नेपाल, भारत, भूटान एवं बर्मा |
प्रथम भाषा: ~ ५ करोड़ द्वितीय भाषा: १ करोड़ |
२ [निवासी] |
हिन्द-यूरोपीय
|
देवनागरी, कैथी एवं विभिन्न क्षेत्रीय लिपियाँ |
भारत, नेपाल |
नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान नेपाली
भाषा की शुद्ध प्रयोग के आधिकारिक निर्णय लेता हैं। |
ne |
nep |
nep |
भारत में नेपाली बोलने वालों का प्रभाव |
सूचना: इस पन्ने पर यूनीकोड में अ॰ध॰व॰ (आई पी ए) चिह्न हो सकते हैं। |
नेपाली, नेपाल की राष्ट्रभाषा है और भारतीय संविधान की ८वीं अनुसूची में सम्मिलित भाषाओं में से एक है। इसे 'खस कुरा', 'खस भाषा' या 'गोर्खा खस भाषा' भी कहते हैं तथा कुछ सन्दर्भों में 'गोर्खाली' एवं 'पर्बतिया' भी। नेपाली भाषानेपाल की राष्ट्रीय भाषा हैं। यह भाषा नेपाल की लगभग ४५% लोगों की मातृभाषा भी है। यह खस भाषा नेपाल के अतिरिक्त भारत के सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्वी राज्यों (आसाम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय) तथा उत्तराखण्ड के अनेक भारतीय लोगों की मातृभाषा है। भूटान, तिब्बत और म्यानमार के भी अनेक लोग यह भाषा बोलते हैं।
गोर्खा/खस भाषा साहित्य[संपादित करें]
भानुभक्त आचार्य, नेपाल के आदिकवि
खस साहित्य के आदिकवि भानुभक्त आचार्य है। इस भाषा के महाकवि लक्ष्मीप्रसाद देवकोटा है। इस भाषा के प्रमुख लेखक है :-
- भानुभक्त आचार्य
- लेखनाथ पौड्याल
- मोतीराम भट्ट
- लक्ष्मीप्रसाद देवकोटा
- बालकृष्ण सम
- सिद्धिचरण श्रेष्ठ
- विश्वेश्वरप्रसाद कोईराला
- माधव प्रसाद घिमिरे
- भीमनिधि तिवारी
- भैरव अर्याल
- धर्मराज थापा
- धरणीधर कोइराला
- सूर्यविक्रम ज्ञवाली
- बैरागी काँइला
- लीलबहादुर क्षत्री
- परशु प्रधान
- बानिरा गिरी
- गोविन्द गोठाले
- तारानाथ शर्मा
- सरुभक्त
- पारिजात
- इन्द्र बहादुर राई
नेपाली ध्वनिविज्ञान[संपादित करें]
नेपाली में ११ वटा ध्वनिकीय विशिष्ट स्वर और ३० व्यञ्जन हैं। नेपाली में दश डिफ़्थॉंग/संध्यक्षर भी मौजूद हैं।
कुछ वाक्य[संपादित करें]
आपका नाम क्या है ? | तपाईंको नाम के हो ? |
तुम्हारा नाम क्या है ? | तिम्रो नाम के हो? |
मेरा नाम राम है। | मेरो नाम राम हो। |
आपका घर कहां है? | तपाईंको घर कहाँ हो? |
तुम्हारा घर कहां है? | तिम्रो घर कहाँ हो? |
खाने खाने की जगह कहाँ है? | खाना खाने ठाउँ कहाँ छ? |
शौचालय कहाँ है? | शौचालय कहाँ छ? |
- मलाई नेपाली भाषा आउँदैन (हिन्दीः मुझे नेपाली नहीं आती।)
- मेरो देश नेपाल हो (हिन्दीः मेरा देश नेपाल है।)
- तपाईंलाई/तिमीलाई कस्तो छ? (आप/तुम कैसे हो?)
- के छ? हजुर नमस्कार - (नमस्ते जी कैसे हो?) (अनौपचारिक)
- संचै हुनुहुन्छ? - (सब ठीक तो है?) (औपचारिक)
- खाना खाने ठाउँ कहाँ छ? — (खाने खाने की जगह कहाँ है?)
- काठ्माडौँ जाने बाटो धेरै लामो छ — काठमांडू जाने का रास्ता बहुत लम्बा है।
- नेपालमा बनेको — नेपाल में निर्मित
- म नेपाली हूँ — मैं नेपाली हूँ।
- अरु चाहियो? - और चाहिए?
- पुग्यो/भयो — बस !
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
- नेपाली भाषाएँ एवं साहित्य
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
- नेपाली कविता कोश
- समकालीन नेपाली शब्दकोश
- नेपाली-हिन्दी शब्दकोश
- नेपाली-हिन्दी कोश (केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय)
- नेपाली-अंग्रेजी शब्दकोश
- NEPALI DICTIONARIES at 1000Dictionaries_Dot_com
- हिन्दी से नेपाली अनुवादक प्रोग्राम
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ Dhanesh Jain; George Cardona (2003). The Indo-Aryan languages. Routledge. पृ॰ 251. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780700711307.