मकर राशि वालों को क्या दान करना चाहिए? - makar raashi vaalon ko kya daan karana chaahie?

पंचांग के अनुसार वर्ष 2022 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2022, शुक्रवार को पौष मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन दान पुण्य करने से बरकत आती है। आज के दिन जो भी हम दान करते हैं उससे हमारे जीवन में मान-सम्मान, ऐश्वर्य, आरोग्य सब प्राप्त होता है। इस दिन आप अपनी राशि के अनुसार वस्तुओं का दान करके सूर्यदेव की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन सभी व्यक्ति को तिल, गुड़, चावल, खिचड़ी, कंबल आदि का दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रांति वाले दिन खिचड़ी का दान करने से घर में सुख-शांति आती है। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी के सेवन से कुंडली में ग्रह मजबूत होते हैं। वैसे तो दान करना शुभदायी होता ही है लेकिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार दान करते हैं तो अधिक लाभ होगा। आइए देखते हैं कि राशि के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन क्या दान किया जाए।

जानिए मकर संक्रांति पर पतित पावनी गंगा नदी में स्नान का महत्व

मेष राशि : मेष राशि के लोगों को गुड़, मूंगफली एवं तिल का दान करना चाहिए। आप वस्त्र का भी दान कर सकते हैं।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों को इस बार सफेद कपड़ा, दही एवं तिल का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले जातकों को मूंग दाल, चावल एवं कंबल का दान करना चाहिए। शारीरिक कष्ट दूर करने के लिए काला तिल, चादर और छाते का दान भी कर सकते हैं।

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को इस मकर संक्रांति पर चावल, चांदी एवं सफ़ेद तिल का दान करना चाहिए। कर्क राशि के जातक पीले रंग का वस्त्र, दूध या घी भी दान में दे सकते हैं।

पोंगल कब है, जानें पोंगल का महत्व जानें इस त्‍योहार से जुड़ी अनोखी परंपराएं

सिंह राशि : आप इस दिन कंबल किसी गरीब को दें इससे बहुत लाभ होगा। आप लाल कपड़ा, तांबा एवं गेहूं भी दान में दे सकते हैं।

कन्या राशि : कन्या राशि के लोगों को खिचड़ी, कंबल एवं हरे रंग के कपड़े दान में देना चाहिए।

तुला राशि : तुला राशि के जातक सफ़ेद कपड़ा, चीनी एवं कंबल का दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातक गुड़, लाल कपड़ा एवं तिल का दान करें।

धनु राशि : धनु राशि के जातकों को पीला कपड़ा, पीली दाल, खड़ी हल्दी आदि का दान करना चाहिए।

Sagittarius Love Horoscope 2022 धनु प्रेम राशिफल 2022 : मिसअंडरस्टैंडिंग से बचें

मकर राशि : मकर राशि के जातकों को कंबल, काले तिल एवं तेल का दान करना चाहिए।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों को काली उड़द, काला कपड़ा एवं काले तिल का दान करना श्रेयस्कर होगा।

मीन राशि : मीन राशि के लोगों को रेशमी कपड़ा, चने की दाल, तिल और चावल का दान करना चाहिए।

डॉ आरती दहिया

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Makar Sankranti Ke Daan मकर संक्रांति के दिन चावल और दाल की खिचड़ी और तिल-गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही ज्योतिषाचार्य मकर संक्रांति के दिन मनवांछित फल पाने के लिए राशि के अनुसार दान करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...

Makar Sankranti Ke Daan: मकर संक्रांति भगवान सूर्य की उपासना का सबसे बड़ा पर्व है। सनातन धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने के साथ दक्षिणायण से उत्तरायण होता है। इस दोनों के संक्रमण के कारण मकर संक्रांति का दिन विशेष महत्व का हो जाता है। सूर्य के उत्तरायण होने के कारण देश में शीत ऋतु की समाप्ति होने लगती है। पुराणों में इसे देवताओं के दिन की संज्ञा दी गई है। इस काल में सभी शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरूआत होने लगती है। मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। इस दिन लोग पवित्र नदियों गंगा-यमुना में अक्षय फल की प्राप्ति के लिए स्नान करते हैं।

मकर संक्रांति के दिन चावल और दाल की खिचड़ी और तिल-गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है। इसलिए ही इस दिन को खिचड़ी भी कहा जाता है। इसके साथ ही ज्योतिषाचार्य मकर संक्रांति के दिन मनवांछित फल पाने के लिए राशि के अनुसार दान करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...

राशि के अनुसार मकर संक्रांति के दान -

1-मेष राशि – इस राशि के जातकों को तांबे का बर्तन, दही या तिल-गुड़ का दान करना चाहिए।

2-वृष राशि – इस राशि के जातकों को चांदी की वस्तु या तिल का दान करना लाभदायक होगा।

3-मिथुन राशि – मिथुन राशि वाले इस दिन पीला वस्त्र और गुड़ का दान करें।

4-कर्क राशि- कर्क राशि वालों को इस दिन सफेद तिल का दान करना चाहिए।

5-सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए गुड़ और गेहूं का दान करना लाभदायक होगा।

6-कन्या राशि- इस राशि के जातकों को हरी मूंग और तिल का दान करना सौभाग्यशाली होगा।

7-तुला राशि – तुला राशि वाले इस दिन 7 प्रकार के अनाज और गुड़ का दान करें।

8- वृश्चिक राशि- इस राशि के वालों के लिए लाल वस्त्र और दही का दान करना श्रेष्ठ है।

9-धनु राशि- धनु राशि के जातकों को इस दिन पीलेवस्त्र का दान करना चाहिए।

10-मकर राशि- मकर राशि के जातकों को इस दिन कंबल और गुड़ का दान लाभकारी होगा।

11- कुंभ राशि- इस राशि के जातकों को शुद्ध घी और खिचड़ी का दान करना शुभ है।

12- मीन राशि- मीन राशि के जातकों को चने की दाल और तिल का दान करना लाभदायक रहेगा ।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Edited By: Jeetesh Kumar

मकर राशि वालों को किसकी पूजा करना चाहिए?

मकर राशि- ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, मकर राशि पर भी भगवान शंकर की कृपा बनी रहती है। इस राशि पर भगवान शंकर के अलावा शनिदेव की भी कृपादृष्टि बनी रहती है। मान्यता है कि मकर राशि वालों के लिए भगवान शंकर की उपासना करना लाभकारी रहता है। इन्हें हर सोमवार को जलाभिषेक करना चाहिए

मकर संक्रांति के दिन दान में क्या क्या देना चाहिए?

इस दिन चावल और उड़द की काली दाल का दान खिचड़ी के रूप में किया जाता है। उड़द का संबंध शनि देव से माना जाता है और इसका दान करने से शनि दोष दूर होते हैं। वहीं चावल को अक्षय अनाज माना जाता है। चावल को दान करने से आपको अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

मकर राशि वालों को कौन सा उपाय करना चाहिए?

मकर राशि में विराजमान शनि की कुदृष्टि से बचने के लिए हर शनिवार के दिन ”ॐ प्रां प्रीं प्रों स: शनैश्चराय नमः” का जप करें. यह जाप कम से कम 3 से 5 माला होना चाहिए. इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा बनी रहेगी. हर अमावस्या के दिन सुबह सूर्योदय के पहले और शाम को सूर्यास्त के समय शनि देव की विधि-विधान से पूजन करें.

मकर संक्रांति पर राशि अनुसार क्या करें दान?

आइए देखते हैं कि राशि के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन क्या दान किया जाए। मेष राशि : मेष राशि के लोगों को गुड़, मूंगफली एवं तिल का दान करना चाहिए। आप वस्त्र का भी दान कर सकते हैं। वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों को इस बार सफेद कपड़ा, दही एवं तिल का दान करना चाहिए।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग