2011 की जनगणना के अनुसार भारत में जन्म दर क्या है? - 2011 kee janaganana ke anusaar bhaarat mein janm dar kya hai?

  • दिव्या आर्य
  • बीबीसी संवाददाता, दिल्ली

31 मार्च 2011

इमेज कैप्शन,

गत दस वर्षों में भारत की जनगणना की विकास दर 17.6 रही.

भारत की 15वीं जनगणना के प्रारंभिक आंकड़े दिल्ली में जारी किए गए हैं. आइए नज़र डालते हैं इन जनगणना के मुख्य बिंदुओं पर:-

- भारत का क्षेत्रफल पूरी दुनिया के क्षेत्रफल का 2.4 फीसदी है लेकिन विश्व की कुल आबादी की तुलना में 17.5 फीसदी लोग भारत में रहते हैं. पिछली जनगणना में ये आंकड़ा 16.8 प्रतिशत था.

- भारत की मौजूदा आबादी 1 अरब 21 करोड़ है.

- 2001 से 2011 में भारत की जनसंख्या 17.6 प्रतिशत की दर से 18 करोड़ बढ़ी है.

- ये वर्ष 1991-2001 की वृद्धि दर, 21.5 प्रतिशत, से करीब 4 प्रतिशत कम है.

- भारत और चीन की आबादी का अंतर दस साल में घटकर 23 करोड़ 80 लाख से 13 करोड़ 10 लाख रह गया है.

- जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है जहां देश की कुल जनसंख्या के 16 प्रतिशत लोग रहते हैं.

- सभी राज्यों की आबादी बढ़ी है. सिर्फ नगालैंड ने ऋणात्मक विकास दर्ज किया है.

- 1911 के दशक के बाद से ये पहला मौका है जब पिछले दशक के मुकाबले में 2011 की जनसंख्या में सबसे कम लोग जुड़े हैं.

- कुल आबादी में बच्चो का प्रतिशत गिरा है, यानि देश में उर्वरता कम हुई है.

- देश का कुल लिंगानुपात 1971 से अबतक के सबसे ऊंचे स्तर 940 पर पहुंच गया है.

- ये साल 2001 से 7 प्वाइंट का इज़ाफा है.

- बच्चों का लिंगानुपात घटा है, ये स्वतंत्र भारत के सबसे निचले स्तर पर है.

- पंजाब और हरियाणा में पिछले दशक में लिंगानुपात बढ़ा है लेकिन ये अब भी पूरे देश में सबसे कम है.

- हरियाणा के झज्झर ज़िले में ये 774 है.

- भारत में साक्षरता की दर 10 प्रतिशत बढ़कर करीब 74 प्रतिशत हो गई है.

- पिछले दस सालों में पुरुषों के मुकाबले करीब 24 लाख महिलाएं ज़्यादा साक्षर हुई हैं.

- बिहार और अरुणाचल प्रदेश में राज्यों में सबसे कम साक्षरता है.

- कुल आबादी के मुताबिक उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है.

- राजधानी दिल्ली में प्रति वर्ग किलोमीटर सबसे ज़्यादा, 11 हज़ार लोग रहते हैं.

2011 की जनगणना में कुल अनंतिम जनसंख्या की जानकारी

  1. 2011 की जनगणना में कुल अनंतिम जनसंख्या की जानकारी

    • रेटिंग

    भारत के जनगणना आयुक्त और महापंजीयक कार्यालय द्वारा 2011 के कुल अनंतिम जनसंख्या पर दी गई जानकारी प्राप्त करें। उपयोगकर्ता राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल अनंतिम जनसंख्या, पेपर 1 और 2 से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Links

संबंधित लिंक

  1. गांवों और शहरों की जानकारी प्राप्त करें

    • रेटिंग

    भारत के जनगणना आयुक्त और महापंजीयक कार्यालय द्वारा गांवों, कस्बों, जिलों आदि पर दी गई जानकारी प्राप्त करें। उपयोगकर्ता राज्य के नाम का चयन करते हुए शहर या गांव का नाम दर्ज कर गांवों, कस्बों, जिलों, जिला कोड, उप-जिला, उप-जिला कोड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  2. लिंग संबंधी आँकड़ों की डाटा शीट देखें

    • रेटिंग

    भारत के जनगणना आयुक्त और महापंजीयक कार्यालय द्वारा लिंग संबंधी आंकड़े की डाटा शीट दी गई है। उपयोगकर्ता राज्य का नाम और जिले का नाम का चयन करके लिंग संबंधी आँकड़ों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लिंगानुपात, महिला साक्षरता दर, कार्यरत महिलाओं की दर आदि के बारे में भी जानकारी दी गई है।

  3. सेन्सस इन्फो इंडिया डैशबोर्ड

    • रेटिंग

    भारत के जनगणना आयुक्त और महापंजीयक कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गए सेंसस इन्फो इंडिया डैशबोर्ड की मदद से जनगणना के परिणाम पर समेकित रिपोर्ट देखें। उपयोगकर्ता सेंसस इन्फो इंडिया 2011, मकान, घरेलू सुविधाओं, संपत्ति आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  4. 2001 की जनगणना से संबंधित आँकड़ों की ऑनलाइन जानकारी

    • रेटिंग

    भारत के जनगणना आयुक्त और महापंजीयक कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गए 2001 जनगणना संबंधी आंकड़े ऑनलाइन देखें। कस्बों, वहाँ की जनसंख्या, भाषा, मातृभाषा और जनगणना संदर्भ तालिकाओं से संबंधित जानकारी दी गई है। पंजीकृत उपयोगकर्ता लॉग इन कर ये आंकड़े ऑनलाइन देख सकते हैं।

  5. 2001 की जनगणना से संबंधित आँकड़ों का संक्षिप्त विवरण

    • रेटिंग

    भारत के जनगणना आयुक्त और महापंजीयक कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गए 2001 जनगणना के संक्षिप्त आंकड़े ऑनलाइन देखें। उपयोगकर्ता भारत, इसके राज्यों, जिलों, अनुमानित जनसंख्या, भूमि क्षेत्रों के लिए कोड सूची, गणना के बाद के सर्वेक्षण पर रिपोर्ट आदि देख सकते हैं। जनगणना के आंकड़ों को खोजने, मेटा डेटा और सूची की भी जानकारी उपलब्ध है।

  6. राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर बायोमीट्रिक नामांकन योजना

    • रेटिंग

    भारत के जनगणना आयुक्त और महापंजीयक कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर बायोमीट्रिक नामांकन योजना पर दी गई जानकारी प्राप्त करें। उपयोगकर्ता राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के तहत आवास के पंजीकरण, दिल्ली, गोवा, नागालैंड और ओडिशा में नगर निगम वार्डों के लिए बायोमीट्रिक नामांकन कार्यक्रम और एनपीआर के लिए वार्ड के आधार पर प्रभारी अधिकारियों की सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  7. भाषाई सर्वेक्षण द्वारा भारत की जनगणना

    • रेटिंग

    भारत के जनगणना आयुक्त और महापंजीयक कार्यालय द्वारा भारत की भाषाई सर्वेक्षण पर दी गई जानकारी प्राप्त करें। उपयोगकर्ता राजस्थान, सिक्किम, उड़ीसा और दादरा व नगर हवेली के भाषाई सर्वेक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विभिन्न राज्यों के विभिन्न भाषाई समूहों के बारे में जानकारी दी गई है

  8. भारत के जनगणना आयुक्त द्वारा प्रशासनिक एटलस

    • रेटिंग

    भारत के जनगणना आयुक्त और महापंजीयक कार्यालय द्वारा 2011 की प्रशासनिक एटलस के बारे में जानकारी प्रदान की गई है। उपयोगकर्ता केंद्र और राज्य सरकारों के प्रशासनिक प्रभागों से संबंधित आँकड़े और इन पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। देश में नव-निर्मित जिलों के विवरण सहित एक नक्शा भी यहाँ दिया गया है।

  9. भारत की जनगणना का सैंपल पंजीकरण प्रणाली

    • रेटिंग

    भारतीय जनगणना के सैंपल पंजीकरण प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त करें। उपयोगकर्ता उर्वरता संकेतक, मृत्यु-दर संकेतक, जनसंख्या की संरचना, सैंपल पंजीकरण प्रणाली आंकड़ा रिपोर्ट 2010, फ्लो-चार्ट आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जन्म दर क्या है?

382 लोग प्रति वर्ग किमी (2011 अनु.) 19.3 जन्म/1,000 जनसंख्या (2016 अनु.)

जनगणना 2011 के अनुसार भारत की जनसंख्या वृद्धि दर कितनी है?

वर्ष 2001 से 2011 तक जनसंख्या वृद्धि दर 1.97% से घटकर 1.64% हो गई।

2011 की जनगणना के अनुसार भारत में मृत्यु दर क्या है?

सरकारी कार्यक्रमों के निरंतर प्रयास के द्वारा भारत की जनसंख्या के स्वास्थ्य स्तर में महत्त्वपूर्ण सुधार हुआ है । मृत्यु दर जो 1951 में (प्रति हजार) 25 थी, 2011 में घटकर (प्रति हजार) 7.2 रह गई है। औसत आयु जो कि 1951 में 36. 7 वर्ष थी, बढ़कर 2012 में 67.9 वर्ष हो गई है।

वर्ष 2011 की जनगणना अनुसार भारत की साक्षरता दर कितनी है?

भारत में साक्षरता दर 74.04 है (2011), जो की 1947 में मात्र 18 % थी।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग