मनुष्यता कविता में कवि ने मनुष्य और पशु में क्या अंतर बताया है ?`? - manushyata kavita mein kavi ne manushy aur pashu mein kya antar bataaya hai ?`?

Disclaimer

The questions posted on the site are solely user generated, Doubtnut has no ownership or control over the nature and content of those questions. Doubtnut is not responsible for any discrepancies concerning the duplicity of content over those questions.

1 Crore+ students have signed up on EduRev. Have you?

अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न. 1. सरस्वती किसकी कथा कहती हैं?
उत्तर:
सरस्वती उदार व्यक्ति की कथा कहती हैं।

प्रश्न. 2. उदार व्यक्ति की पहचान कैसे हो सकती है?
उत्तर: 
उदार व्यक्ति की पहचान उसके कार्यों से हो सकती है।

प्रश्न. 3. मनुष्यता कविता के अनुसार अनर्थ क्या है?
उत्तर:
मनुष्यता कविता के अनुसार अनर्थ एक भाई का दूसरे भाई के कष्टों का हरण न करना है।

प्रश्न. 4. मनुष्यता कविता के अनुसार मनुष्य कौन है?
उत्तर:
मनुष्यता कविता के अनुसार मनुष्य वह है जो मनुष्य के लिए मरता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. ‘मनुष्यता’ कविता में कैसी मृत्यु को सुमृत्यु कहा गया है और क्यों ?
अथवा
कवि ने कैसी मृत्यु को सुमृत्यु कहा है ?

उत्तर: मनुष्यता कविता में कवि ने उस मृत्यु को सुमृत्यु कहा है जिसे मरने के बाद भी लोग याद रखते हैं, अर्थात् जो मनुष्य मृत्यु के बाद संसार में यश रूप में स्मरण रखा जाता है।

प्रश्न 2. ‘मनुष्यता’ कविता के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए कि पशु-प्रवृत्ति किसे कहा गया है और मनुष्य किसे माना गया है ?
उत्तर:
कवि के अनुसार जो मनुष्य स्वयं अपने लिए ही नहीं जीता, बल्कि समाज के लिए जीता है, वह कभी नहीं मरा करता। ऐसा मनुष्य संसार में अमर हो जाता है, स्वयं अपने लिए खाना, कमाना और जीना तो पशु का स्वभाव है। सच्चा मनुष्य वह है जो सम्पूर्ण मनुष्यता के लिए जीता और मरता है।

प्रश्न 3. कवि ने उदार व्यक्ति की क्या पहचान बताई है?
उत्तर:
मनुष्यता कविता में कवि ने उदार व्यक्ति की पहचान स्पष्ट करते हुए कहा है कि जो मनुष्य दूसरों के प्रति दया भाव, सहानुभूति, परोपकार की भावना, करुणा भाव, समानता, दानशीलता, विवेकशीलता, धैर्य, साहस, गुणों से परिपूर्ण होता है वह व्यक्ति उदार कहलाता है। ऐसे व्यक्ति की प्रशंसा समाज के लोगों द्वारा की जाती है तथा जो यश कीर्ति द्वारा समाज में आदर पाता है।

प्रश्न 4. कवि ने किन पंक्तियों में यह व्यक्त किया है कि हमें गर्व रहित जीवन व्यतीत करना चाहिए?
उत्तर:
कवि ने निम्न पंक्तियों में यह व्यक्त किया है कि हमें गर्व रहित जीवन व्यतीत करना चाहिए-
रहो न भूल के कभी मदांध तुच्छ वित्त में,
सनाथ जान आपको करो न गर्व चित्त में।

प्रश्न 5. मैथिलीशरण गुप्त ने गर्व रहित जीवन बिताने के लिए क्या तर्क दिए हैं ?
उत्तर:
 

  • स धन-संपत्ति तुच्छ वस्तु है।
  • स हम सभी सनाथ हैं। ईश्वर सबके साथ है। 

व्याख्यात्मक हल:
मैथिलीशरण गुप्त ने गर्व रहित जीवन बिताने के लिए तर्क देते हुए कहा है कि संसार में रहने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि धन सपत्ति तुच्छ वस्तु है और हम सबके साथ सदैव ईश्वर है। हम अनाथ न होकर सनाथ हैं।

प्रश्न 6. ‘मनुष्य मात्र बंधु है’ से आप क्या समझते हैं ? 
उत्तर: ‘मनुष्य मात्र बंधु है’ से हम यह समझते हैं पृथ्वी पर निवास करने वाले, समस्त मानव प्राणी मनुष्य हैं जो बंधुत्व (भाई) भावना से युक्त हैं। यही सबसे बड़ा ज्ञान है। उदाहरणार्थ-संकट से ग्रस्त, आपदा से युक्त होने पर हम परिचित-अपरिचित व्यक्ति की सहायता करते हैं। यही मनुष्य मात्र के प्रति बंधुत्व भाव है।

प्रश्न 7. इतिहास में कैसे व्यक्तियों की चर्चा होती है और क्यों ? ‘मनुष्यता’ कविता के आधार पर लिखिए।
उत्तर: इतिहास में उन व्यक्तियों की चर्चा होती है जो इस संसार के प्राणियों के साथ एकता और आत्मीयता का भाव रखता हो। ऐसे उदार व्यक्ति की प्रशंसा उसे हमेशा सजीव बनाए रखती है। उसी की प्रशंसा चारों ओर सुनाई देती है सारा संसार भी उसी उदार व्यक्ति की पूजा करता है। उदार व्यक्ति सारे संसार में अखंडता का भाव भरता है।

प्रश्न 8. कवि ने सबको एक होकर चलने की प्रेरणा क्यों दी है ?
उत्तर:
कवि ने सबको एक होकर चलने की प्रेरणा इसलिए दी है, क्योंकि सभी प्राणी मूलतः एक हैं। वे एक ही पिता की संतान हैं। पूरी मानवता एक है। दूसरे, मनुष्य का धर्म है कि वह दूसरों को भी उठाने, बढ़ाने और तारने के काम आए।

प्रश्न 9. व्यक्ति को किस प्रकार का जीवन व्यतीत करना चाहिए? इस कविता के आधार पर लिखिए।
उत्तर: 
व्यक्ति को निडर होकर, मनुष्यता के भाव से युक्त होकर, महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर, उदार, परोपकारी व्यक्ति के समान, अभिमान रहित, सभी मनुष्यों को अपना बंधु मानते हुए, सद्कर्म करते हुए जीवन व्यतीत करना चाहिए।

The document Short Question Answer: मनुष्यता Notes | Study Hindi Class 10 - Class 10 is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10.

All you need of Class 10 at this link: Class 10

मनुष्यता कविता में कवि ने मनुष्य और पशु में क्या अंतर बताया है?

Answer:कवि के अनुसार ऐसे मनुष्यों एवं पशुओं में कोई अंतर नहीं होता है, क्योंकि पशु भी दूसरों के बारे में सोचे बिना केवल अपने हित के बारे में सोचते हैं और वैसे ही जीवन-यापन करते हैं। उसी उदार से धरा कृतार्थ भाव मानती। तथा उसी उदार को समस्त सृष्टि पूजती। वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।

मनुष्य और पशु में क्या अंतर होता है?

पशु कई प्रजातियों को कवर कर सकते हैं जबकि मनुष्य होमो सेपियंस से संबंधित हैं। अधिकांश जानवर क्रॉल पर सभी चार पैरों पर चलते हैं जबकि मनुष्य बिप्ड होते हैं। पशु या तो हर्बीवायरस या मांसाहारी होते हैं और अपने आहार में चिपके रहते हैं जबकि मनुष्य सर्वव्यापी होते हैं। मनुष्य मनुष्य की तरह संवाद करने में असमर्थ हैं।

मनुष्य और पशु में क्या अंतर है class 9?

Solution : (i) दुर्लभ पशु-वस्तुओं, जैसे शेर, बाघ, चीता, हिरण के खाल, हाथीदाँत गैंडा एवं हिरण के सींग, मृग-कस्तूरी आदि के लिए पशुओं का शिकार।

मनुष्यता पाठ के आधार पर लिखिए कि मनुष्य और पशु में क्या अंतर है मनुष्य कहलाने का सच्चा अधिकारी कौन है?

पशु और मनुष्य के बीच अनेक भिन्नताएं हैं। इन भिन्नताओं में एक भिन्नता महत्वपूर्ण है कि मनुष्य को अपने पुण्यकर्मो और स्व-श्रम से विद्या, धन व शक्ति जिस रूप में प्राप्त हो जाती है वैसी प्राप्ति पशुओं को कभी नहीं होती।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग