सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कितने की है? - sabase sastee ilektrik kaar kitane kee hai?

हिंदी न्यूज़ ऑटोदेश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां, फुल चार्ज में 400KM तक चलेगी

आज के समय में इलेक्ट्रिक गाड़ियां काफी पॉप्युलर होती जा रही हैं। यह आपके ईंधन के खर्च को तो बचाती ही हैं, साथ ही इन्हें चलाने में भी एक अलग एहसास मिलता है। बाजार में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की...

Vishal Kumarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 31 Dec 2021 12:46 PM

आज के समय में इलेक्ट्रिक गाड़ियां काफी पॉप्युलर होती जा रही हैं। यह आपके ईंधन के खर्च को तो बचाती ही हैं, साथ ही इन्हें चलाने में भी एक अलग एहसास मिलता है। बाजार में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, वहीं इलेक्ट्रिक 4 व्हीलर्स फिलहाल सीमित संख्या में ही उपलब्ध हैं। यहां हम आपको देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। 

Tata Tigor EV: कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
यह सबसे लेटेस्ट और देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। टाटा टिगोर ईवी में 26 kWh की बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज में 306 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इसकी मोटर 74 bhp और 170 Nm टार्क के आउटपुट देती है। 15-एम्पीयर वॉल एडॉप्टर के जरिए कार को 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में साढ़े आठ घंटे लगते हैं, हालांकि डीसी फास्ट चार्जर का उपयोग करने पर एक घंटे में 80 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें: 150KM चलने वाली इलेक्ट्रिक बाइक, 4 घंटे में फुल चार्ज होगी बैटरी, ई-स्कूटर भी लॉन्च

Tata Nexon EV: कीमत 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
लिस्ट की दूसरी गाड़ी भी टाटा की ही है। टाटा नेक्सॉन ईवी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। इसमें 30.2 kWh की बैटरी दी गई है, जो इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए 127 bhp और 245 Nm टार्क आउटपुट जेनरेट करती है। दावा किया जाता है कि नेक्सॉन ईवी फुल चार्ज में 312 किलोमीटर तक चल सकती है। रेग्युलर 15-amp चार्ज से इसे फुल चार्ज होने में 8 घंटे का समय लगता है, जबकि डीसी फास्ट चार्जिंग के जरिए एक घंटे में यह 80 फीसदी चार्ज हो जाती है। 

यह भी पढ़ें: ओला स्कूटर की क्वालिटी को लेकर यूजर कर रहे शिकायत, देखें डिटेल्स

MG ZS EV: कीमत 20.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
यह एमजी मोटर्स की इकलौती इलेक्ट्रिक कार है। इसे इसी साल छोटा सा अपडेट भी मिला है। कार में अब 44-kWh की बैटरी दी गई है, जो 142bhp और 353Nm टार्क जेनरेट करती है। फुल चार्ज में यह 419km की रेंज ऑफर करती है। रेग्युलर 15-amp चार्ज से इसे फुल चार्ज होने में 18 घंटे का समय लगता है, जबकि डीलरशिप पर लगे फास्ट चार्जर से यह 50 मिनट में 80 फीसदी चार्ज हो जाएगी।  

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां, फुल चार्ज में चलेगी 400KM से ज्यादा

इस फीचर की वजह से हो रहा कारों का एक्सीडेंट? आपकी गाड़ी में तो नहीं?

ये होगी भारत की पहली टफरोडर CNG हैचबैक कार, मिलेगा शानदार माइलेज

BMW और डुकाटी की बाइक्स को टक्कर देगी होंडा की ये दमदार मोटरसाइकिल

आपकी कार की चाबी भी स्मार्ट है, तब इससे ये 5 काम कर पाएंगे

इस सस्ती SUV ने बिगाड़ी सफारी, XUV700, हैरियर और MG हेक्टर की मार्केट!

महिंद्रा थार, स्कॉर्पियो-N, XUV700, खरीदने वालों के लिए आई गुड न्यूज!

मारुति और डिजायर के नए मॉडल आ रहे, ये 1 लीटर पेट्रोल में 40km चलेंगे

कार खरीदने में जल्दबाजी नहीं करें, अगले महीने मारुति का नया मॉडल आ रहा

मारुति की ये 2 कार लोगों को नहीं आ रही पसंद, लिस्ट में फिसड्डी

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कौन सी कंपनी की है?

इस रौनक को और बढ़ाते हुए टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में एक और मॉडल को आज लॉन्च कर दिया है. यह नई कार टाटा टिआगो ईवी (Tata Tiago EV) है. यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है. इस कार को आप सिर्फ 8.49 लाख रुपए में खरीद सकते हैं.

टाटा की इलेक्ट्रिक कार का क्या रेट है?

टाटा मोटर्स की नई पेशकश टाटा टिआगो ईवी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत महज 8.49 लाख रुपये रखी है.

सबसे बढ़िया इलेक्ट्रिक कार कौन सी है?

Tata Nexon EV साल 2021 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार थी. कंपनी ने CY2021 में 9,111 कारें बेची है. Tata के Nexon EV में 30.2kWh लीथियम-आयन बैटरी मिलती है जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलती है जो 129 hp की पावर और 245 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है.

टाटा की सबसे सस्ती कार कौन सी है?

भारत में सबसे कम प्राइस वाली टाटा कार टियागो है, जिसकी प्राइस ₹ 5.44 लाख है।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग