क्या 18 साल के बाद भी हाइट बढ़ सकती है? - kya 18 saal ke baad bhee hait badh sakatee hai?

किशोरावस्था के दौरान हम में से अधिकांश लोगों की लंबाई तेजी से बढ़ती है। लेकिन वयस्क होने के बाद क्या लंबाई बढ़ाना संभव है? आमतौर पर यह कहा जाता है कि किशोरावस्था के बाद लंबाई बढ़ना संभव नहीं है। अब सवाल यह उठता है कि 18 वर्ष के बाद लंबाई बढ़ सकती है? क्या पोषक तत्व और वर्कआउट लंबाई बढ़ाने में मदद करते हैं? यदि आप इसका जवाब जानना चाहते हैं, आइए जानते हैं क्या है सच्चाई।

​लंबाई कैसे निर्धारित होती है?

लंबाई आमतौर पर आनुवांशिक संरचना पर निर्भर करती है। मतलब आप कितने छोटे या लंबे होंगे, यह आपके माता-पिता की लंबाई से निर्धारित होता है। कई स्टडी से यह पता चलता है कि बच्चे लंबाई अपने माता-पिता से प्राप्त करते हैं।

किशोरावस्था के बाद ग्रोथ प्लेट के कारण लंबाई रुक जाती है। दरअसल, इस उम्र में पहुंचने के बाद हार्मोन में परिवर्तन के कारण ओपन ग्रोथ प्लेट रुक जाती है। इसके कारण लड़कियों की लंबाई 16 वर्ष और लड़कों की लंबाई 14 से 18 वर्ष के दौरान ही बढ़ती है।

इसके अलावा कार्टिलेज डैमेज होने या रीढ़ की हड्डी छोटी होने के कारण भी लंबाई रुक जाती है। खानपान की आदत, पर्यावरणीय कारक और शारीरिक गतिविधियां भी लंबाई को प्रभावित करती हैं।
(फोटो साभार: istock by getty images)

​किशोरावस्था में लंबाई कैसे बढ़ाएं

हेल्दी डाइट लें

अच्छी लंबाई के लिए स्वस्थ आहार लेना बहुत जरूरी है। अपने भोजन में कैल्शियम, विटामिन बी 12, और विटामिन डी जैसे जरूरी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा प्रोटीन का सेवन भी लंबाई बढ़ाने में बहुत मदद करती है।

​पर्याप्त नींद

लंबाई बढ़ाने में नींद की भूमिका भी होती है। इसलिए नींद को हल्के में नहीं लेना चाहिए। एक रिसर्च में पाया गया है, नींद के दौरान कई फंक्शन ग्रोथ पैटर्न पर प्रभाव डालते हैं। स्लीप एप्निया होने या हार्मोन का स्तर कम होने से शारीरिक विकास रुक जाता है।

बहुत सारी स्टडी में यह भी पाया गया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान माता के धूम्रपान करने की आदत से भ्रूण का विकास प्रभावित होता है। इससे किशोरावस्था में बच्चे की हड्डियों का घनत्व कम हो जाता है।

रात में लाइट जलाकर सोना पड़ सकता है शरीर पर भारी, बॉडी क्‍लॉक हो जाती है पूरी गड़बड़

​फिजिकल एक्टिविटी

शुरुआत के वर्षों से ही किशोरों की शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। रोजाना 45 मिनट तक स्पोर्ट्स, वर्कआउट और साधारण से एरोबिक एक्टिविटी करने से भी बहुत फायदा मिलता है। इससे न केवल लंबाई बढ़ती है बल्कि सेहत भी अच्छी रहती है।

अंग्रेजी में इस स्‍टोरी को पढ़ने के लिए यहां क्‍लिक करें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Easy tips to increase height after 18 age :  हाइट बढ़ाने के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार होते हैं। आपकी लंबाई का केवल 60 से 80 प्रतिशत हिस्सा आपके जीन का होता है और आप इसे कंट्रोल नहीं कर सकते, लेकिन आप इसके अलावा कई चीजों को कंट्रोल कर सकते हैं। हाइट बढ़ाने के लिए 40 से 20 प्रतिशत तक का हिस्सा आपके हाथों में होता है। हम सभी जानते हैं कि यह 18 वर्ष की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते लम्बाई 4 प्रतिशत की दर से बढ़ती है। इसके बाद लम्बाई बहुत धीरे-धीरे बढ़ती है या पूरी तरह से रुक जाती है। अब ऐसे में जाहिर-सी बात है कि जिन लोगों की लम्बाई औसत से कम है, वे अक्सर सोचते होंंगे कि काश उनकी लम्बाई थोड़ी और ज्यादा होती, लेकिन 18 साल की उम्र के बाद हाइट न के बराबर ही बढ़ती है। आप अगर 18 साल की उम्र क्रॉस कर चुके हैं और आपकी उम्र 19-21 साल के बीच है, तो भी आप अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करके अपनी हाइट बढ़ा सकते हैं। 

बैलेंस डाइट (Balance Diet)
बैलेंस डाइट लेना बहुत जरूरी है। विटामिन और खनिजों से भरपूर भोजन से न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग रहती है बल्कि इससे बीमारियों का खतरा भी कम होता है। अपने आहार में ताजे फल, सब्जियां, मछली, साबुत अनाज और डेयरी जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल करने से आपकी हड्डियों को मजबूत करने और आपकी फिजिकल ग्रोथ होती है। दो सबसे जरूरी पोषक तत्व कैल्शियम और विटामिन डी हैं, जो हड्डियों के घनत्व (bone density) को बढ़ावा देते हैं।

एक्सरसाइज (Excercise)
एक्सरसाइज करने के कई फायदे होते हैं। इससे आपकी हाइट तेजी से बढ़ती है। रोजाना एक्सरसाइज करने से आपकी मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं। बचपन से एक्सरसाइज करने के कई फायदे हैं. इससे आपकी बॉडी एक्टिव रहती है। 18 की उम्र के बाद भी अगर आप रेग्युलर एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे आपकी लम्बाई बढ़ने के चांसेस भी काफी बढ़ जाते हैं।

बैठने का तरीका (Sitting Posture)
झुके हुए कंधे, नीची गर्दन और कर्व्ड स्पाइन, आप अगर दिन में बहुत देर तक इसी स्थिति में बैठे रहते हैं, तो इससे आपकी लम्बाई आपकी असल लम्बाई से कम लगती है। यदि आप अपना बॉडी पाश्चर सही नहीं करेंगे, तो आपकी बॉडी इसी तरह से ढल जाएगी। इससे गर्दन और पीठ में भी दर्द होगा। अपने लैपटॉप पर काम करते समय या अपने सेल फोन पर स्क्रॉल करते समय, एक ब्रेक लें या सिटिंग एक्सरसाइज करें।। जब आपको पूरे दिन लैपटॉप के सामने बैठना पड़े, तो अपने आसन को सही करने के लिए अपनी पीठ पर एक तकिया रखें। आप अपनी मुद्रा को बेहतर बनाने के लिए रेग्युलर एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। 

रात को आराम की नींद (Restful Sleep)
कभी-कभी कम घंटों के लिए सोने में कंजूसी करने से भी आपकी ग्रोथ रूक जाती है। जब आप सोते हैं, तो आपका शरीर ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन (HGH) रिलीज करता है। जब आप पर्याप्त मात्रा में शट-आई नहीं करते, तो इससे हार्मोन रिलीज नहीं हो पाते। टीनएजर्स की तुलना में बच्चों को नींद की ज्यादा जरूरत होती है क्योंकि इससे उनकी ग्रोथ बढ़ती है। वहीं, जैसे-जैसे वे बड़े होते हैं नींद की आवश्यकताएं कम होती जाती हैं। इसलिए, फिट और हेल्दी रहने के लिए भरपूर मात्रा में नींद लेने की कोशिश करें।


सप्लीमेंट्स (Supplements) 
हम जो भोजन करते हैं वह विटामिन और खनिजों का प्राथमिक स्रोत है, जो हमें ग्रोथ और हेल्दी रहने में मदद करता है, लेकिन कभी-कभी अच्छी डाइट भी आपको आपके शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व प्रदान नहीं कर पाता है। इसलिए, उन जरूरतों को पूरा करने के लिए, आप अपने आहार में पूरक आहार शामिल कर सकते हैं। सिंथेटिक एचजीएच, विटामिन डी या कैल्शियम जैसे सप्लीमेंट्स उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं, जो अपनी हाइट को कुछ इंच बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

18 साल के बाद हाइट बढ़ सकती है क्या?

हमारा मानना है कि लंबाई केवल 18 साल की आयु तक ही बढ़ती है। कई रिसर्च में पाया गया है कि यदि आप अपनी डाइट और एक्‍सरसाइज सही रखते हैं तो आपकी हाइट एक फिक्‍स उम्र के बाद भी बढ़ सकती है। किशोरावस्था के दौरान हम में से अधिकांश लोगों की लंबाई तेजी से बढ़ती है।

18 के बाद तेजी से हाइट कैसे बढ़ाएं?

हालांकि कुछ पर्यावरणीय कारक जैसे डाइट और एक्सरसाइज भी ग्रोथ के दौरान हाइट को प्रभावित कर सकते हैं..
वेट ट्रेनिंग जरूर करें.
फ्लेग्जिबिलिटी एक्सरसाइज जरूर करें.
एरोबिक एक्सरसाइज भी करें.

18 साल की उम्र में हाइट कितनी होनी चाहिए?

इस उम्र में लड़के की हाइट 4 फुट 5 इंच और लड़की की हाइट 4 फुट 4 इंच होनी चाहिए

रुकी हुई हाइट को कैसे बढ़ाएं?

ऐसे बढ़ाएं अपनी रुकी हुई हाइट दूध, दही, पनीर, मक्खन, दालें खाने से हाइट बढ़ती है। दूध, दही में खूब प्रोटीन होता है। विटामिन, मिनरल्स के लिए फल के साथ साथ जूस, हरी सब्जी और दाल खानी चाहिए। का सेवन करना चाहि‍ए। कुछ ऐसे पोषक तत्‍व हमारे आसपास उपलब्‍ध हैं, जि‍नके सेवन से रुकी हुई हाइट को कुछ हद तक बढ़ा सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग