हमेशा फिट रहने के 5 तरीके कौन कौन से हैं? - hamesha phit rahane ke 5 tareeke kaun kaun se hain?

हमेशा फिट रहने के 5 तरीके कौन कौन से हैं? अब तक का सबसे अचूक उपाय 2022

दोस्तों फिट या स्वस्थ रहना किसे पसंद नहीं होता है और यह जरूरी भी है। ऐसे में जो लोग physically healthy या शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं होते, वे अपने मन में अनेकों प्रकार के प्रश्न जैसे- स्वस्थ रहने के तरीके, स्वस्थ रहने के घरेलू उपाय, हमेशा फिट रहने के 5 तरीके, फिट कैसे रहा जाए आदि को लिए बैठे रहते हैं।

तो दोस्तों आपको हमारा आज का यह पोस्ट हमेशा फिट रहने के 5 तरीके कौन-कौन से हैं, को पूरा पढ़ने के बाद पता चल जाएगा कि आप अपने शरीर को किस तरह स्वस्थ व मजबूत बना सकते हैं। हमारा यह दावा है कि आप इस पोस्ट में बताए जा रहे हमेशा फिट रहने के 5 तरीके, को अपने daily routine में शामिल करते हैं तो आपको चौंका देने वाले results देखने को मिलेंगे।

हमारे द्वारा दी जा रही हमेशा फिट रहने के 5 तरीके की जानकारी वैज्ञानिक तर्क पर आधारित है तथा एक गहरी research के बाद ही यह जानकारी आप तक पहुंचाई जा रही है। अतः आप इस जानकारी पर पूर्णता rely कर सकते हैं और हमेशा फिट रहने के 5 तरीके को अपनाकर स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं। तो दोस्तों आइए जानते हैं हमेशा फिट रहने के 5 तरीके कौन-कौन से हैं या फिट(स्वस्थ) रहने के घरेलू उपाय । यह जानकारी निम्न प्रकार से है।

Read Also

Minerals क्या होते है ? खनिज के प्रकार, लाभ, हानि, मुख्य स्रोत आदि।

Tilli badh jaye usse thik kaise kare ? तिल की समस्या कैसे ठीक करे |

Hemoglobin level kaise badhaye. शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के 4 Best तरीके

  • क्यों है फिट रहना आवश्यक? फिट रहने के महत्व?
  • हमेशा फिट रहने के 5 तरीके? फिट रहने के घरेलू उपाय?
  • (1) सही खानपान proper diet:
  • (2) योग या व्यायाम exercise:
    • अ) Running/ दौड़:-
    • ब) कपाल भारती kapal bharati:-
    • स) प्राणायाम/अनुलोम विलोम:-
    • ह) सूर्य नमस्कार:-
  • (3) ध्यान करना meditation:
  • (4) सकारात्मक विचार positivity:
  • (5) सोना और जागना sleep and awake:
  • फिट रहने के फायदे / स्वस्थ रहने के लाभ
  • Important FAQ’S
  • Conclusion

क्यों है फिट रहना आवश्यक? फिट रहने के महत्व?

भागदौड़ भरी जिंदगी में लगभग हर किसी को अपनी सेहत को फिट या स्वस्थ रख पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, ऐसे में आपका शरीर कमजोर होते जाता है और आपमें किसी भी प्रकार के काम को करने की तीव्रता व ऊर्जा दोनों कम होने लगता है। दोस्तों आप भी यदि उन्हीं में से हैं जो शारीरिक स्वास्थ्य(physical health) को लेकर चिंतित हैं, तो यह जानना आपको आवश्यक हो जाता है कि फिट या स्वस्थ रहना हमारे शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है।

जो व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ और मेंटली रूप से फिट रहता है वह अपने किसी भी काम को करने में सक्षम रहता है इसके विपरीत यदि कोई अस्वस्थ व्यक्ति या ऐसे व्यक्ति जो शारीरिक या मानसिक रूप से फिट नहीं होते हैं तो उनके लिए अपना जीवन ही काटना मुश्किल हो जाता है अतः स्वास्थ को सही रखना तथा स्वस्थ जीवन जीना हमारे लिए बहुत जरूरी होता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, आपके लिए यह महत्वपूर्ण जानकारी हमेशा फिट रहने के 5 तरीके कौन-कौन से हैं, आपको बताने का प्रयास कर रहे हैं जिससे आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सके।

यदि आप या आपके आसपास ऐसे लोग हैं जो अपने स्वास्थ्य को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं और अपनी सेहत को स्वस्थ बनाने के लिए अनेक तरीकों के बारे में सोचते रहते हैं और यदि फिट रहने या स्वस्थ रहने के कुछ तरीके मिल भी गए हो, परंतु वें तरीके या नियम उतने कारगर या व्यवस्थित ना हुएं हो, जिसके चलते ऐसे लोग अपने सेहत को सही भी नहीं कर पाते और हताश होकर बैठ जाते हैं या medical व doctor के चक्कर लगाते रहते हैं।

तो दोस्तों ऐसे में आपको घबराने या चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि हम आपके लिए हमेशा फिट रहने के ऐसे 5 महत्वपूर्ण तरीके या नियम लाए हैं जिसे अपनाकर आप एक स्वस्थ शरीर के मालिक या धारक बन सकते हैं।

यह तरीके और नियम बिल्कुल ही आसान है और आप स्वस्थ रहने के इन तरीकों को आसानी से अपने घर पर रहकर नियमित रूप से कर सकते हैं। तो दोस्तों आइए जानते हैं कि ऐसे वें कौन से हमेशा फिट रहने के 5 महत्वपूर्ण तरीके हैं जो हमारे या आपके स्वास्थ्य को लंबे समय तक सही बनाए रखने में कारगर साबित होंगे।

(1) सही खानपान proper diet:

दोस्तों स्वस्थ रहने के प्रमुख 5 तरीकों में हमने सबसे पहले diet अर्थात् सही खान-पान को रखा है, क्योंकि आप स्वस्थ रहने के लिए कितना ही प्रयास क्यों ना कर लो, यदि आपका खान-पान सही नहीं है या आप ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं जिसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है, तो आप लाख कोशिश कर लो स्वस्थ या फिट रहना आपके लिए बहुत मुश्किल हो जाता है।

यदि आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको वही खाना खाना चाहिए, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार हो, जैसे- फल, हरी सब्जियां, ड्राई फूड आदि, तले हुए या बेकार क्वालिटी के मटेरियल से बने खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। जिस तरह खाना हमारे शरीर के लिए आवश्यक है उसी प्रकार पानी भी हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है। विशेषज्ञों के अनुसार हमें 1 दिन में 2 से 3 लीटर तक पानी पीना चाहिए, जिससे हमारा शरीर dehydration के खतरे से दूर रहता है।

अक्सर यह देखने को मिलता है कि युवावस्था में युवक या युवती अपने खान-पान में विशेष ध्यान नहीं देते हैं और वे ऐसे चीजों का भी सेवन कर लेते हैं जिनसे उन्हें आगे चलकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक research में यह पाया गया है कि दुनिया में जितने भी खाने योग्य खाद्य पदार्थ हैं जो पानी के अंदर से मिलते हैं |

जैसे- सिंघाड़ा(water chestnut), लोटस रूट(Lotus root), मछली (fish) आदि, इन सभी में ऐसे nutrition अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रख सकता है और एक कारण यह भी है कि जापान के लोग सर्वाधिक वर्ष तक जीवित रहते हैं क्योंकि वे अधिकतर पानी से प्राप्त भोजन का सेवन करते हैं।

अतः खानपान का सही तौर तरीका स्वस्थ रहने का एक बहुत बड़ा मूल मंत्र है, जिसका यदि आप समय अनुसार व उचित मात्रा में सेवन करते हैं तो आपको यकीनन हमेशा स्वस्थ रहने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी।

(2) योग या व्यायाम exercise:

जिस प्रकार हमारे शरीर को स्वस्थ healthy बनाए रखने के लिए सही खानपान की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार योग या व्यायाम भी हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत ज्यादा आवश्यक होता है। जब हम खाना खाते हैं तो उस खाने को बचाने के लिए हमारे पाचन तंत्र digestive system का सही होना बहुत अधिक मायने रखता है।

ऐसे में यदि आप निरंतर व नियम अनुसार योग व व्यायाम करते हैं, तो आपके शरीर के आंतरिक भाग के अलावा बाह्य भाग भी मजबूत व स्वस्थ रहता है। इसके लिए हम आपको सबसे महत्वपूर्ण सिर्फ तीन व्यायाम बताने वाले हैं, मात्र जिसे आप अपने daily दिनचर्या में करते हैं तो आपको अलग से किसी भी प्रकार की कोई exercise करने की आवश्यकता नहीं होगी।

अ) Running/ दौड़:-

दोस्तों running दौड़ एक ऐसा exercise होता है, जिसको करते समय आपके शरीर के प्रत्येक अंग पर इसका प्रभाव पड़ता है। daily morning running करने से आप यकीनन हमेशा फिट रह सकते हैं।

ब) कपाल भारती kapal bharati:-

दोस्तों कपाल भारती योग में एक महत्वपूर्ण व उच्च गुणवत्ता योगासन होता है। इस आसन को आप निरंतर खाली पेट कर सकते हैं। यह आसान आपके पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है, जिससे आप जो भी खाते हैं सभी आसानी से पच जाता है और आपको कभी भी ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होती।

स) प्राणायाम/अनुलोम विलोम:-

प्राणायाम आसन, यह आसन कितना महत्वपूर्ण व लाभदायक है इस बात का अंदाजा आप इस आसन के नाम से ही लगा सकते हैं। प्राणायाम अर्थात् प्राणों का व्यायाम करना। इस आसन को अनुलोम-विलोम भी कहा जाता है।

दोस्तों इस आसन के अनेकों लाभ होते हैं, जो आपको हमेशा फिट रहने में सहायता प्रदान करते हैं। इस आसन को निरंतर करने से इंद्रियों को भी जगाया जा सकता है। तो दोस्तों यह है हमेशा फिट रहने के लिए मुख्य तीन एक्सरसाइज जिसे आप निरंतर करके यकीनन हमेशा फिट रह सकते हैं।

ह) सूर्य नमस्कार:-

हमेशा फिट रहने के लिए आप अ,ब,स के साथ सूर्य नमस्कार भी कर सकते हैं। यह आसन भी शरीर के लगभग प्रत्येक भाग पर अपना असर डालता है। यह व्यायाम चाहे तो आप कर भी सकते हैं, चाहे तो skip भी कर सकते हैं, परंतु ऊपर दिए गए अ,ब,स को आपको हमेशा फिट रहने के लिए निरंतर करना चाहिए।

(3) ध्यान करना meditation:

Meditation ध्यान करना भी हमेशा फिट रहने के उद्देश्य से बहुत मायने रखता है। Meditation करने से आपके मन की चंचलता दूर होती है और आप एकाग्र होते हैं। वर्तमान समय में शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान रखने के साथ-साथ मानसिक स्थिति को भी सही व मजबूत रखना आवश्यक हो गया है। लाखों-करोड़ों लोगों के मन में अनेक प्रकार के चिंता, तनाव आदि होते हैं जिसके चलते वे depression के शिकार होकर आत्महत्या जैसी गंभीर कदम उठा बैठते हैं।

यदि आप मेडिटेशन या ध्यान करते हैं तो इससे आपका मन शांत व चित्त एकाग्र तथा मजबूत होता है। जिससे आप कठिन से कठिन स्थिति में भी सही फैसले ले सकते हैं और मानसिक रोगी होने से बच सकते हैं। मेडिटेशन करके भी इंद्रियों को जगाया जा सकता है। इसे करने के लिए किसी भी समय शांत जगह में बैठकर अपने सांसों पर ध्यान लगाना होता है।

(4) सकारात्मक विचार positivity:

दोस्तों यदि आपका खान-पान सही हैं, आप निरंतर exercise तथा meditation करते हैं। और इन सभी के बावजूद यदि आपके मन में नकारात्मक या गंदे विचार आते रहते हैं, तो यह भी कोई आम समस्या नहीं होता, ऐसे में आपको वही करने का मन करता है जो आपके mind में चलते रहता है। जिससे आप अपने आप को मुसीबतों में फंसा लेते हैं और इसी के साथ चिंता, तनाव तथा अनेक बीमारियां भी धीरे-धीरे आ जाती हैं।

इन सभी परेशानियों से बचने के लिए आपको हमेशा positive व सही विचार का स्मरण करना चाहिए और इसके लिए सही वातावरण, सही माहौल, सही लोग आपके आसपास होने चाहिए। गंदी जगह व गंदे लोगों से आपको दूर रहना चाहिए, ऐसे लोग आपको गलत आदतों, खानपान आदि की ओर ले जाते हैं। जैसी संगति होती है, वैसा रूप रंग हो जाता है। अतः आपको अपने जीवन में positive सकारात्मक और happy रहना चाहिए। परिस्थितियां जैसी भी हो आपको सही विचार व चेहरे में हल्की मुस्कुराहट रखना चाहिए। जिससे आप परिस्थिति को सही से संभाल सकें।

(5) सोना और जागना sleep and awake:

दोस्तों हमेशा फिट रहने के 5 तरीकों में आपने प्रमुख चार तरीकों के बारे में जान लिए हैं। और आज का जो आखिरी तरीका है वह सही समय में सोना तथा जागना है। आप में से बहुतों को लग सकता है कि इसमें क्या है, परंतु दोस्तों यदि आप सही समय में सोते व उठते नहीं है तो बाकी के जो चार प्रमुख तरीके हैं उन्हें आप नियमित रूप से नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आपको स्वस्थ शरीर मिलने से रहा।

यदि आपकी नींद पूरी नहीं होती या आपका सोने, उठने का समय ऊपर नीचे होते रहता है, तो ऐसे में आपका mind सही से काम करना बंद कर देता है तथा आपमें आलस व कमजोरी आ जाती है। जिससे आप ना ही सही से खा सकते हैं, ना ही एक्सरसाइज कर सकते हैं और ना ही मेडिटेशन कर सकते हैं। पर्याप्त नींद लेना हमेशा फिट रहने के लिस्ट में भले ही पांचवें स्थान पर है परंतु यह नियम पूर्व 4 तरीकों को balance करता है।

अतः आपका सही समय में सोना व सही समय में उठना स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ज्यादा आवश्यक हो जाता है। विज्ञान के अनुसार young person को 8 hours, child को 8 से 10 hours, बुजुर्ग को minimum 6 hours तथा नवजात शिशु को 15 से 20 hours तक की नींद जरूर लेनी चाहिए।

फिट रहने के फायदे / स्वस्थ रहने के लाभ

दोस्तों हमेशा फिट रहने के 5 तरीके कौन-कौन से हैं इनके बारे में जान लिए हैं आइए फिट रहने के फायदे कौन-कौन से हैं जानते हैं

  • १) शरीर मजबूत रहता है।
  • २) आप अपने काम को बेहतर तरीके से कर पाते हैं।
  • ३) आपको छोटी-मोटी समस्या जैसे- सर्दी, जुकाम, बुखार, हाथ पैर में दर्द आदि नहीं होते हैं।
  • ४) आपका मन शांत, मजबूत व सही फैसले लेने में सक्षम होता है।
  • ५) वृद्धावस्था में किसी प्रकार की शारीरिक दुख दर्द से दूर रहते हैं।
  • ६) अपनी उर्जा की कमी नहीं होती है। आदि अनेक प्रमुख फायदे होते हैं।

Important FAQ’S

स्वस्थ रहने के लिए खानपान
स्वस्थ रहने के लिए अच्छा खान पान काफी जरूरी होता है | इसलिए Green vegetables, fruits, dry fruits, juice, drinking water, fish, meat etc. को अपने खान पान में अवश्य ले |

स्वस्थ रहने के लिए सुबह उठकर क्या करना चाहिए
स्वस्थ रहने के लिए सुबह उठकर Exercise , योग आदि जरूर करना चाहिए | इससे हमारा शरीर स्वस्थ भी रहता है और बीमारियों से लड़ने में भी काफी सहायता होती है |

खुद को हेल्दी कैसे बनाएं
By exercise, meditation, discipline, right food eating etc.

Conclusion

दोस्तों आज के पोस्ट में हमने हमेशा फिट रहने के 5 तरीके, फिट रहने के आसान उपाय आदि के बारे में जाना। हमारे द्वारा बताए गए फिट रहने के यह प्रमुख व महत्वपूर्ण पांच तरीके है, जिसे अपनाने के बाद आपको और किसी भी प्रकार के तरीके व नियमों की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बशर्ते आप इन नियमों को अनुशासन से निरंतर करते रहें। इन सभी बताए गए exersises व योगासन को आप खाली पेट morning या evening के समय कर सकते हैं।

आशा करते हैं दोस्तों आपको हमारा आज का यह हमेशा फिट रहने के 5 तरीके पसंद आया होगा। यदि आप इन बताए हुए फिट रहने के तरीकों को निरंतर अपनाते हैं। यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो हमें नीचे comments जरुर करना तथा अपनी सुझाव जरूर देना। इस पोस्ट को अन्य लोगों में share भी कर देना ताकि वे भी स्वस्थ व healthy life व्यतीत कर सकें। धन्यवाद दोस्तों।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग