रघुवीर सहाय की सबसे प्रसिद्ध रचना कौन सी है? - raghuveer sahaay kee sabase prasiddh rachana kaun see hai?

रघुवीर सहायजन्ममृत्युव्यवसायअवधि/कालविधाविषयउल्लेखनीय सम्मान

रघुवीर सहाय

०९ दिसम्बर १९२९
लखनऊ, उत्तरप्रदेश, भारत
30 दिसम्बर 1990 (उम्र 61)
दिल्ली, भारत
कवि, लेखक, पत्रकार, अनुवादक
आधुनिक काल
गद्य और पद्य
कविता, कहानी, निबंध
1984 : साहित्य अकादमी पुरस्कार लोग भूल गए हैं के लिए

रघुवीर सहाय (९ दिसम्बर १९२९ - ३० दिसम्बर १९९०) हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार थे।

रघुवीर सहाय का जन्म लखनऊ में हुआ था। अंग्रेज़ी साहित्य में एम ए (१९५१) लखनऊ विश्वविद्यालय। साहित्य सृजन १९४६ से। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक नवजीवन (लखनऊ) से १९४९ में। १९५१ के आरंभ तक उपसंपादक और सांस्कृतिक संवाददाता। इसी वर्ष दिल्ली आए। यहाँ प्रतीक के सहायक संपादक (१९५१-५२), आकाशवाणी के समाचार विभाग में उपसंपादक (१९५३-५७)। १९५५ में विमलेश्वरी सहाय से विवाह।

रचनाएँ[संपादित करें]

दूसरा सप्तक, सीढ़ियों पर धूप में, आत्महत्या के विरुद्ध, हँसो हँसो जल्दी हँसो (कविता संग्रह), रास्ता इधर से है (कहानी संग्रह), दिल्ली मेरा परदेश और लिखने का कारण(निबंध संग्रह) उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं।[1]

इसके अलावा 'बारह हंगरी कहानियाँ', विवेकानंद (रोमां रोला), 'जेको', (युगोस्लावी उपन्यास, ले० येर्ज़ी आन्द्र्ज़ेएव्स्की , 'राख़ और हीरे'( पोलिश उपन्यास ,ले० येर्ज़ी आन्द्र्ज़ेएव्स्की) तथा 'वरनम वन'( मैकबेथ, शेक्सपियर ) शीर्षक से हिन्दी भाषांतर भी समय-समय पर प्रकाशित हुए हैं।[2]

रघुवीर सहाय समकालीन हिन्दी कविता के महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं। उनके साहित्य में पत्रकारिता का और उनकी पत्रकारिता पर साहित्य का गहरा असर रहा है। उनकी कविताएँ आज़ादी के बाद विशेष रूप से सन् 1960 के बाद के भारत की तस्वीर को समग्रता में पेश करती हैं। उनकी कविताएँ नए मानव संबंधों की खोज करना चाहती हैं जिसमें गैर बराबरी, अन्याय और गुलामी न हो। उनकी समूची काव्य-यात्रा का केंद्रीय लक्ष्य ऐसी जनतांत्रिक व्यवस्था की निर्मिति है जिसमें शोषण, अन्याय, हत्या, आत्महत्या, विषमता, दासता, राजनीतिक संप्रभुता, जाति-धर्म में बँटे समाज के लिए कोई जगह न हो। जिन आशाओं और सपनों से आज़ादी की लड़ाई लड़ी गई थी उन्हें साकार करने में जो बाधाएँ आ रही हों, उनका निरंतर विरोध करना उनका रचनात्मक लक्ष्य रहा है। वे जीवन के अंतिम पायदान पर खड़े होकर अपनी जिजीविषा का कारण ‘अपनी संतानों को कुत्ते की मौत मरने से बचाने’ की बात कहकर अपनी प्रतिबद्धता को मरते दम तक बनाए रखते हैं।[3]

सम्मान[संपादित करें]

कविता संग्रह 'लोग भूल गए हैं ' के लिए 1984 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित।[4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. समकालीन भारतीय साहित्य (पत्रिका). नई दिल्ली: साहित्य अकादमी. जनवरी मार्च १९९२. पृ॰ १९२.
  2. रघुवीर सहाय का कवि-कर्म , सुरेश शर्मा
  3. रघुवीर सहाय: जीवन एवं संवेदना - डॉ जय शंकर तिवारी, एम० पी० कॉलेज कोंच (जालौन) उ०प्र०
  4. "साहित्य अकादमी पुरस्कार: हिंदी". sahitya-akademi.gov.in. मूल से 15 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 मई 2017.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • रघुवीर सहाय – हिंदी के विलक्षण कवि (प्रवासी दुनिया)
  • रघुवीर सहाय की दुनिया[मृत कड़ियाँ]
  • रघुवीर सहाय.. लंबे समय तक याद रखे जाने वाले [मृत कड़ियाँ] (जागरण)
  • रघुवीर सहाय की 5 बेहतरीन अंतिम कविताएँ Archived 2020-03-25 at the Wayback Machine (शब्दांकन)

रघुवीर सहाय

पूरा नाम रघुवीर सहाय
जन्म 9 दिसंबर, 1929
जन्म भूमि लखनऊ, उत्तर प्रदेश
मृत्यु 30 दिसंबर, 1990
मृत्यु स्थान दिल्ली
पति/पत्नी विमलेश्वरी सहाय
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र लेखक, कवि, पत्रकार, सम्पादक, अनुवादक
मुख्य रचनाएँ 'लोग भूल गये हैं', 'आत्महत्या के विरुद्ध', 'हंसो हंसो जल्दी हंसो', 'सीढ़ियों पर धूप में' आदि।
भाषा हिन्दी, अंग्रेज़ी
विद्यालय लखनऊ विश्वविद्यालय
शिक्षा एम. ए. (अंग्रेज़ी साहित्य)
पुरस्कार-उपाधि साहित्य अकादमी पुरस्कार (लोग भूल गए हैं)
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी रघुवीर सहाय 'नवभारत टाइम्स', दिल्ली में विशेष संवाददाता रहे। 'दिनमान' पत्रिका के 1969 से 1982 तक प्रधान संपादक रहे। उन्होंने 1982 से 1990 तक स्वतंत्र लेखन किया।
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची

रघुवीर सहाय (अंग्रेज़ी: Raghuvir Sahay, जन्म- 9 दिसंबर, 1929, लखनऊ; मृत्यु- 30 दिसंबर, 1990, दिल्ली) की गणना हिंदी साहित्य के उन कवियों में की जाती है जिनकी भाषा और शिल्प में पत्रकारिता का प्रभाव होता था और उनकी रचनाओं में आम आदमी की व्यथा झलकती थी। रघुवीर सहाय एक प्रभावशाली कवि होने के साथ ही साथ कथाकार, निबंध लेखक और आलोचक थे। वह प्रसिद्ध अनुवादक और पत्रकार भी थे। उन्हें वर्ष 1982 में उनकी पुस्तक 'लोग भूल गये हैं' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया। उनकी अन्य पुस्तकें 'आत्महत्या के विरुद्ध', 'हंसो हंसो जल्दी हंसो' और 'सीढियों पर धूप में' भी काफ़ी चर्चित रहीं। सहाय का सम्बंध उस पीढी से था जो स्वतंत्रता के बाद काफ़ी सारी आकांक्षाओं के साथ पली-बढी थी। सहाय ने उन्हीं आकांक्षाओं को अपनी कविताओं में व्यक्त किया है। सहाय की गिनती ऐसे कवियों में भी की जाती है जो प्रेरणा के लिए अतीत में झांकने के बजाय भविष्योन्मुखी रहना पसंद करते थे।  

जन्म

रघुवीर सहाय का जन्म 9 दिसंबर, 1929 को लखनऊ में हुआ। उन्होंने 1955 में विमलेश्वरी सहाय से विवाह किया।

शिक्षा

रघुवीर सहाय 1951 में 'लखनऊ विश्वविद्यालय' से अंग्रेज़ी साहित्य में एम. ए. किया और साहित्य सृजन 1946 से प्रारम्भ किया। अंग्रेज़ी भाषा में शिक्षा प्राप्त करने पर भी उन्होंने अपना रचना संसार हिंदी भाषा में रचा। 'नवभारत टाइम्स के सहायक संपादक तथा 'दिनमान साप्ताहिक के संपादक रहे। पश्चात् स्वतंत्र लेखन में रत रहे। इन्होंने प्रचुर गद्य और पद्य लिखे हैं। रघुवीर सहाय 'दूसरा सप्तक के कवियों में हैं।[1]

कार्यक्षेत्र

रघुवीर सहाय दैनिक 'नवजीवन' में उपसंपादक और सांस्कृतिक संवाददाता रहे। 'प्रतीक' के सहायक संपादक, आकाशवाणी के समाचार विभाग में उपसंपादक, 'कल्पना'[2] तथा आकाशवाणी[3], में विशेष संवाददाता रहे। 'नवभारत टाइम्स', दिल्ली में विशेष संवाददाता रहे। समाचार संपादक, 'दिनमान' में रहे। रघुवीर सहाय 'दिनमान' के प्रधान संपादक 1969 से 1982 तक रहे। उन्होंने 1982 से 1990 तक स्वतंत्र लेखन किया।

रचना के विषय

सहाय ने अपनी कृतियों में उन मुद्दों, विषयों को छुआ जिन पर तब तक साहित्य जगत् में बहुत कम लिखा गया था। उन्होंने स्त्री विमर्श के बारे में लिखा, आम आदमी की पीडा ज़ाहिर की और 36 कविताओं के अपने संकलन की पुस्तक 'आत्महत्या के विरुद्ध' के जरिए द्वंद्व का चित्रण किया। सहाय एक बडे और लंबे समय तक याद रखे जाने वाले कवि हैं। उन्होंने साहित्य में अक्सर अजनबीयत और अकेलेपन को लेकर लिखी जाने वाली कविताओं से भी परे जाकर अलग मुद्दों को अपनी कृतियों में शामिल किया। सहाय राजनीति पर कटाक्ष करने वाले कवि थे। मूलत: उनकी कविताओं में पत्रकारिता के तेवर और अख़बारी तजुर्बा दिखाई देता था। भाषा और शिल्प के मामले में उनकी कविताएं नागार्जुन की याद दिलाती हैं। अज्ञेय की पुस्तक 'दूसरा सप्तक' में रघुवीर सहाय की कविताओं को शामिल किया गया। उस दौर में तीन नाम शीर्ष पर थे - गजानन माधव मुक्तिबोध फंतासी के लिए जाने जाते थे, शमशेर बहादुर सिंह शायरी के लिए पहचान रखते थे, जबकि सहाय अपनी भाषा और शिल्प के लिए लोकप्रिय थे।[4]

शैली

शब्द भण्डार की दृष्टि से रघुवीर सहाय का चिंतन, उनकी रचनायें और अभिव्यक्ति पक्ष कहानियों के माध्यम से सशक्त बनकर प्रकट हुआ है। कथाकार ने अपनी कहानियों के माध्यम से भाषा का पारम्परिक मोह त्यागकर सरल और बोलचाल की भाषा, जो आम आदमी के समीप होती है, का उपयोग अपनी कहानियों में बखूबी किया है। रघुवीर सहाय की कहानियां हमें यह संदेश देती है कि भाषा के विविध स्तरों का यथोचित उपयोग कैसे किया जाये। रघुवीर सहाय ने अपनी अधिकतर कहानियों की विषय-वस्तु के रूप में राजनीति, राष्ट्र, महिलाओं, शोषितों, पीड़ितों, सामाजिक सम्बन्धों एवं जन समस्याओं सम्बन्धी विषयों की प्रकृति को विशेष स्थान दिया है। रघुवीर सहाय की कहानियों में मोटर, फ़िल्म, चीक, भूख, कुण्ठा, रोटी से लेकर झोपड़ी, आग तथा संस्कृत जैसे शब्दों का उल्लेख किया गया है। अतः निष्कर्ष के रूप में कहा जा सकता है कि रघुवीर सहाय की कहानियों में शब्द भण्डारों का अथाह सागर समाहित है।[5]

मुहावरों का प्रयोग

रघुवीर सहाय ने अपनी कहानियों में मुहावरों एवं कहावतों का प्रयोग किया है। साहित्य में रोचकता एवं सौन्दर्य वृद्धि के लिये इनका बहुत ही महत्व है -

न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी
आधा तीतर आधा बटेर
अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता
'जीवन में मृत्यु नहीं होती
मृत्यु तो ममत्व का दूसरा नाम है
सदैव सत्य बोलो
गाँवों का उजड़ना और शहरों का उखड़ना
ग़ुलामी के मजे और आज़ादी का भय
नारी शक्ति की मूर्त्त मूर्ति है 
फूल से फूल की शोभा है' आदि मुहावरों का सुंदर प्रयोग किया है।[5]

कहानियों में संवाद योजना

रघुवीर सहाय की कहानियों में संवाद योजना सामान्य बातचीत एवं भाषा की सम्प्रेषणीयता के कारण यथार्थ का बोध कराती हैं। विजेता कहानी के एक उदाहरण द्वारा इसे समझा जा सकता है -

'मैं सब ठीक कर दूँगा, तुम डरो नहीं।'
'तुम कर ही क्या सकते हो?' वह बोली।
'क्यों, जब मैं एक काम कर सकता हूँ तो दूसरा भी कर सकता हूँ। .......... तुम घबराती क्यों हो ? सिर्फ तुम्हें थोड़ी सी तकलीफ होगी।'

  • इसी तरह रघुवीर सहाय की एक कहानी 'चालीस के बाद प्रेम' का उदाहरण भी दिया जा सकता है-

'श्यामलाल जी ने कहा बिल्ली है।'
'आपकी बिल्ली है?' नौजवान ने पूछा।
श्यामलाल ने कहा - 'जी हाँ, मेरी बिल्ली है।'
'पुलिया के नीचे चली गई है?'

  • 'सीमा के पार का आदमी' नामक कहानी में संवाद योजना को भाषा की सरलता का एक उदाहरण देखा जा सकता है-

'तो क्या आपने उन सबको भूखा-प्यासा मार डाला, यानी भूखे-प्यासे को गोली से मार डाला?'
'नहीं जनाब, आखिर उनको अकल आई और उन्होंने समर्पण किया मगर इस शर्त पर कि हम शर्त पर कि हम उनकी जान बख्श देंगें।'
'और आपने उनकी जान बख्श दी?'
'जी हाँ, हमने उन्हें कत्ल नहीं किया। हम उनकी इज्जत कर रहे थे, क्योंकि वे आखिरी दम तक लड़े थे।'[5]

वाक्य विन्यास

रघुवीर सहाय ने अपनी कहानियों में वाक्य विन्यास के रूढ़ नियमों से अपने को दूर रखा। रघुवीर सहाय ने अपने वाक्य विन्यास के माध्यम से अपनी कहानियों को एक नया आयाम दिया। हालांकि उनकी कहानियाँ वैयक्तिक होने के कारण उन्हें पूर्णतया समझ पाना तो कठिन है किन्तु सामान्यतः कहा जा सकता है कि वे सभी प्रयोगों के लिये सभी प्रकार के वाक्यों के प्रयोग को योग्य मानते है। किसी दृश्य को जब वह क्रमिक बिम्बों का रूप देना चाहते है तो उनके व्याकरण चिह्नों का प्रयोग द्वारा लम्बे वाक्यों का प्रयोग उन्हें उपर्युक्त लगता है। लगता है जैसे सब कुछ सहज स्वाभाविक रूप से सामने आ रहा है। वास्तव में उनका विषय उसमें आई भावना और विचारधारा तथा उसे प्रकट करने की अत्यन्त संक्षिप्त वाक्य रचना भी पर्याप्त रूप से दिखाई देती है। जो दृढ़ और ठण्डी भंगिमा से शक्ति पाकर नग्न यथार्थ की भयावहता तथा संश्लिष्ट मानव रागों की उत्कटता व्यंजित करता है। सच्चिदानन्द वात्स्यायन अज्ञेय के अनुसार -

अपने छायावादी समवयस्कों के बीच बच्चन की भाषा जैसे एक अलग अस्वाद रखती थी और शिखरों के की ओर न ताककर शहर के चौक की ओर उन्मुक्ति, उसी प्रकार अपने विभिन्न मतवादी समवयस्कों के बीच रघुवीर सहाय भी चट्टान पर चढ़ नाटकीय मुद्रा में बैठने का मोह तोड़ साधारण घरों की सीढ़ियों पर धूप में बैठकर प्रसन्न है।[6] यह स्वस्थ भाव उनकी कहानियों को एक स्निग्ध मर्मदर्शिता दे देता है। जाड़ों के घाम की तरह तात्क्षणिक गरमाई भी है और एक उदार खुलापन जिसको हम दे दिये जाते हैं। जैसे वाक्य विन्यास आलोच्य कहानीकारों की कहानियों में जगह-जगह दिखाई देते हैं।

भाषा शैली

हँसो हँसो जल्दी हँसो (पुस्तक का आवरण पृष्ठ)

रघुवीर सहाय जी की भाषा को गद्य और पद्य में विभाजित करना एक दुष्कर कार्य है। वह परम्परागत रूप से अर्जित किये गये मानक गद्य को गद्य नहीं रहने देते और उनका पद्य-पद्य नहीं रह जाता। भाषा को अपने तरीके से तोड़ना शब्दों को नए अर्थ अनुषंगों से जोड़ना, वाक्य रचना में व्याकरण के मानकों की अवहेलना हर कहीं, उनकी हर विधा में देखी जा सकती है। कहानी के एक अनुच्छेद को अगर पंक्तियों में विभाजित करके शब्दों के क्रम को जरा इधर-उधर टुकड़े-टुकड़े करके लिख दिया जाय तो वह कविता हो जाएगा और कविता को गद्य के धारा प्रवाह रूप में समेंट लिया जाय तो वह किसी कहानी का अनुच्छेद बन जाएगा।

रघुवीर सहाय जी की भाषा इतनी प्रयोगात्मक है कि उसने अपनी विधात्मक अस्मिताओं को बिसरा दिया है। कहानी की भाषा कविता के निकट और कविता की भाषा कहानी के निकट दिखाई देती है, इसीलिए रघुवीर सहाय जी की उन कहानियों में जहाँ ज़िन्दगी अपने पूरे क़द में व्यक्त हुई है, भाषा अधिक ठोस, सार्थक और यथार्थ है। जैसे इस कथात्मक सूक्ति में एक साथ ही कविता, कहानी और निबन्ध की भाषाएँ सिमट गईं हैं - गरीबी और गिरावट का एक दिन होता है, जब आदमी अपने से जरा मज़बूत आदमी से डरने लगता है। इसको लोग कर्तव्य और संतुलन कहते हैं।

  • कहानियों में काव्य भाषा का प्रयोग

'आकाश नील से धोए भीगे वसन की भांति स्वच्छ है। साड़ी में टँके सितारों की तरह तारे जगमगा रहे हैं। उनमें न कोई क्रम है न कोई शैली। उच्छृंखलता में भी कितना सौन्दर्य है।'

  • मुहावरेदार भाषा का प्रयोग देखिये -

'मैंने सोचा बस मगर इसे ही काफ़ी अफ़सोस की बात होनी चाहिए क्योंकि एक तो गाड़ी वैसे ही ठचर-मचर हो रही थी, ऊपर से इस नट के गिर जाने से वह बिल्कुल ठप हो जाएगी, क्या कहावत है वह ग़रीबी में आटा गीला कितना दर्द है इस कहावत में और कितनी सीधी चोट है। आटा ज़रूरत से ज़्यादा गीला हो गया और अब दुखिया गृहिणी परात लिए बैठी है उसे सुखाने को आटा नहीं है। यानी आटा है मगर रोटियाँ नहीं पक सकती।'

  • भाषा का उत्कृष्ट रूप -

'रूखे सूखे केश क्यों बिखरे हैं ? सफेद आँखे क्यों फटी पड़ रही हैं ? छाती की हड्डियाँ क्यों उभरती आ रही है ? कोई समझेगा ? है कोई पीड़ा का मर्मज्ञ ? विडंबना का महाकाव्य लिखने वाला आदि कवि कहाँ है ?'

कवि या कथाकार

रघुवीर सहाय जी पहले कवि थे, बाद में कहानीकार इसलिए उनकी मूल संवेदना कवि की है। जिस प्रकार वह नितांत भिन्न प्रकार के कवि हैं, उसी प्रकार भिन्न प्रकार के कहानीकार भी थे। रघुवीर सहाय जी ने अपनी कहानियों में गद्य को जगह-जगह तोड़ा है और एक नए किस्म का गद्य लिखने की कोशिश की है। इसमें उनकी कहानी के गद्य की भाषा अधिक अभिव्यक्तिपूर्ण और सर्जनात्मक हो गई है। 'प्रेमिका' कहानी की कुछ पंक्तियां हैं -

‘‘क्या दिन थे वह भी या वह भी क्या दिन थे। हम दोनों भागे हुए थे। गनीमत यह थी कि किसी लक्ष्य को लेकर नहीं भागे थे और दोनों के दो घर में जहाँ रात या दिन के किसी समय हम लौट जा सकते थे। वह रोज घर से भागते और रोज घर के लोगों के पास स्वीकृत हो जाते, यहां तक कि अपनी बड़ी बहन के पास भी जो उसके और मेरे प्रेम में सबसे बड़ी बाधा थी। स्कूल के रास्ते से मैं उसे रोज उड़ा ले जाता। सारे दिन उसके साथ निरूद्देश्य खेलकर उसे फिर से वहीं छोड़ आता जहां से शुरू किया था।’’

रघुवीर सहाय सर्वथा नए शिल्प और नई भाषा में कहानियां लिखते हुए कहानी लिखने के अपने बड़े उद्देश्य को कभी नहीं भूलते। वे अपनी कहानियों के माध्यम से पाठकों में परिवर्तन की इच्छा और सामर्थ्य पैदा करना चाहते हैं। इसीलिए अपनी कहानियों के द्वारा उनकी कोशिश एक संपूर्ण मनुष्य बनाने की होती है। उन्होंने अपने अंतिम कथा संग्रह का नाम ही रखा था, ‘जो आदमी हम बना रहे हैं।’ इस कहानी संग्रह का समर्पण वाक्य था, किशोर को जो तरूण हो रहे हैं।’’ तरूण के रूप में निर्मित हो रहे किशोरों से रघुवीर सहाय जी का यह जुड़ाव यों ही नहीं है। वे जानते हैं कि तरूण बनते किशोर को एक ऐसे आदमी के रूप में आसानी से ढाला जा सकता है जो समता, न्याय और अपने अधिकारों के लिए आसानी से जागरूक हो। जो आदमी हम बना रहे हैं कि भूमिका में उन्होंने इन मूल्यों से अपनी कथा रचना के रिश्ते को रेखांकित करने का प्रयास किया है। स्पष्टतः कहानी की रचना प्रक्रिया की यह शल्य क्रिया कोई कोरा बुद्धि विलास या खिलंदड़ापन नहीं था। रचना को जीवन के कितने क़रीब लाकर उसकी सांस का स्पंदन और उसकी ऊष्मा को अनुभव किया जा सकता है ? आखिर कितने क़रीब ? ‘मेरे और नंगी औरत के बीच’ इसी को व्यक्त करती कहानी है। जैसे -

‘‘हम दोनों फिर आमने-सामने बैठे हुए थे। इस बार वह घोर जाड़े में बिना किसी दूसरे वस्त्र के ठिठुरी हुई एक स्त्री थी और मैं अपने कोट की गरमाई में लगभग समपृरक्त एक पुरुष जिसके हृदय में केवल एक इच्छा थी या कि वह विचार था या भावना थी नहीं जानता पर जो कुछ थी वह एक भी उसे ओढ़ा दूँ अपना कम्बल, यह मैंने, बाद में जाना जब देखा कि अपना कम्बल मैं नहीं ओढ़े हूँ। बाद में मैंने यह भी जाना कि जिस इच्छा से समस्त शरीर और संपूर्ण मन एकाकर हो गया है और जो मेरे जीवन के संपूर्ण अनुभवों में से संपूर्णतम है वह स्वयं अमर नहीं है जिस क्षण उसे कार्यरूप मिलेगा वह क्षय हो जाएगी। पर मुझे वह अमर करेगी और मुक्त रखेगी और स्वयं मर जाएगी, मैंने संतोष से कहा।’’

शैली

शमशेर बहादुर के अनुसार रघुवीर सहाय ने भी शैली को व्यक्तित्व का अंश माना है। व्यक्तित्व के साथ ही शैली का विकास होता है। शैली का विकास होते-होते वह दिन भी आता है कि बिना नाम मुहर के भी लाखों के बीच व्यक्तित्व की ही तरह शैली भी आप से आप पहचानी जा सकती है। छोटे-छोटे वाक्य, चलते फिरते मुहावरें, साफ़ सुधरे शब्द यहाँ तक कि छोटे से छोटे पैराग्राफ को भी उत्तम उपादान माना है। शैली अभ्यास खोजती है और व्यक्तित्व के निर्माण की तरह शैली का निर्माण भी प्रारम्भ से कुछ पथ प्रदर्शन चाहता है। रघुवीर सहाय की शैली पर उनके व्यक्तित्व की स्पष्ट छाप है उपर्युक्त गुण उनकी शैली में मिल जाते है। रघुवीर सहाय की कहानियों में विभिन्न शैलियों के रूप दृष्टिगोचर होते हैं। भावात्मक शैली, काव्यात्मक शैली, व्यंग्य विनोद शैली, लाक्षणिक शैली, प्रतीकात्मक शैली, आत्मकथात्मक शैली, डायरी शैली, चित्रात्मक शैली, संस्मरणात्मक शैली, अलंकारिक शैली, मनोवैज्ञानिक शैली, खोजपूर्ण शैली इत्यादि।

  • वर्णनात्मक शैली का एक उदाहरण रघुवीर सहाय की एक रचना में देखा जा सकता है -

‘‘बर्फ़ सड़कों पर फुटपाथों पर और दरवाजों के सामने ढ़ेर भी ज़्यादातर सफेद कहीं-कहीं धूल से मैली मगर कहीं-कहीं दूध से उज्ज्वल। मस्क्वा की और सड़कों की तरह वह भी चौड़ी और साफ़ थी रद्दी या कचड़ा का एक टुकड़ा भी उस पर नहीं था। फुटपाथ पर पत्रहीन वृक्षों के थालों में काली भींगी मिट्टी तक साफ़ दिखती थी। हवा में धूल का कहीं नाम तक नहीं था। स्कूल से लौटते लड़के लड़कियाँ सौदे के बाज़ार जाती औरतें और नौजवान पुरुष फुटपाथ पर चलते हुये एक अजनबी हिन्दुस्तानी को देखने के लिये क्षण भर ही सिर उठाते, अन्यथा वे अपने में मस्त थे।

  • प्राकृतिक सौन्दर्य का वर्णन -

जैसे फल पकता है, पूरब की दिशा लाल होने लगी और फिर प्रभात हुआ। रेत में फँसी हुई नौका की भाँति पश्चिमी का चाँद उधर उस कोने में आधे उजले आकाश में धँसा हुआ था।

  • रघुवीर सहाय की रचनाओं में भावात्मक शैली का एक उदाहरण देखा जा सकता है। भावात्मक शैली रघुवीर सहाय के नाटकों, कहानी, उपन्यास, यात्रा साहित्य आदि सभी विधाओं में देखने को मिल जाते हैं।

रूद्ध स्वर पश्चाताप है इस प्रकार भूल मानकर सरल रामू की माँ मैं समझ गया मैं भूल कर रहा था। तुम ठीक कहती हो मैं किसी भी वर्ग समाज से नहीं डरूँगा। मैं तो केवल आदमी हूँ जिसे जीवित रहना है। क्योंकि उसने जीवित रहने के लिये ही जन्म लिया है। यदि मैं स्वयं भूख से मर जाऊँ तो यह खुद मेरे लिये लज्जा की बात होगी। फिर मुझ पर तुम्हारा जिम्मा है, उठो, दिया जलाओ, मुझे घर में अंधेरा अच्छा नहीं लग रहा है।

शब्द संयोजन

रघुवीर सहाय ने अपनी कहानियों में देशी-विदेशी और देशज शब्दों का प्रयोग खुलकर किया है। रघुवीर सहाय की भाषा साधारण जनसमूह द्वारा समझे जा सकने वाली हिन्दी है। वह उसके संस्कृतनिष्ठ होने को जनता से अलग कर दिया समझते है। पत्रकार होने के कारण उनकी भाषा लोकभाषा है जनभाषा है या कहें की अखबारी भाषा है। जिसका प्रयोग आपकी कहानियों में सर्वत्र दिखाई पड़ता है। इसलिये अरबी एवं फारसी की शैली आपकी भाषा में घुल मिल गई है। आपकी कहानियों में हिन्दी, अंग्रेजी, बंगाली तथा उर्दू आदि शब्दों का प्रयोग मिलता है।[5]

निधन

रघुवीर सहाय का निधन 30 दिसंबर 1990 को नई दिल्ली में हुआ।

प्रकाशित रचनाएँ

कविता संग्रह
  • दूसरा सप्तक
  • सीढ़ियों पर धूप में
  • आत्महत्या के विरुद्ध
  • हँसो हँसो जल्दी हँसो
  • कुछ पते कुछ चिट्ठियाँ
  • एक समय था
निबंध संग्रह
  • दिल्ली मेरा परदेस
  • लिखने का कारण
  • ऊबे हुए सुखी
  • वे और नहीं होंगे जो मारे जाएँगे
  • भँवर लहरें और तरंग
  • अर्थात
कहानी संग्रह
  • रास्ता इधर से है,
  • जो आदमी हम बना रहे हैं

सम्मान

रघुवीर सहाय को 1982 में लोग भूल गए हैं कविता संग्रह पर साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. रघुवीर सहाय (हिंदी) brandbihar.com। अभिगमन तिथि: 12 दिसम्बर, 2011।
  2. हैदराबाद
  3. दिल्ली
  4. रघुवीर सहाय.. लंबे समय तक याद रखे जाने वाले (हिंदी) (जागरण याहू इण्डिया)। । अभिगमन तिथि: 12 दिसम्बर, 2011।
  5. ↑ 5.0 5.1 5.2 5.3 रघुवीर दयाल तथा सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कहानियों में अभिव्यंजना शिल्प (हिंदी) (एच.टी.एम.एल) लेखनी। अभिगमन तिथि: 12 दिसम्बर, 2011।
  6. 'सीढ़ियों पर धूप में' भूमिका से

बाहरी कड़ियाँ

  • लंबे समय तक याद रखे जाने वाले कवि
  • रघुवीर सहाय की पुस्तकें
  • रघुवीर दयाल तथा सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कहानियों में अभिव्यंजना शिल्प

संबंधित लेख

देखें  वार्ता  बदलें

साहित्यकार
पुरुष

अयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध' · अनंतमूर्ति · मोहनलाल विष्णु पंड्या · अनंत गोपाल शेवड़े · आर. के. नारायण · अकिलन · आग़ा हश्र कश्मीरी · जयशंकर प्रसाद · सरदार पूर्ण सिंह · प्रेमचंद · जैनेन्द्र कुमार · भारतेन्दु हरिश्चंद्र · रबीन्द्रनाथ ठाकुर · लल्लू लालजी · शिवपूजन सहाय · शिवराम कारंत · सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' · रामधारी सिंह 'दिनकर' · हज़ारी प्रसाद द्विवेदी · गोकुलचन्द्र · हरिशंकर परसाई · रामचन्द्र शुक्ल · श्यामसुन्दर दास · राय कृष्णदास · महावीर प्रसाद द्विवेदी · डी. आर. बेंद्रे · गणेश प्रसाद सिंह 'मानव' · विश्वनाथ प्रसाद मिश्र · विनोदशंकर व्यास · माधवराव सप्रे · लाला भगवानदीन · विष्णुकांत शास्त्री · विनायक कृष्ण गोकाक · अमृतलाल नागर · अम्बिका प्रसाद दिव्य · रामअवध द्विवेदी · गणेशशंकर विद्यार्थी · पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल · सदल मिश्र · नागार्जुन · पाण्डेय बेचन शर्मा 'उग्र' · श्यामकृष्णदास · सुधाकर पाण्डेय · केशव प्रसाद मिश्र · पारसनाथ मिश्र सेवक · लोकनाथ श्रीवास्तव · गोविन्द चन्द्र पाण्डे · हरिकृष्ण 'जौहर' · करुणापति त्रिपाठी · राधाकृष्णदास · पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी · बजरंगबली गुप्त विशारद · रामविलास शर्मा · पण्डित गंगाधर मिश्रा · कुंवर नारायण · सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव · पद्मनारायण राय · गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी · राजा लक्ष्मण सिंह · अमरनाथ झा · दुर्गा प्रसाद खत्री · गुरुदत्त सिंघ भूपति · श्याम बहादुर वर्मा · नाथूराम प्रेमी · सत्यजीवन वर्मा 'भारतीय' · बच्चन सिंह · अम्बिका प्रसाद गुप्त · भोलाशंकर व्यास · किशोरी लाल गुप्त · हर्षनाथ · वाचस्पति पाठक · डॉ. तुलसीराम · यादवेन्द्र शर्मा 'चन्द्र' · ज्योति प्रसाद अग्रवाल · गोपाल चंद्र प्रहराज · गोदावरीश मिश्र · मुद्राराक्षस · उपेन्द्रनाथ अश्क · शिवनारायण श्रीवास्तव · चन्द्रशेखर पाण्डे · पण्डित कृष्ण शुक्ल · कुशवाहा कान्त · विष्णु प्रभाकर · अगरचन्द नाहटा · कुसुम चतुर्वेदी · सीताराम चतुर्वेदी · रमेश चन्द्र दत्त · अमर गोस्वामी · राजा शिव प्रसाद · बज्ररत्न दास अग्रवाल · रामचन्द्र वर्मा · देवराज नन्दकिशोर · प्रताप नारायण सिंह · दामोदर पण्डित · राजेन्द्र अवस्थी · अशोक कुमार सिंह · क्षितिजमोहन सेन · रघुनन्दन प्रसाद शुक्ल 'अटल' · गोविंद शंकर कुरुप · अज्ञेय · रमा शंकर व्यास · टी. एल. वासवानी · अमरकांत · देवनारायण द्विवेदी · भदन्त आनन्द कौसल्यायन · रामनरेश त्रिपाठी · ठाकुर गदाधर सिंह · लक्ष्मी मल्ल सिंघवी · विद्याभूषण विभु · विद्यानिवास मिश्र · विजयानन्द त्रिपाठी · हरिभाऊ उपाध्याय · श्रीकांत वर्मा · प्रताप नारायण मिश्र · बालकृष्ण भट्ट · द्वारका प्रसाद मिश्रा · प्रभाकर मिश्र · धीरेन्द्र वर्मा · सत्येन्द्रनाथ ठाकुर · चन्द्रबली सिंह · राहुल सांकृत्यायन · ई. एम. एस. नंबूदरीपाद · गोपबंधु दास · रामप्रसाद विद्यार्थी · वृंदावनलाल वर्मा · इंशा अल्ला ख़ाँ · भीष्म साहनी · निहाल चन्द वर्मा · बाबू गुलाबराय · यशपाल · भगवतीचरण वर्मा · बालकृष्ण शर्मा नवीन · हरिशंकर शर्मा · शरत चंद्र चट्टोपाध्याय · पंडित श्रद्धाराम शर्मा · गोपीनाथ मोहंती · अरविंद कुमार · सुकुमार राय · अमृतराय · अमृतलाल चक्रवर्ती · तकषी शिवशंकर पिल्लै · अम्बाप्रसाद 'सुमन' · डॉ. नगेन्द्र · अम्बाशंकर नागर · रस्किन बॉण्ड · अम्बिकादत्त व्यास · अम्बिकाप्रसाद वाजपेयी · रामकुमार वर्मा · रामवृक्ष बेनीपुरी · माखन लाल चतुर्वेदी · माइकल मधुसूदन दत्त · प्रतापनारायण श्रीवास्तव · भाई परमानन्द · अयोध्याप्रसाद गोयलीय · हंस कुमार तिवारी · एस.एल. भयरप्पा · काका कालेलकर · ठाकुर शिव कुमार सिंह · मुकुंदी लाल श्रीवास्तव · नंददुलारे वाजपेयी · लक्ष्मी नारायण मिश्र · भट्टोजिदीक्षित · जानकी प्रसाद · ठाकुर जगमोहन सिंह · प्रतिभा राय · भर्तुमित्र · पद्मसिंह शर्मा · भृतहरि · हरिवंश राय बच्चन · पांडुरंग वामन काणे · विजयशंकर मल्ल · आचार्य रघुवीर · मयूर भट्ट · चतुरसेन शास्त्री · इलाचन्द्र जोशी · सआदत हसन मंटो · चन्द्रबली पाण्डेय · गजानन त्र्यंबक माडखोलकर · गंगानाथ झा · कंबन · देवकीनन्दन खत्री · झबेरचंद · मोहन राकेश · कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी · कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर · कामिल बुल्के · मुक्तिबोध · कमलेश्वर · ब्रजनन्दन सहाय · अभिमन्यु अनत · गिरिराज किशोर · धर्मवीर भारती · चन्द्रधर शर्मा गुलेरी · अन्नपूर्णानन्द · फ़क़ीर मोहन सेनापति · नर्मद · नरेन्द्र कोहली · बंग महिला · सुधीश पचौरी · विष्णु सखाराम खांडेकर · लोचन प्रसाद पाण्डेय · वासुदेव शरण अग्रवाल · शमशेर बहादुर सिंह · श्रीलाल शुक्ल · रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर · अलेक्सेई पैत्रोविच वरान्निकोव · राही मासूम रज़ा · राधानाथ राय · सुखलाल कायस्थ · रघुवीर सहाय · मोटूरि सत्यनारायण · वासुदेव महादेव अभ्यंकर · रांगेय राघव · फणीश्वरनाथ रेणु · निर्मल वर्मा · खुशवंत सिंह · मास्ति वेंकटेश अय्यंगार · जानकी वल्लभ शास्त्री · मनोहर श्याम जोशी · सियारामशरण गुप्त · सर्वेश्वर दयाल सक्सेना · बनारसीदास चतुर्वेदी · सुदर्शन · कृश्न चन्दर · ज्ञानरंजन · असग़र वजाहत · शिवाजी सावंत · गुरुजाडा अप्पाराव · गुणाढ्य · केदारनाथ अग्रवाल · केदारनाथ सिंह · राजेंद्र यादव · विजयदान देथा · हरिकृष्ण देवसरे · अन्नाराम सुदामा · विश्वनाथ सत्यनारायण · टी. पी. मीनाक्षीसुंदरम · एस. के. पोट्टेक्काट्ट · राधावल्लभ त्रिपाठी · भगवतशरण उपाध्याय · राधाकृष्ण · परशुराम चतुर्वेदी · राजनाथ पांडेय · विश्वंभरनाथ जिज्जा · किशोरीदास वाजपेयी · श्रीमन्नारायण अग्रवाल · कैलाशचंद्र देव वृहस्पति · झाबरमल्ल शर्मा · भुवनेश्वर · रॉबिन शॉ · सुरेश कांत · गुरदयाल सिंह · प्रभाकर माचवे · काशीनाथ सिंह · अमृतलाल बेगड़ · दूधनाथ सिंह · भगवत रावत · विष्णु विराट · डॉ. राष्ट्रबंधु · उदयराज सिंह · रामदरश मिश्र · शानी · गोविन्द मिश्र · कान्ति कुमार जैन · शिवप्रसाद सिंह · सूरजभान सिंह · कैलाश वाजपेयी · इन्दु प्रकाश पाण्डेय · हरि नारायण आपटे ·वचनेश मिश्र · माधव शुक्ल · गोपाल प्रसाद व्यास · रघुवीर चौधरी · सुदर्शन सिंह चक्र · हरिकृष्ण 'प्रेमी' · नाथूरामशर्मा 'शंकर' · सुंदरदास (छोटे) · राजेन्द्रलाल मित्रा · श्री नारायण चतुर्वेदी · सखाराम गणेश देउसकर · गोविंद शास्त्री दुगवेकर · गिजुभाई बधेका · विवेकी राय · कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा · गिरिधर शर्मा चतुर्वेदी · गरीब दास · संत सिंगाजी · चंद्रगुप्त विद्यालंकार · भूपेंद्रनाथ दत्त · चतुर्भुज औदीच्य · मगन भाई देसाई · वेद प्रकाश शर्मा · सेठ गोविन्द दास · रामकिंकर उपाध्याय · करतार सिंह दुग्गल · कुँवर चन्द्र प्रकाश सिंह · बाबूराम सक्सेना · जी.पी. श्रीवास्तव · गुरु भक्तसिंह 'भक्त' · गिरिधर शर्मा नवरत्न · गंगाप्रसाद अग्निहोत्री · अनंत पै · अजित शंकर चौधरी · मनु शर्मा · ओंकारनाथ श्रीवास्तव · मेहता लज्जाराम शर्मा · चंद्रकांत देवताले · नरसिंह चिन्तामन केलकर · अन्ना साहब भोपटकर · गुरमुख सिंह मुसाफिर · पण्डित मुखराम शर्मा · राधाकांत देव · उदय शंकर भट्ट · अक्षर अनन्य · अक्सकोव · फरीदुद्दीन अत्तार · अब्राहम गोल्डफेडेन · राधाकृष्ण दास · राधाचरण गोस्वामी · राधिकारमण प्रसाद सिंह · अलाओल · आक्टेव क्रेमैंजी · आज़ाद · रामदहिन मिश्र · रामदास गौड़ · आनंदबोध · आनन्दगिरि · राम नारायण मिश्र · रामावतार शर्मा · रूप नारायण पांडेय · रोहित मेहता · लक्ष्मीनारायण गर्दे · लक्ष्मीनाथ बेजबरुआ · आमिर अली 'मीर' · विक्रम सेठ · उपेंद्र भंज · उमर ख़य्याम · वेंकटेश नारायण तिवारी · शिबली नुमानी · शिवराम महादेव परांजपे · शिव पूजन सहाय · किपलिंग रुडयार्ड · श्याम सुंदर · श्याम सुंदर दास · श्रीधर वेंकटेश केलकर · श्रीपाद कृष्ण कोल्हटकर · श्रीपाद कृष्ण बेलवेलकर · संतोख सिंह भाई · सदासुख लाल· आचार्य वामन · द्विजेन्द्रनाथ मिश्र 'निर्गुण' · रतन लाल बंसल · डॉ. अशोक बंसल · त्रिलोक नाथ पाण्डेय · स्वयं प्रकाश · सीताकांत महापात्र · बलदेव प्रसाद मिश्र · दिगम्बर हांसदा · कुबेरनाथ राय · कोलकलुरी इनोच · एम. पी. वीरेंद्र कुमार · विश्वनाथ त्रिपाठी · हरप्रसाद दास · सी. राधाकृष्णन · रघुवंश · कृष्ण बिहारी मिश्र · डॉ. राममूर्ति शर्मा · कल्याण मल लोढ़ा · यशदेव शल्य · राममूर्ति त्रिपाठी · श्यामाचरण दुबे · मुनि श्री नागराज · मनुभाई पाँचोली · सी. के. नागराज राव · केदारनाथ चौधरी · अर्जुन सिंह शेखावत · कपिल तिवारी · सुब्बु अरुमुगम · शीतला प्रसाद त्रिपाठी · बाबू तोताराम · लाला श्रीनिवासदास · पंकज बिष्ट · शंख घोष · शरद पगारे · परमानन्द श्रीवास्तव · कमल किशोर गोयनका · सुरेन्द्र वर्मा · रमेश चंद्र शाह · रामस्‍वरूप चतुर्वेदी · मदनलाल वर्मा 'क्रान्त' · लक्ष्मण शास्त्री जोशी · भबेन्द्र नाथ सैकिया · चन्द्रशेखर कम्बार · देवेगोड़ा जवरेगोड़ा · बी. एम. श्रीकांतैया · ए. एन. मूर्ति राव · कपिल देव द्विवेदी · पी. परमेश्वरन · मनोज दास · एम. कीर्ति सिंह · रघुवेंद्र तंवर · धनंजय कीर · वेंकटरामा रामलिंगम पिल्लई · हरमोहिन्दर सिंह बेदी · अखोन असगर अली बशारत · जे. बी. मोरायश · यूसुफ़ शेख · कक्कानादन · जी. वी. कक्कानादन · रहमान राही · गोविन्द विनायक करंदीकर · एम. टी. वासुदेव नायर · डी. जयकान्तन · सुभाष मुखोपाध्याय · सच्चिदानंद राउतराय · तकाजी शिवशंकरा पिल्लै · कुसुमाग्रज · बीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य · अमिताभ घोष‎‎ · विष्णु डे‎‎ · नीलमणि फूकन · ब्रात्य बसु · मुकुन्द दास · संजीव चट्टोपाध्याय · अतीन बंद्योपाध्याय · राधारमण मित्र · प्रेमेन्द्र मित्र · नरेश भारतीय · रामशरण जोशी · रवीन्द्रनाथ त्यागी

महिला

महादेवी वर्मा · इस्मत चुग़ताई · सुभद्रा कुमारी चौहान · शिवानी · आशापूर्णा देवी · महाश्वेता देवी · अमृता प्रीतम · क़ुर्रतुलऐन हैदर · प्रभा खेतान · भारती मुखर्जी · नीलम सक्सेना चंद्रा· बालमणि अम्मा · लीलावती मुंशी · डेम अगाथा क्रिस्टी · रश्मि बंसल · मृदुला सिन्हा · कमला चौधरी · उषा यादव · इंदिरा गोस्वामी · दलीप कौर तिवाना · विद्या विंदु सिंह · माधवी सरदेसाई · मीना काकोदकर · अनुराधा शर्मा पुजारी

देखें  वार्ता  बदलें

आलोचक एवं समीक्षक

अरविंद कुमार · कमला प्रसाद · रामचन्द्र शुक्ल · गिरिराज किशोर · चन्द्रबली पाण्डेय · चन्द्रबली सिंह · जगदीश्वर चतुर्वेदी · नामवर सिंह · भगवतशरण उपाध्याय · मलयज · महावीर प्रसाद द्विवेदी · मास्ति वेंकटेश अय्यंगार · रघुवीर सहाय · रामकुमार वर्मा · रामविलास शर्मा · विजयदेव नारायण साही · सुधीश पचौरी · हज़ारी प्रसाद द्विवेदी · कामिल बुल्के · किशोरीदास वाजपेयी · परशुराम चतुर्वेदी · भुवनेश्वर · राजनाथ पांडेय · विश्वनाथप्रसाद मिश्र · विनय मोहन शर्मा · चंद्रकांत बांदिवडेकर

रघुवीर सहाय की सर्वाधिक लोकप्रिय रचना कौन सी है?

रचनाएँ दूसरा सप्तक, सीढ़ियों पर धूप में, आत्महत्या के विरुद्ध, हँसो हँसो जल्दी हँसो (कविता संग्रह), रास्ता इधर से है (कहानी संग्रह), दिल्ली मेरा परदेश और लिखने का कारण(निबंध संग्रह) उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं।

5 रघुवीर सहाय की कविता कला क्या है?

हत्या-लूटपाट और आगज़नी, राजनैतिक भ्रष्टाचार और छल-छद्म इनकी कविता में उतरकर खोजी पत्रकारिता की सनसनीखेज रपटें नहीं रह जाते, आत्मान्वेषण का माध्यम बन जाते हैं। यह ठीक है कि पेशे से वे पत्रकार थे, लेकिन वे सिर्फ़ पत्रकार ही नहीं, सिद्ध कथाकार और कवि भी थे। कविता को उन्होंने एक कहानीपन और एक नाटकीय वैभव दिया।

रघुवीर सहाय ने कौन सी पत्रिका का संपादन किया है?

रघुवीर सहाय 'नवभारत टाइम्स', दिल्ली में विशेष संवाददाता रहे। 'दिनमान' पत्रिका के 1969 से 1982 तक प्रधान संपादक रहे। उन्होंने 1982 से 1990 तक स्वतंत्र लेखन किया

रघुवीर सहाय की कौन सी कविता आधुनिक हिंदी कविता की एक महत्वपूर्ण रचना मानी जाती है?

रघुवीर जी ने भारतीय समाज में ताकतवरों की बढ़ती हैसियत और सत्ता के खिलाफ भी साहित्य और पत्रकारिता के पाठकों का ध्यान खींचा। 'रामदास' नाम की उनकी कविता आधुनिक हिंदी कविता की एक महत्वपूर्ण रचना मानी जाती है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग