मुंबई. शादी के डेढ़ नहीं बाद ही दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाकर सभी को चौंका दिया। इस खबर के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया और लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई। फिर दीया ने रहा नहीं गया और उन्होंने जवाब देकर लोगों का मुंह बंद कर दिया। दीया ने लोगों की बोलती बंद करने के लिए कहा- पहले तो ये समझना जरूरी है कि हम शादी इसलिए नहीं करते क्योंकि हमें बच्चे चाहिए होते हैं। हम इसलिए शादी करते हैं क्योंकि हमने आपसी सहमति से ये तय किया है कि हमें साथ में जीवन बिताना है। जब हम लोग अपनी शादी प्लान कर रहे थे तब मैंने ये पाया कि मैं प्रेगनेंट हूं लेकिन मैरिज का प्लान हमारा पहले से था। शादी का मेरी प्रेग्नेंसी से कोई लेना नहीं है। वैसे, आपको बता दें कि दीया ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं है जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई।
आपको बता दें कि महिमा चौधरी, श्रीदेवी, अमृता अरोड़ा, नीना गुप्ता, कोंकण सेन शर्मा, सेलिना जेटली, सारिका सहित ऐसी अन्य एक्ट्रेसेस है जो शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। इनमें से कुछ को तो आनन-फानन में शादी करनी पड़ी थी।
अमृता अरोड़ा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शकील लड़क से अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था। कहा जाता है कि वे शादीके पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। बता दें कि उन्होंने अपनी सहेली के पति को अपना बनाया था।
महिमा चौधरी के बारे में भी कहा जाता है कि वो शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। उनकी शादी बॉबी मुखर्जी से हुई थी।
नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से आनन-फानन में शादी कर ली थी। अचानक शादी की खबर के दो महीने बाद ही नेहा ने ये कहकर सबको सरप्राइज का दिया कि वो प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद नेहा उन्होंमे बेटी मेहर को जन्म दिया था।
नीना गुप्ता वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ अफेयर में थीं तभी वह प्रेग्नेंट हो गई थीं। नीना की विवियन से शादी नहीं हुई थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने बच्चे को जन्म देने की ठानी और फिर बेटी मसाबा को जन्म दिया।
श्रीदेवी के बारे में भी कहा जाता है कि वो शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं, जिसके चलते उन्होंने पहले से शादीशुदा बोनी कपूर के साथ शादी की। बता दें कि श्रीदेवी की दो बेटियां जाह्नवी और खुशी हैं।
सारिका और कमल हासन लिव इन रिलेशन में थे। इसी दौरान सारिका प्रेग्नेंट हुईं और उन्होंने बेटी श्रुति को जन्म दिया। इसके दो साल बाद सारिका और कमल हासन ने शादी की थी।
कोंकणा सेन शर्मा ने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर शौरी से अचानक शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों ने घोषणा की थी कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी की वजह से कोंकणा ने जल्द शादी की थी।
सेलीना जेटली भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। सेलीना ने पीटर हाग से शादी की थी और कुछ समय बाद ही वे जुड़वां बेटों की मां बनी थी। इसके बाद वे दोबारा प्रेग्रेंट हुई और फिर उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया हालांकि, इनमें से एक पैदा होने के कुछ दिन बाद दुनिया को अलविदा कह गया।
लीजा हेडन ने शादी से पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा कर दिया था और फिर ब्वॉयफ्रेंड दीनो लालवानी से शादी की थी। लीजा फिर से प्रेग्नेंट है। बता दें कि वे पहले से ही दो बच्चों का मां है।

<script> googletag.cmd.push(function() { googletag.display('desktop_hindi_ros_top_article'); if(typeof(adslot0) != 'undefined') { googletag.pubads().refresh([adslot0]); } });
Team India: क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना रहा है। भारतीय क्रिकेट (Indian Cricketers) के तमाम क्रिकेटरों ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों (Bollywood… By Updated: June 12, 2022 08:36:13 am Team India: क्रिकेट और बॉलीवुड का
रिश्ता काफी पुराना रहा है। भारतीय क्रिकेट (Indian Cricketers) के तमाम क्रिकेटरों ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों (Bollywood Actresses) के साथ शादी रचाई। तो वहीं कई क्रिकेटर्स का नाम बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया। अब इनमें कई रिश्ते ऐसे रहे हैं, जिनमें अदाकारा ने शादी के बाद भी एक्टिंग करना जारी रखा। लेकिन कई एक्ट्रेस के लिए उनका बॉलीवुड करियर शादी के बाद खत्म सा हो गया। आइए जानें कौन है वो अदाकार जिनका एक्टिंग करियर शादी के बाद हुआ खत्म। 5 एक्ट्रेसस जिन्होंने शादी के बाद छोड़ी
एक्टिंग 1- हार्दिक पंड्या की वाइफ नताशा स्टेनकोविक सर्बियाई मॉडल, एक्ट्रेस व डांसर नताशा स्टेनकोविक इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। आईपीएल 2022 के विजेता कप्तान हार्दिक पंड्या की वाइफ नताशा स्टेनकोविक ने शादी के बाद से अपने बॉलीवुड करियर को ना बोल दिया। जब पूरे देश में कोविड-19 के
चलते लॉकडाउन था, तब भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या व नताशा ने सादगी से शादी की थी। नताशा ने 2014 में ‘सत्याग्रह’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उस फिल्म में उन्होंने “अइयो जी” गाने पर डांस किया था। 2014 में ही वह बिग बॉस का हिस्सा थीं। वैसे तो नताशा ने कई गानों में डांस किया है, लेकिन 2017 में “ओह मेरी महबूबा” गाने में खूब धूम मचाया था। इसके बाद 2019 में “झलक दिखला जा रीलोडेड” सॉन्ग में आखिरी बार नजर आईं थी। 2020 की शुरुआत में ही हार्दिक-नताशा ने सगाई की और फिर शादी कर ली। इसके
बाद स्टेनकोविक किसी फिल्म व गाने में नजर नहीं आईं। 2- जहीर खान की वाइफ सागरिका घाटके भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटके से शांत व शर्मीले स्वभाव वाले जहीर खान ने बॉलीवुड में शाहरुख खान की ‘चक दे इंडिया’ सुपरहिट फिल्म के साथ बॉलीवुड में एंट्री
की थी। Bollywood Actress सागरिका एक बहुत ही खूबसूरत व अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी वाली एक्ट्रेस रहीं। 2017 में जहीर खान व सागरिका ने शादी रचाई और 2017 में ही सागरिका की आखिरी फिल्म ‘इरादा’ आई थी। इसके बाद सागरिका बॉलीवुड फिल्मों में नजर नहीं आईं। बता दें, 2013 में सागरिका ने फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी के सीजन 6 में हिस्सा लिया था और वह फाइनल तक पहुंची थीं।क्रिकेटर्स से शादी के बाद इन पांच हीरोइनों का एक्टिंग करियर हुआ खत्म, जानें कौन है वो एक्ट्रेस
3- हरभजन सिंह की वाइफ गीता बसरा
टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा भी उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने शादी के बाद एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया था। बसरा ने 2006 में ‘दिल दिया है’ नाम की फिल्म के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी। 8 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद गीता बसरा व हरभजन ने 2015 में शादी की थी। हालांकि 2015 में ‘सेकेंड हेंड हस्बेंड’ व 2016 में ‘लॉक’ में काम किया। मगर लॉक गीता की आखिरी फिल्म रही। इसके बाद वह फिल्मों में एक्टिंग करते नजर नहीं आईं।
4- युवराज सिंह की वाइफ हेजल कीच
बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच आज भले ही युवराज सिंह की पत्नी के नाम से जानी जाती हैं मगर एक समय वह बॉलीवुड अभिनेत्री व मॉडल रह चुकी हैं। कीच ने 2011 में आई सलमान खान व करीना कपूर स्टारर फिल्म बॉडीगार्ड के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उस फिल्म के बाद कीच ने कुछ 5 फिल्में की। हेजल कीच और युवराज सिंह की शादी 2016 में हुई और कीच आखिरी बार बांके की क्रेजी बारात नामक फिल्म में आइटम नंबर किया था, जो 2016 में ही आई थी। इससे पहले व 2013 में बिग बॉस का हिस्सा भी रही। शादी के बाद कीच ने अपनी फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।
5- मोहम्मद अजरुद्दीन की वाइफ संगीता बिजलानी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साल 1996 में पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी के साथ रचाई थी। इन दोनों के बीच पहले अफेयर रहा और फिर दोनों ने साथ रहने व शादी का फैसला लिया। शादी के बाद संगीता ने निर्भय में आखिरी बार अदाकारी की, जो 1996 में आई थी। शादी के बाद संगीता ने फिल्में नहीं की। हालांकि अजहरुद्दीन -संगीता की शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई और 2010 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद दोनों का नाम कई बड़े नामों के साथ जोड़ा गया। संगीता बिजलानी 1980 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं।