दूर दृष्टि दोष से आप क्या समझते हैं इस दोष का निवारण? - door drshti dosh se aap kya samajhate hain is dosh ka nivaaran?

दूर दृष्टि दोष क्या है अगर आप भी इस प्रश्न का जवाब ढूंढ रहे हैं तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं. हम सभी विज्ञान के अंतर्गत दृष्टि दोषों के बारे में पढ़ते हैं जहां कि निकट दृष्टि और दूर दृष्टि दोष हमें पढ़ने को मिलता है

आज इस पोस्ट के माध्यम से दूर दृष्टि दोष के क्या कारण होते हैं और इसका निवारण कैसे होता है चित्र सहित इस पोस्ट के माध्यम से आपको जानने को मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए यह पोस्ट काफी उपयोगी है. तो आइए पढ़ते हैं

दूर दृष्टि दोष क्या है ?

जिस व्यक्ति को दूर दृष्टि दोष होता है उसे दूर की वस्तुएं तो स्पष्ट दिखाई देती है परंतु पास की वस्तुएं स्पष्ट नहीं दिखाई देती है. अर्थात नेत्र का निकट बिंदु 25 सेंटीमीटर से अधिक दूर हो जाता है

ऐसे व्यक्ति को पढ़ने के लिए पुस्तक 25 सेंटीमीटर से अधिक दूर रखनी पड़ती है. इस दोष में पास की वस्तु का प्रतिबिंब दृष्टि पटल (R) पर न बनकर उसके पीछे बनता है. जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है

दूर दृष्टि दोष के कारण

दूर दृष्टि दोष सामान्यता दो कारणों से होता है :

  1. नेत्र लेंस की वक्रता का कम हो जाना, जिससे होकर दूरी बढ़ जाती है
  2. नेत्र के गोले का व्यास कम हो जाता है, जिससे लेंस तथा रेटिना के बीच की दूरी कम हो जाती है

दूर दृष्टि दोष का निवारण

दूर दृष्टि दोष का निवारण करने के लिए उपयुक्त फोकस दूरी के उत्तल लेंस का प्रयोग किया जाता है. वस्तु से चलने वाली किरणें उत्तल लेंस से अपवर्तित होकर कुछ अधिक अभिसारी हो जाती है तथा नेत्र से अपवर्तन के बाद अंतिम प्रतिबिंब दृष्टि पटल पर बनता है और नेत्र को वस्तु स्पष्ट दिखाई देने लगती है. इसे आप नीचे दिए गए चित्र से समझ सकते हैं

FAQ’s – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दूर दृष्टि दोष का निवारण किस लेंस से होता है ?

दूर दृष्टि दोष का निवारण उत्तल लेंस से होता है

मानव नेत्र का निकट बिंदु कितना होता है ?

मानव नेत्र का निकट बिंदु 25 सेंटीमीटर होता है

दूर दृष्टि दोष को इस वीडियो के माध्यम से आप और अच्छे से समझ सकते हैं 👇

Read This – निकट दृष्टि दोष क्या है इसका निवारण चित्र सहित

संक्षेप में 

दोस्तों उम्मीद है आप समझ गए होंगे दूर दृष्टि दोष क्या है और इसका निवारण कैसे होता है? अगर आपको इस पोस्ट से कुछ सीखने को मिला तो अपने दोस्तों के साथ भी इस पोस्ट को शेयर कीजिएगा

अगर आपका इस जानकारी के बारे में कोई भी प्रश्न है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं. अगर आप नई नई जानकारियों को जानना चाहते हैं तो MDS BLOG के साथ जरूर जुड़िए

जहां की आपको हर तरह की नई-नई जानकारियां दी जाती है. MDS BLOG पर यह पोस्ट पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद

दूर दृष्टि दोष क्या है इस दोष का निवारण किस प्रकार किया जाता है?

दूर दृष्टि दोष के कारणः यह रोग निम्न में से एक कारण से हो सकता है। (1) लेंस से रेटिना की दूरी कम हो जाए अर्थात् नेत्र के गोले की त्रिज्या कम हो जाए। (2) लेंस के पृष्ठो की वक्रता कम हो अर्थात् लेंस पतला हो जाए जिससे उसकी फोकस दूरी बढ़ जाए। निवारणः- इस दोष में लेंस की फोकस दूरी अधिक हो जाती है।

दूर दृष्टि दोष क्या है कारण एवं निवारण?

दूर दृष्टि दोष के कारण आँखों के लेंस की फोकस दूरी बढ़ जाती है। इस वजह से आँखों के लेंस की अभिसारी क्षमता कम हो जाती है। अतः इस दोष के निवारण के लिए ऐसा लेंस प्रयुक्त करना चाहिए, जिससे आँखों के लेंस की अभिसारी क्षमता बढ़ जाए। इस दोष के निवारण के लिए चश्मे के रूप में 'उत्तल लेंस' का प्रयोग किया जाता है

दृष्टि दोष क्या है इसका निवारण कैसे होता है?

निकट-दृष्टि दोष का निवारण उपयुक्त फोकस दूरी वाले अवतल लेंस से युक्त चश्में के प्रयोग से निकट-दृष्टि को सुधारा जाता है। इससे दूर की चीजें भी स्पष्ट दिखने लगती हैं। जब नेत्र की गोलकता बढ़ जाती है तो उसका फोकस कम हो जाता है जिससे वस्तुएँ दृष्टि पटल पर न बनकर उससे पहले ही बन जाता हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग