नीचे लिखे गद्यांश को पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
वैसे तो मेरे मामा के गाँव का होने के कारण मुझे बदलू को ‘बदलू मामा’ कहना चाहिए था परंतु मैं उस ‘बदलू मामा’ न कहकर बदलू काका कहा करता था जैसा कि गाँव के सभी बच्चे उसे कहा करते थे। बदलू का मकान कुछ ऊँचे पर बना था। मकान के सामने बड़ा-सा सहन था जिसमें एक पुराना नीम का वृक्ष लगा था। उसी के नीचे बैठकर बदलू अपना काम किया करता था। बगल में भट्ठी दहकती रहती जिसमें वह लाख पिघलाया
करता। सामने एक लकड़ी की चौखट पड़ी रहती जिस पर लाख के मुलायम होने पर वह उसे सलाख के समान पतला करके चूड़ी का आकार देता। पास मैं चार-छह विभिन्न आकार की बेलननुमा मुँगेरियाँ रखी रहतीं जो आगे से कुछ पतली और पीछे से मोटी होतीं। लाख की चूड़ी का आकार देकर वह उन्हें मुँगेरियों पर चढ़ाकर गोल और चिकना बनाता और तब एक-एक कर पूरे हाथ की चूड़ियाँ बना चुकने के पश्चात वह उन पर रंग करता।
चूड़ियाँ किस प्रकार बनती थीं?
- साँचे में ढालकर
- लाख मुलायम करके उन्हें चूड़ियों का आकार देकर बेलननुमा मुँगेरियों पर चढ़ाकर गोल व चिकना बनाकर।
- मशीन में लाख डालकर।
- मशीन में लाख डालकर।
B.
लाख मुलायम करके उन्हें चूड़ियों का आकार देकर बेलननुमा मुँगेरियों पर चढ़ाकर गोल व चिकना बनाकर।
940 Views
सुहाग की चूड़ियों के दाम जमींदार द्वारा कम दिए जाने पर बदलू ने उसे चूड़ियाँ क्यों न दी?
- अपनी स्वाभिमानी के कारण।
- वह अपने आप से हास नहीं था।
- वह जमींदार की परवाह नहीं करता था।
- वह जमींदार की परवाह नहीं करता था।
A.
अपनी स्वाभिमानी के कारण।
2144 Views
वस्तु-विनिमय प्रणाली क्या है?
- अनाज देकर ही सामान दूसरे से लेना।
- विभिन्न वस्तुओं को एकत्रित करना।
- एक वस्तु के बदले दूसरी वस्तु लेना।
- एक वस्तु के बदले दूसरी वस्तु लेना।
D.
एक वस्तु के बदले दूसरी वस्तु लेना।
188 Views
लेखक एक लंबी अवधि तक गाँव क्यों न गया?
- वह गाँवों को पसंद न करता था।
- उसके पिता की बदली हो गई थी।
- उसके मामा अब नहीं रहे थे।
- उसके मामा अब नहीं रहे थे।
B.
उसके पिता की बदली हो गई थी।
125 Views
‘बदलू काका’ का मुख्य पेशा क्या था?
- लाख बनाने का
- खेती का
- मनिहार का
- मनिहार का
155 Views
‘लाख की चूड़ियाँ’ पाठ में किस पर कटाक्ष किया गया है?
- बढ़ती बेरोजगारी पर
- मजदूर वर्ग की दशा पर
- मशीनी युग पर
- मशीनी युग पर
582 Views