क्या निम्न दो कथनों का एक अर्थ है कारण सहित उत्तर दीजिए क लोगों के विकास के लक्ष्य भिन्न होते हैं? - kya nimn do kathanon ka ek arth hai kaaran sahit uttar deejie ka logon ke vikaas ke lakshy bhinn hote hain?

विकास

प्रश्न:1 विकास के लक्ष्य भिन्न भिन्न लोगों के लिये कैसे भिन्न भिन्न हो सकते हैं?

उत्तर: विकास के लक्ष्य विभिन्न लोगों के लिये विभिन्न हो सकते हैं। हो सकता है कि कोई बात किसी एक व्यक्ति के लिये विकास हो लेकिन दूसरे के लिये नहीं। उदाहरण के लिये किसी नये हाइवे का निर्माण कई लोगों के लिये विकास हो सकता है। लेकिन जिस किसान की जमीन उस हाइवे निर्माण के लिये छिन गई हो उसके लिये तो वह विकास कतई नहीं हो सकता।

प्रश्न:2 प्रति व्यक्ति आय से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: प्रति व्यक्ति आय: जब देश की कुल आय को उस देश की जनसंख्या से भाग दिया जाता है तो जो राशि मिलती है उसे हम प्रति व्यक्ति आय कहते हैं।

विकास अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक मुद्रा वैश्वीकरण उपभोक्ता के अधिकार

प्रश्न:3 सकल राष्ट्रीय उत्पाद का क्या मतलब है?

उत्तर: किसी देश में उत्पादित कुल आय को सकल राष्ट्रीय उत्पाद कहते हैं। सकल राष्ट्रीय उत्पाद में हर प्रकार की आर्थिक क्रिया से होने वाली आय की गणना की जाती है।

प्रश्न:4 सकल घरेलू उत्पाद का क्या मतलब है?

उत्तर: किसी देश में उत्पादित कुल आय में से निर्यात से होने वाली आय को घटाने के बाद जो बचता है उसे सकल घरेलू उत्पाद या जीडीपी कहते हैं।

प्रश्न:5 शिशु मृत्यु दर से आप क्या समझते हैं? इसे विकास के लक्ष्य में क्यों रखा जाता है?

उत्तर: हर 1000 जन्म में एक साल की उम्र से पहले मरने वाले बच्चों की संख्या को शिशु मृत्यु दर कहते हैं। यह आँकड़ा जितना कम होगा वह विकास के दृष्टिकोण से उतना ही बेहतर माना जायेगा। शिशु मृत्यु दर एक महत्वपूर्ण पैमाना है। इससे किसी भी क्षेत्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता का पता चलता है।

प्रश्न:6 जन्म के समय संभावित आयु से आप क्या समझते हैं? इसे विकास के लक्ष्य में क्यों रखा जाता है?

उत्तर: एक औसत वयस्क अधिकतम जितनी उम्र तक जीता है उसे संभावित आयु कहते हैं। इससे देश में व्याप्त जीवन स्तर का पता चलता है। यदि किसी देश में मूलभूत सुविधाएँ बेहतर होंगी, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ होंगी और लोगों की आय अच्छी होती तो वहाँ संभावित आयु भी अधिक होगी। दूसरे शब्दों में वहाँ एक औसत वयस्क लंबी जिंदगी जिएगा।

प्रश्न:7 शिक्षा किसी देश के विकास के लिये क्यों आवश्यक है?

उत्तर: शिक्षा का विकास में योगदान महत्वपूर्ण होता है। शिक्षा से बेहतर मानव संसाधन तैयार होता है। एक बेहतर मानव संसाधन देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। व्यक्तिगत तौर पर भी शिक्षा किसी के लिये अनेकों अवसर खोल देती है। यदि कोई लड़का आईआईटी या एम्स में प्रवेश पा लेता है तो केवल उसका ही नहीं बल्कि उसके परिवार का भविष्य भी उज्ज्वल हो जाता है।

  • Prev
  • विकास
  • विकास के लक्ष्य
  • NCERT प्रश्न
  • एक्स्ट्रा प्रश्न
  • Next

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग