सबसे अच्छा सेब कौन सा है? - sabase achchha seb kaun sa hai?

बाजार में अलग-अलग किस्म के सेब मिलते हैं, ऐसे में कौन सा सेब मीठा और ताजा है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। 

अंग्रेजी भाषा की कहावत है एक सेब एक दिन डॉक्टर को दूर रखता है। इसका अर्थ है कि जो इंसान स्वस्थ भोजन का सेवन करता है उसे बार-बार डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में डॉक्टर भी रोज एक एप्पल खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि सेब फाइबर और विटामिन्स से भरपूर होता है। जो हमें कई तरह के रोगों से दूर रखता है साथ ही इम्यून सिस्टम को भी सही रहता है। हम सभी जानते हैं बाजार में कई तरह के सेब मिलते हैं और सेब की कीमत भी बहुत ज्यादा होती है। बहुत से लोगों को सेब की खरीदारी करते समय नहीं पता चलता है, कि कौन सा सेब मीठा है और कौन सा सेब ताजा है। अगर आपको भी सही और मीठा सेब का अंदाजा लगाना नहीं आता है, तो ये लेख आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सेब खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

इस तरह करें सेब की जांच 

इस टिप्स की मदद से आप हमेशा मीठा और ताजा सेब खरीदेंगी। जब भी आप सेब खरीदें तो सेब की धारियों पर ध्यान दें। लाल रंग की धारियों वाला सेब मीठा और स्वादिष्ट होता है। अगर सेब पर हल्का पीलापन है तो यह सेब ज्यादा मीठा होगा लेकिन इसमें रस नहीं होगा। 

सेब खरीदते समय उसे छूकर देखें 

सेब के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में सेब को हमेशा छूकर देखना चाहिए। किसी भी फल को छूकर पता किया जा सकता है कि यह फल सही है या नहीं। सेब के ऊपर हल्के दाग होते हैं जो आसानी से नहीं दिखते हैं। ऐसे में सेब को छूकर अच्छे से देखें अगर आपको हल्का सा दाग दिखता है को तो उसे नहीं खरीदें। इसके अलावा सेब को दबाकर देखें अगर सेब नर्म लगता है तो इसका मतलब सेब का रस खत्म हो रहा है। 

रेगुलर सेलर से खरीदें सेब 

सेब एक फल है जो सालभर मार्केट में आसानी से मिल जाता है। ऐसे में ताजा और मीठा सेब का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। मीठा सेब लेने के लिए आप हमेशा रेगुलर सेलर से खरीदें। क्योंकि अगर फल में कोई भी खराबी होती है जो वह आसानी से बदल सकते हैं। इसके अलावा आप अपने रेगुलर सेलर से ऑर्गेनिक सेब ले सकते हैं। यह सेब स्वाद में इतने अच्छे नहीं होते है लेकिन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। (सेब खाने के फायदे)

इसे जरूर पढ़ेंः नहीं खाना चाहिए रात में सेब, जान लें कारण

इन टिप्स की मदद करें सेब की पहचान 

  • सेब पर ज्यादा पीलापन हो तो समझ लीजिए यह सब ज्यादा मीठा होगा, लेकिन इसमें रस नहीं होगा। 
  • सेब पर लाल रंग की धारियां हो और हल्का पीला सेब हो तो वह मीठा होगा। 
  • सेब खरीदते समय इस बात का ध्यान देना चाहिए कि सेब को केमिकल से न पकाया हो, क्योंकि यह सेब सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं। 
  • जिस सेब पर ज्यादा चमक और शाइन हो तो उसे भी खरीदने से बचना चाहिए। 

सेब को लंबे समय तक के लिए कैसे करें स्टोर 

गर्मियों के मौसम में फल जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे में सेब को लंबे समय तक स्टोर करना बहुत जरूरी होता है। सेब को ताजा और फ्रेश रखने के लिए ठंडे तापमान की जरूरत होती है। इसके लिए आप सेब को फ्रिज में स्टोर करें। सेब को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए नमी की काफी जरूरत पड़ती है। इसलिए सेब को कॉटन के गीले कपड़े में लपेटें। इससे आपके सेब ताजा रहेंगे। (गर्मियों में किस तरह से खाएं फल)

Recommended Video

क्या हरा सेब फायदेमंद है

  • बाजार में आपने अक्सर ग्रीन एप्पल देखा होगा। हरा एप्पल स्वाद में खट्टा होता है लेकिन यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। 
  • हरा सेब में फाइबर पाया जाता है जो कि पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है। 
  • ग्रीन एप्पल आंखों के लिए फायदेमंद होता है। 
  • सेब न केवल सेहत बल्कि स्किन के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से चेहरे के दाग-धब्बे हट जाते हैं। (ग्रीन एप्पल खाने के फायदे)

अब जब भी आप मार्केट सेब खरीदने जाएं तो इन टिप्स का जरूर ध्यान दें। इससे आप ताजा और मीठा एप्पल खरीद पाएंगी। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।  

Image Credit: freepik 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

सेब की सबसे अच्छी वैरायटी कौन सी है?

सेब की खेती के लिए कौनसी किस्म अच्छी है? उत्तर. सेब की उन्नत किस्मों में सन फ्यूजी, रैड चीफ, ऑरिगन स्पर, रॉयल डिलीशियस किस्म, हाइब्रिड 11-1/12 किस्म प्रमुख हैं। इसके अलावा इसकी नई किस्म हरिमन भी है जो अधिक तापमान को भी सहन करने की क्षमता रखती है।

अच्छे सेब की पहचान कैसे करें?

इस तरह करें सेब की पहचान 1-सेब पर लाल रंग की धारियां और धारियों में रंग पूरी तरह आ गया हो और उसमें हल्का पीलापन होगा तो भी वो मीठा होगा। 2-सेब पर ज़्यादा पीलापन होगा तो मीठे होगा लेकिन रस कम होगा। 3-सेब को हल्के से दबाकर देखिए, अगर नर्म पड़ गया है तो उसका रस खत्म हो रहा है।

एप्पल की कितनी वैरायटी?

इस रसदार फल, जिसे सही मायने में 'राजा' कहा जाता है, भारत में लगभग 1500 किस्में उगाई जाती हैं। प्रत्येक किस्म का एक अलग स्वाद, आकार और रंग होता है।

सेब की तासीर क्या होती है?

सेब की तासीर ठंडी होती है.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग