंश ने बीजापुर में 1489 से 1685 ई. तक राज्य किया। अन्तिम आदिलशाही सुल्तान सिकंदर को औरंगज़ेब ने पराजित करके गिरफ्तार कर लिया।

इतिहास

1686 में औरंगज़ेब द्वारा बीजापुर को परास्त किए जाने से पहले इस वंश ने 17वीं शताब्दी में मुग़लों के दक्षिण की ओर बढ़ने का जमकर विरोध किया। इस सल्तनत का नाम युसुफ़ आदिल शाह के नाम पर पड़ा, जिन्हें ऑटोमन सुल्तान मुराद द्वितीय का बेटा कहा जाता है। उन्होंने वहां शिया संप्रदाय का प्रचलन शुरू किया, मगर वह दूसरे मतों के प्रति सहिष्णु थे। उनके शासन के अंतिम दिनों में गोवा पुर्तग़ालियों द्वारा जीत (1510) लिया गया। लगातार चलने वाली लड़ाइयों के बाद बीजापुर और अन्य तीन दक्कनी मुस्लिम राज्यों, गोलकुंडा, बीदर और अहमदनगर, ने मिलकर 1565 में तालिकोटा की लड़ाई में विजयनगर के हिन्दू साम्राज्य को हरा दिया।

कुशल शासक

इब्राहीम आदिल शाह द्वितीय (1579-1626) का दौर इस राजवंश का महानतम काल था, जिन्होंने अपने राज्य की सीमाओं का दक्षिण में मैसूर तक विस्तार किया। आदिल शाह एक कुशल प्रशासक और कलाओं के उदार संरक्षक थे। वह इस्लाम के सुन्नी मत की ओर वापस लौटे, मगर ईसाई धर्म सहित दूसरे धर्मों के प्रति सहिष्णु बने रहे। बाद में आदिलशाही वंश की बढ़ती कमज़ोरियों के कारण मुग़लों को उनका राज्य हथियाने का मौक़ा मिल गया और मराठा प्रमुख शिवाजी ने अपने सफल विद्रोह में बीजापुर के सेनापति अफ़ज़ल ख़ाँ को मारकर सेना को छिन्न-भिन्न कर दिया।

शासकों के नाम

इस राजवंश में—
यूसुफ़ आदिल ख़ाँ,
इसमाइल आदिलशाह,
मल्लू,
इब्राहीम प्रथम,
अली आदिलशाह प्रथम,
इब्राहीम द्वितीय,
मुहम्मद अली द्वितीय,
अली आदिलशाह द्वितीय और
सिकंदर नामक सुल्तान हुए।

युद्ध

इस वंश के सुल्तानों ने दक्षिण में अनेक लड़ाइयाँ लड़ीं। 1585 ई. में जब मुसलमानों ने संयुक्त रूप से विजयनगर पर हमला किया और तालीकोट का युद्ध जीत कर विजयनगर राज्य को नष्ट कर दिया तो उसमें आदिलशाही सुल्तान भी शामिल थे।

भव्य इमारतें

बीजापुर शहर के चारों ओर शहरपनाह, बीजापुर की ख़ास मस्जिद, गगन महल, इब्राहीम द्वितीय (1580-1626 ई.) का मक़बरा और उसके उत्तराधिकारी मुहम्मद (1626-56 ई.) का मक़बरा भव्य इमारतें हैं। जिन्हें कुशल कारीगरों से बनवाया गया था। कुछ सुल्तान, ख़ासतौर से छठा सुल्तान इब्राहीम द्वितीय योग्य और उदार शासक था। वह साहित्य प्रेमी था। प्रसिद्ध इतिहासकार मुहम्मद कासिम उर्फ फ़रिश्ता ने आदिलशाही संरक्षण में रहकर अपना प्रसिद्ध इतिहास ग्रंथ ‘तारीख़-ए-फ़रिश्ता’ लिखा था।
[18:04, 2/12/2015] ANIKET: ख़िलजी या ख़लजी वंश (1290-1320 ई.) दिल्ली की मुस्लिम सल्तनत का दूसरा शासक परिवार था। इस वंश की स्थापना जलालुद्दीन ख़िलजी ने की थी, जिसने अपना जीवन एक सैनिक के रूप में प्रारम्भ किया था। हालांकि ख़िलजी क़बीला लंबे समय से अफ़ग़ानिस्तान में बसा हुआ था, लेकिन अपने पूर्ववर्ती गुलाम वंश की तरह यह राजवंश भी मूलत: तुर्किस्तान का था। इसके तीन शासक अपनी निष्ठाहीनता, निर्दयता और दक्षिण भारत में हिन्दू राज्यों पर अधिकार के लिए जाने जाते थे।

जलालुद्दीन की हत्या

ख़िलजी वंश का प्रथम सुल्तान जलालुद्दीन ख़िलजी, गुलाम वंश के अंतिम कमज़ोर बादशाह कैकुबाद के पतन के बाद एक कुलीन गुट के सहयोग से गद्दी पर बैठा। जलालुद्देन उम्र में काफ़ी बड़ा था और अफ़ग़ान क़बीले का माने जाने के कारण एक समय वह इतना अधिक अलोकप्रिय हुआ कि राजधानी में घुसने तक का साहस नहीं कर सका। उसके भतीजे ‘जूना ख़ाँ’ (बाद में अलाउद्दीन ख़िलजी) ने दक्कन के हिन्दू राज्य पर चढ़ाई करके एलिचपुर और उसके ख़ज़ाने पर क़ब्ज़ा कर लिया और फिर 1296 में वापस लौटकर उसने अपने चाचा जलालुद्दीन ख़िलजी की हत्या कर दी और स्वयं सुल्तान बन बैठा।

साम्राज्य विस्तार

जूना ख़ाँ ने ‘अलाउद्दीन ख़िलजी’ की उपाधि धारण कर 20 वर्ष तक शासन किया। उसने रणथंभौर (1301 ई.), चित्तौड़ (1303 ई.) और मांडू (1305 ई.) पर क़ब्ज़ा किया और देवगिरि के समृद्ध हिन्दू राज्य को अपने राज्य में मिला लिया। उसने आये दिन होने वाले मंगोल आक्रमण का भी मुंहतोड़ जवाब दिया। अलाउद्दीन के सेनापति मलिक काफ़ूर को 1308 ई. ने दक्षिण भारत पर क़ब्ज़ा कर लिया, कृष्णा नदी के दक्षिण में होयसल वंश को उखाड़ फेंका और सुदूर दक्षिण में मदुरै पर अधिकार कर लिया। जब 1311 ई. में मलिक काफ़ूर दिल्ली लौटा तो वह लूट के माल से लदा हुआ था। इसके बाद अलाउद्दीन ख़िलजी के वंश का सितारा डूब गया।

पतन

1316 ई. के आरंभ में सुल्तान की मृत्यु हो गई। मलिक काफ़ूर द्वारा सत्ता पर क़ाबिज़ होने की कोशिश उसकी मृत्यु के साथ ही समाप्त हुई। अंतिम ख़िलजी शासक क़ुतुबुद्दीन मुबारक ख़िलजी की उसके प्रधानमंत्री ख़ुसरो ख़ाँ ने 1320 ई. में हत्या कर दी। बाद में तुग़लक वंश के प्रथम शासक ग़यासुद्दीन तुग़लक़ ने ख़ुसरो ख़ाँ से गद्दी छेन ली।

ख़िलजियों का इतिहास

ख़िलजी कौन थे? इस विषय में पर्याप्त विवाद है। इतिहासकार निज़ामुद्दीन अहमद ने ख़िलजी को चंगेज़ ख़ाँ का दामाद और कुलीन ख़ाँ का वंशज बताया है। जबकि जियाउद्दीन बरनी ने उसे तुर्कों से अलग एवं फ़ख़रुद्दीन ने ख़िलजियों को तुर्कों की 64 जातियों में से एक बताया है। फ़ख़रुद्दीन के मत का अधिकांश विद्वानों ने समर्थन किया है। चूंकि भारत आने से पूर्व ही यह जाति अफ़ग़ानिस्तान के हेलमन्द नदी के तटीय क्षेत्रों के उन भागों में रहती थी, जिसे ख़िलजी के नाम से जाना जाता था। सम्भवतः इसीलिए इस जाति को ख़िलजी कहा गया। ‘मामलूक’ अथवा ग़ुलाम वंश के अन्तिम सुल्तान शमसुद्दीन क्यूमर्स की हत्या के बाद ही जलालुद्दीन ख़िलजी सिंहासन पर बैठा था। इसलिए इतिहास में ख़िलजी वंश की स्थापना को ‘ख़िलजी क्रांति’ के नाम से भी जाना जाता है। ख़िलजी क्रांति केवल इसलिए महत्त्वपूर्ण नहीं है कि उसने ग़ुलाम वंश को समाप्त कर नवीन ख़िलजी वंश की स्थापना की, बल्कि इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है कि ख़िलजी क्रांति के परिणामस्वरूप् दिल्ली सल्तनत का सुदूर दक्षिण तक विस्तार हुआ। जातिवाद में कमी आई और साथ ही यह धारणा भी खत्म हुई कि शासन केवल विशिष्टि वर्ग का व्यक्ति ही कर सकता है।

ख़िलजी युग

ख़िलजी मुख्यतः सर्वहारा वर्ग के थे। ख़िलजी युग साम्राज्यवाद और मुस्लिम शक्ति के विस्तार का युग था। इस क्रांति के बाद तुर्की अमीर सरदारों के प्रभाव क्षेत्र में कमी आई। इस क्रांति ने प्रशासन में धर्म व उलेमा के महत्त्व को भी अस्वीकार कर दिया। इस प्रकार ख़िलजी शासकों की सत्ता मुख्य रूप से शक्ति पर निर्भर थी। खिलजियों ने यह सिद्ध कर दिया कि राज्य बिना धर्म की सहायता से न केवल जीवित रखा जा सकता है, बल्कि सफलतापूर्वक चलाया भी जा सकता है। जलालुद्दीन ख़िलजी द्वारा राजगद्दी संभालना मामलूक राजवंश के अंत और तुर्क ग़ुलाम अभिजात वर्ग के वर्चस्व का द्योतक है।

शासक

ख़िलजी वंश के सुल्तानों ने 1290 से 1320 ई. तक राज्य किया। दिल्ली के ख़िलजी सुल्तानों में अलाउद्दीन ख़िलजी (1296-1316 ई.) ही सबसे प्रसिद्ध और योग्य शासक सिद्ध हुआ था।

शासकों के नाम
जलालुद्दीन ख़िलजी – (1290-1296 ई.)
अलाउद्दीन ख़िलजी – (1296-1316 ई.)
शिहाबुद्दीन उमर ख़िलजी – (-)
क़ुतुबुद्दीन मुबारक ख़िलजी – (1316-1320 ई.)
ग़यासुद्दीन ख़िलजी – (1439-1509 ई.), मालवा के ख़िलजी वंश का द्वितीय सुल्तान।
[18:04, 2/12/2015] ANIKET: “”नंद वंश””

नंद वंश मगध, बिहार का लगभग 343 – 321 ई.पू. के बीच का शासक वंश था, जिसका आरंभ महापद्मनंद से हुआ था।

नंद शासक मौर्य वंश के पूर्ववर्ती राजा थे। मौर्य वंश से पहले के वंशों के विषय में जानकारी उपलब्ध नहीं है और जो है वो तथ्य और किंवदंतियों का मिश्रण है।

स्थानीय और जैन परम्परावादियों से पता चलता है कि इस वंश के संस्थापक महापद्म, जिन्हें महापद्मपति या उग्रसेन भी कहा जाता है, समाज के निम्न वर्ग के थे।

यूनानी लेखकों ने भी इस की पुष्टि की है।

महापद्म ने अपने पूर्ववर्ती शिशुनाग राजाओं से मगध की बाग़डोर और सुव्यवस्थित विस्तार की नीति भी जानी। उनके साहस पूर्ण प्रारम्भिक कार्य ने उन्हें निर्मम विजयों के माध्यम से साम्राज्य को संगठित करने की शक्ति दी।

पुराणों में उन्हें सभी क्षत्रियों का संहारक बतलाया गया है। उन्होंने उत्तरी, पूर्वी और मध्य भारत स्थित इक्ष्वाकु, पांचाल, काशी, हैहय, कलिंग, अश्मक, कौरव, मैथिल, शूरसेन और वितिहोत्र जैसे शासकों को हराया। इसका उल्लेख स्वतंत्र अभिलेखों में भी प्राप्त होता है, जो नन्द वंश के द्वारा गोदावरी घाटी- आंध्र प्रदेश, कलिंग- उड़ीसा तथा कर्नाटक के कुछ भाग पर कब्ज़ा करने की ओर संकेत करते हैं।

महापद्म के बाद पुराणों में नंद वंश का उल्लेख नाममात्र का है, जिसमें सिर्फ सुकल्प (सहल्प, सुमाल्य) का ज़िक्र है, जबकि बौद्ध महाबोधिवंश में आठ नामों का उल्लेख है। इस सूची में अंतिम शासक धनानंद का उल्लेख संभवत: अग्रामी या जेन्ड्रामी के रूप में है और इन्हें यूनानी स्त्रोतों में सिकंदर महान का शक्तिशाली समकालीन बताया गया है।

इस वंश के शासकों की राज्य-सीमा व्यास नदी तक फैली थी। उनकी सैनिक शक्ति के भय से ही सिकंदर के सैनिकों ने व्यास नदी से आगे बढ़ना अस्वीकार कर दिया था।

कौटिल्य की सहायता से चंद्रगुप्त मौर्य ने 322 ई. पूर्व में नंदवंश को समाप्त करके मौर्य वंश की नींव डाली।

इस वंश में कुल नौ शासक हुए – महापद्मनंद और बारी-बारी से राज्य करने वाले उसके आठ पुत्र।

इन दो पीढ़ियों ने 40 वर्ष तक राज्य किया।

इन शासकों को शूद्र माना जाता है।

नंद वंश का संक्षिप्त शासनकाल मौर्य वंश के लंबे शासन के साथ प्रारंभिक भारतीय इतिहास में महत्त्वपूर्ण संक्रमण काल को दर्शाता है।

गंगा नदी में (छठी से पांचवी शताब्दी ई.पू.) भौतिक संस्कृति में बदलाव आया, जिसका विशेष लक्षण कृषि में गहनाता और लौह तकनीक का बढता इस्तेमाल था। इससे कृषि उत्पादन में उपयोग से अधिक वृद्धि हुई और वाणिज्यिक और शहरी केंद्रों के विकास को बढ़ावा मिला।

इस परिप्रेक्ष्य में यह बात महत्त्वपूर्ण है कि कई स्थानीय और विदेशी स्त्रोतों में नंद राजाओं को बहुत समृद्ध और विभिन्न प्रकार के करों की वसूली में निर्दयी के रूप में चित्रित किया गया है।

सिकंदर के काल में नंद की सेना में लगभग 20,000 घुड़सवार, 2,00,000 पैदल सैनिक, 2000 रथ और 3000 हाथी। प्रशासन में नंद राज्य द्वारा उठाए गए क़दम कलिंग (उड़ीसा) में सिचाई परियोजनाओं के निर्माण और एक मंत्रिमंडलीय परिषद के गठन से स्पष्ट होते
: “”इल्बारी वंश””

इल्बारी वंश की स्थापना इल्तुतमिश (1210- 1236 ई.) ने की थी, जो एक इल्बारी तुर्क था। खोखरों के विरुद्ध इल्तुतमिश की कार्य कुशलता से प्रभावित होकर मुहम्मद ग़ोरी ने उसे “अमीरूल उमर” नामक महत्त्वपूर्ण पद प्रदान किया था।

अकस्मात् मुत्यु के कारण कुतुबद्दीन ऐबक अपने किसी उत्तराधिकारी का चुनाव नहीं कर सका था। अतः लाहौर के तुर्क अधिकारियों ने कुतुबद्दीन ऐबक के विवादित पुत्र आरामशाह, जिसे इतिहासकार नहीं मानते, को लाहौर की गद्दी पर बैठाया।

दिल्ली के तुर्क सरदारों एवं नागरिकों के विरोध के फलस्वरूप कुतुबद्दीन ऐबक के दामाद इल्तुतमिश, जो उस समय बदायूँ का सूबेदार था, को दिल्ली आमंत्रित कर राज्यसिंहासन पर बैठाया गया।

राजगद्दी पर अधिकार को लेकर आरामशाह एवं इल्तुतमिश के बीच दिल्ली के निकट ‘जड़’ नामक स्थान पर संघर्ष हुआ, जिसमें आरामशाह को बन्दी बनाया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गयी।

ऐबक वंश के आरामशाह की मृत्यु के बाद दिल्ली सल्तनत में अब ‘इल्बारी वंश’ का शासन प्रारम्भ हुआ।
“”निज़ामशाही वंश””

निज़ामशाही वंश का आरम्भ जुन्नर में 1490 ई. में अहमद निज़ामशाह (मलिक अहमद) के द्वारा हुआ, जिसने तत्कालीन बहमनी शासक सुल्तान महमूद (1482 से 1518) के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। उसने निज़ामशाह की उपाधि धारण की और उसके द्वारा प्रवर्तित ‘निज़ामशाही वंश’ 1490 से 1637 ई. तक राज्य करता रहा।

साम्राज्य विस्तार

निज़ामशाही सुल्तानों ने 1499 में दौलताबाद के विशाल क़िले पर क़ब्ज़ा कर लिया। इसके पश्चात् 1637 ई. में सम्राट शाहजहाँ के राज्यकाल में उसे जीतकर मुग़ल साम्राज्य में मिला लिया गया। 1574 ई. में इस वंश ने बरार पर भी अधिकार कर लिया था, परन्तु 1596 ई. में उसे बरार को मुग़ल सम्राट अकबर को दे देना पड़ा।

इस वंश के तृतीय शासक हुसेनशाह ने विजयनगर राज्य के विरुद्ध दक्षिण के मुसलमान राज्यों के गठबंधन में भाग लिया था और 1565 ई. के तालीकोट के युद्ध में विजय प्राप्त करने के उपरान्त विजयनगर के लूटने में भी पूरा हाथ बँटाया। चाँदबीबी, जो मुग़लों के विरुद्ध अपनी वीरता के लिए प्रसिद्ध हुई, निज़ामशाही वंश के सुल्तान हुसैन निज़ामशाह प्रथम (1553 से 1565 ई.) की पुत्री थी। निज़ामशाही वंश का आधुनिक काल में अवशिष्ट स्मारक ‘भद्रमहल’ है, जो सफ़ेद पत्थरों से निर्मित है और अपनी जीर्णदशा में अहमदनगर में विद्यमान है।

शासकों के नाम
अहमद निज़ामशाह (1490 – 1506 ई.)
बुरहान निज़ामशाह प्रथम (1510 – 1553 ई.)
हुसैन निज़ामशाह प्रथम (1553 – 1565 ई.)
मुर्तज़ा निज़ामशाह प्रथम (1565 – 1583 ई.)
हुसैन निज़ामशाह द्वितीय (1583 – 1589 ई.)
इस्माइल निज़ामशाह (1589 – 1591 ई.)
बुरहान निज़ामशाह द्वितीय (1591 – 1595 ई.)
इब्राहिम निज़ामशाह (1595 – 1609 ई.)
मुर्तज़ा निज़ामशाह द्वितीय (1609 – 1630 ई.)
बुरहान निज़ामशाह तृतीय (1630 – 1632 ई.)
हुसैन निज़ामशाह तृतीय (1632 – 1636 ई.)
[: “”मौखरि वंश””

मौखरि वंश की स्थापना उत्तर गुप्तकाल के पतन के बाद हुई थी। गया ज़िले के निवासी मौखरि लोग चक्रवर्ती गुप्त राजवंश के समय में उत्तर गुप्तवंश के लोगों की तरह ही सामन्त थे। इस वंश के लोग जो अधिकतर उत्तर प्रदेश के कन्‍नौज में और राजस्थान के बड़वा क्षेत्र में फैले हुए थे, तीसरी सदी में इनका प्रमाण मिलता है।

मौखरि वंश के राजाओं का उत्तर गुप्तवंश के चौथे शासक कुमारगुप्त के साथ युद्ध हुआ था, इस युद्ध में ईशानवर्मा ने मौखरि वंश के शासकों से मगध प्रदेश को छीन लिया था।

मौर्य वंश के बाद कौन सा वंश है?

सही उत्तर शुंग वंश है। पुष्यमित्र शुंग द्वारा स्थापित। शुंग वंश ने 185 ईसा पूर्व से 73 ईसा पूर्व तक मगध पर शासन किया । इसमें तीन महत्वपूर्ण शासकों के नाम थे, पुष्यमित्र शुंग, अग्निमित्र और देवभूति।

मौर्य साम्राज्य के पतन के बाद भारत में कौन सा वंश आया?

उस घटना के साथ, पुष्यमित्र ने मगध के सिंहासन पर कब्जा कर लिया और एक नए राजवंश की स्थापना की जिसे सुंग वंश कहा जाता है।

मौर्य वंश के अंतिम शासक कौन है?

शतधन्वन का पुत्र बृहद्रथ मौर्य साम्राज्य का अन्तिम शासक था। उसका शासन १८७ ईसापूर्व से १८० ईसापूर्व तक था। वह भी बौद्ध धर्म का अनुयायी था।

मौर्य वंश कब समाप्त हुआ?

के उपरान्त लगभग दो सदियों (322 - 185 ई. पू.) से चले आ रहे शक्‍तिशाली मौर्य साम्राज्य का विघटन होने लगा। अन्तिम मौर्य सम्राट वृहद्रथ की हत्या उसके सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने कर दी।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग