चुनाव लड़ने और सरकार में सत्ता संभालने के लिए एकजुट हुए लोगों को क्या कहते हैं - chunaav ladane aur sarakaar mein satta sambhaalane ke lie ekajut hue logon ko kya kahate hain

चुनाव लड़ने और सरकार में सत्ता सँभालने के लिए एकजुट हुए लोगों के समूह को..............कहते है।

545 Views

भारतीय जनता पार्टी का मुख्य प्रेरक सिद्धांत क्या है?

  • बहुजन समाज
  • क्रांतिकारी लोकतंत्र
  • सांस्कृतिक राष्ट्रवाद

  • सांस्कृतिक राष्ट्रवाद

198 Views

किसी भी राजनीतिक दल के क्या गुण होते है?

किसी भी राजनीतिक दल के निम्नलिखित गुण होते है-
(i) यह एक ऐसा संगठित समूह है जो चुनाव लड़कर सत्ता प्राप्त करने के उद्देश्य से कार्य करता है।
(ii) दाल कुछ निति, कार्यक्रम और सिद्धांत सुनिश्चित करते है।
(iii) दल समाज के मौलिक राजनीतिक विभाजन को दिखाते है।
(iv) राजनीतिक दल के तीन प्रमुख भाग है -नेता, सक्रिय सदस्य, अनुयायी या समर्थक।
(v) राजनीतिक दल सरकारी कार्यक्रम को जनता तक पहुँचाते है।

1417 Views

राजनीतिक दल का क्या अर्थ है?

लोगों का एक ऐसा संगठित समूह जो चुनाव लड़ने और सरकार के राजनीतिक सत्ता हासिल करने के उद्देश्य से कार्य करता है, राजनीतिक दल कहलाता है। यह संगठित समूह कुछ नीतियाँ व सिद्धांत निर्धारित करता है। किसी भी राजनीतिक दल में एक नेता, उसके सदस्य एवं समर्थक होते है।

1552 Views

राजनीतिक दल अपना कामकाज बेहतर ढगं से करें, इसके लिए उन्हें मज़बूत बनाने के सुझाव दें।

राजनीतिक दल को अपने कामकाज बेहतर ढगं से करने के लिए निम्नलिखित तरीके अपनाने चाहिए-
(i) दलों के खर्च का प्रबंध राज्य करें जिससे वे दल कंपनी और व्यक्तियों के प्रभाव में न आए। इसके साथ ही प्रत्येक उम्मीदवार की सम्पति का ब्यौरा उससे माँगा जाए।
(ii) धन या पद के लोभ में विभिन्न प्रतिनिधि दल बदल लेते है। अतः इस तरह की प्रक्रिया पर रोक लगाई जानी चाहिए।
(iii) दलों को सभी स्तरों पर महिलाओं के लिए सींटे आरक्षित करनी चाहिए।
(iv) पार्टियों को कानून व नीतियाँ निर्धारित करनी चाहिए।
(v) ऊँचे पदों के लिए निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए।
(vi) चुनाव आयोग के एक आदेश के मुताबिक सभी दलों के लिए संगठित चुनाव कराना आवशयक है।
(vii) जनता के हित में कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति को पार्टी में शामिल करना चाहिए। आम नागरिक जब स्वयं राजनीति में भाग लेगा तभी सुधार संभव है।

535 Views

पार्टियों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर गौर करें:
(अ) राजनितिक दलों पर लोगों का ज़्यादा भरोसा नहीं है।
(ब) दलों में अक्सर बड़े नेताओं के घोटाले की गूँज सुनाई देती है।
(स) सरकार चलने के लिए पार्टियों का होना जरूरी नहीं है।
इन कथनों में से कौन सही है?

  • (क) अ, ब और स

  • (ख) अ और ब

  • (ग) ब और स

  • (ग) ब और स

88 Views

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग