खरोष्ठी लिपि कहाँ पर आ गई? - kharoshthee lipi kahaan par aa gaee?

तारिम द्रोणी में मिला खरोष्ठी में लिखा एक कागज का टुकड़ा (दूसरी से पाँचवी सदी ईसवी)

सिंधु घाटी की चित्रलिपि को छोड़ कर, खरोष्ठी भारत की दो प्राचीनतम लिपियों में से एक है। यह दाएँ से बाएँ को लिखी जाती थी। सम्राट अशोक ने शाहबाजगढ़ी और मनसेहरा के अभिलेख खरोष्ठी लिपि में ही लिखवाए हैं। इसके प्रचलन की देश और कालपरक सीमाएँ ब्राह्मी की अपेक्षा संकुचित रहीं और बिना किसी प्रतिनिधि लिपि को जन्म दिए ही देश से इसका लोप भी हो गया। ब्राह्मी जैसी दूसरी परिष्कृत लिपि की विद्यमानता अथवा देश की बाएँ से दाहिने लिखने की स्वाभाविक प्रवृत्ति संभवत: इस लिपि के विलुप्त होने का कारण रहा हो।

नाम की व्युत्पत्ति[संपादित करें]

प्रारंभ में इसके पढ़ने का प्रयास करनेवाले यूरोपीय विद्वानों ने इसे बैक्ट्रियन, इंडो-बैक्ट्रो-पालि या एरियनो-पालि जैसे नाम दिए थे। खरोष्ठी नाम ललितविस्तर में उल्लिखित 64 लिपियों की सूची में है। इसके नाम की व्युत्पत्ति के संबंध में अनेक मत हैं जिनमें सर्वाधिक मान्य प्रजलुस्की का है। उनके मतानुसार खरोष्ठी का मूल खरपोस्त (ऊखरपोस्त ऊखरोष्ठ) है। पोस्त ईरानी भाषा का वह शब्द है जिसका अर्थ 'खाल' होता है। महामायूरी में उत्तरपश्चिम भारत के एक नगरदेता का नाम खरपोस्त आया है। चीनी परंपरा के अनुसार इसका आविष्कार ऋषि खरोष्ठ ने किया था। लिपि के नाम से व्युत्पत्ति चाहे जो हो, इसमें संदेह नहीं कि इस देश में यह उत्तरपश्चिम से आई और कुछ काल तक, अशोक के अतिरिक्त, मात्र विदेशी राजकुलों द्वारा उनके ही प्रभाव के क्षेत्र में प्रयुक्त होकर उनके साथ ही समाप्त हो गई।

खरोष्ठी लिपि के उदाहरण[संपादित करें]

खरोष्ठी लिपि के उदाहरण प्रस्तरशिल्पों, धातुनिर्मित पत्रों, भांडों, सिक्कों, मूर्तियों तथा भूर्जपत्र आदि पर उपलब्ध हुए हैं। खरोष्ठी के प्राचीनतम लेख तक्षशिला और चार (पुष्कलावती) के आसपास से मिले हैं, किंतु इसका मुख्य क्षेत्र उत्तरी पश्चिमी भारत एवं पूर्वी अफगानिस्तान था। मथुरा से भी कुछ खरोष्ठी अभिलेख प्राप्त हुए हैं। इनके अतिरिक्त दक्षिण भारत, उज्जैन तथा मैसूर के सिद्दापुर से भी खरोष्ठी में लिखे स्फुट अक्षर या शब्द मिले हैं। मुख्य सीमा के उत्तर एवं उत्तर पूर्वी प्रदेशों से भी खरोष्ठी लेखोंवाले सिक्के, मूर्तियाँ तथा खरोष्ठी में लिखे हुए प्राचीन ग्रंथ उपलब्ध हुए हैं। ई. पू. की चौथी, तीसरी शताब्दी से ईसा की तीसरी शताब्दी तक उत्तरपश्चिम भारत में मथुरा तक खरोष्ठी का प्रचलन रहा। कुषाणयुग के बाद इस लिपि का भारत से बाहर चीनी तुर्किस्तान में प्रवेश हुआ और कम से कम एक शताब्दी वह वहाँ जीवित रही। खरोष्ठी भाषा से हैं झारखंड में खोरठा भाषा का उदय हुआ है जो शुरुआत में खरोठ खरोठी और खोरठा हो गया

खरोष्ठी के उद्भव के संबंध में सर्वाधिक प्रचलित मत है कि हखमनी शासकों को परिस्थितिवश पहले असूरिया और काबुल में प्रयुक्त होनेवाली अरमई () लिपि को शासन संबंधी कार्यों के लिए अपनाना पड़ा और उनके शासन के साथ ही उत्तरपश्चिम भारत में इसका प्रवेश हुआ। आवश्यकतावश कुछ भारतीयों को इसे सीखना पड़ा, किंतु बाद में ब्राह्मी के सिद्धांतों के आधार पर इसमें परिवर्तन हुए और इस प्रकार खरोष्ठी का जन्म हुआ। मुख्य रूप से भारत के ईरान द्वारा अधिकृत प्रदेश में इसका प्रचार, प्राचीन फारसी शब्द दिपि (लिखना) एवं इससे उद्भूत दिपपति शब्दों का अशोक के अभिलेखों में प्रयोग, दीर्घस्वरों का अभाव, ईरानी आहत सिक्कों पर ब्राह्मी अक्षरों के साथ खरोष्ठी अक्षरों की विद्यमानता तथा कुछ खरोष्ठी वर्णों का अरमई के वर्णों से साम्य एवं अनेकों के अरमई वर्णों से उद्भव की प्रतिपाद्यता इस मत के पोषक तत्व हैं।

खरोष्ठी लिपि की कुछ विशेषताएँ[संपादित करें]

प्रत्येक व्यंजन में अ की विद्यमानता, दीर्घस्वरों एवं स्वरमात्राओं का अभाव, अन्य स्वरमात्राओं का ऋजुदंडों द्वारा व्यक्तीकरण, व्यंजनों के पूर्व पंचम वर्णों के लिए सवंत्र अनुस्वार का प्रयोग तथा संयुक्ताक्षरों की अल्पता खरोष्ठी लिपि की कुछ विशेषताएँ हैं।

इसकी विशेषताओं एवं वर्णों के घसीट स्वरूप से सिद्ध होता है कि यह लिपिकों और व्यापारियों आदि की लिपि थी किंतु खरोष्ठी में लिखी ख़ोतान से प्राप्त पांडुलिपि से इसके एक दूसरे परिष्कृत रूप का अस्तित्व भी सिद्ध होता है, जिसका प्रयोग शास्त्रों के लेखन में होता था।

चित्र वीथिका[संपादित करें]

  • नयी दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में स्थित काष्ठ पट्टिका जिस पर खरोष्ठी लिपि में लिखा है।

  • नयी दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में स्थित दूसरी काष्ठ पट्टिका जिस पर खरोष्ठी लिपि में लिखा है।

  • नयी दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में स्थित तीसरी काष्ठ पट्टिका जिस पर खरोष्ठी लिपि में लिखा है।

  • नयी दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में स्थित चौथी काष्ठ पट्टिका जिस पर खरोष्ठी लिपि में लिखा है।

  • Double-wedged wooden tablet in Gandhari written in Kharosthi script, 2nd to 4th century CE

  • Wooden tablet inscribed with Kharosthi characters (2nd–3rd century CE). Excavated at the Niya ruins in Xinjiang, China. Collection of the Xinjiang Museum.

  • Fragmentary Kharosthi Buddhist text on birchbark (Part of a group of early manuscripts from Gandhara), first half of 1st century CE. Collection of the British Library in London

  • Silver bilingual tetradrachm of Menander I (155-130 BCE). Obverse: Greek legend, ΒΑΣΙΛΕΩΣ ΣΩΤΗΡΟΣ ΜΕΝΑΝΔΡΟΥ (BASILEOS SOTEROS MENANDROU), literally, "Of Saviour King Menander". Reverse: Kharosthi legend: MAHARAJA TRATARASA MENADRASA "Saviour King Menander". Athena advancing right, with thunderbolt and shield. Taxila mint mark.

  • Coin of King Gurgamoya of Khotan (1st century CE). Obverse: Kharoshthi legend "Of the great king of kings, king of Khotan, Gurgamoya. Reverse: Chinese legend: "Twenty-four grain copper coin".

  • Coin of Menander II Dikaiou Obverse: Menander wearing a diadem. Greek legend: ΒΑΣΙΛΕΩΣ ΔΙΚΑΙΟΥ ΜΕΝΑΝΔΡΟΥ "King Menander the Just". Reverse: Winged figure bearing diadem and palm, with halo, probably Nike. The Kharoshthi legend reads MAHARAJASA DHARMIKASA MENADRASA "Great King, Menander, follower of the Dharma, Menander".

  • Fragments of stone well railings with a Buddhist inscription written in Kharoshthi script (late Han period to the Three Kingdoms era). Discovered at Luoyang, China in 1924.

  • Portion of Emperor Ashoka's Rock Edicts at Shahbaz Garhi

सन्दर्भ[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • ब्राह्मी लिपि
  • गान्धारी भाषा

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • List of all known Kharoṣṭhī (Gandhārī) inscriptions.
  • information on the Kharoṣṭhī alphabet by Omniglot
  • //www.andrewglass.org/download.php?fname=Glass_2000&extn=pdfA Preliminary Study of Kharoṣṭhī Manuscript Paleography Archived 2021-11-11 at the Wayback Machine by Andrew Glass, University of Washington (2000)
  • On The Origin Of The Early Indian Scripts: A Review Article by Richard Salomon, University of Washington (via archive.org)
  • Proposal to encode Kharoṣṭhī in Unicode (includes good background info)
  • Bibliography of sources relating to the Arapacana alphabet in Buddhism

खरोष्ठी लिपि कहाँ पाई जाती है?

खरोष्ठी लिपि कुल 37 वर्णों वाली इस लिपि में स्वरों का अभाव था, यहाँ तक कि मात्राएँ और संयुक्ताक्षर भी नहीं मिलते हैं। सम्राट अशोक के शहबाज़गढ़ी और मानसेहरा (पाकिस्तान) स्थित अभिलेखों में खरोष्ठी लिपि का प्रमाण मिलता है।

संसार की सबसे पुरानी लिपि कौन सी है?

ब्राह्मी लिपि भारत की प्राचीनतम लिपियों में से एक है। इसके प्रयोग के प्राचीन उदाहरण अशोक के अभिलेखों के रूप में उपलब्ध हैं। यह बाएँ से दाएँ लिखी जाती है।

खरोष्ठी लिपि से आप क्या समझते हैं?

सिंधु घाटी की चित्रलिपि को छोड़ कर, खरोष्ठी भारत की दो प्राचीनतम लिपियों में से एक है। यह दाएँ से बाएँ को लिखी जाती थी। सम्राट अशोक ने शाहबाजगढ़ी और मनसेहरा के अभिलेख खरोष्ठी लिपि में ही लिखवाए हैं

खरोष्ठी लिपि को सर्वप्रथम पढ़ने वाले विद्वान कौन थे?

वाराणसी : प्राचीन भारतीय लिपि ब्राह्माी एवं खरोष्ठी के सर्वप्रथम वाचन का श्रेय जेम्स प्रिंसेप को प्राप्त है, जिन्होंने सर एलेक्जैंडर कनिंघम के सहयोग से मौर्य सम्राट अशोक के अभिलेखों को पढ़कर इस कार्य को प्रतिपादित किया।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग