एकाकी व्यापार क्या है in English? - ekaakee vyaapaar kya hai in ainglish?

Information provided about एकाकी व्यवसाय ( Ekaki vyavasay ):

एकाकी व्यवसाय (Ekaki vyavasay) meaning in English (इंग्लिश मे मीनिंग) is SOLE PROPRIETORSHIP (एकाकी व्यवसाय ka matlab english me SOLE PROPRIETORSHIP hai). Get meaning and translation of Ekaki vyavasay in English language with grammar, synonyms and antonyms by ShabdKhoj. Know the answer of question : what is meaning of Ekaki vyavasay in English? एकाकी व्यवसाय (Ekaki vyavasay) ka matalab Angrezi me kya hai ( एकाकी व्यवसाय का अंग्रेजी में मतलब, इंग्लिश में अर्थ जाने)

Tags: English meaning of एकाकी व्यवसाय , एकाकी व्यवसाय meaning in english, एकाकी व्यवसाय translation and definition in English.
English meaning of Ekaki vyavasay , Ekaki vyavasay meaning in english, Ekaki vyavasay translation and definition in English language by ShabdKhoj (From HinKhoj Group). एकाकी व्यवसाय का मतलब (मीनिंग) अंग्रेजी (इंग्लिश) में जाने |

एकाकी व्यापार क्या है? एकाकी व्यापार का अर्थ (ekaki vyapar kya hai)

एकाकी व्यापार व्यावसायिक संगठन वह स्वरूप है जिसको केवल एक व्यक्ति स्थापित करता है। वही व्यक्ति आवश्यक पूंजी लगाता है, संचालन एवं प्रबंध करता है, लाभ प्राप्त करता है, हानि को सहन करता है और व्यापार का समस्त उत्तरदायित्व उसी एक व्यक्ति के कंधो पर होता है तथा लाभ-हानि का एकमात्र भाजक व वहनकर्ता भी वही होता है।
आगे जानेंगे एकाकी व्यापार की परिभाषा, एकाकी व्यापार की विशेषताएं।

एकाकी व्यापार की परिभाषा (ekaki vyapar ki paribhasha)

जेम्स स्टीफेंसन के अनुसार " एकाकी व्यापार वह व्यक्ति है जो व्यवसाय को स्वंय तथा अपने लिए ही करता है। इस प्रकार एकाकी व्यवसाय (व्यापार) का महत्वपूर्ण लक्षण यह है कि वह व्यक्ति व्यवसाय को चलाने स्वामी ही नही होता। अपितु उसका संगठनकर्ता एवं प्रबन्धक भी होता है तथा सब कार्यों को करने अथवा हानि वहन करने के लिए उत्तरदायी होता है।"
सर्वश्री लुई हेने के शब्दों मे " एकाकी व्यापार व्यवसाय का वह स्वरूप है जिसका प्रमुख एक ही व्यक्ति होता है जो उसके समस्त कार्यों के लिए उत्तरदायी होता है, उसकी क्रियाओं का संचालन करता है और लाभ-हानि का संपूर्ण भार स्वयं ही उठता है।"
बी. बी. घोष के अनुसार " एकाकी स्वामित्वधारी व्यवसाय मे, एक व्यक्ति की व्यवसाय का अकेला स्वामी होता है। वही व्यवसाय का प्रबंध और नियंत्रण करता है।"

डाॅ. जाॅन ए. शुबिन " एकाकी स्वामित्व व्यवसाय के अन्तर्गत एक ही व्यक्ति उसका संगठन करता है। उसका स्वामी होता है, अपने निजी नाम से व्यवसाय चलाता है।
किम्बाल एवं किम्बाल के अनुसार " एकाकी स्वामी अपने व्यवसाय से सम्बंधित समस्त बातों के लिए सर्वोच्च न्यायाधीश (अधिकारी) होता है, परन्तु देश के सामान्य नियमों तथा उसके व्यवसाय पर प्रभाव डालने वाले नियमों का पालन करते हुए।"

एकाकी व्यापार के प्रमुख लक्षण एवं विशेषताएं (ekaki vyapar visheshta)

1. कार्य क्षेत्र की निर्धारित सीमा
एकाकी व्यापार का कार्य-क्षेत्र व्यापार की सीमाओं मे सीमित होता है। अकेला होने के कारण वह अनेक स्थानों पर कार्य न करके एक स्थान पर कार्य-क्षेत्र सीमित करता है।
 2. एकल स्वामित्व
व्यवसाय का स्वीम एक ही व्यक्ति होता है जो व्यापार की समस्त बातों के लिए उत्तरदायी होता है। वह स्वयं जोखिम उठाता है। व्यवसाय की समाप्ति पर वह समस्त संपत्ति का अधिकारी होता है।
3. असीमित दायित्व
एकाकी व्यापार के यह भी विशेषता है कि इसके मालिक का दायित्व उसके द्वारा प्रदत्त पूँजी तक ही सीमित नही रहता अपितु उसकी निजी सम्पत्ति का भी प्रयोग व्यापार के दायित्व का चुकता करने के लिए जा सकता है।
4. ऐच्छिक आरंभ और अन्त 
एकाकी व्यापार का एक लक्षण यह भी है कि एकाकी व्यापारी अपनी इच्छा से जब चाहे तब अपनी मर्जी से व्यवसाय आरंभ कर सकता है और उसे समाप्त भी कर सकता है।
5. सीमित प्रबंध कुशलता
प्रायः ऐसे संगठन का प्रबंध उसके मालिक के द्वारा ही किया जाता है। कभी-कभी, उसके परिवार के सदस्य भी उसमे भाग लेते है। आकार के बड़े होने पर ही कुछ दशा मे योग्य प्रबन्धक नियुक्त किये जाते है परन्तु सीमित धन होने के कारण अधिक योग्य प्रबन्धक की सेवाएं ये नही प्राप्त कर पाते।
6. वैधानिक शिष्टाचार से मुक्ति 
एकाकी व्यापार को स्थापित करने के लिए किसी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही नही करनी पड़ती है अर्थात् इसके लिए रजिस्ट्री आदि की आवश्यकता नही होती।
7. व्यापार के चुनाव मे स्वतंत्रता
एकाकी व्यापार की एक विशेषता यह भी है की एकाकी व्यापारी को इच्छानुसार कोई भी व्यापार चुनने की स्वतंत्रता होती है, परंतु यदि एक ऐसा व्यापार आरंभ करने जा रहा है जिसके लिए सरकारी अनुज्ञा-पत्र जरूरी है तो उसे प्राप्त करना भी जरूरी है।
8. पूँजी पर एकाधिपत्य
एकाकी व्यापार मे लगाई जाने वाली पूंजी का प्रबंध एकाकी व्यापारी को स्वयं करना पड़ता है। वह कुल पूंजी या तो अपने पास से लगाता है अथवा अपने मित्रों या रिश्तेदारों से ऋण लेकर व्यापार मे लगाता है।
9. सम्पूर्ण जोखिम व लाभ मालिक का
व्यापार के मालिक को ही सम्पूर्ण जोखिम उठाना पड़ता है तथा वही हानि का वहन करता है। साथ ही, लाभ होने पर सम्पूर्ण लाभ भी उसी का होता है।

आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए;व्यावसायिक संगठन के प्रकार या स्वरूप
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए;लक्ष्य अर्थ, परिभाषा एवं विशेषताएं
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; एकाकी व्यापार अर्थ, परिभाषा एवं विशेषताएं या लक्षण
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; एकाकी व्यापार के गुण एवं दोष
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए;साझेदारी का अर्थ, परिभाषा, विशेषताएं या लक्षण
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए;साझेदारी के गुण एवं दोष
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; कंपनी का अर्थ, परिभाषा एवं विशेषताएं

एकाकी व्यापार से क्या अर्थ है?

एकाकी व्यापारी स्वयं ही व्यवसाय का प्रबंधक और कर्मचारी होता हैं। वह स्वयं ही आवश्यक पूंजी लगाता हैं। लाभ-हानि का अधिकारी होता हैं तथा व्यापार के समस्त उत्तरदायित्वों को पूरा करता है। इन्ही विषेष ताओं के कारण उसे एकाकी व्यापारी, व्यक्तिगत साहसी, व्यक्तिगत व्यवस्थापक, एकल स्वामी तथा एकाकी स्वामित्व आदि भी कहा जाता हैं।

एकाकी व्यापार क्या है इसे व्यापार का भारत में क्या भविष्य है?

Answer: एकल स्वामित्व (Sole proprietorship) एक प्रकार का व्यावसायिक संगठन है। ... इस प्रकार एकल स्वामित्व वह व्यापार संगठन है, जिसमें एक ही व्यक्ति स्वामी होता है और व्यवसाय से संबंधित सभी कार्यकलापों का प्रबंधन और नियंत्रण उसी के हाथ में होता है।

एकाकी व्यापार के लाभ क्या है?

एकाकी व्यापार के लाभ अथवा अथवा महत्व अथवा गुण एकाकी व्यापारी का अपने ग्राहकों से निकट संपर्क रहता है। वह अपने व्यक्तित्व, नम्रता तथा व्यापारिक कुशलता से उन्हें संतुष्ट रखता है। एकाकी व्यापारी का अपने व्यापार पर पूर्ण नियंत्रण होता है।

साझेदारी एवं एकाकी व्यापार में क्या अंतर है?

Expert-Verified Answer पूंजी प्राप्ति में सुविधा-साझेदारी में अधिकतम 20 व्यक्ति सदस्य हो सकते हैं। अत: अधिक साझेदार मिलकर अधिक पूंजी एकत्रित कर सकते हैं। जबकि एकाकी व्यापार में एक व्यक्ति की पूंजी सीमित होती हैं। ऋण प्राप्ति मे सुविधा-एकाकी व्यवसायी की तुलना में साझेदारी व्यवसाय में ऋण प्राप्त करने में सुविधा रहती हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग