मुझसे पत्र नहीं लिखा गया वाक्य का कर्तृवाच्य है - mujhase patr nahin likha gaya vaaky ka kartrvaachy hai

वाच्य

प्रश्न 21   इनमें से किस वाक्य में ‘कर्तृवाच्य’ का प्रयोग हुआ है -
 (अ) छात्रों द्वारा सजावट की गई।
 (ब) मजदूर से दर्द के कारण उठा नहीं गया।
 (स) आज नागरिकों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।
 (द) मोहन पुस्तक पढ़ रहा है।
 उत्तर  

प्रश्न 22   निम्नलिखित में से कर्तृवाच्य है-
 (अ) मैं प्रतिदिन खेलता हूं।
 (ब) बालक से पढ़ा नहीं जाता।
 (स) लड़की द्वारा पत्र लिखा जाता है।
 (द) संगीता से पत्र लिखा जाता है।
 उत्तर  

प्रश्न 23   निम्नलिखित में से भाववाच्य वाक्य का चयन कीजिए-
 (अ) उसके द्वारा भोजन पकाया गया।
 (ब) मैं उठ नहीं सकता।
 (स) मेरे भाई से लड़ा नहीं जा सका।
 (द) हमारे द्वारा रास्ताा आसानी से पार किया गया।
 उत्तर  

प्रश्न 24   कर्तृवाच्य में क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष का रूप किस शब्द से प्रभावित होता है ?
 (अ) क्रिया से
 (ब) कर्ता से
 (स) कर्म से
 (द) संज्ञा से
 उत्तर  

प्रश्न 25   ‘आज प्राचार्य द्वारा मधुर गीत गाया गया।’ वाक्य का कर्तृवाच्य में परिवर्तित रूप है -
 (अ) आज प्राचार्य मधुर गीत गायेंगे।
 (ब) आज प्राचार्य ने मधुर गीत गाया।
 (स) प्राचार्य द्वारा आज गाया गीत मधुर था।
 (द) आज प्राचार्य गीत को गायेंगे।
 उत्तर  

प्रश्न 26   निम्नलिखित में से कर्मवाच्य वाक्य छांटिए।
 (अ) मेरी दादी रोज घूमने जाती है।
 (ब) उसके द्वारा कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।
 (स) क्या तुम मेरी सहायता करोगे ?
 (द) मजदूर फसल काट रहे हैं।
 उत्तर  

प्रश्न 27   निम्नलिखित में से कौनसा वाक्य कर्तृवाच्य नहीं है ?
 (अ) प्रेमचंद ने गोदान लिखा।
 (ब) कैदी रिहा कर दिये जायें।
 (स) ट्रक ने सारा समान पहुंचा दिया।
 (द) राधा लिख नहीं पाती।
 उत्तर  

प्रश्न 28   निम्नलिखित वाक्यों में से कर्तृवाच्य वाक्य नहीं है -
 (अ) सीता पुस्तक पढ़ती है।
 (ब) रमा सितार बजाती है।
 (स) पुस्तक पढ़ी जाती है।
 (द) वह पत्र लिखता है।
 उत्तर  

प्रश्न 29   निम्नलिखित में से गलत विकल्प है -
 (अ) मैं प्रतिदिन गीता-पाठ करती हूँ। - कर्तृवाच्य
 (ब) मुझसे इतना दुःख नहीं सहा जाता। - भाववाच्य
 (स) मैं इस गर्मी में नहीं सो सकता। - कर्मवाच्य
 (द) मज़दूर लकड़ी काट रहा है। - कर्तृवाच्य
 उत्तर  

प्रश्न 30   ‘भगवान द्वारा हमारी रक्षा की जाती है।’ वाक्य किस वाच्य से संबंधित है ?
 (अ) कर्तृवाच्य
 (ब) कर्मवाच्य
 (स) भाववाच्य
 (द) कर्मधारय वाच्य
 उत्तर  

page no.(3/4)

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Tricks

Find Tricks That helps You in Remember complicated things on finger Tips.

Learn More

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on

आज के आर्टिकल में हम हिंदी व्याकरण के अंतर्गत वाच्य का अर्थ (Vachya Ka Arth) ,वाच्य के भेद (Vachya Ke Bhed) विस्तार से पढेंगे ।

वाच्य – Vachya in Hindi

  • वाच्य – Vachya in Hindi
    • वाच्य की परिभाषा – Vachya ki Pribhasha
    • वाच्य के भेद – Vachya ke kitne bhed hote hain
    • कर्तृवाच्य – Krit Vachya
    • कर्मवाच्य – Karm Vachya
    • भाववाच्य – Bhav Vachya
      • कर्मवाच्य के प्रयोग
    • वाच्य के महत्त्वपूर्ण प्रश्न – Vachya Class 10

वाच्य का अर्थ – वाक्य में कथन की प्रधानता

अब बात करें कि वाक्य में कर्ता ,कर्म या भाव किसकी प्रधानता है ,वाक्य में इसका पता चलता है ,इसे वाच्य (Vachya) कहते है

वाच्य से यह पता चलता है कि वाक्य में कर्ता , कर्म और भाव में से किसकी प्रधानता है।

इससे यह स्पष्ट होता है कि वाक्य में प्रयुक्त क्रिया के लिंग, वचन तथा पुरुष – कर्ता , कर्म या भाव में से किसके अनुसार है।

वाच्य की परिभाषा – Vachya ki Pribhasha

वाच्य क्रिया के उस रूपान्तर को कहते हैं, जिससे कर्ता , कर्म और भाव के अनुसार क्रिया के परिवर्तन ज्ञात होते हैं।

यथा –

  • रमा पुस्तक पढ़ती है।(कर्तृवाच्य)
  • पुस्तक पढ़ी जाती है।(कर्ता वाचक)
  • मोहन से पढ़ा नहीं जाता है।(भाववाचक)

ऊपर के वाक्यों में उनकी क्रियाएँ क्रमशः कर्ता , कर्म और भाव के अनुसार हैं। पहले वाक्य में रमा कर्ता है और उसके अनुसार क्रिया हैं – पढ़ती है।

दूसरे वाक्य में कर्म पुस्तक के अनुसार क्रिया है -पढ़ी जाती है। अन्तिम वाक्य में पढ़ा नहीं जाता है से न पढ़ने का भाव स्पष्ट है। अतः यहाँ क्रिया भाव के अनुसार है।

वाच्य के भेद – Vachya ke kitne bhed hote hain

वाच्य के तीन भेद होते हैं-

  • कर्तृवाच्य
  • कर्मवाच्य
  • भाववाच्य

ऊपर के तीनों वाक्यों से वाच्य के ये तीनों भेद स्पष्ट है।

कर्तृवाच्य – Krit Vachya

जिस वाक्य में क्रिया कर्ता के अनुसार हो, उसे ’कर्तृवाच्य’ कहते हैं।

यथा –

  • राम पत्र लिखता है।
  • सीता पुस्तक पढ़ती है।

ऊपर के इन दो वाक्यों की क्रियाएँ लिखता और पढ़ती कर्ता राम और सीता के अनुसार है। अतः ये वाक्य कर्तृवाच्य में है।

कर्मवाच्य – Karm Vachya

वाक्य में कर्म की प्रधानता होती है।  जिस वाक्य में क्रिया कर्म के अनुसार हो, उसे ’कर्मवाच्य’ कहते हैं।

यथा –

  • पत्र लिखा जाता है।
  • पुस्तक पढ़ी जाती है।
  • राम ने चिट्ठी लिखी।

ऊपर के दोनों वाक्यों में पत्र और पुस्तक कर्म है और इनके अनुसार क्रियाएँ हैं –

लिखा जाता और पढ़ी जाती।

अतः ये वाक्य कर्मवाच्य के उदाहरण हैं।

नोट : ज्यादातर सकर्मक क्रिया के उदाहरण कर्म वाच्य में आते है

भाववाच्य – Bhav Vachya

जिस वाक्य में क्रिया कर्ता और कर्म को छोङकर भाव के अनुसार हो, उसे ’भाववाच्य’ कहते हैं।

उदाहरण –

  • उससे बैठा नहीं जाता।
  • राम से खाया नहीं जाता।
  • उससे रोया नहीं जाता।

ऊपर के वाक्यों में बैठा नहीं जाता, खाया नहीं जाता से एक भाव स्पष्ट होता है। इन सब वाक्यों में न कर्ता की प्रधानता है, न कर्म की। इनमें निहित सभी क्रियाएँ भाव के अनुसार हैं।

अतः भाव के अनुसार क्रिया होने से ये सभी भाववाच्य के उदाहरण हैं।

टिप्पणी:  कर्तृवाच्य में सकर्मक और अकर्मक दोनों क्रियाएँ होती है।

कर्मवाच्य में क्रिया केवल सकर्मक होती हैं। क्रिया का लिंग, वचन और पुरुष कर्म के अनुसार होता है। कर्मवाच्य का प्रयोग विधान और निषेध दोनों स्थितियों में होता है।

भाववाच्य में क्रियाएँ प्रायः अकर्मक होती हैं। इसकी क्रिया सदा एकवचन, अन्य पुरुष और पुल्लिंग में होती है। इसमें असमर्थता और निषेध होने से वाक्य प्रायः नकारात्मक होते हैं।

नोट : क्रिया सदा एकवचन में होगी।

कर्मवाच्य के प्रयोग

अंग्रेजी व्याकरण में कर्तृवाच्य को कर्मवाच्य में बदलने की प्रक्रिया होती है। परन्तु, हिन्दी में ऐसा नहीं होता। हिन्दी में कुछ सामान्यतः कर्तृ रूप में ही चलते हैं और कुछ कर्म रूप में ही।

हिन्दी में ’राम श्याम द्वारा पीटा गया’ जैसा वाक्य नहीं चलता। हिन्दी की प्रकृति के अनुसार सही वाक्य ’श्याम ने राम को पीटा’ होगा।
हिन्दी में कर्मवाच्य का प्रयोग विशिष्ट स्थितियों में ही होता है।

यथा –

(1) जब कर्ता अज्ञात हो अथवा ज्ञात कर्ता का उल्लेख करने की आवश्यकता न हो –

  • परीक्षाफल कल प्रकाशित किया जाएगा।
  • चोर समझकर संन्यासी पकङा गया।

(2) कानूनी तथा सरकारी व्यवहार में अधिकतर व्यक्त करने के लिए –

  • बिना टिकट यात्रियों को सख्त सजा दी जाएगी।
  • आपको सूचित किया जाता है कि……

(3) कर्ता पर जोर देने के लिए –

  • रावण राम के द्वारा मारा गया।

(4) अशक्यता के प्रसंग में –

  • यह काम मुझसे नहीं होगा।

(5) अपना प्रभाव व्यक्त करने के लिए –

  • उसे पेश किया जाए।
  • कल देखा जाएगा।

(6) सम्भावना व्यक्त करने के लिए –

  • उत्पादन बढ़ने पर बोनस दिया जाएगा।

वाच्य के महत्त्वपूर्ण प्रश्न – Vachya Class 10

1. ’’मैं यह भाषा नहीं पढ़ सकूँगा।’’ इस वाक्य को ’कर्मवाच्य’ में बदलें ?
(अ) मेरे द्वारा यह भाषा नहीं पढ़ी जा सकती
(ब) मुझसे यह भाषा नहीं पढ़ी जा सकेगी ✔️
(स) इस भाषा को मेरे द्वारा पढ़ पाना मुश्किल है
(द) मैं यह भाषा नहीं पढूंगा

2. निम्नलिखित वाक्य का वाच्य बताइए –
’भगवान हमारी रक्षा करते हैं।’
(अ) कर्मवाच्य      (ब) भाववाच्य
(स) कर्तृवाच्य ✔️ (द) उपर्युक्त सभी

3. ’’क्या तुमने खाना खा लिया है ?’’ इस वाक्य को ’कर्मवाच्य’ में बदलें ?
(अ) क्या तुम्हारे द्वारा खाना खा लिया गया है ? ✔️
(ब) क्या तुमसे खाना खाया जाता है ?
(स) खाने को तुमने खा लिया क्या ?
(द) क्या तुमने खाना खाया ?

4. निम्नलिखित वाक्य का वाच्य बताइए –
’नानी के द्वारा कहानी सुनाई गई।’
(अ) कर्तृवाच्य (ब) कर्मवाच्य ✔️
(स) भाववाच्य (द) अन्य

5. ’’गायिका द्वारा गीत गाया जा रहा है ?’’ इस वाक्य को ’कर्तृवाच्य’ में बदलें ?
(अ) गीत को गायिका द्वारा गाया जा रहा है
(ब) गायिका ने गीत गाया
(स) गायिका से गीत गाया जाता है
(द) गायिका गीत गा रही है ✔️

6. निम्न वाक्य का वाच्य बताइए –
’अब मुझसे चला नहीं जाता।’
(अ) भाववाच्य ✔️ (ब) कर्तृवाच्य
(स) कर्मवाच्य (द) अन्य

7. ’’पक्षी से उङा गया।’’ इस वाक्य को ’कर्तृवाच्य’ में बदलें ?
(अ) पक्षी के द्वारा उङा जाता है
(ब) पक्षी उङ रहा है✔️
(स) पक्षी उङा
(द) उङने का कार्य पक्षी द्वारा किया जाता है

8. निम्नलिखित वाक्य को कर्तृवाच्य में बदलिए-
पुलिस के द्वारा डाकू पकङा गया।
(अ) पुलिस से डाकू पकङा गया
(ब) पुलिस को डाकू ने पकङा
(स) पुलिस ने पकङा डाकू को
(द) पुलिस ने डाकू को पकङा ✔️

9. ’’रमेश के द्वारा सब्जी खरीदी जा रही थी।’’ इस वाक्य को ’कर्तृवाच्य’ में बदलें ?
(अ) रमेश सब्जी खरीद रहा था ✔️
(ब) रमेश ने सब्जी खरीदी
(स) सब्जी रमेश के द्वारा खरीदी गई
(द) रमेश सब्जी खरीद रहा है

10. निम्नलिखित वाक्य को भाववाच्य में बदलिए –
’मैं अब चल नहीं सकता।’
(अ) मुझसे अब नहीं चला जाता ✔️
(ब) अब मैं और नहीं चल सकता
(स) मैं नहीं चल सकता
(द) मेरे से चला नहीं जाता

11. भाववाच्य वाला वाक्य इनमें से कौनसा है ?
(अ) मालती खाना खाती है
(ब) रमेश खाना खा सकता है
(स) हिमेश से दौङा नहीं जाता ✔️
(द) रक्षा दौङ नहीं सकती

12. निम्नलिखित वाक्य का वाच्य बताइए-
’पक्षी आकाश में उङते हैं।’
(अ) कर्तृवाच्य ✔️ (ब) कर्मवाच्य
(स) भाववाच्य (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

13. कर्मवाच्य का उदाहरण वाक्य है –
(अ) राम खाना खाता है
(ब) धावकों से दौङा नहीं गया
(स) किसानों द्वारा फसल काट ली गई है ✔️
(द) बच्चे घर जा रहे हैं

14. ’अध्यापक ने कक्षा में गणित की परीक्षा ली’ वाक्य है-
(अ) कर्मवाच्य (ब) कर्तृवाच्य ✔️
(स) भाववाच्य (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

15. कर्तृवाच्य का प्रयोग नहीं हुआ है ?
(अ) महेश स्कूल से आ रहा है
(ब) अखबार पढ़े जाते हैं ✔️
(स) माली बगीचे में फूल तोङ रहा है
(द) कुत्ता सारी रात भौंकता रहा

16. ’मोहन से पढ़ा नहीं जाता है’ वाक्य है-
(अ) भाववाच्य ✔️ (ब) कर्तृवाच्य
(स) कर्मवाच्य (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

17. ’पुस्तक पढ़ी जाती है।’ में प्रयुक्त वाच्य का चयन करें –
(अ) भाव वाच्य (ब) कर्मवाच्य ✔️
(स) कर्तृवाच्य (द) कोई नहीं

18. इनमें से किस वाक्य में ’कर्मवाच्य’ है ?
(अ) चिट्ठी भेजी गई ✔️
(ब) लङका पुस्तक पढ़ता है
(स) श्याम चिट्ठी लिखेगा
(द) लङका दौङ रहा था

19. ’स्वामी विवेकानंद ने सभा में उपदेश दिया’ यह किस प्रकार का वाच्य है ?
(अ) कर्मवाच्य (ब) भाववाच्य
(स) कर्तृवाच्य ✔️ (द) इनमें से कोई नहीं

20. इनमें से कौनसा वाक्य कर्तृवाच्य में नहीं है ?
(अ) वह बाजार जा रहा है
(ब) बालक खेल रहा है
(स) मुझसे अब चला नहीं जाता✔️
(द) मैं पुस्तक पढ़ रहा हूं

21. निम्नलिखित प्रश्न का निर्देशानुसार उत्तर दीजिए –
’’मैं खाता हूँ। वाक्य का भाववाच्य रूप निम्नलिखित में कौनसा होगा ?
(अ) मुझसे खाया नहीं जाता✔️
(ब) मुझसे खाया जाता है
(स) खाया जाता है मुझसे
(द) जाता है खाया मेरे द्वारा

22. इनमें से कौनसा वाक्य कर्मवाच्य में है ?
(अ) उसके द्वारा पत्र लिखा गया ✔️
(ब) वह पत्र अवश्य लिखेगा
(स) वह प्रतिदिन पत्र लिखता है
(द) वह पत्र लिख रहा है

23. निम्नलिखित वाक्य का वाच्य भेद विकल्पों से चुनिए-
वाक्य – प्रबीर रोता है।
(अ) कर्मवाच्य (ब) कर्तृवाच्य ✔️
(स) भाववाच्य (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

24. इनमें से कौनसा वाक्य भाववाच्य में नहीं है ?
(अ) बच्चे से मुस्कराया नहीं जाता
(ब) वृद्धों से झुका नहीं जाता
(स) दादाजी से चढ़ा नहीं जाता
(द) बच्चे ने मिठाई खाई ✔️

25. निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर विकल्पों से चुनें –
कर्ता, कर्म तथा भाव के अनुसार क्रिया के लिंग, वचन तथा पुरुष क होना क्या कहलाता है ?
(अ) क्रिया (ब) कर्ता
(स) वाच्य ✔️ (द) काल

26. इनमें से कौनसा कथन सही नहीं है –
(अ) कर्मवाच्य में भी क्रिया के लिंग, वचन, कर्ता के अनुसार ही होते हैं ✔️
(ब) भाववाच्य में क्रिया का संबंध कर्ता और कर्म से नहीं होता
(स) कर्तृवाच्य सदैव सकर्मक क्रियाओं का ही होता है
(द) कर्तृवाच्य में क्रिया के लिंग, वचन कर्ता के अनुसार होते हैं

27. वाच्य का शाब्दिक अर्थ क्या होता है ?
(अ) कहने योग्य ✔️
(ब) जिसका अभिधा शक्ति से बोध हो
(स) बोलने का विषय
(द) उपर्युक्त सभी

28. निम्नलिखित कर्तृवाच्य वाक्य को कर्मवाच्य वाक्य में बदलिए –
’तुम अखबार पढ़ते हो।’
(अ) तुमने अखबार पढ़ा
(ब) तुम्हारे द्वारा अखबार पढ़ा जाता है ✔️
(स) तुम अखबार पढ़ चुके हो
(द) तुम अखबार पढ़ोगे

29. निम्नलिखित वाक्य का वाच्य भेद विकल्पों से चुनिए-
(राम से दौङा नहीं जाता)
(अ) कर्तृवाच्य (ब) भाववाच्य ✔️
(स) कर्मवाच्य (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

30. ’मैं रामायण नहीं पढ़ सका।’ वाक्य में कौनसा वाच्य है ?
(अ) कर्तृवाच्य (ब) कर्मवाच्य
(स) भाववाच्य ✔️ (द) इनमें से कोई नहीं

31. निम्नलिखित प्रश्न का निर्देशानुसार उत्तर दीजिए-
दादी ने कहानी सुनाई, वाक्य का कर्मवाच्य निम्नलिखित में कौनसा है ?
(अ) दादी के द्वारा कहानी सुनाई गई ✔️
(ब) सुनाई गई दादी द्वारा कहानी
(स) कहानी दादी द्वारा सुनाई गई
(द) सुनाई गई कहानी दादी द्वारा

32. निम्नलिखित में से ’कर्तृवाच्य’ का उदाहरण है-
(अ) अध्यापक ने विद्यार्थियों को पढ़ाया ✔️
(ब) अध्यापक द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाया गया
(स) अध्यापक द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाया नहीं जाता
(द) अध्यापक से विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है

33. ’राम नहीं जाता है’ वाक्य का भाववाच्य में परिवर्तित रूप होगा –
(अ) राम को नहीं जाना है
(ब) राम जाता ही नहीं है
(स) राम से जाया नहीं जाता है ✔️
(द) राम नहीं जाया करता है

34. ’मेरे द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।’ वाक्य में कौनसा वाच्य है ?
(अ) सकर्मक क्रिया (ब) भाववाच्य
(स) कर्तृवाच्य (द) कर्मवाच्य ✔️

35. निम्न में से कर्मवाच्य का उदाहरण है-
(अ) कलाकार मूर्ति गढ़ता है
(ब) मुझसे अब नहीं चला जाता
(स) नानी द्वारा कहानी सुनाई जाएगी ✔️
(द) मैं प्रतिदिन खेल खेलता हूँ

36. ’अध्यापक ने कक्षा में गणित की परीक्षा ली’ वाक्य है-
(अ) कर्मवाच्य (ब) कर्तृवाच्य ✔️
(स) भाववाच्य (द) इनमें से कोई नहीं

37. ’वह लङाई में मारा गया।’ वाक्य में प्रयुक्त वाच्य है ?
(अ) कर्मवाच्य ✔️ (ब) भाववाच्य
(स) कर्तृवाच्य (द) इनमें से कोई नहीं

38. कर्तृवाच्य का उदाहरण है –
(अ) कपङा सिया जाता है
(ब) यहां बैठा नहीं जाता
(स) अखबार पढ़े जाते हैं
(द) स्त्री कपङा सीती है ✔️

ये भी अच्छे से जानें ⇓⇓

समास क्या होता है ?

परीक्षा में आने वाले मुहावरे 

महत्वपूर्ण विलोम शब्द देखें 

विराम चिन्ह क्या है ?

परीक्षा में आने वाले ही शब्द युग्म ही पढ़ें 

पर्यायवाची शब्द 

साहित्य के शानदार वीडियो यहाँ देखें 

आज का आर्टिकल Kvs exam,Reet Exam,Pgt exam,Tgt exam,Ctet Exam,Htet Exam ,Gset exam,class 10,class 12,b.a.exam,Patwari exam,Constable exam,SSc Exam,Bank Exam सभी एग्जाम के लिए उपयोगी है

Hindi Sahity Patr Patrikae Click Here For Visit

मुझसे पत्र नहीं लिखा जाता कौन सा वाक्य है?

मुझसे सोया नही जाता। उक्त वाक्यों में कर्ता या कर्म प्रधान न होकर भाव मुख्य हैं, अतः इनकी क्रियाएँ भाववाच्य का उदाहरण हैं। टिप्पणी- यहाँ यह स्पष्ट है कि कर्तृवाच्य में क्रिया सकर्मक और अकर्मक दोनों हो सकती है, किन्तु कर्मवाच्य में केवल सकर्मक और भाववाच्य में अकर्मक होती हैं।

मुझसे पत्र लिखा गया में कौन सा वाच्य है?

कर्म वाच्य उदाहरण क्या है? सरल शब्दों में – क्रिया के जिस रूप में कर्म प्रधान हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं या जहाँ क्रिया का संबंध सीधा कर्म से हो तथा क्रिया का लिंग तथा वचन कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। मीरा ने दूध पीया। मीरा ने पत्र लिखा

मुझसे चला नहीं जाता इस वाक्य में कौन सा वाच्य है?

सही उत्तर 'भाववाच्य' है। “मुझसे अब नहीं चला जाएगा I'' यह वाक्य 'भाववाच्य का उदाहरण है।

निम्न वाक्यों में से कर्तृवाच्य का वाक्य है?

कर्तवाच्य- जिस वाक्य में कर्ता की प्रमुखता होती है अर्थात क्रिया का प्रयोग कर्ता के लिंग, वचन, कारक के अनुसार होता है और इसका सीधा संबंध कर्ता से होता है तब कर्तृवाच्य होता है। कर्तृवाच्य-कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य। मैं फ्रेंच पढ़-लिख सकता हूँ। यह कलाकार फ़िल्मी गीतों के अलावा लोकगीत भी गा सकता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग