भारत का सबसे पहला समुद्री पुल कौन सा है? - bhaarat ka sabase pahala samudree pul kaun sa hai?

ravi singh2 |

Navbharat Times | Updated: Sep 9, 2019, 3:25 PM

  • पंबन ब्रिज के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य

    रामेश्वरम को भारत के मुख्‍य भू-भाग से जोड़ने वाला पंबन ब्रिज अब काफी पुराना हो चुका है। रेलवे इस ब्रिज के समानांतर एक नया पुल बनाने वाला है। इस पुल को अगले 24 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां जानिए पंबन ब्रिज के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य..

  • भारत का पहला सी-ब्रिज

    पंबन ब्रिज भारत का पहला सी-ब्रिज है, जो दो किलोमीटर तक फैला हुआ है।

  • 1914 में शुरू हुआ था यह ब्रिज

    6,776 फीट लंबा पंबन ब्रिज 24 फरवरी 1914 में शुरू हुआ था और अब इसकी स्थिति जर्जर हो रही है।

  • समुद्र के ऊपर बना है ब्रिज

    तमिलनाडु में स्थित पंबन ब्रिज समुद्र के ऊपर बना है और देखने में यह बहुत ही खूबसूरत है। इस ब्रिज पर शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की शूटिंग भी हुई थी।

  • ब्रिटिश रेलवे ने कराया था निर्माण

    इस ब्रिज का निर्माण ब्रिटिश रेलवे ने 1885 में शुरू किया था और इस बनाने में 29 साल लगे थे।

  • रामेश्‍वरम को मुख्‍य भू-भाग से जोड़ने वाला ब्रिज

    पाक जलडमरू पर बना यह ब्रिज रामेश्‍वरम को भारत के मुख्‍य भू-भाग से जोड़ता है।

  • 145 खंभों पर टिका हुआ है ब्रिज

    यह कंक्रीट के 145 खंभों पर टिका हुआ है और इसके समुद्री लहरों के साथ तूफानों से भी बड़ा खतरा रहता है।

  • रोमांचक होता है सफर

    समुद्र की लहरों के बीच से निकलती ट्रेन का दृश्य बहुत ही रोमांचक होता है।

  • 85 दिनों तक रहा था बंद

    पिछले दिनों यह 85 दिनों तक बंद रहा था, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई थी।

By: Prabha Punj Mishra | Updated Date: Thu, 08 Sep 2016 17:07:06 (IST)

क्‍या आप को पता है भारत मे कितने ऐसे पुल है जो समुद्र पर बने हुए हैं शायद आप को नही पता होगा। वैसे राम सेतु के अलावा भारत में 5 और समुद्री ब्रिज हैं जो एक जगह से दूसरे जगह को जोड़ते हैं। कोई नही जनाब हम आप को बताएंगे भारत मे ऐसे कितने पुल हैं जो समुद्र पर तैरते हैं। भारत तीन ओर से अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर से घिरा हुआ है। ज्यादातर सी ब्रिज मुंबई में बने हुए हैं। छठवां सी ब्रिज जो कि मुंबई में बन रहा है। जिसकी लंबाई 22 किलोमीटर है।


बंद्रा-वर्ली सी लिंक
मुंबई मे बंद्रा-वर्ली सी को राजीव गांधी सी लिंक भी कहते हैं। यह भारत का सबसे लंबा सी ब्रिज है। यह ब्रिज माहिम वे पर ब्रांद्रा को वर्ली से जोड़ता है। यह ब्रिज 5.6 किलोमीटर लंबा है। यह ब्रिज 8 लेन ट्रैफिक को कंट्रोल करता है।


पमबन रेल ब्रिज
पमबन रेल ब्रिज को इंदिरा गांधी ब्रिज भी कहते हैं। यह रामेश्वरम को पमबन आइलैंड से जोड़ता है। यह भारत का दूसरा सबसे लंबा सी ब्रिज है। जिसकी लंबाई 2.3 किलोमीटर है।


वाशी ब्रिज
मुंबई मे बने वाशी ब्रिज को थाणे क्रीक ब्रिज भी कहते हैं। यह ब्रिज मुंबई सिटी को थाणे खाड़ी से जोड़ता है। वाशी ब्रिज मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने के साथ ही मुंबई में एंट्री का चौथा एंट्री पॉइंट है।


अरोली ब्रिज
यह चौथा ब्रिज भी मुंबई मे ही बना हुआ है। अरोली ब्रिज ऐसा दूसरा ब्रिज है जो मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ता है। यह ब्रिज 3.8 किलोमीटर लंबा है। यह थाणे, बेलापुर और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे को जोड़ने के लिए बनाया गया है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

भारत का पहला समुद्री पुल कौन सा है?

पाम्बन पुल (Pamban Bridge) भारत के तमिल नाडु राज्य में पाम्बन द्वीप को मुख्यभूमि में मण्डपम से जोड़ने वाला एक रेल सेतु है। यह अगस्त 1911 से बनना शुरु हुआ और इसका उदघाटन 24 फ़रवरी 1914 में हुआ था। तब यह भारत का एकमात्र समुद्री सेतु था।

भारत में सबसे लंबा समुद्री पुल कौन सा है?

भूपेन हजारिका सेतु या ढोला-सदिया सेतु भारत का सबसे लम्बा पुल है। जिसका उद्घाटन 26 मई 2017 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कर दिया गया। यह 9.15 किलोमीटर (5.69 मील) लम्बा सेतु लोहित नदी को पार करता है, जो ब्रह्मपुत्र नदी की एक मुख्य उपनदी है।

भारत का सबसे लंबा रेल पुल कौन सा है?

बोगीबील पुल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को (prime minister narendra modi to inaugurate bogibeel bridge in assam) देश के सबसे बड़े रेल-रोड ब्रिज बोगीबील (bogibeel bridge in assam) का उद्घाटन किया। यह पुल असम के डिब्रूगढ़ में बनाया गया है। यह ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तर और दक्षिण तट को जोड़ेगा।

भारत में सबसे पहला पुल कब और कहां बना था?

दिल्ली में यमुना नदी पर बने पहले रेल तथा सड़क यातायात के लिए बना पुल को लोहे के पुल के नाम से जाना जाता है। रेलवे की तकनीकी भाषा में यह पुल नं २४९ के नाम से जाना जाता है। भारत में सबसे पुराने तथा लम्बे पुलो में अन्यतम है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग