|Updated: Jun 30, 2021, 10:54 PM IST
Google ने संसदीय स्थायी समिति के सामने इस बात को तस्लीम किया है कि जब लोग 'ओके गूगल' करके गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) से कुछ पूछते हैं, या बात करते हैं तो उस रिकॉर्डिंग को गूगल के कर्मचारी भी सुन सकते हैं. देखिए ये रिपोर्ट...
गूगल असिस्टेंट
गूगल असिस्टेंट प्रतीक चिह्न गूगल असिस्टेंट |
गूगल |
मई 18, 2016; 6 वर्ष पहले |
एंड्राइड, क्रोम OS, आईओएस, iPadOS, KaiOS, लिनक्स |
|
|
आभासी सहायक |
assistant.google.com |
गूगल असिस्टेंट (en: Google Assistant) गूगल द्वारा विकसित एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता-संचालित आभासी सहायक है[1]। यह मुख्य रूप से मोबाइल और स्मार्ट होम डिवाइस पर उपलब्ध है। इसे गूगल के पिछले आभासी सहायक, गूगल नाउ के विस्तार के रूप में पेश किया गया था।
असिस्टेंट कि शुरुआत मई 2016 में गूगल के मैसेजिंग ऐप एल्लो और इसके वॉयस-एक्टिवेटेड स्पीकर गूगल होम (अब: गूगल नेस्ट ) के हिस्से के रूप में हुई[2] । फरवरी २०१७ में अन्य एंड्राइड फ़ोन्स में उपलब्ध होने से पूर्व गूगल असिस्टेंट केवल पिक्सेल एवं पिक्सेल XL तक ही सीमित था । इसके उपरांत असिस्टेंट को मई २०१७ में आईओएस प्रचलन तंत्र के लिए एक स्टैंडअलोन ऐप के रूप में उपलब्ध कराया गया[3]। अप्रैल २०१७ में एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट की घोषणा ने असिस्टेंट को गाडी व स्वचालन जैसे अन्य कई उपकरणों की एक बड़ी विविधता का समर्थन करने के योग्य बनाया। सहायक की कार्यक्षमता को तृतीय-पक्ष डेवलपर्स द्वारा भी बढ़ाया जा सकता ह।
उपयोगकर्ता मुख्य रूप से प्राकृतिक आवाज के माध्यम से गूगल सहायक के साथ बातचीत करते हैं, हालांकि कीबोर्ड इनपुट भी समर्थित है। गूगल नाउ के समान प्रकृति और तरीके में सहायक, इंटरनेट पर खोजना, अलार्म लगाना, उपयोगकर्ता की डिवाइस पर हार्डवेयर सेटिंग्स समायोजित करने और उपयोगकर्ता के गूगल खाते से जानकारी दिखाने में सक्षम है। गूगल ने यह भी घोषणा की है कि सहायक वस्तुओं की पहचान करने और डिवाइस के कैमरे के माध्यम से दृश्य जानकारी इकट्ठा करने में सक्षम होगा, और उत्पादों को खरीदने और पैसे भेजने के साथ-साथ गाने की पहचान करने में सहायता करेगा।
जैसे ही आप गूगल असिस्टेंट से कोई सवाल पूछते हैं इसके जवाब में गूगल असिस्टेंट बोलकर आपके सवालों का जवाब देता है।
२०२० के आंकड़ों के अनुसार गूगल असिस्टेंट १ बिलियन से अधिक उपकरणों पर उपलब्ध है। गूगल असिस्टेंट ९० से अधिक देशों में और 30 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है, और इसका उपयोग मासिक ५०० मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं द्वारा किया जाता है [4]। गूगल असिस्टेंट अब नए स्मार्ट डिस्प्ले, स्पीकर, हेडफ़ोन, साउंडबार और मोबाइल फोन जैसे विभिन्न प्रकार के उपकरणों के लिए उपलब्ध है
इतिहास[संपादित करें]
गूगल असिस्टेंट का अनावरण गूगल होम स्मार्ट स्पीकर और नए मैसेजिंग ऐप एल्लो के के भाग के रूप में 18 मई 2016 को गूगल के डेवलपर सम्मेलन के दौरान किया गया था; गूगल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष(सीईओ) सुंदर पिचाई ने बताया कि सहायक को एक संवादी एवं दो-तरफ़ा अनुभव को प्रदान करने के हेतु तैयार किया गया था। उस महीने के बाद, गूगल ने गूगल डूडल के नेता रेयान जर्मिक और पूर्व पिक्सर एनिमेटर एम्मा कोट्स को गूगल असिस्टेंट को "थोड़ा और अधिक व्यक्तित्व" विकसित करने के लिए काम पर रखा[5]।
आवाज़ें[संपादित करें]
गूगल असिस्टेंट ने अमेरिकन फीमेल आवाज़ के लिए किकी बेसेल की आवाज़ का प्रयोग करते हुए लांच किया। किकी बेसेल २०१० से गूगल वौइस् वॉयसमेल सिस्टम की भी आवाज़ रह चुकी है[6] । 11 अक्टूबर, 2019 को, गूगल ने घोषणा की कि ईसा रे को एक वैकल्पिक आवाज़ के रूप में गूगल असिस्टेंट में जोड़ा गया है, जिसे उपयोगकर्ता "ओके, गूगल, टॉक लाइक ईसा" कहकर सक्षम कर सकता है[7]।
हिंदी समर्थन[संपादित करें]
गूगल असिस्टेंट स्मार्ट फोन, गूगल होम और होम मिनी स्पीकर के लिए हिंदी का समर्थन करता है। उपयोगकर्ता सहायक की डिफ़ॉल्ट भाषा को रीसेट करना चुन सकता है, और हिंदी में कमांड दे सकता है। अपने अंग्रेजी समकक्ष की तरह, सहायक का हिंदी संस्करण भी समाचार, संगीत, मौसम के पूर्वानुमान, यातायात की जानकारी और स्टॉक मार्केट अपडेट के अनुरोधों का प्रबंधन करेगा। अब तक, द असिस्टेंट, हिंदी और अंग्रेजी में एक साथ कार्य नहीं कर सकेगा [8]।
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ Pocket-lint (2020-07-13). "What is Google Assistant and what can it do?". Pocket-lint (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-08-23.
- ↑ www.digitaltrends.com //www.digitaltrends.com/mobile/google-assistant/. अभिगमन तिथि 2020-08-23.
- ↑ "Google Assistant app set to roll out for iOS devices in Europe- Technology News, Firstpost". Tech2. 2017-08-27. अभिगमन तिथि 2020-08-23.
- ↑ "A more helpful Google Assistant for your every day". Google (अंग्रेज़ी में). 2020-01-07. अभिगमन तिथि 2020-08-23.
- ↑ www.digitaltrends.com //www.digitaltrends.com/mobile/google-assistant-getting-childhood/. अभिगमन तिथि 2020-08-24.
- ↑ Suguayani. "Google Voice". Forward Info. अभिगमन तिथि 2020-08-24.
- ↑ "Hey Google, talk like Issa". Google (अंग्रेज़ी में). 2019-10-10. अभिगमन तिथि 2020-08-24.
- ↑ "Google Assistant gets Hindi language support for Home speakers". The Indian Express (अंग्रेज़ी में). 2018-11-01. अभिगमन तिथि 2020-08-24.
यह भी देखें[संपादित करें]
- Google Se Baat Karne Wala App : Google Assistant
- Google assistant का उपयोग कैसे करे
- //assistant.google.com
- //www.theverge.com/google-assistant
- //www.trustedreviews.com/opinion/google-assistant-vs-alexa-3370865
- //www.tomsguide.com/round-up/best-google-assistant-commands