दुनिया का सबसे ठंडा देश कौन सा है? - duniya ka sabase thanda desh kaun sa hai?

Dark Mode

दुनिया के सबसे ठंडे देश, जहां पड़ती है भयंकर सर्दी, चारों तरफ बिछ जाती है बर्फ की चादर

भारत में तो सिर्फ सर्दियों के मौसम में ही बर्फबारी देखने को मिलती है, लेकिन दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं, जहां के कुछ इलाके तो पूरे साल बर्फ की चादर से ढके होते हैं.

Sonu Sharma | Edited By:

Updated on: Dec 12, 2021, 10:02 AM IST

दिसंबर का महीना है और इस महीने से सर्दियों का बढ़ना शुरू हो जाता है. अभी तो कई जगहों पर लोग एक पतला सा कंबल ही ओढ़ कर सो जा रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में जब सर्दियां बढ़ेंगी तो फिर रजाई भी कम पड़ने लगेगी. कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड ऐसी जगहें हैं, जहां बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है और बर्फबारी होती है. इस वजह से यहां का तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है. खैर, यहां ऐसा सिर्फ सर्दियों के मौसम में ही देखने को मिलता है, लेकिन दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां के कुछ इलाके पूरे साल बर्फ की चादर से ढके होते हैं. आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में...

1 / 5

ग्रीनलैंड: आर्कटिक और अटलांटिक महासागर के बीच कनाडा आर्कटिक द्वीपसमूह के पूर्व में स्थित ग्रीनलैंड चारों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है. इस देश की गिनती दुनिया के सबसे ठंडे देशों में की जाती है. ज्यादातर समय यहां का तापमान शून्य के आसपास ही रहता है.

2 / 5

आइसलैंड: यह एक द्वीपीय देश है, जो फरो द्वीप समूह और नॉर्वे के मध्य बसा हुआ है. इस देश की गिनती भी दुनिया के सबसे ठंडे देशों में की जाती है. यहां का तापमान कभी-कभी माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है.

3 / 5

कजाकिस्तान: इस देश में कई ऐसे इलाके हैं, जो स्थायी रूप से बर्फ की चादर से ढके हुए रहते हैं. सर्दियों के मौसम में तो इन जगहों पर रहना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है.

4 / 5

नॉर्वे: ठंड के लिए तो यह देश दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यहां भयंकर ठंड पड़ती है. यूरोप महाद्वीप में स्थित इस देश में कई जगहों पर तापमान शून्य से 42 डिग्री नीचे तक गिर जाता है. अब आप समझ सकते हैं कि यहां रहने वाले लोगों को कितनी मुश्किल होती होगी.

5 / 5

  • उफ्फ! ‘सुपर हॉट’ हुईं मदालसा शर्मा, अदाएं देख फैंस बेकाबू

  • बर्थडे पर बोल्ड हुईं पलक, शॉर्ट ड्रेस पहन मचाया बवाल

  • दिव्यांका का हुआ पति से झगड़ा, फैसे बोले ‘फाइट में भी प्यार’

  • तबू को मिला फिल्म फेयर, ‘ब्लैक लेडी’ संग शेयर की खूबसूरत फोटो

Most Read Stories

विश्व में सबसे ठंडा देश कौन है?

ग्रीनलैंड: आर्कटिक और अटलांटिक महासागर के बीच कनाडा आर्कटिक द्वीपसमूह के पूर्व में स्थित ग्रीनलैंड चारों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है. इस देश की गिनती दुनिया के सबसे ठंडे देशों में की जाती है. ज्यादातर समय यहां का तापमान शून्य के आसपास ही रहता है.

दुनिया का सबसे ठंडा शहर कौन सा है?

याकूत्स्क में करीब 3 लाख लोग रहते हैं. सर्दियों के मौसम में यहां तापमान औसतन माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ जाता है. जबकि सबसे कम टेंपरेचर का रिकॉर्ड माइनस 63 डिग्री सेल्सियस का है. सर्दियों के मौसम में यहां सबकुछ बर्फ से ढका मिलता है.

भारत में सबसे ठंडा स्थान कौन सा है?

भारत का सबसे ठंडा स्थान की बात करे तो इसमें जम्मू कश्मीर के कारगिल जिला (jila) में एक का एक शहर है उसका नाम द्रास है। यहाँ भारत में सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है। सर्दियों के मौसम में यहाँ का तापमान -45 डिग्री तक आ जाता है। यह भारत का सबसे ठंडा स्थान है और संसार का दूसरा सबसे ठंडा स्थान (thanda sthan) है।

पृथ्वी का सबसे ठंडा स्थान कौन सा है?

दुनिया में 7 महाद्वीप हैं उनमें से सबसे ठंडा महाद्वीप अंटार्कटिका महाद्वीप है। यहां जाना और यहां रहना आसान नहीं, क्योंकि यह बेहद दुर्गम तथा मानव-बस्तियों से हजारों मील दूर स्थित है। यह धरती का सबसे ठंडा स्थान है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग