घर में कौन सा पक्षी आने से शुभ होता है? - ghar mein kaun sa pakshee aane se shubh hota hai?

vastu shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पक्षी ऐसे होते हैं जो आपके घर में आ जाने पर आपके परिवार को पूरी तरह से बर्बाद कर सकते हैं। यहां तक की गर्भवती महिला के लिए भी से अच्छा नहीं माने जाते हैं। ये कुछ पक्षी गलती से भी आपके घर में नहीं आने चाहिए। नहीं तो आपके घर का अंजाम बुरा हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि इन पक्षियों का आपके घर में होना बहुत ही अशुभ होता है। प्राचीन काल से ही लोग कुछ पक्षियों के घर में आने को शुभ और अशुभ मानते हैं। तो आइए आप भी जानें कि वो पक्षी कौन से हैं जोकि घर में आ जाने पर पूरे घर को ही कंगाल बना देते हैं। और कुछ पक्षी ऐसे हैं जो आपके घर में आने पर आपको मालामाल बना देते हैं।

शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि यदि आपके घर में कबूतर या छोटी-छोटी चिड़ियों ने घौंसला बना लिया है तो ये बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये उस घर में माता लक्ष्मी के होने का सबूत है। ऐसे घर में कभी परेशानी नहीं आती है। बल्कि खुशियों का तांता लगा रहता है।

बर्बाद करने वाले पक्षी

1. चमकादड़

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यदि घर में चमकादड़ घुस जाएं तो उस घर में बीमारियां, मौत बर्बादी अपना बसेरा बना लेती है। वहीं अनेक लोगों का मानना है कि घर में चमकादड़ होने से परिवार टूटकर बिखर सकता है। और उस घर में मनहूसियां छा जाती है।

2. कौआ

कौआ का बार-बार घर में आना या आपके घर में घौंसला बनाना अच्छा नहीं माना जाता है। वहीं सपनों में कौआ का आना भी कई तरह के संकेत दे सकता है। जैसे सपने में कौआ की आवाज सुनाई देना या घर में कौआ बैठा देखना कही से समाचार आने का संकेत है।

3. टिटहरी

ऐसी मान्यता है कि टिटहरी जिस दिन पेड़ पर या किसी के घर में अचानक से रहने लगे तो कही से भूकंप आने के संकेत मिलते हैं। क्योंकि टिटहरी हमेशा जमीन पर ही रहती है। और जमीन पर ही अपने अंडे देती है। इनका घर में अचानक बैठना अच्छा संकेत नहीं होता है।

4.उल्लू

अगर आपके घर में बार-बार उल्लू चला आता है और बार-बार एक ही दिशा में चिल्लाता रहता है तो ये बहुत ही अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि एक-दो बार घर में उल्लू आने पर घर में खुशियां आती हैं और उल्लू का बार-बार घर में आ जाना बर्बादी का लक्षण है।

क्या आपके घर में बनाया है किसी पक्षी या कीट ने अपना बसेरा, जानिए ये शुभ है या अशुभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 25 Nov 2021 10:49 AM IST

वैसे तो पक्षी अपना घोंसला पेड़ों की डाल पर ही बनाना पसंद करते हैं लेकिन आज के समय में स्थान के अभाव में घरों की खिड़कियों या रोशनदान आदि में भी पक्षी अपना घोंसला बना लेते हैं। अक्सर देखने में आता है कि हमारे घरों में कई बार पक्षी अपने घोंसले बना लेते हैं या फिर मधुमक्खी आदि भी अपना छत्ता बना लेते हैं। क्या आपको पता है कि घर में किसी कीट का बसेरा होना या पक्षी का घोंसला बनाना आदि भी शुभ और अशुभ संकेत देते हैं। वास्तु शास्त्र में पक्षियों या कीटों के घर में घोंसला बनाने के बारे में भी शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है। यदि आपके घर में भी किसी कीट या पक्षी ने बसेरा किया है तो जान लें कि क्या वो है आपके लिए शुभ या किसी अशुभता का देता है संकेत।

घर में तैतया या मधुमक्खी का छत्ता बनाना-

अगर घर में किसी भी स्थान पर मधुमक्खियों या ततैया ने छत्ता बना लिया हो तो यह किसी के लिए भी परेशानी का सबब बन सकता है। घर में छत्ता बने होने से दुर्घटना होने का डर तो बना ही रहता है साथ ही में यह शुभ भी नहीं माना जाता है।

घर में गौरेया का घोंसला बनाना-

अगर आपके घर में गौरेया घोंसला बनाती है, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि किसी के घर में गौरेया घोंसला बनाती है तो यह सुख-समृद्धि के आगमन का संकेत माना जाता है। माना जाता है कि इससे वास्तु दोष के बुरे प्रभाव से निजात मिलती है और घर में रहने वाले लोगों का भाग्य जागता है।

घर में कबूतर का घोंसला बनाना-

वैसे तो लोग अपने घर में कबूतर का पालन करते हैं। कबूतर का घर में होना और घोंसला बनाना दोनों ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि घर में कबूतर का घोंसला होने से सुख और शांति बनी रहती है।

चमगादड़ का बसेरा होना-

यदि घर के किसी हिस्से में चमगादड़ अपना बसेरा बना लेते हैं तो यह बहुत ही अशुभ संकेत माना जाता है। यह किसी बुरी घटना का संकेत हो सकता है।

सुंदर के साथ शुभ भी मानी जाती हैं वास्‍तु की ये चीजें

जब हम अपने घर को सजाने के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में यह विचार आता है कि वास्‍तु के हिसाब से घर को कैसे सजाया जाए। मनुष्‍य के जीवन में वास्‍तु का विशेष महत्‍व माना गया है। घर का वास्‍तु उचित होने पर हमारे जीवन में सुख समृद्धि आती है और वहीं वास्‍तु में कमियां हमारे अंदर तनाव पैदा करती हैं और धन की समस्‍या पैदा करती हैं। आज हम आपको बताएंगे घर की सजावट से जुड़ी ऐसी चीजों के बारे में जो देखने में खूबसूरत भी होती हैं और वास्‍तु में बेहद शुभ मानी जाती है।

कैसा होना चाहिए आपके लिविंग रूम का वास्‍तु, यहां जानिए जरूरी काम की बातें

फीनिक्‍स बर्ड

वास्‍तु में ऐसा माना जाता है कि घर में पक्षियों की तस्‍वीरें सकारात्‍मक परिणाम लेकर आती हैं। कई बार ऐसा होता है कि काफी मेहनत के बाद भी सफलता हमसे कोसों दूर रहती है। लेकिन जहां पक्षी होते हैं वहां का वातावरण अपने आप ही आनंदमय हो जाता है। पक्षियों की मौजूदगी सकारात्‍मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है। मगर कई बार असली पक्षियों को घर में रखना संभव नहीं हो पाता है तो ऐसे में आप पक्षियों की मूर्ति या उनकी तस्‍वीर लगाकर भी काम चला सकते हैं। वास्‍तु में बताया गया है कि घर में फीनिक्‍स पक्षी की तस्‍वीर लगाना सबसे शुभ माना जाता है। माना जाता है फीनिक्‍स पक्षी की तस्‍वीर घर में लगाने से आपके लिए सफलता के रास्‍ते खुलने लगते हैं और सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। वास्‍तव में तो फीनिक्‍स पक्षी कहीं पाया ही नहीं जाता है यह एक कल्‍पनाकृति है जो कि पॉजिटिव एनर्जी का संचार करती है।

लव बर्ड्स

वास्‍तु में लव बर्ड्स को बेहद शुभ माना जाता है। घर में उत्‍तर दिशा में लव बर्ड्स का चित्र लगाने से आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार बढ़ता है और आपके जीवन में सुख समृद्धि बढ़ती है। लव बर्ड्स को ग्रहों में प्‍यार के देवता माने जाने वाले शुक्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। इन लव बर्ड्स को शुक्रवार के दिन अपने घर में लगाने से आपको बेहद शुभ फल प्राप्‍त होते हैं।

चैत्र नवरात्र इस बार बेहद खास योग में होगा शुरू, इन काम को करने में मिलेगी सफलता

तोते को घर में पालना

वास्‍तु और ज्‍योतिष दोनों में ही तोते को बेहद शुभ माना जाता है। तोता रंग में हरा होने की वजह से बुध ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। कई लोग घर में तोते को पालना पसंद करते हैं, लेकिन अगर यह संभव न हो तो आप तोते के चित्र को घर में लगाकर शुभ परिणाम प्राप्‍त कर सकते हैं। तोते का चित्र पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

सदैव अशुभ नहीं होता कौआ

कौए को अक्‍सर लोग अशुभ मानते हैं और इसका दिखना अपशकुन समझते हैं। जबकि यह सच नहीं है। कौआ यदि आपके घर की उत्‍तर दिशा में बोले तो आपके घर लक्ष्‍मी माता का आगमन होता है और वहीं यदि पश्चिम दिशा से कौए की आवाज आए तो आपके घर में मेहमानों का आगमन होना माना जाता है। पूर्व में कौए का दिखना शुभ समाचार की संभावना बताता है। वहीं दक्षिण दिशा में कौए के बोलने से अशुभ समाचार मिलता है।

इन 5 राशियों के लोग चुनते हैं बैस्‍ट लाइफ पार्टनर

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

कौन सा पक्षी घर में आना शुभ होता है?

कबूतर का घर में होना और घोंसला बनाना दोनों ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि घर में कबूतर का घोंसला होने से सुख और शांति बनी रहती है।

कौन सी चिड़िया शुभ होती है?

गौरैया । जिस भी घर में गौरैया आती जाती रहती हैं उस घर में सुख और शांति बनी रहती है ।

चिड़िया का घर में आना क्या होता है?

चिड़ियों का घोंसला बनाना बहुत शुभ होता है. जिस घर में चिड़िया या गौरैया घोंसला बनाएं, वहां सुख-समृद्धि आती है. घर के लोगों का भाग्‍य बढ़ता है. यह कई तरह के वास्‍तु दोषों को भी दूर करता है.

घर में चिड़िया कबूतर का घोंसला भी देता है खास संकेत जानें इसके शुभ अशुभ फल?

ततैया का छत्ता भी घर में रहना अशुभ माना जाता है. ऐसी स्थिति में छत्ते को सावधानी से हटा दें। चिड़ियों का घोंसला बनाना बहुत शुभ होता है. जिस घर में चिड़िया या गौरैया घोंसला बनाएं, वहां सुख-समृद्धि आती है.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग