मिथुन राशि वालों को क्या खरीदना चाहिए? - mithun raashi vaalon ko kya khareedana chaahie?

मिथुन राशिफल 2022 के अनुसार साल की शुरुआत गड़बड़ होने की संभावना है। जनवरी से लेकर मार्च तक आपकी राशि में शनि अष्टम भाव में रहेंगे। ऐसी स्थिति में धन की हानि होने की संभावना बनती है। सितारे कह रहे हैं कि इस साल आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

अप्रैल के बाद धन के हालात में सुधार दिख रहा है, जब शनि 29 अप्रैल को आपकी राशि के नवम भाव में विराजमान होंगे। इस दौरान धन लाभ की संभावना बन रही है।

अचानक से रुका हुआ धन मिल सकता है या फिर विदेश से किसी तरह के धन की प्राप्ति हो सकती है। मई में तीन ग्रहों (मंगल, शुक्र और गुरु बृहस्पति) की युति आर्थिक समस्या को जन्म दे सकती है।। बेवजह के खर्च बढ़ सकते हैं। सोच-समझ कर धन खर्च करें। बचत में भी परेशानी आ सकती है। लेकिन इस साल का अंत आपके लिए शुभ और शानदार फलदायक होगा।

कोई संपंत्ति खरीद सकते हैं साथ ही वाहन खरीदी के भी संयोग बन रहे हैं लेकिन कुल मिलाकर धन आएगा पर टिकेगा बिल्कुल नहीं....


मिथुन राशि

जन्मदिन गणना: 21 मई - 20 जून

विशेषता

नरम दिल, जिज्ञासु स्वभाव, लचीलापन, जल्दी सीखने की क्षमता

कमजोरी

अप्रत्याशित और अनिश्चित स्वभाव

उपयुक्त नौकरी और व्यवसाय

शिक्षा, साहित्य, उपन्यासकार, इंजीनियरिंग, दवा का व्यसाय

मित्र राशियां

वृषभ, कन्या, तुला, मकर, कुंभ राशि

भाग्यशाली साल

33 से 46 वर्ष की आयु का समय शुभ रहेगा

भाग्यशाली दिन और नंबर

बुधवार, 7

पसंद

गायन और संगीत सुनना, किताबें पढ़ना, सामाजिक बनना, अच्छी जगहों पर घूमना-फिरना

नापसंद

अकेलापन, एक स्थान पर रहना, नीरस स्वभाव

मिथुन राशि के व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व जानिए

मिथुन राशि के जातक हाजिर जवाब और फुर्तीले होते हैं। जुड़वा के प्रतीक चिन्ह वाले ये जातक आकर्षक और दोस्ताना होते हैं। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति और चतुराई इन्हें सामाजिक समारोहों और पार्टी के आकर्षण का केंद्र बना देती हैं। ये न केवल अच्छे बातचीत करने वाले होते हैं, बल्कि अच्छे सुनने वाले भी होते हैं। मिथुन राशि के जातक बातचीत के दौरान अक्सर लोगों को नई जानकारी से अवगत कराते हैं। इसके लिए ये हमेशा खुद को नई जानकारियों से अपडेट रखते हैं।

रिश्तों की समझते हैं अहमियत

इनके लिए रिश्ते भी बहुत महत्व रखते हैं। जिसके लिए ये अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर जिंदगी के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से मिलते हैं। जिससे इन्हें नये-नये दोस्त मिल सकें और ये अपने मित्रों का दायरा बढ़ा सकें।

मूडी स्वभाव बनता है परेशानी का सबब

चूंकि जुड़वा इस राशि का प्रतीक चिन्ह है, इसलिए इनके व्यवहार में भी अक्सर दोहरापन देखने को मिलता है। मसलन, यदि ये व्यावहारिक हैं तो उसी समय में ये कल्पनात्मक और रचनात्मक हो सकते हैं। लेकिन अधिकतर समय ये इस उधेड़बुन में रहते हैं कि उनका कौन सा भाग प्रतिक्रिया देगा। ये बहुत मूडी होते हैं। ये इनकी ऊर्जा होती है, जो इन्हें किसी भी कार्य पर ध्यान केंद्रित करने से रोकती हैं।

इस कारण रहते हैं चर्चा में

मिथुन राशि में जन्मे जातक बहुमुखी होते हैं और जो विषय वे चुनते हैं, उसकी अद्भुत समझ रखते हैं। हालांकि इसमें इनकी रुचि लंबे समय तक नहीं हो सकती है। इनके लिए बुद्धि सारी बातों से ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं। काम में ये सबसे सुलझे विचारों वाले होते हैं। अपने तर्कपूर्ण विचार और नये विचारों के चलते ये किसी भी टीम का जरूरी हिस्सा बन जाते हैं।

इस कारण होते हैं विचलित

इनकी सबसे बड़ी क्षमता इनके खुले विचार और अच्छी तरह बातचीत करने की कला है। इनके दिमाग में जोखिम से भरे विचार आते रहते हैं। लेकिन जब इनके कॅरियर से सबंधित ये सारी बातें होती हैं तो इनके निर्णय करने की क्षमता पर सवाल उठने लगते हैं और यदि ये जल्दी इससे पार नहीं पा पाते तो विचलित होने लगते हैं।

जीवन शक्ति से भरपूर होते हैं

एक मिथुन राशि के जातक के साथ रोमांस करना दिलचस्प, साहसी और मजेदार हो सकता हैं। ये जीवनी शक्ति से भरपूर होते हैं, लेकिन चंचल, लगभग लापरवाह रवैया अक्सर कई दिलों को तोड़ने का कारण बनता है।

आज का मिथुन राशिफल Gemini horoscope पेज पर देखें और जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Dhanteras 2022 Shopping: इस साल धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस के दिन लोग मां लक्ष्मी के साथ ही कुबेर भगवान की भी पूजा करते हैं। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। वहीं ज्योतिष में मान्यता है कि इस पावन अवसर पर यदि राशि अनुसार खरीदारी करेंगे तो 13 गुना वृद्धि होगी। आइए जानते हैं कौन सी राशि को क्या खरीदना चाहिए...

Diwali 2022: दिवाली पर भूलकर भी ऐसे उपहार न दें और न ही लें, शास्त्रों में माना गया है अशुभ 

धनतेरस पर राशि अनुसार करें खरीदारी

मेष राशि
ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस पर मेष राशि के लोगों को चांदी के बर्तन खरीदना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा बनी रहेगी। घर में अन्न-धन के भंडार भरे रहेंगे।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए भी चांदी खरीदना उन्नतिदायक होगा। आप चाहें तो लक्ष्मी पूजा के लिए चांदी की मूर्ति खरीद सकते हैं ये आपकी तरक्की में वृद्धि करेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों को धनतेरस पर सोने से निर्मित चीजें खरीदनी चाहिए।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए धनतेरस के दिन चांदी का श्रीयंत्र खरीदना शुभ साबित होगा। इसके बाद इस श्रीयंत्र की इसकी पूजा कर तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने पर मां लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करेंगी।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोग धनतेरस पर सोने के गहने, बर्तन, सिक्के खरीद सकते हैं। इसके अलावा कुछ धार्मिक किताबों को भी खरीदकर रोजाना उसका पाठ करें।

Happy Dhanteras 2022 Wishes: इन खास संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दें धनतेरस की शुभकामनाएं 

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातक धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन, श्रीयंत्र या हाथी दांत से बनी वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। ये आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी करेगा।

तुला राशि
धनतेरस पर तुला राशि वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान, किचन से जुड़ी वस्तु या चांदी की वस्तु खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले धनतेरस पर भूमि, भवन खरीदने के अलावा चल-अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर वाहन, पीतल या सोने की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर लाना शुभ रहेगा।

मकर राशि
धनतेरस के दिन मकर राशि वाले जातक इलेक्ट्रॉनिक के सामान या घर के लिए नीले रंग की वस्तु या कपड़े खरीद सकते हैं।

Diwali Puja 2022: दिवाली पर रात में सोना चाहिए या नहीं? जानिए क्या है मान्यता 

कुंभ राशि  
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के लोग चांदी के बर्तन या ऐसा सिक्का लें, जिसपर मां लक्ष्मी और गणेश का चित्र बना हो। इससे कुबरे देव और मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होंगी और धन की वर्षा करेंगी।

मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए होम अप्लायंस, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और पीतल के बर्तन खरीदना लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि वालों को क्या धंधा करना चाहिए?

व्‍यापार में सफलता पाने के लिए जरुरी है कि इस राशि के लोग सहनशील बनें और जीवन में स्थिरता लाएं। इस राशि के जातकों को कागज, लकड़ी, पीतल, गेंहू, दालें, कपड़ा, स्टील, प्लास्टिक, पूजन सामग्री, वाद्य यंत्र आदि से संबंधित व्‍यापार अथवा निवेश करना चाहिए

मिथुन राशि के लिए कौन सा दिन अच्छा रहता है?

इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति और चतुराई इन्हें सामाजिक समारोहों और पार्टी के आकर्षण का केंद्र बना देती हैं। ये न केवल अच्छे बातचीत करने वाले होते हैं, बल्कि अच्छे सुनने वाले भी होते हैं। मिथुन राशि के जातक बातचीत के दौरान अक्सर लोगों को नई जानकारी से अवगत कराते हैं। इसके लिए ये हमेशा खुद को नई जानकारियों से अपडेट रखते हैं।

मिथुन राशि का शुभ रंग कौन सा है?

मिथुन राशि वालों के लिए पीला व केसरिया रंग भाग्यशाली रंग होता है। इस रंग के वस्त्र पहनने से मानसिक शांति रहती है। जेब में हमेशा पीला रुमाल रखने से लाभ होता है।

मिथुन राशि वालों की आयु कितनी होती है?

33 से 46 वर्ष की आयु का समय इनके जीवन का स्वर्ण काल रहता है। 47 से 56 वर्ष में कष्ट रहते हैं। आयु के 6, 21 और 32 वें वर्ष अशुभ होते हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग