आज का सिंह राशिफल विस्तार से Love - aaj ka sinh raashiphal vistaar se lovai

  • पूर्व
  • आज
  • अगामी
  • साप्ताहिक
  • मासिक
  • वार्षिक

आज आप के ऊपर माता-पिता के दबाव के कारण शादी को लेकर घबड़ाहट रहेगी। बाहरी दबाव से बचें और अपने अन्दर की सुनें। अन्ततः माता-पिता को अपनी भावनाओं से अवगत और आकर्षित करने में आप सफल होंगे और आपके माता-पिता को भी पछताना होगा। आज आप खुश रहेंगे।
और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें

अपने पार्टनर से दूर ले जाने वाले रास्तों से आज दूर रहें। तात्कालिक आकर्षण से बचें, भले ही इस आकर्षण के आगे आपका रूटीन पार्टनर फीका लगे, लेकिन वह रिश्ता मजबूत है और आपके लिए उसे और मजबूती देने की जरूरत है।
और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें

अपने परिवार की ओर से आपके पार्टनर के लिए रजामंदी की बात सुनकर आज आप बहुत खुश होंगे। यह हैरत भरी राहत आपके भविष्य को बहुत ज्यादा सहूलियत देगी। खासकर वे, जिनके लिए उनके परिवार वालों ने नया पार्टनर खोजा है, उनके चुनाव से आप खुश रहेंगे। आप शादी और उससे सम्बन्धित अन्य रस्मों के लिए अपने परिवार वालों के सहयोग से तैयारी शुरू कर सकते हैं।
और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें

सिंह सिंह व्यक्तित्व सिंह प्रेमी सिंह व्यवसायी सिंह किशोर सेलिब्रिटी

सिंह राशि का प्रेम राशिफल (singh rashi aaj ka love rashifal)

सिंह राशि के जातक अपनी प्रेम भावनाओं के बारे में बहुत खुले और मुखर होते हैं। सिंह राशि के जातक प्यार में किसी तरह का खेल नहीं खेलते बल्कि सिर्फ सच बोलते हैं। जब सिंह राशि प्यार में होती है, तो प्यार की चमक इस राशि के चेहरे पर साफ दिखती है और मानो समूचा विश्व इनके प्यार की गवाही देता है। जैसा कि हम पहले की कह चुके हैं कि सिंह राशि अपनी प्रेम कहानी को लेकर काफी मुखर होते हैं।

सिंह राशि का प्रतिनिधित्व एक शेर द्वारा किया जाता है। इस राशि के जातक भी अपने साथी की रक्षा उसी तरह करते हैं जैसे एक शेर अपने बच्चे की करता है। हालांकि सिंह लव राशिफल (singh love rashifal) बताता है कि उनका सुरक्षात्मक स्वभाव जल्द ही अधिकार भाव में बदल जाता है, जो कि किसी को भी पसंद नहीं आता है। यूं तो सिंह राशि के जातक वफादार होते हैं, लेकिन ये दूसरों पर जल्दी भरोसा नहीं करते हैं , क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके जैसा कोई भी नहीं है।

सिंह राशि हमेशा यह चाहते हैं कि उनका पार्टनर उनकी ओर विशेष ध्यान दें। अगर किसी वजह से उनका पार्टनर उनकी ओर ध्यान देना बंद कर दे, उसी क्षण से सिंह राशि के मन में पार्टनर के खिलाफ शक पैदा हो जाता है। दरअसल, सिंह राशि हमेशा चाहते हैं कि इनका साथी इनकी कभी अनदेखा ना की जाए। बता दें कि सिंह राशि अपने लव रिलेशनशिप में हमेशा खास महसूस करना चाहते हैं। इसके लिए उनकी इच्छा होती है कि उनका पार्टनर उन्हें खूब प्यार और अच्छी देखभाल करे। रिलेशनशिप में सिंह राशि के जातक प्यार और देखभाल महसूस करना महत्वपूर्ण मानते हैं। इन्हें अपने साथ ठीक वैसे ही बर्ताव किया जाना पसंद आता है जैसे जंगल में जंगल के राजा शेर के साथ किया जाता है।

सिंह लव राशिफल (singh love rashifal) बताता है कि इस राशि के जातक खुली किताब की तरह होते हैं। सिंह राशि के जातक अपनी बाताें को खुलकर व्यक्त करने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए इनके दिमाग में किसी तरह का माइंड गेम नहीं चलता। इन्हें जो चाहिए होता है, उसे बिना झिझक आपसे मांग लेंगे जैसे किस फ्लेवर की आइस्क्रीम इन्हें पसंद है, वे आपको बताते हुए जरा भी झिझक महसूस नहीं करेंगे। इसी तरह अगर इन्हें किसी तरह की परेशानी है, तो उसे भी आपके साथ साझा कर लेंगे। यहां तक कि अगर ये आपके किसी बात पर नाराज हैं, तो वह भी बताने से गुरेज नहीं करेंगे। अगर आप सिंह राशि की महिला को डेट कर रहे हैं, तो यकीनन उनकी यह आदत आपके लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है। लेकिन ध्यान रखें कि जब आपको पता चल जाए कि वह आपसे क्यों नाराज है, तो तुरंत उस पर काम करना शुरू कर दें। अगर आपने ऐसा नहीं किया, तो स्थिति आपके लिए बहुत खराब हो सकती है।

एक प्रेमी के रूप में सिंह राशि के जातकों का होने का मतलब है कि ताउम्र के लिए एक दोस्त का साथ होना। इतना ही नहीं सिंह राशि वाले जोशीले, ऊर्जावान और उत्साही होते हैं, जो रिश्ते पर सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि अपने साथी के लिए भी काम करते हैं। साथ ही सिंह राशि के जातक रिश्ते को निभाने में इतने परिपक्व होते हैं कि वे अपने साथी के व्यक्तित्व को उसकी बेहतरी के लिए पूरी तरह बदल भी सकते हैं। एक प्रेमी के रूप में सिंह राशि के जातक भावनात्मक, मानसिक या शारीरिक रूप से अपने साथी को बहुत कुछ देते हैं, लेकिन उनसे किसी तरह की मांग नहीं करते हैं।

सिंह लव राशिफल (singh rashi aaj ka love rashifal) बताता है कि सिंह राशि के दिल में जगह बनाने के लिए आपको उन्हें वही करने देना चाहिए, जो वह करना चाहते हैं। जी, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। वास्तव में सिंह राशि को नेतृत्व करना अच्छा लगता है। इसलिए हर वो काम करने दें, जिसकी उन्हें चाहत है। अगर आप ऐसा नहीं कर रहे हैं तो आप सिर्फ इतना जरूर करें कि उन्हें अपने साथ सहज महसूस कराएं। यकीन मानिए, आपके जीवन में हर चीज बेहतर होने लगेगी। इसके अलावा अगर आप सिंह राशि के जातक से प्यार करते हैं, तो उनकी बहुत ज्यादा केयर करें, उन्हें पैंपर करें। आपको पता ही नहीं चलेगा और आप उनका दिल जीत लेंगे। कुल मिलाकर, आप अपने प्रेम संबंध में स्वस्थ संतुलन बनाए रखें और समय-समय पर उन्हें नेतृत्व करने दें। फिर चाहे उनहें यह निर्णय लेना है कि उन्हें कौन-सी फिल्म देखनी या फिर आप लोगों को मिलकर कौन सा स्नैक्स खाना है। यकीन मानिए, आपको इस संबंध में कभी अफसोस नहीं होगा।

सिंह अनुकूलता

सिंह राशि के लिए सबसे अनुकूल अग्नि चिह्न के साथी (मेष, सिंह, धनु) हैं, क्योंकि इनमें गर्मजोशी और उत्साह एक समान है। वायु राशियों (मिथुन, तुला, कुंभ) में भी गतिशील, तेज-तर्रार ऊर्जा होती है, जो कि सिंह राशि वालों के लिए अच्छा काम कर सकती है।

तो सिंह राशि, क्या आप प्रेम जीवन की शुरुआत करना चाहते हैं? आपका सिंह लव राशिफल (singh rashi aaj ka love rashifal) इस सफर में आगे बढ़ने के लिए आपका मार्गदर्शन करेगा।

सिंह राशि का प्यार कब मिलेगा 2022?

सिंह प्रेम राशिफल 2022 अगर आप ये सभी काम कर पाते हैं तो साल का मध्य आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। इस समय आपका पार्टनर आपके करीब आएगा। और आपके रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। अप्रैल से अगस्त के बीच आप अपने प्रेम संबंधों का आनंद लेंगे।

सिंह राशि में आज क्या होने वाला है?

आज आपको अपने अंदर सकारात्मक सोच को बनाए रखना होगा। यदि आपने कोई निर्णय किसी के बहकावे में आकर लिया तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपको बड़ों का पूरा साथ मिलेगा और किसी काम को समय पर आसानी से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में आप सावधान रहें।

सिंह राशि से कौन सी राशि प्यार करती है?

सिंह के लिए तुला है परफेक्ट सभी राशियों में सिंह के लिए तुला राशि परफेक्ट मानी जाती है. दोनों बहुत रोमांटिक होते हैं और साथ में एक-दूसरे को खुश रखना, गिफ्ट देना जैसी छोटी-छोटी खुशियों बांटते हैं.

सिंह राशि की कमजोरी क्या है?

वैसे इस राशि के लोगों के लिये ह्रदय रोग,धडकन का तेज होना,लू लगना, और संधिवात ज्वर होना आदि होता है.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग