ड्राइंग करने के लिए के लिए कौन सी पेंसिल प्रयोग की जाती है? - draing karane ke lie ke lie kaun see pensil prayog kee jaatee hai?

Painting tools for beginners

चित्र बनाने लिए कौन-कौन से उपकरण उपयोग किये जाते है?

यदि आप पेंटिंग बनाने का शौक रखते है और आप भी बड़े चित्रकार बनना चाहते है जैसे Vincent van Gagh की बनाई पेंटिंग starry night जो कि बहुत मशहूर आर्ट है। भारत के बड़े बड़े पेंटर्स के Abstact art लाखों रुपयों में बिकते है यदि आप भी बड़ा पेंटर बनना चाहते है और आपके मन में भी यह प्रश्न आता हो कि पेंटिंग बनाने या चित्र बनाने के लिए किन-किन चीजो का उपयोग होता है?


आपकी यह जिज्ञासा शांत करने के लिए हम इस लेख में आपको चित्रकारी में काम आने वाले उपकरणों (painting tools) या (Paintng instruments) के बारे में बतायेंगे।

इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

चित्रकारी करने के लिए वैसे तो साधारण रूप से एक सादा कागज, पेंसिल और रंग की आवश्यकता होती है।

किन्तु इसके साथ ऐसी बहुत सी चीजें है जो एक अच्छे Artist के पास होना चाहिए। जिससे पेंटिंग बनाने

में सहायता मिलती है।साथ ही पेंटिंग की सुंदरता और बढ़ जाती है।चित्रकारी करने के लिए सामान्य सामग्री किसी भी Stationary shop या Art store पर मिल जाती है।

चित्र बनाने के लिए आवश्यक वस्तुएँ या उपकरण(Painting Tools)इस प्रकार है:-

1.पेंसिल

2.स्कैच पेन

3.कलर पेंसिल

4.ड्राइंग शीट

5.स्केल

6.रबर या इरेज़र

7.ड्राइंग बोर्ड

8.ब्रश

9.रंगीन पेन्सिल

10.राईटिंग पेन

11.कैनवास(canvas)

12.बॉल पॉइंट पेन

13.ड्रॉइंग बोर्ड पिन

14.ट्रेसिंग पेपर

15.सेट स्क्वायर

16.उपकरण बॉक्स

17.कलर पैलेट(Color palette)

18.पानी के लिए कप या जार

19.इंक

20.ग्रेफाइट स्टिक (Graphite stick)

21.टी

22.चारकोल (Charcoal)

23.पैलेट नाइफ(pallete knife)

24.क्रेयॉन कलर

25. कलर प्लेट

26.तारपीन तेल और वार्निश

27.कॉटन का कपड़ा

आदि।

   

ऊपर लिखी वस्तुयें सामान्य पेंटिंग बनाने के लिए जरूरी होती है।ये सभी professional drawing set के भाग है जिनका उपयोग professional painters करते है।

    अब इनमें से कुछ अतिआवश्यक चीजो का उपयोग कैसे किया जाता है आगे बताया जा रहा है:-

1.पेंसिल(Pencil)

चित्रकारी करने के लिए पेंसिल सबसे महत्वपूर्ण वस्तु होती है।

यह हल्के और गहरे प्रकार की होती है।

इसके निम्न प्रकार बाजार में मिलते है:-

जिन्हें व्यावसायिक ड्राइंग पेंसिल professional drawing pencils भी कहा जाता है

HB पेंसिल, B, 2B, 3B, 4B,5B, 6B, BB, BBBआदि।

जहाँ जैसी आवश्यकता होती है इनका उपयोग किया जाता है।

2.ब्रश (brush):-

चित्रकारी में ब्रश का बहुत महत्व है हमने हमारे पिछले लेखमें विभिन्न प्रकार के ब्रुशो के बारे में विस्तार से बताया है जिसकी लिंक यहाँ दी जा रही है👉👉👉👉

  • ब्रश कितने प्रकार के होते है

ब्रश पेंटिंग बनाने में सबसे अधिक महत्व रखते है।

ये पतले, मोटे छोटे, चपट, गोल विभिन्न प्रकार के होते है।

इनमें जानवरों के बालों का use किया जाता है।

आजकल सिथेंटिक ब्रश भी आने लगे है।

अलग अलग चित्रों के लिए उसकी आवश्यकता के हिसाब से इन ब्रुशो का इस्तेमाल किया जाता है।

ये ब्रुशो के बालों के आधार ओर अलग अलग नम्बर के होते है।

किसी भी हार्डवेयर शॉप पर उपलब्ध हो जाते है।

आप इन्हें ऑनलाइन स्टोर जैसे Amazon, flipkart, snapdeal और भी ऐसे अनेक ऑनलाइन स्टोर है जहाँ से आप इन्हें ख़रीद सकते है।

अच्छे ब्रुश की पहचान यह है कि उनके बाल मुलायम होना चाहिये।

3.कागज़(paper):-

चित्रकारी में लिए किसी भी साधरण कागज का उपयोग किया जा सकता है।

नए चित्रकारों को बाज़ार में उपलब्ध ड्राइंग शीटस या ड्राइंग बुक का उपयोग करना चाहिए जो बहुत सस्ते दामों में मिल जाती है।

इसके अलावा अपनी आवश्यकता अनुसार स्मूथ, रफ़, अतिरिक्त रफ़ पेपर का उपयोग किया जाता है।

3.रँग(कलर्स):-

रंगों से चित्रकारी में चार चांद लग जाते है।

रंगों से बने चित्र बहुत आकर्षक दिखाई देते है।

रंगों का उपयोग चित्र जिस वस्तु पर बनाया जा रहा है उस की प्रकृति और निर्भर करता है।

यदि चित्र कागज पर बनाया जा रहा है तो रंग उस अनुसार उपयोग किया जाता है।

पैंटिंग में विभिन्न प्रकार के रंगों का उपयोग किया जाता है-

पानी के कलर (Water colors),तेल कलर(Oil color), पोस्टर कलर(Poster color),एक्रिलिक कलर (acrylic color)क्रेयॉन कलर (Crayan colors)

आदि।

ये सभी कलर ट्यूब,टिक्की पाउडर रूप में आते है।

oil paints को तारपीन, वार्निश के साथ इस्तेमाल किया जाता है। जबकि वॉटर कलर को पानी के साथ।

अलग अलग रंगों के अलग अलग मीडियम आते है।

एक्रिलिक कलर (acrylic color) वॉटर प्रूफ होते है।

इनको पतला करने के लिए पानी मिला सकते है।

कैनवास पर चित्रकारी Canvas painting बनाने के लिए

इन रंगों का उपयोग किया जाता है।

4.ड्राइंग बोर्ड(drawing board):-

पेंटर्स के पास अपने ड्राइंग बोर्ड देखा होगा।

यह पेंटर्स के लिए अतिआवश्यक उपकरण है।

यह लकड़ी का बना होता है।


और अलग अलग साइज में मिलता है।

आप यह ऑनलाइन भी खरीद सकते है।

इसके उपयोग से चित्रकारी करने में बहुत सुविधा होती है।

5.रबर (Erasers):-

जैसे स्कूल में बच्चों को पेंसिल से लिखे अक्षरों को मिटाने के लिए रबर की आवश्यकता होती है वैसे ही चित्रकारी के समय चित्र बनाते समय होने वाली गलतियों को ठीक करने के लिए earaser की बहुत आवश्यकता होती है।

इसलिए चित्रकार के पास यह होना आवश्यक है।

यह किसी भी स्टेशनरी शॉप पर आसानी से मिल जाता है।

6.उपकरण बॉक्स(instrument box):-

एक अच्छे चित्र को बनाने के लिए उपकरण बॉक्स का होना भी आवश्यक है।

जिसमें परकार, पेंसिल, डी, इरेज़र, स्केल आदि समान रखा जाता है।


यह मार्किट में 150 से 200 रुपये में मिल जाता है।

7.स्क्वायर और टी(Square and T):-

टी और स्क्वायर का इस्तेमाल विशेष कामो के लिए किया जाता है।चित्रकारी में इनका होना आवश्यक है।

यह भी आसानी से मार्केट में मिल जाते है।

8.पेन(Pen):-

   

पेंटर्स अपने काम में कई जगह स्कैच पेन का उपयोग करते है। बॉल पॉइंट पेन, कैलीग्राफी पेन आदि पेन का उपयोग पेंटिंग के हिसाब से  जहाँ आवश्यक हो वहाँ किया जाता है।

9.कलर प्लेट:-

इसका उपयोग कलर को मिक्स करने और शेड बनाने में किया जाता है 

यह भी सामान्य रूप से मार्केट में मिल जाती हूं।

यदि आपके पास यह नही हो तो आप घर मे रखी कोई भी धातु की प्लेट का उपयोग कर सकते है।

10.अतिरिक्त समान:-

इन समानो के साथ पेंटर्स के पास कैंची, पेपर टेप, कटर, सुत का धागा, विभिन्न आकारों और डिज़ाइन वाले रोलर,स्प्रे, स्प्रे गन,फेविकोल आदि का होना भी जरूरी है।

आपको यह लेख कैसा लगा नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें बताइएगा। यदि आप पेंटिंग और लेखन से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है हमे कमेंट करके बताइएगा । इसी प्रकार के अन्य लेख पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो कीजिएगा।

आपके सुझाव भी प्रेषित कीजिएगा।

ड्राइंग के लिए उपयुक्त पेंसिल कौन सी होती है?

SYGA प्रोफ़ेशनल स्केच और ड्रॉइंग पेंसिल, आर्ट पेंसिल बॉक्‍स में शामिल है 12 पीस सेट B 2B 3B 4B 5B 6B 7B 8B HB H 2H F.

ड्राइंग पेंसिल कितने प्रकार के होते हैं?

अनुक्रम.
1 सिंहावलोकन.
2 इंजीनियरिंग ड्राइंग: आम विशेषताएं 2.1 रेखा शैली और प्रकार 2.2 बहु-अवलोकन और प्रक्षेपण 2.2.1 वर्तनी विषयक प्रक्षेपण 2.2.2 सहायक प्रक्षेपण 2.2.3 सममितीय प्रक्षेपण 2.2.4 तिरछा प्रक्षेपण 2.2.5 परिप्रेक्ष्य ... .
3 एक इंजीनियरिंग ड्राइंग का उदाहरण.
4 इन्हें भी देखें.
5 सन्दर्भ.
6 अतिरिक्त पठन.
7 बाहरी कड़ियाँ.

सबसे अच्छी पेंसिल कौन सी आती है?

7 दिन में रीप्लेसमेंट.

आलेखन की ड्रेसिंग कौन से पेंसिल से करनी चाहिए?

– इस खण्ड में 'आलेखन कला' अथवा 'प्राविधिक कला' के प्रत्येक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं जिसमें से किसी एक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने हैं । - आपके द्वारा' आलेखन कला' अथवा 'प्राविधिक कला' में से जिस भाग का चयन किया गया हो उसे ओ0एम0आर0 शीट पर अवश्य अंकित करें ।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग