नील रिवर कौन से देश में है? - neel rivar kaun se desh mein hai?

नीलनामोत्पत्तिस्थानदेशभौतिक लक्षणनदीशीर्ष • स्थानSource confluenceनदीमुख

• स्थान

• ऊँचाई

लम्बाईजलसम्भर लक्षणनगर

नील नदी एवं उसके डेल्टा का नासा के एक उपग्रह से लिया गया चित्र
नील नाम यूनानी भाषा के शब्द नीलोस (Νεῖλος) से निकला है।
इथियोपिया
ब्लू नील
तन झील
निकट खार्तूम
 
भूमध्य सागर
units?
6650 units?
जिंजा

संसार की सबसे लम्बी नदी नील है जो अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलकर विस्तृत सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करती हुई उत्तर में भूमध्यसागर में उतर पड़ती है। यह भूमध्य रेखा के निकट भारी वर्षा वाले क्षेत्रों से निकलकर दक्षिण से उत्तर क्रमशः युगाण्डा, इथियोपिया, सूडान एवं मिस्र से होकर बहते हुए काफी लंबी घाटी बनाती है जिसके दोनों ओर की भूमि पतली पट्टी के रूप में शस्यश्यामला दिखती है। यह पट्टी संसार का सबसे बड़ा मरूद्यान है।[1] नील नदी की घाटी एक सँकरी पट्टी सी है जिसके अधिकांश भाग की चौड़ाई १६ किलोमीटर से अधिक नहीं है, कहीं-कहीं तो इसकी चौड़ाई २०० मीटर से भी कम है। इसकी कई सहायक नदियाँ हैं जिनमें श्वेत नील एवं नीली नील मुख्य हैं। अपने मुहाने पर यह १६० किलोमीटर लम्बा तथा २४० किलोमीटर चौड़ा विशाल डेल्टा बनाती है।[2] घाटी का सामान्य ढाल दक्षिण से उत्तर की ओर है। मिस्र की प्राचीन सभ्यता का विकास इसी नदी की घाटी में हुआ है। इसी नदी पर मिस्र देश का प्रसिद्ध अस्वान बाँध बनाया गया है।

नील नदी की घाटी का दक्षिणी भाग भूमध्य रेखा के समीप स्थित है, अतः वहाँ भूमध्यरेखीय जलवायु पायी जाती है। यहाँ वर्ष भर ऊँचा तापमान रहता है तथा वर्षा भी वर्ष भर होती है। वार्षिक वर्षा का औसत २१२ से. मी. है। उच्च तापक्रम तथा अधिक वर्षा के कारण यहाँ भूमध्यरेखीय सदाबहार के वन पाये जाते हैं। नील नदी के मध्यवर्ती भाग में सवाना तुल्य जलवायु पायी जाती है जो उष्ण परन्तु कुछ विषम है एवं वर्षा की मात्रा अपेक्षाकृत कम है। इस प्रदेश में सवाना नामक उष्ण कटिबन्धीय घास का मैदान पाया जाता है। यहाँ पाये जाने वाले गोंद देने वाले पेड़ो के कारण सूडान विश्व का सबसे बड़ा गोंद उत्पादक देश है। उत्तरी भाग में वर्षा के अभाव में खजूर, कँटीली झाड़ीयाँ एवं बबूल आदि मरुस्थलीय वृक्ष मिलते हैं। उत्तर के डेल्टा क्षेत्र में भूमध्यसागरीय जलवायु पायी जाती है जहाँ वर्षा मुख्यतः जाड़े में होती है।

चित्र दीर्घा

  • एक क्रूज़बोट से नील का मिस्र में लक्ज़र एवं आस्वान के बीच दृश्य

  • नील में आस्वान के निकट एक ढो (नाव)

  • नील में काहिरा के निकट ज़मालेक क्षेत्र में एक नाव

मीडिया

टीका टिप्पणी

'मिस्र ही नील है और नील ही मिस्र है' (Egypt is Nile and Nile is Egypt)- हेरोडोटस

सन्दर्भ

  1. प्रसाद, सुरेश प्रसाद (जुलाई १९९५). भौतिक और प्रादेशिक भूगोल. पटना: भारती भवन. पृ॰ ११८.
  2. तिवारी, विजय शंकर (जुलाई २००४). आलोक भू-दर्शन. कलकत्ता: निर्मल प्रकाशन. पृ॰ ६७.

नील नदी कितने देश में बहती है?

10 देशों से होकर गुज़रती है नील नदी

नील नदी कौन से राज्य में स्थित है?

नील नदी अफ्रीका की सबसे बड़ी विक्टोरिया झील से निकलकर विस्तृत सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करती हुई उत्तर में भूमध्यसागर में उतरती है। कर्क रेखा के आस-पास के वर्षा वनों से होते हुए यह नदी युगांडा, इथोपिया, सूडान और मिस्त्र से होकर बहते हुए काफी लंबी घाटी बनाती है।

नील नदी के देवता को क्या कहा जाता है?

अनुकेत: मिस्र की नील नदी की देवी

नील नदी का नाम नील नदी क्यों पड़ा?

घाटी का सामान्य ढाल दक्षिण से उत्तर की ओर है। मिस्र की प्राचीन सभ्यता का विकास इसी नदी की घाटी में हुआ है। इसी नदी पर मिस्र देश का प्रसिद्ध अस्वान बाँध बनाया गया है। नील नाम यूनानी भाषा के शब्द नीलोस (Νεῖλος) से निकला है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग