प्रमुख आकर्षण
नालंदा प्राचीन काल का सबसे बड़ा अध्ययन केंद्र था तथा इसकी स्थापना पांचवी शताब्दी ईसवी में हुई थी। दुनिया के इस सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय के अवशेष बोधगया से 62 किलोमीटर दूर एवं पटना से 90 किलोमीटर दक्षिण में स्थित हैं। माना जाता है कि बुद्ध कई बार यहां आए थे। यही वजह है कि पांचवी से बारहवीं शताब्दी में इसे बौद्ध शिक्षा के केंद्र के रूप में भी जाना जाता था। सातवी शताब्दी ईसवी में ह्वेनसांग भी यहां अध्ययन के लिए आया था तथा उसने यहां की अध्ययन प्रणाली, अभ्यास और मठवासी जीवन की पवित्रता का उत्कृष्टता से वर्णन किया। उसने प्राचीनकाल के इस विश्वविद्यालय के अनूठेपन का वर्णन किया था। दुनिया के इस पहले आवासीय अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में दुनिया भर से आए 10,000 छात्र रहकर शिक्षा लेते थे, तथा 2,000 शिक्षक उन्हें दीक्षित करते थे। यहां आने वाले छात्रों में बौद्ध यतियों की संख्या ज्यादा थी। गुप्त राजवंश ने प्राचीन कुषाण वास्तुशैली से निर्मित इन मठों का संरक्षण किया। यह किसी आंगन के चारों ओर लगे कक्षों की पंक्तियों के समान दिखाई देते हैं। सम्राठ अशोक तथा हर्षवर्धन ने यहां सबसे ज्यादा मठों, विहार तथा मंदिरों का निर्माण करवाया था। हाल ही में विस्तृत खुदाई यहां संरचनाओं का पता लगाया गया है। यहां पर सन 1951 में एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शिक्षा केंद्र की स्थापना की गई थी। इसके नजदीक की बिहारशरीफ है, जहां मलिक इब्राहिम बाया की दरगाह पर हर वर्ष उर्स का आयोजन किया जाता है। छठ पूजा के लिए प्रसिद्ध सूर्य मंदिर भी यहां से दो किलोमीटर दूर बडागांव में स्थित है। यहां आने वाले नालंदा के महान खंडहरों के अलावा ‘नव नालंदा महाविहार संग्रहालय भी देख सकते हैं।
प्राचीन विश्वविद्यालय के अवशेषों का परिसर
14 हेक्टेयर क्षेत्र में इस विश्वविद्यालय के अवशेष मिले हैं। खुदाई में मिले सभी इमारतों का निर्माण लाल पत्थर से किया गया था। यह परिसर दक्षिण से उत्तर की ओर बना हुआ है। मठ या विहार इस परिसर के पूर्व दिशा में स्थित थे। जबकि मंदिर या चैत्य पश्िचम दिशा में। इस परिसर की सबसे मुख्य इमारत विहार-1 थी। वर्तमान समय में भी यहां दो मंजिला इमारत मौजूद है। यह इमारत परिसर के मुख्य आंगन के समीप बना हुई है। संभवत: यहां ही शिक्षक अपने छात्रों को संबोधित किया करते थे। इस विहार में एक छोटा सा प्रार्थनालय भी अभी सुरक्षित अवस्था में बचा हुआ है। इस प्रार्थनालय में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है। यह प्रतिमा भग्न अवस्था में है।
यहां स्थित मंदिर नं 3 इस परिसर का सबसे बड़ा मंदिर है। इस मंदिर से समूचे क्षेत्र का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है। यह मंदिर कई छोटे-बड़े स्तूपों से घिरा हुआ है। इन सभी स्तूपो में भगवान बुद्ध की मूर्तियां बनी हुई है। ये मूर्तियां विभिन्न मुद्राओं में बनी हुई है।
नालन्दा पुरातत्वीय संग्रहालय
विश्वविद्यालय परिसर के विपरीत दिशा में एक छोटा सा पुरातत्वीय संग्रहालय बना हुआ है। इस संग्रहालय में खुदाई से प्राप्त अवशेषों को रखा गया है। इसमें भगवान बुद्ध की विभिन्न प्रकार की मूर्तियों का अच्छा संग्रह है। साथ ही बुद्ध की टेराकोटा मूर्तियां और प्रथम शताब्दी का दो जार भी इस संग्रहालय में रखा हुआ है। इसके अलावा इस संग्रहालय में तांबे की प्लेट, पत्थर पर खुदा अभिलेख, सिक्के, बर्त्तन तथा 12वीं सदी के चावल के जले हुए दाने रखे हुए हैं।
खुलने का समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक। शुक्रवार को बंद।
नव नालन्दा महाविहार
यह एक शिक्षा संस्थान है। इसमें पाली साहित्य तथा बौद्ध धर्म की पढ़ाई तथा अनुसंधान होता है। यह एक नया संस्थान है। इसमें दूसरे देशों के छात्र भी पढ़ाई के लिए यहां आते हैं।
ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल
यह एक नवर्निमित भवन है। यह भवन चीन के महान तीर्थयात्री ह्वेनसांग की याद में बनवाया गया है। इसमें ह्वेनसांग से संबंधित वस्तुओं तथा उनकी मूर्ति देखी जा सकता है।
निकटवर्ती स्थल
सिलाव
यह गांव नालन्दा और राजगीर के मध्य स्थित है। यहां बनने वाली प्रसिद्ध मिठाई खाजा का स्वाद लिया जा सकता है।
सूरजपुर बड़गांव
यहां भगवान सूर्य का प्रसिद्ध मंदिर तथा एक झील है। यहां वर्ष में दो बार मेले का आयोजन होता है। एक वैशाख (अप्रैल-मई) तथा दूसराकार्तिक (अक्टूबर- नवंबर) महीने में। इन दोनों महीनों में यहां प्रसिद्ध छठ त्योहार मनाया जाता है। दूर-दूर से लोग छठ उत्सव मनाने यहां आते हैं।
आवागमन
वायु मार्ग
यहां का नजदीकी हवाई अड्डा पटना का जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा है। जो यहां से 89 किलोमीटर दूर है। कलकत्ता, रांची,मुंबई, दिल्ली तथा लखनऊ से पटना के लिए सीधी हवाई सेवा है।
रेल मार्ग
नालन्दा में रेलवे स्टेशन है। लेकिन यहां का प्रमुख रेलवे स्टेश्ान राजगीर है। राजगीर जाने वाली सभी ट्रेने नालंदा होकर जाती है।
सड़क मार्ग
नालंदा सड़क मार्ग द्वारा राजगीर (12 किमी), बोध-गया (110 किमी), गया (95 किमी), पटना (90 किमी), पावापुरी (26 किमी) तथा बिहार शरीफ (13 किमी) से अच्छी तरह जुड़ा हें! यहाँ विश्व की प्राचीन पुस्तकें अभिलेक का संग्रह स्थित था जो की अक्रमण में नष्ट हो गया !
//rajgir.co.in और “हमारा राजगीर” मोबाइल ऐप पर अधिक विवरण उपलब्ध हैं, Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है
जानिए सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश कौन सा है ?
चीन दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देशहैं । चीन की जनसंख्या 1 अरब 38 करोड़ है. जो कि विश्व की आबादी का 18.3 प्रतिशत हिस्सा हैं । हमारा देश भारत सबसे अधिक आबादी वालादुनिया का दूसरा देश हैं।
बढ़ती जनसंख्या विश्व के लिए एक गंभीर समस्या हैं लेकिन उससे पहले हमें यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर दुनिया के कौन-से देश सबसे अधिक आबादी वाला देश है । आज हम आपको दुनिया के 10 ऐसे देशों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनकी जनसंख्या सबसे अधिक हैं. तो आइए जानते है इन देशो के बारे में..
विश्व के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर की सूची Most Populated Country 2022 List
1 | चीन | 1,42,07,00,000 (142 करोड़) | 18.27% |
2 | भारत | 1,36,73,80,000 (136 करोड़) | 17.58% |
3 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 34,43,29,000 (34 करोड़) | 4.43% |
4 | इंडोनेशिया | 229,965,000 (22 करोड़) | 2.96% |
5 | पाकिस्तान | 21,74,05,000 (21 करोड़) | 2.8% |
6 | ब्राजील | 21,46,83,000 (21 करोड़) | 2.76% |
7 | बांग्लादेश | 162,221,000 (16 करोड़) | 2.09% |
8 | नाईजीरिया | 154,729,000 (15 करोड़) | 1.99% |
9 | रूस | 14,15,41,000 (14 करोड़) | 1.82% |
10 | मेक्सिको | 126,577,691 | 1.63% |
1. चीन (China)
सबसे ज्यादा जनसँख्या वाले देशों की लिस्ट में चीन का नाम सबसे ऊपर है. चीन की आबादी करीब 1 अरब 43 करोड़ 37 लाख 83 हजार से ज्यादा है. चीन की आबादी दुनिया की कुल आबादी का करीब 18.3 प्रतिशत है.
2. भारत (India)
चीन के बाद किस देश की जनसंख्या सबसे अधिक है – भारत
जनसंख्या में भारत कितने नंबर पर है?
इस लिस्ट में भारत दूसरे स्थान पर है जहाँ दुनिया की सबसे अधिक आबादी रहती है. भारत की कुल जनसँख्या करीब 1 अरब 36 करोड़ 64 लाख 17 हजार से अधिक है. जो की दुनिया की कुल आबादी का करीब 17.5 प्रतिशत है.
दुनिया के 10 सबसे छोटे देश, जहां रहते है सिर्फ इतने लोग
3. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है अमेरिका जहाँ करीब 32 करोड़ 90 लाख 64 हजार से अधिक लोग रहते हैं. ये आबादी दुनिया की कुल जनसख्या की करीब 4.3 प्रतिशत है.
4. इंडोनेशिया (Indonesia)
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है इंडोनेशिया जहाँ दुनिया की सबसे अधिक आबादी निवास करती है. इंडोनेशिया की कुल आबादी है करीब 27 करोड़ 06 लाख 25 हजार से अधिक है. ये आबादी दुनिया की कुल जनसख्या की करीब 3.44 प्रतिशत है.
5. पाकिस्तान (Pakistan)
पाकिस्तान दुनिया का पांचवा सबसे अधिक आबादी वाला देश है जहाँ करीब 21 करोड़ 65 लाख और 65 हजार से अधिक निवासी हैं और ये आबादी दुनिया की कुल जनसख्या की करीब 2.77 प्रतिशत है.
6. ब्राजील (Brazil)
दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देशों की गिनती में ब्राजील छठे स्थान पर आता है जहाँ की कुल जनसँख्या है करीब 21 करोड़ 10 लाख 49 हजार से अधिक है. ये आबादी दुनिया की कुल जनसख्या की करीब 2.74 प्रतिशत है.
7. नाईजीरिया (Nigeria)
सबसे ज्यादा जनसँख्या वाले देशों की लिस्ट में नाईजीरिया सातवें स्थान पर है जिसकी कुल आबादी 20 करोड़ 09 लाख 63 हजार 500 से अधिक है. ये आबादी दुनिया की कुल जनसख्या की करीब 2.54 प्रतिशत है.
8. बांग्लादेश (Bangladesh)
बांग्लादेश इस लिस्ट में आठवे स्थान पर है जहाँ दुनिया की सबसे अधिक जनसख्या रहती है. बांग्लादेश की आबादी 16 करोड़ 30 लाख और 46 हजार से अधिक है. ये आबादी दुनिया की कुल जनसख्या की करीब 2.16 प्रतिशत है.
9. रूस (Russia)
दुनिया का नवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है रूस जहाँ 14 करोड़ 58 लाख 72 हजार से अधिक लोग रहते हैं. ये आबादी दुनिया की कुल आबादी की करीब 1.93 प्रतिशत है.
10. जापान (Japan)
इस लिस्ट में दसवें नंबर पर आता है जापान जहाँ दुनिया की सबसे अधिक आबादी निवास करती है. जापान की कुल आबादी 12 करोड़ 68 लाख 60 हजार से अधिक है. ये आबादी दुनिया की कुल आबादी की करीब 1.66 प्रतिशत है.
विश्व जनसंख्या का अनुमान
अनुमान के आधार पर आने वाले सालो में दुनिया की जनसंख्या कितनी होगी
वर्ष | जनसंख्या |
2020 | 7,794,798,739 |
2025 | 8,184,437,460 |
2030 | 8,548,487,400 |
2035 | 8,887,524,213 |
2040 | 9,198,847,240 |
2045 | 9,481,803,274 |
2050 | 9,735,033,990 |
सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश – Jansankhya ki Drishti se Top 10 Desh
सबसे ज्यादा जनसख्या
वाला देश कौन सा है ? sabse jyada jansankhya kis desh mein hai in hindi ? 2022
सबसे ज्यादा जनसँख्या वाले देशों की लिस्ट में चीन का नाम सबसे ऊपर है. चीन की आबादी करीब 1 अरब 43 करोड़ 37 लाख 83 हजार से ज्यादा है.
भारत जनसंख्या में कितने नंबर पर है?
भारत दूसरे स्थान पर है जहाँ दुनिया की सबसे अधिक आबादी रहती है. भारत की कुल जनसँख्या करीब 1 अरब 36 करोड़ 64 लाख 17 हजार से अधिक है.
चीन के बाद किस देश की जनसंख्या सबसे अधिक है ?
चीन के बाद भारत की जनसंख्या सबसे है |
भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर कौन– सा है ?
मुम्बई भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है | मुम्बई की जनसंख्या 12,442,373 करोड़ है |
विश्व की जनसंख्या कितनी है ? 2022
worldometers.info वेबसाइट के मुताबिकवर्तमान में पूरे दुनिया की जनसंख्या 7,917,588,661 (791 करोड़) है। जो हर सेकंड बढ़ रही है
World की जनसंख्या कितनी है ?
worldometers.info वेबसाइट के मुताबिकवर्तमान में पूरे दुनिया की जनसंख्या 7,894,647,995 (789 करोड़) है। जो हर सेकंड बढ़ रही है
ये भी पढ़े:
- दुनिया के 10 सबसे छोटे देश, जहां रहते है सिर्फ इतने लोग
- पीएनजी गैस क्या है? CNG – PNG और LPG में क्या अंतर है ?
- भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमिक सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज
- दुनिया के सात अजूबे कौन से है?
sabse jyada population wala desh