घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से क्या होता है? - ghar ke mukhy dvaar par deepak jalaane se kya hota hai?

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Old Traditions About Diya, Deepak, Worship In Hinduism, Mythology About Worship In Hindi

घर में सुबह-शाम दीपक जलाने की परंपरा, इससे दूर होते हैं वास्तु दोष और बढ़ती है सकारात्मकता

जीवन मंत्र डेस्क। घर के मंदिर में रोज सुबह-शाम दीपक जलाने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। जो लोग विधिवत पूजा नहीं कर पाते हैं, वे दीपक जरूर जलाते हैं। घी या तेल का दीपक जलाने से धार्मिक लाभ मिलता है। वास्तु दोष दूर होते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार दीपक जलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो पूजा जल्दी सफल हो सकती है। जानिए दीपक से जुड़ी खास बातें...

  • अगर नियमित रूप से दीपक जलाया जाता है तो घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है। वास्तु दोष बढ़ाने वाली नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। दीपक के धुएं से वातावरण में मौजूद हानिकारक सूक्ष्म कीटाणु भी नष्ट हो जाते हैं। दीपक अंधकार खत्म करता है और प्रकाश फैलाता है। मान्यता है देवी-देवताओं को दीपक की रोशनी विशेष प्रिय है, इसीलिए पूजा-पाठ में दीपक अनिवार्य रूप से जलाया जाता है।
  • रोज शाम के समय मुख्य द्वार के पास दीपक लगाना चाहिए। ये दीपक घर में नकारात्क ऊर्जा के प्रवेश को रोकता है।
  • पूजा में घी का दीपक अपने बाएं हाथ की ओर जलाना चाहिए। तेल का दीपक दाएं हाथ की ओर रखना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पूजा के बीच में दीपक बुझना नहीं चाहिए। ऐसा होने पर पूजा का पूर्ण फल नहीं मिल पाता है। दीपक हमेशा भगवान की प्रतिमा के ठीक सामने लगाना चाहिए।
  • घी के दीपक के लिए सफेद रुई की बत्ती उपयोग किया जाना चाहिए। जबकि तेल के दीपक के लिए लाल धागे की बत्ती श्रेष्ठ बताई गई है। पूजन में कभी भी खंडित दीपक नहीं जलाना चाहिए। धार्मिक कार्यों में खंडित सामग्री शुभ नहीं मानी जाती है।
  • दीपक जलाते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए- मंत्र- शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।।
  • इस मंत्र का सरल अर्थ यह है कि शुभ और कल्याण करने वाली, आरोग्य और धन संपदा देने वाली, शत्रु बुद्धि का विनाश करने वाली दीपक की ज्योति को नमस्कार है।
  • शास्त्रों की मान्यता है कि मंत्र जाप के साथ दीपक जलाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वास्तु दोष दूर होते हैं।

Tips to eliminate Vastu Dosha, वास्तुदोष दूर करने के उपाय 

मुख्य बातें

  • दीपक जलाने से घर की नकारात्मकता खत्म होती है

  • घी का दीपक हमेशा अपने बांए हाथ जलाना चाहिए

  • तेल का दीपक हमेशा अपने दाहिनी ओर जलाएं

घर के मंदिर में आप दीपक तो जलाते ही होंगे, लेकिन आपको पता है कि मुख्यद्वार पर दीपक जलाना अपके घर की हर विपदाओं को हर सकता है। नहीं, तो वास्तुदोष के इस मूलमंत्र को हमेशा याद रखें। घर में यदि परेशानियों का स्तर बढ़ता जा रहा है तो आपको अपने घर में वास्तु नियमों की जांच कर लेनी चाहिए। यदि घर में वास्तुदोष हो तो परेशानी, स्वास्थ्य संकट, धन हानि आदि की दिक्कते होने लगती हैं, लेकिन कई बार पेरशानी लोगों को समझ नहीं आती। ऐसे में ऐसे घर में तेल या घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। ये उपाय वास्तदोष का निवारण करते हैं।

जानें, दीपक जलाने के नियम और तरीके क्या हैं

घर में सकारात्मकता भरने लिए करें ये काम

घर में सकारात्मक ऊर्जा भरे इसके लिए जरूरी है की आप घर में दीपक जलाएं। दीपक जलाना घर के वास्तु दोष बढ़ाने वाली नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है। दीपक से निकलने वाला धुंआ घर में मौजूद कीट और सूक्ष्म कीटाणुओं को भी खत्म कर देता है। इसलिए अपने घर में दीपक जरूर जलाएं। यदि दिन में नहीं जला सकते तो रात में जरूर जलाएं।

घर में सुख-समृद्धि के लिए करें ये काम

घर में सुख-समृद्धि की कमी हो रही हो तो आपको अपने घर के मुख्यद्वार के बारह रोज सुबह और शाम दीपक जरूर जलाना चाहिए। कोशिश करें ये दीपक सरसों के तेल से जलाएं। ऐसा करने से घर में आने वाली बाहरी समस्याएं वहीं से लौट जाएंगी और घर में भी सकारात्मकता का प्रवेश होगा।

घी का दीपक बाएं हाथ जलाएं

घर में जब भी आप दीपक जलाते होंगे, शायद ही आपको पता हो कि घी और तेल का दीपक अलग-अलग तरीके से जलाया जाता है। जी हां, घी का दीपक हमेशा अपने बाएं हाथ की ओर जलाएं और तेल का दीपक हमेशा अपने दाएं हाथ की ओर जलाना चाहिए। याद रखें एक बार जब दीपक जल जाए तो तब तक न बुझे जब तक उसमें घी या तेल हो। वहीं यदि पूजा में दीपक जला रहे तो दीपक हमेशा ईश्वर के सामने जलाना चाहिए।

घी में कैसा हो दीपक

घी के दीपक में हमेशा सफेद रुई का प्रयोग करना होता है, जबकि तेल के दीपक में लाल धागे की बत्ती या रक्षाधागा प्रयोग करना चाहिए।  

दीपक जलाते हुए इन मंत्रों का करें जाप

शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।।

मंत्र जाप के साथ दीपक जलाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और वास्तु दोष भी दूर होते हैं।

मेन गेट पर दीपक लगाने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में दीपक के लौ होने पर धन लाभ होता है। वेद-शास्त्रों के अनुसार, दीपक को जलाते समय इस मंत्र को जरूर बोलना चाहिए।

मुख्य द्वार पर तेल का दीपक जलाने से क्या होता है?

इस दिशा में रखें दीपक मान्यताओं के अनुसार, पूजा में घी का दीपक अपने बाएं हाथ की ओर जलाना चाहिए। इसके अलावा तेल का दीपक दाएं हाथ की ओर रखना चाहिए। दीपक हमेशा भगवान की प्रतिमा के ठीक सामने लगाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि किसी कारणवश दीपक बीच में बंद न हो।

दरवाजे के बाहर दीपक क्यों जलाते हैं?

दीपक अंधकार खत्म करता है और प्रकाश फैलाता है। मान्यता है देवी-देवताओं को दीपक की रोशनी विशेष प्रिय है, इसीलिए पूजा-पाठ में दीपक अनिवार्य रूप से जलाया जाता है। रोज शाम के समय मुख्य द्वार के पास दीपक लगाना चाहिए। ये दीपक घर में नकारात्क ऊर्जा के प्रवेश को रोकता है।

शनिवार को दरवाजे पर दीपक क्यों जलाते हैं?

शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करते समय सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है। इसके साथ ही शनिवार के दिन दीपक जलाते समय उसमें एक लौंग का उपाय बेहद कारगर सिद्ध होता है। इस उपाय को करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। ये उपाय आपकी आर्थिक लाभ कराता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग