2022 में योग की थीम क्या है? - 2022 mein yog kee theem kya hai?

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?

खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?

खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?

खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मानाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को आह्वाहन किया था. जिसके बाद से ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दिवस मनाया जाता है. वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दूनिया में बड़े स्तर पर मनाया जाता है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून से पहले रविवार को पीएम मोदी ने देशवासियों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की बात कही है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि इसके अनेक लाभ है. 

75 मंत्री देश के 75 और सांस्कृतिक स्थलों पर करेंगे योग
पीएम मोदी ने रविवार को किए मन की बात में देशवासियों के संबोधित करते हुए कहा कि 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वह कर्नाटक के मैसूर में 21 जून को शामिल होंगे. इस बार का योग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस काफी कुछ खास होने जा रहा है. इस साल के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्र सरकार के 75 मंत्री देश के 75 और सांस्कृतिक स्थलों पर योग करेंगे. वहीं इसके लिए 75 मंत्रियों को नामित भी कर दिया गया है. 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 थीम 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 8वां संस्करण "मानवता के लिए योग" थीम पर मनाया जाएगा. इस थीम को आयुष मंत्रालय ने 21 जून 2022 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को चुना है. जिसका मुख्य कार्यक्रम मैसूर में आयोजित किया जाएगा. इस थीम को चुनने के का उद्देश्य दूनिया को यह बताना है कि कैसे कोरोना संक्रमण के दौरान भी योग से मानवता की सेवा और उभरते हुए पोस्ट कोविड के दौरान भी यह करूणा, दया के माध्यम से लोगों को एस साथ लाया जा सकता है. वहीं इस बार का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम लोगों में एकता की भावना को बढ़ाने के साथ ही दुनिया भर के लोगों के बीच लचीतापन पैदा करेगा. इससे पहले 2022 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इसका थीम घर पर रहें और परिवार के साथ योग करें. 

21 जून को ही क्यों अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
जून 21 को ग्रीष्म संक्राति होती है. इस दिन उत्तरी गोलार्ध का सबसे लंबा दिन होता है. इसके साथ ही यह गर्मियों की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है. इसके चलते ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. 

योग करने के फायदे
योग 5वीं शताब्दी से भारत में प्रचलित है. योग करने से तन और मन को स्वस्थ रहता है. योग करने से हमारा दृष्टिकोण, योग शरीर और मन की सभी विभिन्न प्रणालियां लक्षित होती है. योग करने से शरीर मजबूत और लचीला बनता है. स्वास्थ्य में सुधार होता है. योग करने से आंतरिक प्रणाली और अंगों की शुद्धि को भी होती है. वहीं इस ऊर्जा उत्पन्न होती है. उससे शरीर में स्थिरता और मन में शांति बनी रहती है.

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। International Yoga Day 2022 Theme योग प्राचीन भारतीय परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। योगा ना सिर्फ हमारे माइंड और आत्मा को शांत रखता है बल्कि यह हमारे शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत करता है। शब्द "योग" संस्कृत मूल से लिया गया है जिसका अर्थ है "जुड़ना", "जुड़ना" या "एकजुट होना"। योग रोग की रोकथाम के लिए जाना जाता है। बता दें 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 पूरी दुनिया में 'मानवता के लिए योग' थीम के साथ मनाया जाएगा। जिसकी घोषणा पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 मई 2022 को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में की थी।

दुनिया भर में एकता की भावना को देगा बढ़ावा

International Yoga Day 2022: गोरखपुर में हुआ अमृत योग हेल्दी सिटी के लिए हमेशा देंगे सहयोग

यह भी पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा था कि इस वर्ष की थीम को बहुत विचार-विमर्श और परामर्श के बाद चुना गया था। यह थीम यह दर्शाती है कि कैसे योग ने COVID-19 महामारी के दौरान कष्टों को कम करने में मानवता की सेवा की है। साथ ही कहा कि योग दया और करुणा के माध्यम से लोगों को एक साथ लाएगा और दुनिया भर में एकता की भावना को बढ़ावा देगा। पिछले साल के आयोजन (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021) का विषय 'योग फॉर वेलनेस' था।

INTERNATIONAL YOGA DAY 2022: रायपुर. योग से मनुष्य स्वस्थ रहता है, साथ ही फिट रहकर वो लंबे जीवन को प्राप्त करता है। योग का मानव जीवन में महत्व देखते हुए साल 2015 से पूरे विश्व में 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। इस साल 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।इस खास दिन की पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी।

यूएन द्वारा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम भी कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए चुनी गई है। योग शब्द संस्कृत के दो शब्दों से बना है - "युज", जिसका अर्थ है एक साथ और "युजीर", जिसका अर्थ है-एकजुट होना।

योग मानव के शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। यह एक अमूल्य प्राचीन प्रथा है। यूं तो योग की महत्व किसी से छुपा नहीं है लेकिन इसका महत्व तब बढ़ गया जब कोरोना के कारण सभी घरों में बैठकर तनाव से ग्रस्त हो गए थे और लोगों की आवाजाही बंद हो गई थी। ऐसे मे मन को शांत रखने और शरीर को दुरुस्त रखने में योग ने ही मदद की थी। जीवन में योग के इसी महत्व को दर्शाने के लिए पूरा विश्व इंटरनेशनल योगा डे (International Yoga Day 2022) मनाता है।

इंटरनेशनल योगा डे देश भर में योग से होने वाले फायदों के विषय में जागरूकता फैलाने के लिए 21 जून को मनाया जाता है। इस साल यह इंटरनेशनल योगा डे का 8वां संस्करण है। इंटरनेशनल योगा डे 2022 के प्रदर्शन का मुख्य कार्यक्रम कर्नाटक के मैसूर में होगा जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

इतिहास (International Yoga Day 2022 History)
इंटरनेशनल योगा डे को वर्ल्ड योगा डे भी कहा जाता है। पहली बार यह 21 जून 2015 को मनाया गया था। इसकी नींव भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग से संबंधित एक प्रभावशाली भाषण के साथ रखी गई थी। उसी के बाद इसे 21 पर जून इसे इंटरनेशनल योगा डे घोषित किया गया था। इसके साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे मनाने के प्रस्ताव को 193 सदस्यों ने 11 दिसंबर 2014 को मंजूरी दी थी।

थीम (International Yoga Day 2022 Theme)
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इंटरनेशनल योगा डे के लिए एक थीम रखी गया है। 2022 का थीम है Yoga for Humanity। इसके पहले पिछले वर्ष योगा डे का थीम था Yoga for well-being।

महत्व (International Yoga Day 2022 Significance)
निश्चित ही योग पूरी दुनिया में स्वास्थ्य को चुनौती देने वाली बीमारियों को कम करने में मदद करता है। यह एक प्रैक्टिस है जो लोगों को एक दूसरे से जोड़ता है। साथ ही ध्यान का अभ्यास करने में मदद करता है और तनाव से राहत दिलाता है। योग स्वास्थ्य की सुरक्षा और सतत स्वास्थ्य विकास के बीच एक कड़ी प्रदान करता है। इसलिए हमें नियमित रूप से योग का अभ्यास करना चाहिए और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

International Yoga Day 10 Minutes Full Body Stretching: रोज़ 10 मिनट करें ये योगासन


2022 का योग थीम क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम “मानवता के लिए योग” है. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 की थीम: कोविड-19 महामारी के दौरान आयोजित विगत वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीमयोग फॉर वेलनेस” था.

इस बार योग दिवस की थीम क्या है?

इंटरनेशनल योग डे 2022 की थीम | International Yoga Day 2022 Theme. साल 2022 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 8वें एडिशन की थीम 'योग फॉर ह्यूमैनिटी' (Yoga for Humanity) है यानी 'मानवता के लिए योग'. जानकारी के अनुसार इस बार योग दिवस का मुख्य प्रोग्राम कर्नाटक के मैसूर में आयोजित किया जाएगा.

इस वर्ष के योग दिवस का मोटो क्या है?

हर साल योग दिवस को मनाने के लिए एक थीम रखी जाती है. साल 2022 में मनाए जाने वाले योग दिवस यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 8वें संस्करण की थीम “योग फॉर ह्यूमैनिटी” (Yoga for Humanity) है. “मानवता के लिए योग”, इस थीम पर ही दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाएगा.

2022 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कौन सा संस्करण आयोजित किया जायेगा?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 8वां संस्करण "मानवता के लिए योग" थीम पर मनाया जाएगा. इस थीम को आयुष मंत्रालय ने 21 जून 2022 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को चुना है. जिसका मुख्य कार्यक्रम मैसूर में आयोजित किया जाएगा.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग