Surat Me Ghumne ki Jagah: गुजरात हमेशा से भारत में आकर्षण का केंद्र रहा है। अगर आप भारतीय इतिहास को देखेंगे तो पाएंगे कि लगभग सभी विदेशी लोग गुजरात की तरफ खींचे चले आते थे। इसका मुख्य कारण उसका औद्योगिक होना और खूबसूरत होना है।
गुजरात के एक प्रसिद्ध शहर सूरत के बारे में हर कोई जानता है। यह अपने इतिहास की वजह से युगो युगो तक भारत का एक मशहूर और नामी शहर बना रहेगा। अगर आप सूरत में घूमने की जगह ढूंढ रहे हैं तो आज आप बिल्कुल सही जगह पर हैं।
आज के लेख में हम गुजरात के सूरत शहर की खूबसूरती को विस्तार पूर्वक तरीके से आपके समक्ष प्रस्तुत करेंगे। आपको बता दें कि सूरत शहर कई सारे नामों से पूरे भारत में जाना जाता है। आज सूरत को भारत का फ्लाईओवर शहर या डायमंड सिटी के नाम से जाना जाता है।
अपने हीरे पॉलिश करने की कला और गुजराती भाइयों के द्वारा शुरू किया गया टैक्सटाइल इंडस्ट्री पुराने जमाने में कहे जाने वाले सूर्य पुर को पूरे विश्व में सूरत नाम के ब्रैंड से मशहूर कर दिया है। इस शहर में पूरी दुनिया से आए पर्यटकों के लिए घूमने के लिए अनेक जगह है और सूरत में घूमने की जगह के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी आज के लेख में दी गई है।
- सूरत के बारे में रोचक तथ्य
- सूरत में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (Surat Tourist Places in
Hindi)
- चिंतामणि जैन मंदिर
- डुमस बीच
- हजीरा विलेज
- सुवाली बीच
- स्वामीनारायण मंदिर
- डच गार्डन
- सूरत में खाने के लिए क्या-क्या फेमस है?
- ढोकला
- खांडवी
- थेपला
- हांडवो
- सूरत में कहां रुके?
- सूरत जाने के लिए सबसे अच्छा समय
- सूरत कैसे पहुंचे?
- हवाई मार्ग से सूरत कैसे पहुंचे?
- रेल मार्ग से सूरत कैसे पहुंचे?
- सड़क मार्ग से सूरत कैसे पहुंचे?
- सूरत कैसे घूमे?
- सूरत घूमने में खर्च
- सूरत शहर घूमने के लिए साथ में क्या ले जाएं?
- FAQ
- निष्कर्ष
सूरत के बारे में रोचक तथ्य
जब आप किसी स्थल पर घूमने जाते हैं तो यह आवश्यक है कि आप उस स्थल से जुड़े सभी जानकारी को अच्छी तरह समझें। इस वजह से सूरत से जुड़े कुछ आवश्यक तथ्य आपको नीचे बताए गए हैं, उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- सूरत विश्व में सर्वाधिक हीरा पॉलिश करने का कार्य करता है, अगर हम आंकड़ों की बात करें तो विश्व का 90% हीरा सूरत में पॉलिश किया जाता है।
- सूरत अपने टेक्सटाइल और कपड़ों की वजह से भी पूरे विश्व में प्रचलित है।
- सूरत तापी नदी के किनारे बसा है। सूरत शहर से 20 किलोमीटर की दूरी पर अरब सागर है। इस वजह से हम कह सकते हैं कि दो बड़े पानी के स्रोत के बीच में बसा खूबसूरत शहर सूरत है।
- भारत में सर्वाधिक फ्लाईओवर और सबसे बड़े और खूबसूरत फ्लाईओवर सूरत में बनाए गए है।
- सूरत का बंदरगाह भारत के सर्वाधिक व्यापार करने का कार्य करता है।
- सूरत को 1990 से पहले सूर्यपुर के नाम से जाना जाता था।
सूरत में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (Surat Tourist Places in Hindi)
चिंतामणि जैन मंदिर
जैसा कि अब तक आप समझ गए होंगे सूरत एक इतिहास से जुड़ा हुआ शहर है। इस वजह से यहां सबसे प्रचलित जगह की सूची में सबसे पहला नाम आज से 400 वर्ष पुराना जैन मंदिर का आता है, जो रानी तालाब के पास स्थित है।
यह मंदिर अपने वनस्पति चित्र कला की वजह से प्रचलित है, जिसे सोलंकी राजा जैन उपदेशक राजा हेमचंद्र द्वारा बनवाया गया था। अगर आप सूरत घूमने जाने वाले हैं तो रानी तालाब के पास मौजूद इस मंदिर को अवश्य देखें। यहां बने चित्रकारी आपके मन को मन मुक्त कर देगी।
डुमस बीच
सूरत मैं घूमने की जगह की बात करें तो आप इस जगह के भौगोलिक अस्तित्व को नजरअंदाज नहीं कर सकते। यह शहर नदी तट और समुद्र तट के बीच स्थित है। इस वजह से अगर आप सूरत से 21 किलोमीटर दूर जाएंगे तो आपको अरब सागर का एक तक देखने को मिलेगा, जो डुमस बीच के नाम से प्रचलित है।
अगर आप सही समय पर जाते हैं तो आपको इस बीच में घुड़सवारी, ऊंट की सवारी करने का मौका भी मिलेगा। वहां बोटिंग भी होती है। इसके अलावा समुद्र का खूबसूरत नजारा देखने के लिए लोग अपने प्रेमी और घर परिवार के साथ सुबह-शाम आते हैं।
हजीरा विलेज
अगर आप अरब सागर के तट पर पहुंच गए हैं तो वहां पास में ही आपको एक हजीरा विलेज नाम की छोटी सी जगह मिलेगी, जो अपने गर्म पानी के झरने और खबरों की वजह से प्रचलित है।
वह इलाका इतना खूबसूरत है कि आप को गर्म पानी के फव्वारे समुद्री रेत और समुद्र के बीच का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जो सुबह शाम के समय और भी खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता है, जो विदेशी और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
सुवाली बीच
अगर आप अरब सागर के बीच को देखकर यह सोच रहे हैं कि इस बड़े से सागर पर केवल एक बीच है तो आप गलत हैं। यहां आपको सुवाली नाम के बीच भी देखने को मिलेगी, जो सूरत शहर से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
वह बीच भी वोटिंग करने और खूबसूरत नजारों की वजह से प्रचलित है। आप सुबह शाम सूर्य का उगना और सूर्य का समुद्र में डूबना इस बीच पर शांत बैठ कर देख सकते हैं।
स्वामीनारायण मंदिर
अगर आप भारतीय इतिहास को पढ़ेंगे तो आप पाएंगे कि सूरत राजपूताना और हिंदुत्व के वजह से हमेशा प्रचलन में रहा है। इस वजह से आप सूरत जाएं और स्वामीनारायण मंदिर की चर्चा ना हो ऐसा हो नहीं सकता।
सूरत में घूमने की जगह की बात की जाए तो सर्वप्रथम सबसे खूबसूरत धार्मिक स्थल के रूप में स्वामीनारायण मंदिर को याद किया जाता है। हर साल यहां एक मेला भी लगता है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटकों की भीड़ एकत्रित होती है।
यह भी पढ़े: 10+ मुंबई में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
डच गार्डन
यह एक ऐसी प्रचलित जगह है, जहां हर किसी को जाना चाहिए। अंग्रेजों के जमाने में अंग्रेजों ने स्वयं के लिए यह गार्डन बनाया था।आज भी यह गार्डन अपनी खूबसूरती की वजह से हमेशा चर्चे में रहता है।
यहां आपको 50 से भी अधिक विभिन्न प्रकार के फूल और वनस्पति देखने को मिलेगी। यह हरा भरा गार्डन आपको शांति से बैठने और खूबसूरत फोटो और सेल्फी प्वाइंट देगा, जो आपको सूरत घूमने की याद संजोने में मदद करेगा।
सूरत में खाने के लिए क्या-क्या फेमस है?
सूरत गुजरात का एक मशहूर शहर है। सूरत गुजरात का दूसरा सबसे घनी आबादी वाला शहर है। इस वजह से वह पूरी तरह से गुजराती सभ्यता और संस्कृति देखने को मिलेगी। अगर हम प्रचलित व्यंजन की बात करें तो गुजराती भोजन सूरत के प्रमुख भजनों में आता है, जिसके बारे में जानकारी नीचे दी गई है।
ढोकला
सूरत एक गुजराती शहर है और अगर हम गुजराती खाने की बात करें तो सबसे पहले हमारे मस्तिष्क में ढोकला नाम आता है। गुजरात के सबसे प्रचलित व्यंजन का नाम ढोकला है, जिसे बेसन से बनाया जाता है।
अगर आप सूरत घूमने जाने वाले हैं तो आपको वहां जाकर सबसे पहले वहां का ढोकला खाना चाहिए। यह एक नमकीन व्यंजन है, जिसे सब लोग बड़े उत्साह और चारों से अपने खाना में खाते हैं।
खांडवी
खांडवी एक प्रचलित गुजराती खाना है, जो खाने में नमकीन और मीठा लगता है। यह बेसन नमक चीनी के घोल से बनता है। खाना में वहां के लोग खांडवी भी खाते हैं। अगर आप सूरत जाएं तो आपको यह व्यंजन अवश्य चखना चाहिए।
थेपला
यह रोटी के जैसा ही एक प्रकार है, जिसमें आटे के साथ और भी विभिन्न प्रकार की सब्जियां और दूसरे फसल के ऑटो को मिलाकर पतली पतली रोटी बनाई जाती है। अगर आप सूरत में कुछ साधारण खाने की चीज ढूंढ रहे हैं तो थेपला आपके लिए बेहतरीन खाना हो सकता है।
हांडवो
हांडवो भी एक प्रचलित गुजराती खाना है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। यह आमतौर पर खाना में खाया जाता है। यह मीठा और नमकीन लगता है कि 1 की तरह बनाए जाने वाले बेसन और मैदे का यह व्यंजन आपको अपना दीवाना बना देगा।
यह भी पढ़े: स्टैचू ऑफ यूनिटी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
सूरत में कहां रुके?
अगर आप किसी अनजान जगह घूमने जाते हैं तो सबसे बड़ी परेशानी वहां रुकने की होती है। हम आपको बता दें कि सूरत एक प्रगति पूर्ण शहर है। इस वजह से आपको इस शहर में रुकने की कोई भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह एक खूबसूरत शहर है, जहां एक से एक स्वादिष्ट व्यंजन आपको कहीं भी मिल जाएंगे।
इस वजह से आप सूरत में कहीं भी रुक सकते हैं। सूरत के मुख्य बाजार में आपको पांच सितारा होटल से लेकर कुछ लॉज मिल जाएंगे। जहां कम से कम और अधिक से अधिक पैसे में रुकने की अच्छी व्यवस्था की गई है।
सूरत में विभिन्न प्रकार के रुकने की व्यवस्था की गई है। उस में से सबसे प्रचलित रुकने की व्यवस्था वहां के पांच सितारा होटलों में की गई है। अगर आपका बजट अच्छा है तो हम आपको सुझाव देंगे कि आप hotel Central excellency और श्रीजी वाटिका जैसे होटलों में रुके हैं।
यहां के होटलों आपको राजस्थानी खाना का बेहतरीन अनुभव करवाएंगे। इसके अलावा आपको राजस्थानी नाच और वहां घूमने की सबसे खूबसूरत जगह का बेउरा होटल से ही मिल जाएगा। अगर आप इन पांच सितारा होटल में रुकते हैं तो आपको कम से कम ₹5000 प्रति बेड का खर्च आएगा।
अगर आप इतना अधिक रुपए खर्च करके अपनी छुट्टी खराब नहीं करना चाहते तो सूरत के मुख्य बाजार में आपको विभिन्न प्रकार के लोग मिल जाएंगे। जहां आप ₹100 प्रति बेड से लेकर ₹500 प्रति बेड तक के कमरे देख पाएंगे, जिनका इस्तेमाल करके आप छुट्टी में अधिक दिन तक सूरत में रुक पाएंगे।
सूरत जाने के लिए सबसे अच्छा समय
वैसे तो सूरत गुजरात में स्थित है, जहां गर्मी काफी अधिक पड़ती है और ठंडा काफी कम होता है। मगर वहां के घूमने लायक जगहों पर मौसम का कोई खास असर नहीं पड़ता है। इस वजह से आप साल के किसी भी मौसम में वहां घूमने के लिए जा सकते हैं।
हमारे सुझाव के अनुसार आपको अक्टूबर से मार्च के महीने में सूरत घूमने जाना चाहिए। ठंड कम पड़ने की वजह से आप कम कपड़े लेकर जा सकते हैं और आपको वहां का नजारा देखने और घूमने में काफी मजा भी आएगा।
सूरत कैसे पहुंचे?
अगर आप सूरत घूमने जाना चाहते हैं और किस प्रकार पहुंचे इस समस्या में उलझे हुए हैं। तो आपको बता दें कि सूरत एक प्रगति पुणे शहर है, वहां लगभग सभी प्रकार की सुविधा आपको मिल जाएगी। वहां हवाई अड्डे रेल यात्रा और अच्छी सड़क सुविधा मौजूद है ताकि अब भारत के किसी भी शहर से आसानी से सूरत पहुंच सके।
हवाई मार्ग से सूरत कैसे पहुंचे?
सूरत से मुख्य बाजार के मध्य से 12 किलोमीटर की दूरी पर आपको एक हवाई अड्डा मिल जाएगा, जो सूरत का प्रमुख हवाई अड्डा है। यह एक घरेलू हवाई अड्डा है अर्थात यहां कोई भी विदेशी हवाई जहाज नहीं आती। आप भारत के लगभग सभी स्थलों के लिए यहां से हवाई उड़ान की सुविधा ले सकते है।
सूरत में विदेशी लोगों का आना जाना बाकी जगहों के मुकाबले थोड़ा कम है। इस वजह से वहां के हवाई अड्डे से आप कोई भी विदेशी उड़ान नहीं भर सकते है। मगर भारत के लगभग सभी प्रमुख शहर जैसे हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली तक के सीधे हवाई उड़ान सुविधा मौजूद है।
रेल मार्ग से सूरत कैसे पहुंचे?
जैसा कि हमने आपको बताया सूरत एक उद्योग क्षेत्र है। इस वजह से वहां लोगों की मात्रा काफी अधिक है और रोजाना विभिन्न जगहों से लोग कामकाज की तलाश में सूरत आते रहते हैं। इस वजह से गुजरात के किसी भी शहर से सूरत पहुंचने के लिए एक लोकल ट्रेन चलाई जाती है।
अगर आप गुजरात के अलावा किसी अन्य राज्य से हैं तो वहां से भी सूरत रेलवे स्टेशन तक आने के लिए कोई ना कोई ट्रेन होगी। अगर ऐसा नहीं है तो आप गुजरात के किसी प्रमुख या सूरत के आस-पास के कोई दूसरे शहर के लिए ट्रेन ले सकते हैं, जहां से आपको लोकल ट्रेन या सड़क मार्ग के जरिए सूरत पहुंचने में आसानी होगी।
सड़क मार्ग से सूरत कैसे पहुंचे?
आपको बता दें कि सड़क मार्ग से सूरत पहुंचना काफी सरल है। सूरत एक औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से बहुत अधिक यातायात से जुड़ा हुआ है। इस वजह से वहां के रोड काफी चिकने और अच्छे है और सूरत से रोड की कनेक्टिविटी इतनी अच्छी है कि आप किसी भी प्रकार के सड़क से सीधा जुड़कर सूरत तक आ सकते हैं।
वहां के सड़क मार्ग की बात करें तो वर्तमान समय में भारत के लगभग सभी बड़े शहर केवल एक मार्ग्य सड़क से जुड़े हुए हैं, जो सूरत तक पहुंचना सरल बनाता है।
सूरत के मुख्य बाजार से घूमने लायक स्थानों तक जाने के लिए टेम्पो और रिक्शा की सुविधा मौजूद है, जो मात्र ₹10 से ₹20 के खर्च पर आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा सकते हैं। इस वजह से सूरत शहर के किसी भी जगह से अगर चलना शुरू करें तो काफी कम खर्च में आप सूरत शहर घूम सकते है।
सूरत कैसे घूमे?
सूरत आप कैसे पहुंच सकते हैं?, वहां आपके खाने की सुविधा और रहने की सुविधा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी हमने दी। अब हम आपको एक विस्तार पूर्वक तरीके से छोटा सा ब्यौरा प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसके आधार पर अगर आप घूमने निकलेंगे तो आप बड़ी आसानी से सूरत शहर को घूम पाएंगे।
सूरत शहर गुजरात का एक प्रमुख शहर है। वह एक औद्योगिक और प्रगति पूर्ण शहर है, जिस वजह से वहां की रोड कनेक्टिविटी इतनी अच्छी है कि आपको को सूरत शहर घूमने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सूरत शहर घूमने के लिए अगर आप गुजरात के किसी जगह से हैं तो लोकल ट्रेन या बस की सुविधा से आप काफी कम पैसों में सूरत शहर पहुंच सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप किसी दूसरे राज्य से ताल्लुक रखते हैं तो आप हवाई मार्ग रेल मार्ग या सड़क मार्ग में बस की सुविधा से काफी सरलता से सूरत पहुंच सकते हैं। अगर आपको अपने इलाके से सूरत पहुंचने का कोई सीधा रास्ता नहीं मिलता तो आप गुजरात के किसी प्रचलित शहर तक का सीधा रास्ता ले सकते हैं और वहां से बस या लोकल ट्रेन के जरिए सूरत आ सकते हैं।
जब आप सूरत पहुंचे तो आप पाएंगे कि सूरत एक प्रगति पूर्ण शहर होने के कारण काफी हरा-भरा बाजार रखता है। इस वजह से सूरत के मुख्य बाजार में आपको रहने के लिए विभिन्न प्रकार के लॉज और छोटे-मोटे होटल की सुविधा दी गई है। आज के समय में वो क्या जाने की वजह से आप अपने मोबाइल पर ही होटल ढूंढ सकते हैं। अगर आपके पास अच्छा पैसा है तो आप उस सूरत के नामी पांच सितारा होटल में रुक सकते हैं, जिसके बारे में हमने ऊपर आपको जानकारी दी है।
सूरत के बाजार में आपको विभिन्न प्रकार के होटल और ठेले मिल जाएंगे, जहां लगभग सभी प्रकार के गुजराती खाने उपलब्ध हैं, जिन्हें आप बड़े चाव से खा सकते हैं और अगर हम सूरत शहर घूमने की बात करें तो आप सूरत शहर के मुख्य बाजार से ₹10 या ₹20 में कोई फोटो या टेंपो के जरिए ऊपर बताए गए सभी स्थानों पर जा सकते हैं।
वहां का सबसे प्रमुख स्थान जहां आपको सबसे पहले जाना चाहिए वह सूरत का बीच है। सूरत शहर का बीच सूरत शहर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां आमतौर पर कोई रिक्शा नहीं जाती। आपको कोई टैक्सी या टेंपो के जरिए वहां जाना होगा।इसके अलावा सूरत शहर के बाकी सभी घूमने लायक स्थानों पर आप केवल स्थानीय टेंपू और रिक्शा की मदद से घूम सकते हैं और रास्ते में मौजूद होटल में आप खाना खा सकते हैं।
सूरत घूमने में खर्च
सूरत एक बेहतरीन शहर है और आप कितनी सरलता से इस शहर को घूम सकते हैं इसके बारे में विस्तार पूर्वक आप समझ चुके होंगे। अगर आप खर्च की बात करें तो यह पूरी तरह से आपके द्वारा चुनी गई सुविधाओं पर निर्भर करता है अर्थात उस सूरत एक औद्योगिक क्षेत्र है, जहां व्यापारी का आदान-प्रदान इतना तेजी से होता है कि लगभग सभी प्रकार की सुविधाएं वहां मौजूद है।
वहां के उद्योग में काम करने के लिए मजदूर पूरे देश से जाते हैं। इस वजह से कम से कम पैसे में रुकने और खाने की व्यवस्था मौजूद है। इस प्रकार के लॉज और सराय आपको वहां के मुख्य बाजार में पूछने से पता चल जाएगा।
इसके अलावा सूरत प्रगति पूर्ण शहर है और बड़े-बड़े उद्योगपतियों का स्थान माना जाता है। इस वजह से इस शहर में आपको पांच सितारा होटल की कमी महसूस नहीं होगी, जहां गुजराती खाना और गुजराती मनोरंजन का इतना अच्छा व्यवस्था किया गया है कि आप सूरत हो कभी नहीं भूल पाएंगे।
इन सभी जानकारियों को एकत्रित करने के बाद हम यह समझ पाए हैं कि सूरत में आप कम से कम ₹1000 से ₹2000 में घूम सकते हैं। इसके अलावा अगर आप उत्तम श्रेणी का सुविधा चाहते हैं तो ₹8000 से ₹10000 में आप सूरत शहर घूम सकते हैं।
सूरत शहर घूमने के लिए साथ में क्या ले जाएं?
सूरत शहर घूमने के लिए आप साथ में कुछ महत्वपूर्ण चीजों को अवश्य रख लें। क्योंकि घूमने के वक्त आप उस स्थान को स्थानीय लोगों की तुलना में कम जानते हैं। इस वजह से आपको कोई परेशानी होगी तो उसकी सुविधा आपको स्वयं लेकर चलनी चाहिए। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए किन चीजों को आप अपने पास रखें इस की एक सूची नीचे प्रदान की गई है।
- सूरत शहर में घूमते वक्त आप अपने पास पेट खराब होने और बुखार होने की दवाइयां अवश्य रख लें। क्योंकि इस शहर में गर्मी काफी अधिक पड़ती है।
- अगर आप ठंड के मौसम में सूरत घूमने जा रहे हैं तो आपको कुछ गर्म कपड़े रखने की आवश्यकता है। मगर हम आपको काफी अधिक गर्म कपड़े रखने का सुझाव नहीं देंगे क्योंकि वहां ठंड काफी कम पड़ती है।
- कोरोना के बाद किसी भी स्थान पर अगर आप घूमने जाते हैं तो आपको अपने टीकाकरण प्रक्रिया की सबूत लेकर जाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस वजह से अगर आप कोरोना का टीकाकरण सफलतापूर्वक पार कर चुके हैं तो उसका एक कागज अवश्य अपने पास रख लें।
- आप जब भी अपने राज्य अपने शहर से दूर जाते हैं तो अपना एक आईडी कार्ड और अपने वास्तविक पता की जानकारी लेकर चलें। इस वजह से हम आपको सुझाव देंगे कि आईडी कार्ड के साथ आप अपना आधार कार्ड भी अवश्य रख लें।
- बैग में पानी की बोतल के अलावा काफी कम सामान रखें क्योंकि सूरत काफी भीड़भाड़ वाला जगह है। इस वजह से आपको पैदल चलना पड़ सकता है तो जब आप घूमने निकले तो एक छोटी सी बैग में अपनी आईडी कार्ड कुछ पैसे के अलावा पानी की बोतल और कोई छोटी-मोटी चीजों को ही रखें।
FAQ
सूरत कैसा शहर है?
सूरत एक औद्योगिक शहर है, जहां हीरा पॉलिश करने और टेक्सटाइल उद्योग काफी अधिक मात्रा में है।
सूरत का पुराना नाम क्या है?
1990 के दशक में सूरत को सूर्यपुर के नाम से जाना जाता था।
सूरत क्यों प्रचलित है?
सूरत हीरे पॉलिश करने और टेक्सटाइल उद्योग के अलावा रोचक व्यापारिक इतिहास और खूबसूरत समुद्र तट की वजह से प्रचलित है।
सूरत की सबसे अच्छी घूमने लायक जगह कौन सी है?
सूरत का इतिहास कितना सुनहरा रहा है कि वहां की हर चीज अपने आप में एक खूबसूरत कहानी व्यक्त करती है, जिसे हम घूमने और आकर्षण का केंद्र कह सकते हैं। मगर हम अरब सागर के किनारे बसे बीच को सूरत की सबसे अच्छी घूमने की जगह कहेंगे, जहां आपको घोड़े और ऊंट की सवारी करने का भी मौका मिलेगा।
सूरत को किस नाम से जाना जाता है?
सूरत को फ्लाईओवर का शहर और डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि यह अपने उद्योग की वजह से बड़ी तेजी से प्रगति कर रही है। इसके अलावा विश्व का 90% डायमंड सूरत में ही पॉलिश किया जाता है।
निष्कर्ष
हमने अपने आज के इस महत्वपूर्ण लेख में आप सभी लोगों को सूरत में घूमने की जगह और सूरत दर्शनीय स्थल (Surat Me Ghumne ki Jagah) से संबंधित विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है और यह जानकारी अगर आपको पसंद आई हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले।
अगर आपके मन में हमारे आज के इस सूरत टूरिस्ट प्लेस (places to visit in surat) लेख से संबंधित कोई भी सवाल या फिर कोई भी सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आपके द्वारा दिए गए प्रतिक्रिया का जवाब शीघ्र से शीघ्र देने का पूरा प्रयास करेंगे और हमारे इस महत्वपूर्ण लेख को अंतिम तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आपका कीमती समय शुभ हो।
यह भी पढ़े
माँ शारदा देवी धाम की सम्पूर्ण यात्रा
10+ भोपाल में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल
श्री खाटू श्याम मंदिर के दर्शन व यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी
10+ देहरादून में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय