दिवाली वाले दिन क्या नहीं करना चाहिए? - divaalee vaale din kya nahin karana chaahie?

* दिवाली पूजन : बच कर रहें आज के दिन इन 10 कामों से.... 

दीपावली त्योहार को हम सुख-समृद्धि लाने वाले पर्व के रूप में जानते हैं। लेकिन यह पर्व  जहां समृद्धि लाता है, वहीं अगर इसमें कोई चूक हो गई तो दुर्भाग्य का मुंह भी देखना पड़  सकता है। अत: अपनी सुख-समृद्धि व धन-वैभवता को बनाए रखने के साथ ही आरोग्य भी  बनाए रखने हेतु इस दिन कुछ ऐसे कार्य हैं, जो धार्मिक दृष्टि से सही नहीं माने गए हैं।  अत: इस दिन निम्नलिखित कार्यों को नहीं करना चाहिए अथवा इस प्रकार के कार्य करने  से बचना चाहिए। आइए जानें... 

1. पौराणिक शास्त्रों के अनुसार दीपावली पर्व के पावन दिनों में हर व्यक्ति को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही उठ जाना चाहिए, क्योंकि जो व्यक्ति दीपावली के दिन अधिक देर तक सोते रहते हैं उन्हें मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती इसलिए दीपावली के दिन सुबह देर से न उठें। 

2 . दीपावली के दिन विशेष रूप से अपने माता-पिता और घर के बुजुर्गों का अनादर न करें। अगर आप इनका अनादर करते हैं तो मां लक्ष्मी कुपित होकर आपके घर से प्रस्थान कर देंगी और फिर आपको धन की देवी को मनाने के लिए तरह-तरह के प्रयोग करने पड़ेंगे। 

3. दीपावली के दिन घर में गंदगी, कूड़ा-करकट पड़ा रहने से भी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं अत: इस दिन घर को एकदम साफ व स्वच्छ रखें। 

4. दीपावली के दिन झाडू की पूजा सभी घरों में की जाती है अत: इस दिन नई झाडू खरीदकर लक्ष्मी पूजन में अवश्य रखें। 

5. दीपावली के दिन या अन्य दिनों में भी कभी भी झाडू को पैर न लगने दें, इससे भी मां लक्ष्मी की कृपा आपको नहीं मिलेगी। 

6. झाडू पर पैर रखना अपशकुन माना जाता है, इसका अर्थ घर की लक्ष्मी को ठोकर मारना है। अगर हम झाडू का आदर करते हैं तो यह महालक्ष्मी की प्रसन्नता का संकेत है। 

7. नया घर/भवन बनाने के पश्चात उसमें पुरानी झाडू ले जाना अपशकुन माना जाता है एवं यह अशुभ होता है।

8. जब भी नई झाडू उपयोग में लानी हो तो शनिवार से उसका उपयोग शुरू करें। 

9. कभी भी घर में उलटी झाडू रखना अपशकुन माना जाता है।

10. पौराणिक ग्रंथों में कहा गया है कि अंधेरा होने के बाद घर में झाडू लगाना अशुभ होता है अत: दीपावली के दिन भी अंधेरा होने पूर्व ही घर का कूड़ा-कचरा साफ कर लें।  >

>

हिंदी न्यूज़ धर्मHappy Diwali 2021: आज दिवाली के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं, आप भी जान लें जरूरी बातें

दिवाली (दीपावली) का त्योहार कल यानी 4 नवंबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग कई तरह के...

Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 04 Nov 2021 06:00 AM

दिवाली (दीपावली) का त्योहार कल यानी 4 नवंबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, दिवाली का मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। हालांकि इस दिन कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। जानिए दिवाली के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं-

दीपावली के दिन क्या करें-

1. दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन की तैयारी सूर्योदय से पहले ही स्नान आदि से निवृत्त होकर कर लेनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से शुभता की प्राप्ति होती है।
2. पूजा से पहले घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करनी चाहिए। घर को फूल, आम के पत्तों और रंगोली आदि से सजाना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में बरकत होती है।
3. दिवाली पूजन में गाय के घी का इस्तेमाल करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं।
4. घर के प्रवेश द्वार के दोनों ओर दीपक जलाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
5. गणेश-लक्ष्मी पूजा के दौरान लाल वस्त्रों को धारण करना शुभ माना जाता है।

दीपावली के दिन क्या नहीं करना चाहिए-

1. घर के प्रवेश द्वार पर कहीं भी गंदगी नहीं रहने देना चाहिए। कहते हैं कि वरना मां लक्ष्मी का घर में आगमन नहीं होता है।
2. दिवाली के दिन किसी को तोहफे में चमड़े से बनी चीजें नहीं देनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।
3. पूजा में सफेद रंग के पुष्प का प्रयोग करना चाहिए। हो सके तो कमल का फूल का इस्तेमाल करना चाहिए। कहते हैं कि मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प अतिप्रिय है।
4. दिवाली के दिन किसी भी गरीब या जरूरतमंद को दरवाजे से खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

दीपावली के दूसरे दिन क्या क्या नहीं करना चाहिए?

दीपावली के दिन क्या नहीं करना चाहिए-.
घर के प्रवेश द्वार पर कहीं भी गंदगी नहीं रहने देना चाहिए। ... .
दिवाली के दिन किसी को तोहफे में चमड़े से बनी चीजें नहीं देनी चाहिए। ... .
पूजा में सफेद रंग के पुष्प का प्रयोग करना चाहिए। ... .
दिवाली के दिन किसी भी गरीब या जरूरतमंद को दरवाजे से खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए।.

दीपावली के दिन क्या देखना शुभ माना जाता है?

शकुन शास्त्र के अनुसार, गाय को मां का दर्जा प्राप्त है। दिवाली के दिन केसरियां रंग की गाय का दिखना बहुत शुभ माना जाता है। यह गाय देवत्व का प्रतिक मानी गई है। दिवाली के दिन इसका दिखना समृद्धि का संकेत माना गया है।

दीपावली के दिन सुबह उठकर क्या करना चाहिए?

इस दिन लोग सुबह उठकर घर की साफ-सफाई करते हैं और उसे फूल, रंगोली और दीयों से सजाते हैं. शाम के वक्त मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं दीपावली के दिन कुछ अशुभ कार्यों से बचना चाहिए. ये निषेध कार्य करने से घर के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है.

दीपावली के दूसरे दिन क्या करते हैं?

दीपावली के दूसरे दिन यानी कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन और गौ पूजा का विशेष महत्व है। आज गोवर्धन पूजा का पावन पर्व है, मान्यता है कि इस दिन गाय की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। आज गोवर्धन पूजा के साथ भगवान विश्वकर्मा की भी पूजा की जाएगी।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग